शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत मिशन शक्ति समिति और एनसीसी इकाई के तत्वावधान में छात्राओं हेतु आत्म रक्षा प्रशिक्षण के दस दिवसीय शिविर का समापन किया गया ।

शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत मिशन शक्ति समिति और एनसीसी इकाई के तत्वावधान में छात्राओं हेतु आत्म रक्षा प्रशिक्षण के दस दिवसीय शिविर का समापन किया गया ।

Under the Mission Shakti program, a ten-day self-defense training camp for girl students was concluded at Shaheed Mangal Pandey Government Post Graduate Women’s College, Meerut under the aegis of Mission Shakti Committee and NCC unit.

Meerut Cheenu chaudhary

 

 

दि. 20.02.2026 से आरंभ हुए इस शिविर में कराटे ब्लैक बेल्ट मास्टर सुश्री नीलम मिश्रा ने प्रशिक्षण प्रदान किया । छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय सिखाने तथा महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत आयोजित इस दस दिवसीय शिविर में 25 एनसीसी कैडेट सहित कुल तीस छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । उत्तर प्रदेश शासन के महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाने के इस महत्वपूर्ण अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत महाविद्यालय द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के आरम्भिक तौरतरीक़े सिखाने के दृष्टिगत यह आयोजन किया गया है। शिविर के दौरान सुश्री नीलम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीक़ों का अभ्यास कराया । सुश्री नीलम द्वारा प्रशिक्षण के उपरांत आठ कैडेट में प्रतिभा को देखते हुए उनको टूर्नामेंट में सहभागिता के लिए तैयार करने हेतु उनका प्रशिक्षण आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० अंजू सिंह ने की और सभी छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों को प्रतिदिन अभ्यास करने की आवश्यकता से अवगत करवाया तथा सभी को शुभकामनाएं दीं । कार्यक्रम का संयोजन एनसीसी अधिकारी और मिशन शक्ति प्रभारी कैप्टन लता कुमार ने किया। प्रशिक्षण में मिशन शक्ति समिति के सदस्यों प्रो अनुजा गर्ग, प्रो स्वर्णलता कदम तथा डा. मनीषा भूषण ने भी सहयोग किया ।

सप्त दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ 

सप्त दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

Seven-day self-defense training workshop inaugura

Meerut cheenu chaudhary

 

 

‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत आज दि. 20.02.2026 को शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मेरठ में एनसीसी इकाई और मिशन शक्ति समिति के तत्वावधान में छात्राओं और बालिकाओं की सुरक्षा हेतु सप्त दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘आयुध’ का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने किया । आत्मरक्षा अभियान के अंतर्गत कराटे ब्लैक बेल्ट सुश्री नीलम मिश्रा ने एनसीसी कैडट्स व छात्राओं को कराटे की आधारभूत जानकारी दी और अभ्यास कराया । सुश्री नीलम ने कैडेट्स को आत्मरक्षा के बेसिक तरीकों का अभ्यास कराया और आत्मरक्षा की आवश्यकता की जानकारी दी। प्रशिक्षण में 30 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन समिति संयोजक डा. लता कुमार ने किया। समिति सदस्य प्रो स्वर्णलता कदम, डा मनीषा भूषण सहित डा निरुपमा वर्मा ने सहभागिता की।

 

डा. लता कुमार

मीडिया प्रभारी