एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान एवं निकाली स्वच्छता जागरुकता पदयात्रा
एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान एवं निकाली स्वच्छता जागरुकता पदयात्रा

मेरठ संवाददाता: अक्षय चौधरी
NCC cadets launched a cleanliness drive and organised a cleanliness awareness walk.
शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, माधवपुरम मेरठ की महाविद्यालय की एन०सी०सी० इकाई द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित स्वच्छोत्सव कार्यक्रम में 22 यूपी गर्ल्स बटालियन मेरठ के कमांडिंग आफिसर कर्नल होपेंदर ठाकुर तथा महाविद्यालय प्राचार्य डा० अंजू सिंह के संरक्षण तथा एनसीसी अधिकारी कैप्टन (प्रो.) लता कुमार के नेतृत्व में ‘स्वच्छता पखवाड़े’ के अंतर्गत वृहत स्वच्छता अभियान चलाया गया और विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम कैडेट्स ने स्वच्छता जागरूकता के तहत ‘ स्वच्छ उत्सव, हरित उत्सव‘ पदयात्रा का आयोजन किया जिसका शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अंजू सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर किया । पद यात्रा महाविद्यालय परिसर से निकालकर माधवपुरम सेक्टर-3 में होते हुए वापस महाविद्यालय में समाप्त हुई । पदयात्रा के माध्यम से क्षेत्रवासियों को स्वच्छता का महत्व समझाया गया और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। कैडेट्स ने इस अवसर पर ‘स्वच्छता से समृद्धि’ विषय पर आकर्षक पोस्टर और स्लोगन का निर्माण किया । महाविद्यालय प्राचार्य ने सभी पोस्टर और स्लोगन का अवलोकन किया ।
इसके पश्चात कैडेट्स ने सामुदयिक सेवा के तहत माधवपुरम स्थित पब्लिक पार्क में ‘सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री भारत’ के तहत प्लास्टिक एकत्रित कर स्वच्छता अभियान भी चलाया । कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार के साथ पार्क में वृक्षारोपण भी किया और अपने घरों के आसपास पौधे लगाने का संकल्प भी लिया । अभियान का नेतृत्व महाविद्यालय एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार ने किया और कैडेट्स को लगाने के लिए पौधे वितरित किए । महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह ने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की । अभियान में 40 कैडेट्स ने सहभागिता की।
Post Views: 149