दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आधार मैपिंग व ई-केवाईसी जल्द कराएं

दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आधार मैपिंग व ई-केवाईसी जल्द कराएं

Get Aadhaar mapping and e-KYC done soon for post-matric scholarships.

संवाददाता :अक्षय चौधरी ,मोबाइल नंबर:9639100100

 

मेरठ, 11 सितंबर। वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत छात्र-छात्राओं से आधार मैपिंग और ई-केवाईसी की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की अपील की गई है।

 

 

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के ऐसे छात्र-छात्राएं, जिनके छात्रवृत्ति आवेदन पत्र पीएफएमएस के माध्यम से रिजेक्ट हुए हैं, वे अपने संबंधित बैंक से संपर्क करें।

 

 

 

उन्होंने बताया कि बैंक खाते में आधार मैपिंग, ई-केवाईसी अथवा अन्य कोई प्रक्रिया लंबित होने पर उसे शीघ्र पूरा करा लें। इससे छात्रवृत्ति की धनराशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *