30 लाख रुपये और स्कॉर्पियो की मांग पूरी न होने पर पत्नी की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार
30 लाख रुपये और स्कॉर्पियो की मांग पूरी न होने पर पत्नी की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार

Wife dies after her demand for Rs 30 lakh and a Scorpio was not met; accused husband arrested
संवाददाता: अक्षय चौधरी, मोबाइल नंबर :9639100100
गाजियाबाद। मुरादनगर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति गौरव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, विवाहिता के मायके पक्ष ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहा था।
परिजनों की तहरीर के अनुसार, आरोपी गौरव और उसके परिजन 30 लाख रुपये नकद तथा स्कॉर्पियो कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को कथित रूप से छत से धक्का दे दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 80, 85, 115(2), 352 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने 12 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर 32 वर्षीय आरोपी गौरव पुत्र रमेश, निवासी मेन रोड मुरादनगर, को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Post Views: 35