जीआरपी मेरठ सिटी की बड़ी सफलता, 33 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए
Latest Popular- Est 1 min
- 0 Views
- 1 week ago
बिजली कटौती से नाराज लोगों ने नोएडा सेक्टर-63 थाने का किया घेराव, पुलिस ने समझाकर हटाया।
Latest- Est 1 min
- 0 Views
- 2 weeks ago
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय का तबादला, बीबीजीटीएस मूर्ति होंगे नए कप्तान
Latest- Est 1 min
- 0 Views
- 4 weeks ago
मेरठ में अस्पतालों के अवैध निर्माण पर कार्रवाई पर उठे सवाल, एमडीए की कार्यप्रणाली पर स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी
Latest- Est 1 min
- 0 Views
- 4 weeks ago
मेरठ: दिल्ली रोड के शंभू नगर में मानचित्र स्वीकृत के बिना होता तीन मंजिला निर्माण, अधिकारियों की कार्रवाई मोन।
Latest- Est 1 min
- 0 Views
- 1 month ago
प्रेस क्लब में शान से लहराया तिरंगा, पत्रकारों ने लिया एकजुटता का संकल्प
Latest- Est 1 min
- 0 Views
- 1 month ago
पति की मौत के बाद इंसाफ के लिए भटक रही महिला, आयुक्त से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार
Latest- Est 1 min
- 0 Views
- 2 months ago
Top 10 News
30 लाख रुपये और स्कॉर्पियो की मांग पूरी न होने पर पत्नी की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार
दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आधार मैपिंग व ई-केवाईसी जल्द कराएं
वृहद रोजगार मेले में 1759 युवाओं को नौकरी के ऑफ़र लेटर बांटे.
जीआरपी मेरठ सिटी की बड़ी सफलता, 33 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए
बिजली कटौती से नाराज लोगों ने नोएडा सेक्टर-63 थाने का किया घेराव, पुलिस ने समझाकर हटाया।
मेरठ में हल्की बारिश ने खोली नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय का तबादला, बीबीजीटीएस मूर्ति होंगे नए कप्तान
Featured Popular
शारदीय कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक संचालित करने एवं आ रहे कांवड़ यात्रियों एवं शिव भक्तों को कोई परेशानी एवं असुविधा न हो,इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने (नजीबाबाद मार्ग पर) चंडी चौक से थाना श्यामपुर तक संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Editor
Choice
Recent
Posts
दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आधार मैपिंग व ई-केवाईसी जल्द कराएं
दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आधार मैपिंग व ई-केवाईसी जल्द कराएं

Get Aadhaar mapping and e-KYC done soon for post-matric scholarships.
संवाददाता :अक्षय चौधरी ,मोबाइल नंबर:9639100100
मेरठ, 11 सितंबर। वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत छात्र-छात्राओं से आधार मैपिंग और ई-केवाईसी की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की अपील की गई है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के ऐसे छात्र-छात्राएं, जिनके छात्रवृत्ति आवेदन पत्र पीएफएमएस के माध्यम से रिजेक्ट हुए हैं, वे अपने संबंधित बैंक से संपर्क करें।
उन्होंने बताया कि बैंक खाते में आधार मैपिंग, ई-केवाईसी अथवा अन्य कोई प्रक्रिया लंबित होने पर उसे शीघ्र पूरा करा लें। इससे छात्रवृत्ति की धनराशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
वृहद रोजगार मेले में 1759 युवाओं को नौकरी के ऑफ़र लेटर बांटे.
वृहद रोजगार मेले में 1759 युवाओं को नौकरी के ऑफ़र लेटर बांटे.

Job offer letters were distributed to 1759 youth in the mega employment fair.
संवाददाता :अक्षय चौधरी मोबाइल नंबर:9639100100
आज, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मेरठ और विनायक विद्यापीठ मोदीपुरम मेरठ ने मिलकर एक महा रोजगार मेला – 2026 आयोजित किया। यह मेला विधानसभा स्तर पर आयोजित किया गया। मेले के उद्घाटन समारोह में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. सत्य प्रकाश शामिल हुए और समापन समारोह में मेरठ कैंट के विधायक माननीय श्री अमित अग्रवाल के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।
संस्थान की प्रिंसिपल डॉ. अनुप्रीता शर्मा, निदेशक इंजी. विकास कुमार, ट्रेनिंग और प्लेसमेंट हेड प्रवीन शर्मा और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के डिप्टी डायरेक्टर शशि भूषण उपाध्याय ने गुलदस्ते देकर अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा देवी सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से मुलाकात की और इस महा रोज़गार मेले के लिए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इंटरव्यू की प्रक्रिया कंपनी के अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों की योग्यता की जांच करने और उन्हें चुनने के साथ शुरू हुई। इस महा रोजगार मेले में 38 राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों ने भाग लिया और 2610 अभ्यार्थियों प्रतिभा किया और 1759 को अलग-अलग पदों के लिए शार्टलिस्ट किया, जिनकी सैलरी ₹10,000 से ₹35,000 के बीच थी। कंपनियों ने इस महा रोजगार मेले में पूरी तरह से मुफ़्त प्रक्रिया के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की।
कार्यक्रम के अंत में, मुख्य अतिथि अमित अग्रवाल ने अपने संबोधन में युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और चुने गए युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटकर उनका हौसला बढ़ाया। श्री अग्रवाल ने कई उद्धरणों के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भूमिका अग्रणी है।कार्यक्रम में संस्थान के कई अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के समापन पर, कॉलेज की प्राचार्या डॉ अनुप्रीता शर्मा ने सभी कंपनियों, मेहमानों और उम्मीदवारों का आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी ऐसे रोज़गार-उन्मुख कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक शशि भूषण उपाध्याय ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं के लिए रोजगार के साथ-साथ अपने करियर को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण मंच है। इस प्रकार के आयोजनों से एक ओर युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलता है, वहीं दूसरी ओर उद्योगों को योग्य एवं प्रतिभाशाली मानव संसाधन उपलब्ध होता है।”
मंच का संचालन मैनेजमेंट विभाग अध्यक्ष सुनील कुमार ने कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम में सेवायोजन विभाग के जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन कुमार सिंह, ईश्वर सिंह, राजीव सपरा,सुदर्शन गिरि, अनिल वर्मा प्रद्युम्न दीक्षित की भूमिका सराहनीय रही।
जीआरपी मेरठ सिटी की बड़ी सफलता, 33 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए
जीआरपी मेरठ सिटी की बड़ी सफलता, 33 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए

संवाददाता: अक्षय चौधरी Mob no.9639100100
Meerut City GRP achieves major success, recovers 33 lost mobile phones and returns them to their original owners
मेरठ। रेलवे यात्रियों के चेहरों पर मुस्कान लौटाने वाली कार्रवाई में जीआरपी मेरठ सिटी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों से गुम हुए 33 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग मुरादाबाद मोहितेश चन्द्र के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अशोक कुमार सिसोदिया के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक जीआरपी थाना मेरठ सिटी विशाल सांगरी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों और सर्विलांस की मदद से लगातार मोबाइलों की तलाश की।
कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आईफोन, सैमसंग, ओप्पो, वीवो, रियलमी, वनप्लस, रेडमी, मोटोरोला, पोको और नथिंग समेत विभिन्न कंपनियों के कुल 33 मोबाइल फोन बरामद किए।
आवश्यक सत्यापन के बाद जब लंबे समय से खोए हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस सौंपे गए तो लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने जीआरपी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए टीम की सराहना की।
बरामदगी में उपनिरीक्षक सोनू कुमार, हेड कांस्टेबल विकास कुमार और कांस्टेबल अतुल राजपूत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


