शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर विवेक रिजॉर्ट में होगी मां महागौरी की भव्य महाआरती

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर विवेक रिजॉर्ट में होगी मां महागौरी की भव्य महाआरती

मेरठ संवाददाता: अक्षय चौधरी
On the eighth day of Sharadiya Navratri, a grand Maha Aarti of Maa Mahagauri will be held at Vivek Resort.

 

 

शारदीय नवरात्र की पावन बेला में अष्टमी के शुभ अवसर पर 18 अक्टूबर को मां महागौरी जी की भव्य महाआरती का आयोजन विवेक रिजॉर्ट, बाफर में किया जाएगा। शाम करीब 6:30 बजे आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के शामिल होने की उम्मीद है।

 

कार्यक्रम की विशेषता मराठी नगाड़ों की गूंज और रणभेदी शंखनाद होगा, जिसकी व्यवस्था आयोजन टीम द्वारा की जा रही है। आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एकजुट कर सामूहिक रूप से मां महागौरी का वंदन, पूजन और गुणगान करना है।

 

 

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों, धर्मप्रेमियों और भक्तजनों से अपील की है कि वे इस भव्य महाआरती में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करें।

 

 

आयोजकों ने कहा कि मां महागौरी की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। इसी मंगलकामना के साथ नवरात्र की अष्टमी पर इस विशेष धार्मिक आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *