मेरठ: गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आगे आए लुकमान तोमर, खोला नया कार्यालय

मेरठ: गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आगे आए लुकमान तोमर, खोला नया कार्यालय

Meerut: Luqman Tomar comes forward for the education of poor children, opens new office

 

मेरठ। इंसानियत सर्व समाज विकास समिति के संस्थापक लुकमान तोमर ने समाज के गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की है। समिति द्वारा एक कार्यालय की शुरुआत की गई है, जहां आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

यह कार्यालय फलायन हॉस्पिटल, आशियाना कॉलोनी, साड़ी गेट, मेरठ में खोला गया है। संस्था का उद्देश्य ऐसे बच्चों तक शिक्षा पहुंचाना है, जो आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं।

संस्थापक लुकमान तोमर ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है और समिति समाज के सभी वर्गों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी।

One thought on “मेरठ: गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आगे आए लुकमान तोमर, खोला नया कार्यालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *