ग्रामीण आंचलिय पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन के नाम पर फर्जी घोषणा करने पर कानूनी कार्यवाही की रखी मांग।

ग्रामीण आंचलिय पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन के नाम पर फर्जी घोषणा करने पर कानूनी कार्यवाही की रखी मांग।

मेरठ संवाददाता: अक्षय चौधरी 9639100100
In the meeting of Rural Regional Journalist Association, demand was made for legal action against making fake announcement in the name of the organization.

 

मेरठ: राष्ट्रीय ग्रामीण अंचलिय पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक मेरठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी चौधरी यशपाल चौधरी के क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित की गई।राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी व संचालन संगठन के संरक्षक दिनेश जैन के किया।बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रस्ताव रक्खा कि कुछ व्यक्ति ग्रामीण आंचलिय पत्रकार एसोसिएशन के नाम पर बैठक का आयोजन कर अध्यक्ष,उपाध्यक्ष आदि पद पर फर्जी घोषणा कर लोगो को मनोनीत कर असवैंधानिक कार्य कर रहे है।बैठक में इसे व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अम्ल में लाने का प्रस्ताव पास कर कार्यवाही की मांग की गई।इसके अलावा जो पदाधिकारी संगठन की बैठक में नहीं आ रहे उनके खिलाफ नोटिस जारी करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।बैठक में संगठन विरोधी कार्य करने वाले के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग की गई।बैठक में संरक्षक दिनेश जैन,राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मपाल गिरी,उप सचिव विश्व बंधु शास्त्री,संगठन मंत्री प्रमोद उपाध्याय,कानूनी सलाहकार एडवोकेट दीपक अग्रवाल,दयाचंद वर्क,वीरेश तरार लखनऊ,उपाध्यक्ष मनोज कलीना ,पश्चिम यूपी के अध्यक्ष यशपाल सिंह, जिला अध्यक्ष संजीव तोमर,मनोज उज्ज्वल, पंकज शर्मा,आदि लोगों ने हिस्सा लिया और बैठक में निर्णय लिया गया है कि कुछ लोग संगठन के नाम से फर्जी घोषणा कर रहे हैं उनके खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *