सप्त दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ 

सप्त दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

Seven-day self-defense training workshop inaugura

Meerut cheenu chaudhary

 

 

‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत आज दि. 20.02.2026 को शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मेरठ में एनसीसी इकाई और मिशन शक्ति समिति के तत्वावधान में छात्राओं और बालिकाओं की सुरक्षा हेतु सप्त दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘आयुध’ का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने किया । आत्मरक्षा अभियान के अंतर्गत कराटे ब्लैक बेल्ट सुश्री नीलम मिश्रा ने एनसीसी कैडट्स व छात्राओं को कराटे की आधारभूत जानकारी दी और अभ्यास कराया । सुश्री नीलम ने कैडेट्स को आत्मरक्षा के बेसिक तरीकों का अभ्यास कराया और आत्मरक्षा की आवश्यकता की जानकारी दी। प्रशिक्षण में 30 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन समिति संयोजक डा. लता कुमार ने किया। समिति सदस्य प्रो स्वर्णलता कदम, डा मनीषा भूषण सहित डा निरुपमा वर्मा ने सहभागिता की।

 

डा. लता कुमार

मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *