मनसा देवी सीढ़ी मार्ग के लघु व्यापारियों ने नई इकाई का गठन कर अध्यक्ष कमल प्रताप चौहान महामंत्री दयाराम कोषाध्यक्ष अध्यक्ष शशिकांत सर्व सहमति से चुने गए,मनसा देवी सीढ़ी मार्ग स्थानीय कारोबारी लघु व्यापारियों को पुणे स्वरोजगार दिया जाना न्याय संगत होगा संजय चोपड़ा
The small traders of Mansa Devi Stairway formed a new unit and unanimously elected Kamal Pratap Chauhan as President, Dayaram as General Secretary and Shashikant as Treasurer. Sanjay Chopra, Mansa Devi Stairway, said that providing self-employment to local traders and small traders in Pune would be fair
Haridwar Sunny verma
हरिद्वार मां मनसा देवी सीढ़ी मार्ग के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने स्वतंत्रता सेनानी पार्क में एक बैठक का आयोजन किया बैठक की अध्यक्षता लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने की व संचालन जिला अध्यक्ष राजकुमार ने किया बैठक में मनसा देवी सीढ़ी मार्ग के लघु व्यापारियों ने सर्वसहमति से लघु व्यापार संगठन की इकाई का गठन कर अध्यक्ष कमल प्रताप चौहान उपाध्यक्ष सपना गोस्वामी महामंत्री दयाराम कोषाध्यक्ष शशिकांत (कल्लू) मीडिया प्रभारी विजय सिंह सदस्य जुगल किशोर ,आर्यन गोस्वामी, दिग्विजय सिंह ,पिंकी ,सुरेश गिरी ,उमाशंकर, सचिन ,पवन त्रिवेदी ,जोगेंद्र जग्गी गोस्वामी, मनीष शर्मा, राजकुमार आदि चुने गए सभी पदाधिकारी को प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा फूल माला पहनकर स्वागत किया बैठक के माध्यम से मांग की 27 जुलाई 2025 को मनसा देवी सीढ़ी मार्ग पर दुर्घटना हो जाने के कारण सीढ़ी मार्ग पूर्ण तरीके से प्रतिबंधित किया गया है मनसा देवी सीढ़ी मार्ग के स्थानीय कारोबारी स्ट्रीट वेंडर्स को स्वतंत्र कारोबार की अनुमति के साथ व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की मांग भी की।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा पूर्व में 27 जुलाई 2025 को मनसा देवी सीढ़ी मार्ग पर दुर्घटना हो जाने के कारण तीर्थ यात्री श्रद्धालुओं के लिए वह मार्ग प्रतिबंधित किया गया है मार्ग प्रतिबंधित हो जाने के कारण स्थानीय कारोबारी स्थित वेंडर्स लघु व्यापारी अपने कारोबार से वंचित हैं राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत पर्वतीय क्षेत्र के अन्य मंदिरों की तर्ज पर स्थानीय कारोबारी लघु व्यापारियों को वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में स्वरोजगार दिया जाना न्याय संगत होगा उन्होंने कहा शीघ्र ही शासन प्रशासन मनसा देवी सीढ़ी मार्ग के स्थानीय लघु व्यापारियों का संज्ञान लेकर पूर्व से चली आ रही व्यवस्था को संचालित किया जाना उचित होगा।
मनसा देवी सीढ़ी मार्ग लघु व्यापार संगठन की इकाई नवनियुक्त अध्यक्ष कमल प्रताप चौहान ने कहा लगभग 7 महीने से मनसा देवी सीढ़ी मार्ग के लघु व्यापारी बेरोजगार हैं और बच्चों की उच्च शिक्षा के साथ- रोटी रोजी का संकट गहराता जा रहा है विषय की गंभीरता को देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई किया जाना नितांत आवश्यक है।
मनसा देवी पैदल मार्ग के लघु व्यापारियों की बैठक में शामिल हुए लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में जय सिंह बिष्ट, मनीष कुमार,मोहनलाल, ओमप्रकाश ,वीरेंद्र, चंदन रावत ,श्याम कुमार ,सुमन गुप्ता ,मंजू पाल ,सुनीता चौहान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।