संत शिरोमणि रविदास को याद करते हुए सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए
संत शिरोमणि रविदास को याद करते हुए सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए,

Remembering Sant Shiromani Ravidas, representatives of social organizations paid their tributes.
Haridwar Sunny verma
सरकार की ओर से संत शिरोमणि रविदास के नाम से गंगा घाट का निर्माण किया जाना अति आवश्यक संजय चोपड़ा!
हरिद्वार। संत शिरोमणि रविदास की जयंती के अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में बिरला घाट पर मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तन कर प्रसाद वितरण के साथ संत शिरोमणि रविदास के चित्र पर माला अर्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। संत शिरोमणि रविदास को याद करते हुए सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड सरकार से मांग की संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति का अनावरण कर मां गंगा के समीप रविदास घाट बनाए जाने के साथ संत शिरोमणि रविदास उद्यान पार्क बनाए जाने की मांग को भी दोहराया।
इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा संत शिरोमणि रविदास मां गंगा के सच्चे भक्त थे मुगल शासन के दौरान हिंदुत्व को जगाते हुए सनातन के लिए एक अनोखी मुहिम चलाकर जगत में नया प्रकाश किया था गंगा पुत्र संत शिरोमणि रविदास के नाम पर उत्तराखंड सरकार द्धारा उत्तर प्रदेश वाराणसी बनारस की तर्ज पर हरिद्वार में भी घाट का निर्माण किया जाना चाहिए और नई पीढ़ी संत शिरोमणि रविदास द्वारा किए गए रचनात्मक कार्यों को याद रख सके इसके लिए मां गंगा के समीप संत शिरोमणि रविदास उद्यान पार्क बनाए जाने की सार्थक पहल सरकार की और से की जानी चाहिए।
तीर्थ मर्यादा रक्षा समिति के सहसंयोजक पंडित मनीष शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में आगामी कुंभ मेला 27 का विशेष आयोजन किया जा रहा है मां गंगा के घाटों के सौंदर्यकरण के साथ-साथ संत महंतों प्रयोदा के नाम से घाटों के निर्माण किया जा रहे हैं बिरला घाट के समीप संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के नाम से घाट का निर्माण कर संत शिरोमणि रविदास जी के अनुयायियों को एक नई सौगात दिया जाना न्याय संगत होगा।
संत शिरोमणि रविदास की जयंती के अवसर पर मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते लवप्रीत सिंह, सरदार पाल सिंह, ओमप्रकाश भाटिया, टिंकू सिंह, दिनेश गुप्ता, हर्ष ,अनुराग, देवेंद्र सिंह, निशांत पांडे ,रमेश कुमार ,धीरज सिंह, ओमप्रकाश, बबली, आलोक शर्मा, सनी वर्मा ,अरुण सिंह ,ओम प्रकाश कालियान, नीरज जाटव, हरेंद्र सिंह, वीरेंद्र आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
लड़की से दुष्कर्म का आरोप ,पीड़िता ने खाया जहरीला पदार्थ ,हालत गंभीर ,आरोपी गिरफ्तार

Allegation of rape of a girl, victim consumed poisonous substance, condition critical, accused arrested
मेरठ में एक लड़की को बंधक बना कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है । आरोप है कि लड़की को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया । धमकी के बाद बाद पीड़िता ने जहर खा लिया। इस घटना से हड़कंप मच गया । पुलिस ने पीड़िता को पहले मवाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उसको मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
दरअसल,ये मामला मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित लड़की खेत पर जा रही थी रास्ते में गांव के ही अनुज कुमार नाम के आरोपी ने उसे जबरन अपने घर खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी गई । पीड़िता किसी तरह घर पर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी । इसके बाद पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने तुरंत ही आनन -फानन में उसको मवाना की निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसको मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा लिखकर आरोपी अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।



