मेरठ में हल्की बारिश ने खोली नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल
मेरठ में हल्की बारिश ने खोली नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल
मेरठ संवाददाता :अक्षय चौधरी
Light rain in Meerut exposed the poor sanitation system of the Municipal Corporation.
मेरठ। प्रदेश सरकार जहां मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है और समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाकर शहर को साफ-सुथरा रखने के दावे किए जाते हैं, वहीं जमीनी हकीकत इन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है।
मेरठ में थोड़ी सी बारिश होते ही कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। इसका जीता-जागता उदाहरण मेरठ घंटाघर स्थित प्यारेलाल के सामने देखने को मिला, जहां बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालों और जल निकासी व्यवस्था की उचित सफाई कराई जाए तो बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से काफी हद तक राहत मिल सकती है। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बारिश के बाद सामने आई यह तस्वीर नगर निगम की सफाई और जल निकासी व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि नगर निगम इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक करता है।