जनसामाधन, मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने सिवाया टोल के पास एनएच अट्ठावन पर लगाया कांवड़ सेवा शिविर।
जनसामाधन, मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने सिवाया टोल के पास एनएच अट्ठावन पर लगाया कांवड़ शिविर।
मेरठ संवाददाता: अक्षय चौधरी
Jansamadhan, Media Trust of India set up a Kanwar camp on NH 58 near Siwaya toll.
सनातन हिन्दू वाहिनी( भारत ) के प्रदेश एवं प्राचीन झारखंडी महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर (महन्त ओघड़ संजयनाथ योगी जी महाराज) शिविर में पधारे।
सावन माह के पावन पवित्र महीने में गंगाजल को लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे शिव भक्तों का उत्साह चरम सीमा पर है इसी क्रम में मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा के निकट जन समाधान मीडिया ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया द्वारा कावड़ सेवा शिविर एवं भंडारे का शुभारंभ किया गया।
शिविर में कावड़ियों के लिए शुद्ध नाश्ता, भोजन, स्नान, विश्राम तथा दवाईयां सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई। शिविर में बड़ी संख्या में कांवडियो की भीड़ उमड़ रही थी। इस अवसर पर सनातन हिंदू वाहिनी ( भारत ) के प्रदेश एवं प्राचीन झारखंडी महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर महंत ओघड (संजय नाथ योगी जी महाराज) शिविर में पधारे।
वहां ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि सनातन हिंदू वाहिनी भारत के संरक्षक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज हैं। तथा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत जी महाराज पीठाधीश्वर कालकाजी पीठ दिल्ली है।
शिविर के दौरान( महंत ओघडनाथ संजय नाथ योगी जी महाराज) ने जन समाधान मीडिया ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय संरक्षक प्रमोद कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शर्मा, राष्ट्रीय सचिव विजय वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल पुरोहित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय चौधरी दबतवा, जिला अध्यक्ष अक्षय चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष चीनू चौधरी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। भक्तों का भी जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें भी प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
द प्रेस क्लब के महामंत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार नेशनल हेड अपना जिला के•के• शर्मा जी भी वहां पहुंचे।
उन्होंने भी कावड सीवर व वहां पर सभी व्यवस्थाओं की काफी तारीफ की।उन्हें भी जन समाधान मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष अक्षय चौधरी ने प्रतीक चिह्न भेंटकर उनको भी सम्मानित किया।