पति की मौत के बाद इंसाफ के लिए भटक रही महिला, आयुक्त से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

पति की मौत के बाद इंसाफ के लिए भटक रही महिला, आयुक्त से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

A woman seeking justice after her husband’s death has appealed to the commissioner for a fair investigation.

 

मेरठ संवाददाता :अक्षय चौधरी

 

 

मेरठ के दौराला क्षेत्र की महिला ने परिजनों, पुलिस और राजस्व अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग।

मेरठ संवाददाता: अक्षय चौधरी

मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र के शाहपुर जदीद निवासी कमला देवी ने मेरठ मंडल के आयुक्त को प्रार्थना-पत्र देकर अपने पति रणीवीर सिंह की मौत और उसके बाद हुए घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

 

महिला का आरोप है कि 27 मार्च 2025 को उसके पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। इसके बाद उसे समय पर घटना की जानकारी नहीं दी गई और बिना जानकारी के मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवा लिया गया। महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद संपत्ति और अन्य मामलों को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया गया।

 

प्रार्थना-पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने उसके साथ और उसकी बेटी के साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी तथा घर और खेती पर कब्जा करने का प्रयास किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा उसकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई और मेडिकल कराने में भी लापरवाही बरती गई।

 

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ मामलों में गलत मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि उसकी शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही उसने पुलिस अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है।

 

कमला देवी ने आयुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराने तथा उसे न्याय दिलाने की अपील की है।

3.50 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने ज्योति त्यागी पर लगाए गंभीर आरोप

3.50 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने ज्योति त्यागी पर लगाए गंभीर आरोप

 

State President Ravindra Gurjar leveled serious allegations against Jyoti Tyagi for fraud of Rs 3.50 crore.

संवाददाता :अक्षय चौधरी

 

मेरठ: जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ज्योति त्यागी पर 3 करोड़ 50 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है।

 

 

प्रेस नोट के अनुसार, रविंद्र गुर्जर का कहना है कि ज्योति त्यागी ने उनके साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में दर्ज मुकदमे की कार्रवाई को प्रभावित करने और नाम हटवाने के नाम पर उन्हें गुमराह किया गया।

 

रविंद्र गुर्जर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो पूरे प्रकरण का खुलासा हो सकता है।

मेरठ में अवैध स्पा सेंटरों की जांच की मांग, एसएसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र

मेरठ में अवैध स्पा सेंटरों की जांच की मांग, एसएसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र

A petition was submitted to the SSP demanding an investigation into illegal spa centers in Meerut.

मेरठ संवाददाता: अक्षय चौधरी

मेरठ। शहर में संचालित कथित अवैध स्पा सेंटरों की निष्पक्ष जांच कर संचालकों एवं संरक्षण देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मेरठ को एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया।

 

ललित जोशी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि मेरठ शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में कथित रूप से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिकायत के अनुसार, इन स्पा सेंटरों के कर्मचारियों द्वारा लोगों को मसाज के नाम पर बुलाया जाता है और बाद में अन्य सेवाओं के लिए कथित रूप से प्रलोभन देकर अतिरिक्त धन की मांग की जाती है।

 

शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि जब-जब पुलिस कार्रवाई होती है, तब कई बार मौके पर मौजूद ग्राहकों पर कार्रवाई हो जाती है, जबकि वास्तविक संचालक, मालिक और पूरे नेटवर्क को संचालित करने वाले लोग कार्रवाई से बच निकलते हैं। इससे अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लग पाती और गतिविधियां दोबारा शुरू हो जाती हैं।

 

प्रार्थना पत्र में एसएसपी से मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराई जाए, अवैध गतिविधियों में संलिप्त वास्तविक संचालकों और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए। साथ ही यदि किसी स्तर पर संरक्षण दिए जाने के प्रमाण मिलते हैं तो संबंधित लोगों के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और सामाजिक वातावरण बेहतर बना रहेगा।

DM के औचक निरीक्षण में जिला अस्पताल की खुली पोल: बाहर की दवाएं लिखने से लेकर किचन की लापरवाही तक उजागर।

DM के औचक निरीक्षण में जिला अस्पताल की खुली पोल: बाहर की दवाएं लिखने से लेकर किचन की लापरवाही तक उजागर।

District hospital’s secrets exposed during DM’s surprise inspection: From prescribing outside medicines to kitchen negligence, everything was exposed.

संवाददाता: अक्षय चौधरी

मेरठ। मेरठ के पीएल शर्मा जिला अस्पताल में शनिवार दोपहर जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने सीएमओ डॉ. रामप्रसाद के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, दवा वितरण और किचन व्यवस्था में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। खामियां मिलने पर जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन, एसआईसी और संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई तथा तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण की शुरुआत इमरजेंसी वार्ड से हुई, जहां डीएम ने मरीजों से इलाज और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। कई मरीजों ने शिकायत की कि उन्हें अस्पताल के बजाय बाहर से दवाएं खरीदने के लिए लिखा जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अस्पताल में उपलब्ध दवाओं का ही अधिकतम उपयोग किया जाए। यदि कोई दवा उपलब्ध न हो तो उसका वैकल्पिक विकल्प मरीज को दिया जाए और विकल्प भी न होने पर ही नियमानुसार बाहर की दवा लिखी जाए।

 

अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं फार्मेसी स्टोर के निरीक्षण में पाया गया कि स्टॉक रजिस्टर लंबे समय से अपडेट नहीं था, जिससे दवाओं का मिलान करने में कठिनाई हुई। डीएम ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) को आंतरिक जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान अस्पताल की किचन व्यवस्था भी सवालों के घेरे में रही। किचन में खाद्य सामग्री का पर्याप्त स्टॉक नहीं मिला और स्टॉक रजिस्टर का रखरखाव भी संतोषजनक नहीं पाया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मरीजों के भोजन के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री का पर्याप्त भंडारण रखा जाए तथा गुणवत्ता और मात्रा की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

 

किचन प्रभारी की कार्यप्रणाली पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। स्टोर रजिस्टर की जांच में पिछले चार महीने से प्रभारी के हस्ताक्षर नहीं मिले। इस पर जिलाधिकारी ने एसआईसी को निर्देश दिए कि ऐसे गैर-जिम्मेदार कर्मचारी को तत्काल महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से हटाया जाए और पूरी व्यवस्था की जवाबदेही तय की जाए।

 

जिलाधिकारी ने जब मरीजों के भोजन की जानकारी ली तो बताया गया कि 125 मरीजों और उनके एक-एक तीमारदार के लिए भोजन तैयार होना है। मौके पर रखी कटी हुई सब्जी का वजन कराया गया, जो मात्र साढ़े नौ किलो निकली। इसे पर्याप्त न मानते हुए डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर जल्द विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने और व्यवस्था सुधार के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देने के निर्देश दिए।

मेरठ में दबंग पड़ोसी द्वारा घर में घुसकर मारपीट, महिला से अभद्रता, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार।

मेरठ में दबंग पड़ोसी द्वारा घर में घुसकर मारपीट, महिला से अभद्रता, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार।

In Meerut, a domineering neighbor entered the house and assaulted and misbehaved with a woman; the victim pleaded for justice.

मेरठ संवाददाता अक्षय चौधरी

 

मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र के सराय काजी स्थित हरवंस विहार निवासी अमित सैनी पुत्र स्वर्गीय शीशराम ने अपने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

 

पीड़ित के अनुसार दिनांक 02 जून 2026 की रात्रि लगभग 11 बजे जब वह अपने घर पहुंचे, तो उनके पड़ोसी अजय तोमर ने अपने घर में अवैध रूप से गोदाम बना रखा था, जहां एक बड़ा कैंटर खड़ा किया गया था। पीड़ित द्वारा कैंटर हटाने का अनुरोध करने पर आरोपी ने विवाद शुरू कर दिया।

 

 

आरोप है कि इसके बाद अजय तोमर अपने 4-5 साथियों के साथ जबरन पीड़ित के घर में घुस आया। इस दौरान दो व्यक्तियों ने पीड़ित की पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए, जबकि अन्य लोगों ने अमित सैनी को घर से बाहर खींचकर बुरी तरह मारपीट की। घटना की पूरी सीसीटीवी फुटेज पीड़ित के पास मौजूद है।

पीड़ित ने बताया कि पुलिस को सूचना देने पर वह मौके पर पहुंची, लेकिन थाने में तहरीर देने के बावजूद दरोगा द्वारा समझौता करने का दबाव बनाया गया और कार्रवाई नहीं की गई।

 

 

 

 

इसके बाद 4 जून 2026 की शाम लगभग 4 बजे, जब पीड़ित के घर रिश्तेदार आए हुए थे, तब अजय तोमर अपने पुत्र कशिश, एकलव्य और 8-10 अन्य लोगों के साथ दोबारा पीड़ित के घर पहुंचा और हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई। पीड़ित की पत्नी द्वारा पुलिस को बुलाया गया, लेकिन आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपी ने हमला किया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से चला गया।

पीड़ित का कहना है कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उसे ही डांट रही है।

पीड़ित अमित सैनी ने प्रशासन से मांग की है कि उनके और उनकी पत्नी के साथ हुई घटना का मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने आशंका जताई है कि भविष्य में उनके या उनके परिवार के साथ कोई भी अनहोनी होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी अजय तोमर और उसके पुत्रों की होगी।

मेरठ के नौचंदी मेले में छाया बी.एन एग्रीटेक का न्यूट्रिका ब्रांड, लोगों का बढ़ता भरोसा बना पहचान

मेरठ के नौचंदी मेले में छाया बी.एन एग्रीटेक का न्यूट्रिका ब्रांड, लोगों का बढ़ता भरोसा बना पहचान

BN Agritech’s Nutrica brand shines at Meerut’s Nauchandi Fair, gaining increasing public trust.

 मेरठ संवाददाता अक्षय चौधरी

 

मेरठ का ऐतिहासिक नौचंदी मेला हर वर्ष की तरह इस बार भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। देशभर से आए विभिन्न ब्रांड्स और व्यापारिक संस्थानों के बीच इस बार जिस नाम ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, वह है न्यूट्रिका ब्रांड। मेले में आने वाले हजारों लोगों के बीच न्यूट्रिका ने अपनी गुणवत्ता और भरोसेमंद उत्पादों के दम पर एक खास पहचान बनाई है।

 

 

कंपनी के फाउंडर अनुभव अग्रवाल, डायरेक्टर स्पर्श सच्चार और वाइस प्रेसिडेंट चरण राजपूत के नेतृत्व में न्यूट्रिका लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी का मुख्य उद्देश्य लोगों तक बेहतर गुणवत्ता वाले हेल्दी प्रोडक्ट्स पहुंचाना है। इसी सोच के साथ कंपनी ने कभी भी क्वालिटी से समझौता नहीं किया और हर आयु वर्ग के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने उत्पाद तैयार किए हैं।

 

 

मेले में न्यूट्रिका के स्टॉल पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। खासतौर पर कंपनी के ब्लेंड ऑयल, येलो मस्टर्ड ऑयल, शहद और पीनट बटर को लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। ग्राहकों का कहना है कि न्यूट्रिका के उत्पादों में स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा गया है, जिसके कारण लोगों का विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है।

 

 

न्यूट्रिका ब्रांड का आकर्षक स्टॉल और ग्राहकों के प्रति कंपनी का सकारात्मक व्यवहार भी लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है। मेले में आने वाले कई परिवारों ने न्यूट्रिका उत्पादों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की इच्छा जताई।

 

 

व्यापारिक विशेषज्ञों का मानना है कि जिस तरह से न्यूट्रिका ने कम समय में लोगों के बीच भरोसा कायम किया है, वह आने वाले समय में कंपनी को और बड़ी सफलता दिला सकता है। गुणवत्ता, विश्वास और स्वास्थ्य के प्रति समर्पण ही न्यूट्रिका ब्रांड की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है।

 

 

मेले में मेरठ की टीम के सदस्य अनिकुर रहमान, अमित सेतिया और अवयुक्त शहरावत पूरी तत्परता से मेले में आये लोगों का अभिवादन कर रहे हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री प्रताप सिंह बघेल ने पदभार ग्रहण कर परिचयात्मक बैठक की

माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री प्रताप सिंह बघेल ने पदभार ग्रहण कर परिचयात्मक बैठक की

Director of Secondary Education, Shri Pratap Singh Baghel assumed charge and held an introductory meeting.

संवाददाता मेरठ अक्षय चौधरी

 

 

माध्यमिक शिक्षा विभाग के नवनियुक्त निदेशक श्री प्रताप सिंह बघेल ने मंगलवार को अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों तथा वर्तमान कार्यों की जानकारी प्रदान की।

बैठक में श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने, छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

निदेशक माध्यमिक ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देते हुए डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट कक्षाओं तथा तकनीक आधारित शिक्षण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जनपदों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। बैठक में विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु समर्पण, समन्वय और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में अपर निदेशक व्यावसायिक शिक्षा श्री सुरेन्द्र तिवारी, अपर निदेशक राजकीय श्री अजय कुमार द्विवेदी, अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा श्री वीके पाण्डेय, संयुक्त शिक्षा निदेशक कैम्प आरपी शर्मा, उप शिक्षा निदेशक श्री राजेश कुमार आर्या, श्री अजय कुमार सिंह, श्रीमती शिवानी तथा श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पत्रकारिता दिवस के 200 साल पूर्ण होने पर एम आई ई टी में “द प्रेस क्लब” ने कलमकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें एम आई ई टी और उपज के सहयोग से उन वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने 30 साल के करियर में पत्रकारिता के आयाम स्थापित किए थे। कार्यक्रम का आरंभ उत्तर प्रदेश में स्वतंत्र प्रभार मंत्री डॉ• सोमेंद्र तोमर और जिला सूचना अधिकारी सुमित यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर द प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवि शर्मा ने मुख्य अतिथि डॉ• सोमेंद्र तोमर को शॉल उढाकर और बुके देकर सम्मानित किया। तो वही महामंत्री के•के•शर्मा ने जिला सूचना अधिकारी सुमित यादव को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। एम आई ई टी के निर्देशक गौरव अग्रवाल को शॉल उढाकर और बुके देकर द प्रैस क्लब के कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ• सोमेंद्र तोमर ने कहा कि पत्रकारों का सम्मान हमेशा से सर्वोपरि रहा है। उनकी आलोचना में भी सीख होती है। मेरठ के पत्रकारों ने जिस तरीके से पत्रकारिता में आयाम स्थापित किए हैं उसको मैं हमेशा प्रणाम करता हूं। बीजेपी के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी को बुके व शॉल उढाकर द- प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवि शर्मा ने सम्मानित किया। वही उत्तर प्रदेश सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह जी का सम्मान उपज के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय चौधरी ने किया। उत्तर प्रदेश सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने कहा की आने वाले समय में पत्रकारिता का रोल बदला है लेकिन भावनाएं हमेशा से वही है ।अपने स्वागत भाषण में द प्रेस क्लब के महामंत्री के•के•शर्मा ने बताया कि आज के युग में जिस तरीके से सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पत्रकारों को सुविधा दे रहे हैं उसमें हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। वही सीनियर मोस्ट पत्रकार हीमा अग्रवाल ने इस मौके पर हाल ही में दिवंगत हुए वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी के सम्मान में दो शब्द कहे। पत्रकारिता के 200 वर्षों पूर्ण होने पर करीब 21 हस्तियों को शॉल उड़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिसमें पुष्पेंद्र शर्मा,नीरज कांत राही,हरि शंकर जोशी, सूर्यकांत द्विवेदी युवा रिपोर्टर के संपादक हरिमोहन आहूजा समेत दैनिक जागरण के पत्रकार शरद व्यास, अशोक गोस्वामी,विनोद गोस्वामी रिचा जोशी मुख्य रूप से रही, राम बोल तोमर, जगमोहन शाकाल और ज्ञान प्रकाश को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पायल ने किया कार्यक्रम के अंत में द- प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवि शर्मा ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया और अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पत्रकारों की स्थिति के लिए अब पहला कदम उठाया गया है आगे भी इसी तरीके के कार्यक्रमों के जरिए पत्रकारों की एकता के लिए काम किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत पत्रकार राजेश अवस्थी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पत्रकारिता दिवस के 200 साल पूर्ण होने पर एम आई ई टी में “द प्रेस क्लब” ने कलमकार सम्मान समारोह का आयोजन किया।

On the completion of 200 years of Journalism Day, “The Press Club” organised the Kalamkar Samman ceremony at MIET.

मेरठ संवाददाता अक्षय चौधरी

एम आई ई टी और उपज के सहयोग से उन वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने 30 साल के करियर में पत्रकारिता के आयाम स्थापित किए थे।

 

 कार्यक्रम का आरंभ उत्तर प्रदेश में स्वतंत्र प्रभार मंत्री डॉ• सोमेंद्र तोमर और जिला सूचना अधिकारी सुमित यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

इस मौके पर द प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवि शर्मा ने मुख्य अतिथि डॉ• सोमेंद्र तोमर को शॉल उढाकर और बुके देकर सम्मानित किया। तो वही महामंत्री के•के•शर्मा ने जिला सूचना अधिकारी सुमित यादव को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

 

 

 एम आई ई टी के निर्देशक गौरव अग्रवाल को शॉल उढाकर और बुके देकर द प्रैस क्लब के कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल ने सम्मानित किया।

 

 इस अवसर पर डॉ• सोमेंद्र तोमर ने कहा कि पत्रकारों का सम्मान हमेशा से सर्वोपरि रहा है। उनकी आलोचना में भी सीख होती है। मेरठ के पत्रकारों ने जिस तरीके से पत्रकारिता में आयाम स्थापित किए हैं उसको मैं हमेशा प्रणाम करता हूं।

 

 

बीजेपी के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी को बुके व शॉल उढाकर द- प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवि शर्मा ने सम्मानित किया।

 

 

 

उत्तर प्रदेश सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह जी का सम्मान उपज के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय चौधरी ने किया। उत्तर प्रदेश सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने कहा की आने वाले समय में पत्रकारिता का रोल बदला है लेकिन भावनाएं हमेशा से वही है ।

अपने स्वागत भाषण में द प्रेस क्लब के महामंत्री के•के•शर्मा ने बताया कि आज के युग में जिस तरीके से सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पत्रकारों को सुविधा दे रहे हैं उसमें हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। वही सीनियर मोस्ट पत्रकार हीमा अग्रवाल ने इस मौके पर हाल ही में दिवंगत हुए वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी के सम्मान में दो शब्द कहे।

पत्रकारिता के 200 वर्षों पूर्ण होने पर करीब 21 हस्तियों को शॉल उड़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिसमें पुष्पेंद्र शर्मा,नीरज कांत राही,हरि शंकर जोशी, सूर्यकांत द्विवेदी युवा रिपोर्टर के संपादक हरिमोहन आहूजा समेत दैनिक जागरण के पत्रकार शरद व्यास, अशोक गोस्वामी,विनोद गोस्वामी रिचा जोशी मुख्य रूप से रही,राम बोल तोमर, जगमोहन शाकाल और ज्ञान प्रकाश को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पायल ने किया कार्यक्रम के अंत में द- प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवि शर्मा ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया और अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पत्रकारों की स्थिति के लिए अब पहला कदम उठाया गया है आगे भी इसी तरीके के कार्यक्रमों के जरिए पत्रकारों की एकता के लिए काम किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में दिवंगत पत्रकार राजेश अवस्थी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

स्वर्गीय श्रीमति कुसुम गुप्ता,”विकास रत्न”,पूर्व राष्ट्रीय संयोजिका भाविप की चतुर्थ पुन्य तिथि पर शरबत [शिकंजी] प्याऊ का आयोजन किया गया।

स्वर्गीय श्रीमति कुसुम गुप्ता,”विकास रत्न”,पूर्व राष्ट्रीय संयोजिका भाविप की चतुर्थ पुन्य तिथि पर शरबत [शिकंजी] प्याऊ का आयोजन किया गया।

A Sharbat [Shikanji] drinking stall was organised on the fourth death anniversary of late Smt. Kusum Gupta, “Vikas Ratna”, former National Convenor of Bhavip.

मेरठ संवाददाता अक्षय चौधरी

मेरठ: स्वर्गीय श्रीमति कुसुम गुप्ता जी “विकास रत्न” पूर्व राष्ट्रीय संयोजिका भाविप की चतुर्थ पुन्य तिथि शनिवार, 30 मई 2026 पर दोपहर 11:30बजे से शरबत [शिकंजी] की प्याऊ का आयोजन “बॉम्बे पेंट्स हाउस”, पश्चिमी कचहरी मार्ग मेरठ* पर किया गया।

 

जिसमे मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एस टी के पूर्व कमिश्नर सुशील कुमार गोतम, भारत विकास परिषद मेरठ गीतांजलि के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंघल, पूर्व अध्यक्ष पंकज मित्तल, संस्थापक अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, विपिन सिंघल, अनुज गई, रोटरी मेरठ विराट अध्यक्ष रोo भरत राम अग्रवाल, रोo इन्द्र अग्रवाल, रोo नमेन्द्र अग्रवाल, बी एन पी गोयल, दिनेश मित्तल, प्रखर गुप्ता, अनुभव गुप्ता, सांची गुप्ता, आदि का सहयोग रहा।

स्वर्गीय संजीव गुप्ता जी की पंचम पुन्य तिथि पर ईपटा के मुख्यालय बॉम्बे पेंट्स हाउस पर शीतल जूस का शिविर का आयोजन किया गया।

स्वर्गीय संजीव गुप्ता जी की पंचम पुन्य तिथि पर ईपटा के मुख्यालय बॉम्बे पेंट्स हाउस पर शीतल जूस का शिविर का आयोजन किया गया।

On the fifth death anniversary of late Sanjeev Gupta ji, a cold juice camp was organised at EPTA headquarters Bombay Paints House.

मेरठ संवाददाता अक्षय चौधरी

 

मेरठ: 29 मई 2026 को स्वर्गीय श्री संजीव गुप्ता जी की पंचम पुन्य तिथि पर ईपटा के मुख्यालय बॉम्बे पेंट्स हाउस, पश्चिमी कचहरी मार्ग मेरठ पर शीतल जूस का शिविर का आयोजन किया गया।

 

जिसमे रोटरी पूर्व प्रधान रवि महेश्वरी, विनोद कुमार सिंघल, पंकज मित्तल, लायंस क्लब के पूर्व प्रधान अजय अग्रवाल, राकेश महेश्वरी, इन्डियन पेंट्स ट्रेड एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं

 

मेरठ जोन चैयरमेन अतुल गुप्ता, जन सम्पर्क अधिकारी राजकुमार महेश्वरी, मेरठ कोऑर्डिनेटर आशीष महेश्वरी, नितिन गर्ग, अमित गोयल, ब्रज नाथ प्रकाश गोयल, प्रखर गुप्ता, अनुभव गुप्ता आदि का सहयोग रहा।