लड़की से दुष्कर्म का आरोप ,पीड़िता ने खाया जहरीला पदार्थ ,हालत गंभीर ,आरोपी गिरफ्तार

Allegation of rape of a girl, victim consumed poisonous substance, condition critical, accused arrested

मेरठ में एक लड़की को बंधक बना कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है । आरोप है कि लड़की को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया । धमकी के बाद बाद पीड़िता ने जहर खा लिया। इस घटना से हड़कंप मच गया । पुलिस ने पीड़िता को पहले मवाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उसको मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दरअसल,ये मामला मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित लड़की खेत पर जा रही थी रास्ते में गांव के ही अनुज कुमार नाम के आरोपी ने उसे जबरन अपने घर खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी गई । पीड़िता किसी तरह घर पर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी । इसके बाद पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने तुरंत ही आनन -फानन में उसको मवाना की निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसको मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया।  परिजनों की तहरीर पर मुकदमा लिखकर आरोपी अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

लड़की से दुष्कर्म का आरोप ,पीड़िता ने खाया जहरीला पदार्थ ,हालत गंभीर ,आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *