जीआरपी मेरठ सिटी की बड़ी सफलता, 33 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए
जीआरपी मेरठ सिटी की बड़ी सफलता, 33 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए
संवाददाता: अक्षय चौधरी Mob no.9639100100
Meerut City GRP achieves major success, recovers 33 lost mobile phones and returns them to their original owners
मेरठ। रेलवे यात्रियों के चेहरों पर मुस्कान लौटाने वाली कार्रवाई में जीआरपी मेरठ सिटी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों से गुम हुए 33 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग मुरादाबाद मोहितेश चन्द्र के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अशोक कुमार सिसोदिया के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक जीआरपी थाना मेरठ सिटी विशाल सांगरी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों और सर्विलांस की मदद से लगातार मोबाइलों की तलाश की।
कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आईफोन, सैमसंग, ओप्पो, वीवो, रियलमी, वनप्लस, रेडमी, मोटोरोला, पोको और नथिंग समेत विभिन्न कंपनियों के कुल 33 मोबाइल फोन बरामद किए।
आवश्यक सत्यापन के बाद जब लंबे समय से खोए हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस सौंपे गए तो लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने जीआरपी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए टीम की सराहना की।
बरामदगी में उपनिरीक्षक सोनू कुमार, हेड कांस्टेबल विकास कुमार और कांस्टेबल अतुल राजपूत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के गुम होने वाले मोबाइल फोन की बरामदगी का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान अपने मोबाइल और कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा सामान गुम होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।