मेरठ के SSP अविनाश पांडेय का तबादला, बीबीजीटीएस मूर्ति होंगे नए कप्तान
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय का तबादला, बीबीजीटीएस मूर्ति होंगे नए कप्तान
Meerut SSP Avinash Pandey transferred, BBGTS Murthy to be the new captain
मेरठ संवाददाता: अक्षय चौधरी
मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अविनाश पांडेय का तबादला कर दिया गया है। उन्हें लखनऊ में पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। शासन की ओर से 20 अगस्त की रात नौ आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई।
अविनाश पांडेय की जगह 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। मूर्ति इससे पहले झांसी के SSP के पद पर तैनात थे। अब मेरठ की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।
शासन के इस फेरबदल में मेरठ और झांसी समेत कई जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है। अविनाश पांडेय का मेरठ से लखनऊ स्थानांतरण ऐसे समय हुआ है, जब पिछले कुछ समय से मेरठ पुलिस से जुड़े कई मामले चर्चा में रहे हैं।
बीबीजीटीएस मूर्ति के सामने मेरठ में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिस की कार्यप्रणाली में बेहतर समन्वय की चुनौती होगी। अब सभी की निगाहें नए SSP के कार्यभार संभालने और उनकी प्राथमिकताओं पर रहेंगी।