श्रीराम वाटिका हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन, निकली झांकी व हुआ विशाल भंडारा
श्रीराम वाटिका हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन, निकली झांकी व हुआ विशाल भंडारा
The grand finale of the Pran Pratishtha Mahotsav at the Shri Ram Vatika Hanuman Temple included a tableau display and a large feast.
संवाददाता: अक्षय चौधरी
मेरठ। लोहिया नगर, हापुड़ रोड स्थित श्रीराम वाटिका हनुमान मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को भव्य समापन हुआ। यह धार्मिक आयोजन 18 जुलाई से प्रारंभ होकर पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।
समापन दिवस पर प्रातः 8:00 बजे विधिवत पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके पश्चात सुबह 10:00 बजे नगर ब्राह्मणों की उपस्थिति में भव्य झांकी निकाली गई, जिसने क्षेत्र में धार्मिक माहौल को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया।
संवाददाता: अक्षय चौधरी
दोपहर 1:00 बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर प्रांगण में दिनभर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली और सभी ने कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस संपूर्ण आयोजन का सफल संचालन श्रीराम वाटिका हनुमान मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें पंडित लाल बहादुर मिश्रा (अध्यक्ष), श्री रकम सिंह, श्री सुनील शर्मा (उपाध्यक्ष), श्री बिट्टू पाल, श्री राकेश मिश्रा (कोषाध्यक्ष), श्री रवि गुप्ता (महासचिव), श्री बृज गोपाल (सचिव), श्री अनिल तिवारी (सह सचिव), सुनील पाल (संगठन मंत्री) एवं सन्नी गुप्ता (कानूनी सलाहकार मंत्री) शामिल रहे।
संवाददाता: अक्षय चौधरी
इसके अतिरिक्त कार्यकर्ताओं में मुकेश रस्तोगी, दीपक मिश्रा, अनिल शर्मा, गौरव शर्मा, शिवम शर्मा, राहुल मिश्रा, राज अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
मंदिर समिति ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।