जल, स्वच्छता और पर्यावरण के लिए युवाओं ने लिया संकल्प- आज से ग्रोइंग पीपल संस्था का आई विल अभियान शुरू।
जल, स्वच्छता और पर्यावरण के लिए युवाओं ने लिया संकल्प – आज से ग्रोइंग पीपल संस्था का आई विल अभियान शुरू।
Youth took a pledge for water, cleanliness and environment – Growing People organization’s I Will campaign starts from today.

मेरठ चीनू चौधरी
मेरठ। विश्व जल दिवस के अवसर पर आईआईएमटी विश्वविद्यालय के सभागार में सामाजिक संस्था द ग्रोइंग पीपल, मेरठ नगर निगम तथा आईआईएमटी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जल संरक्षण विषय पर एक प्रभावशाली कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा को समर्पित एक माह के जन-जागरूकता अभियान “आई विल” का शुभारंभ भी किया गया।
सामाजिक संस्था द ग्रोइंग पीपल द्वारा प्रत्येक वर्ष 22 मार्च (अंतरराष्ट्रीय जल दिवस) से 22 अप्रैल (पृथ्वी दिवस) तक एक माह का जन-जागरूकता अभियान “आई विल” चलाया जाता है। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, संस्थानों एवं आवासीय क्षेत्रों में जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और लोगों को व्यक्तिगत स्तर पर जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया जाता है।

मेरठ चीनू चौधरी
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीवान ग्रुप ऑफ स्कूल के डायरेक्टर एच. एम. राउत ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के मेरठ महानगर उपाध्यक्ष वीनस शर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मेरठ डॉ. अमर सिंह, कन्या गुरुकुल नारंगपुर की संस्थापक रश्मि आर्या, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कवि वीरेश त्यागी तथा स्कूल ऑफ साइंसेस की डीन प्रोफेसर डॉ. विनीता शुक्ला उपस्थित रहे।

मेरठ चीनू चौधरी
कार्यक्रम में वक्ताओं ने जल संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि यदि आज जल को नहीं बचाया गया तो आने वाले समय में जल संकट गंभीर रूप ले सकता है। उन्होंने लोगों से जल का दुरुपयोग रोकने, वर्षा जल संचयन अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।
द ग्रोइंग पीपल की अध्यक्ष अदिति चन्द्रा एवं उनकी टीम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अदिति चन्द्रा ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए “आई विल” की शपथ दिलाई और सभी से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मेरठ चीनू चौधरी
इस अवसर पर आईआईएमटी विश्वविद्यालय में संस्था द्वारा स्टूडेंट इको काउंसिल का गठन भी किया गया तथा विद्यार्थियों को बैज लगाकर स्वच्छता और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
कार्यशाला में पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें संजना ने प्रथम, कामाक्षी ने द्वितीय तथा आरुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

मेरठ चीनू चौधरी
कार्यक्रम में एसबीएम टीम लीडर विकास कुमार, विपिन पाल, आईआईएमटी विश्वविद्यालय से गौरव राय, शुभा द्विवेदी, पूजा शर्मा, हिमांशी चौधरी, ग्रोइंग पीपल से विनय गोयल, पवन शर्मा, कल्पना यादव, मोहित कपूर, नरेंद्र शर्मा, बीना तथा दिनेश चन्द्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आईआईएमटी की छात्रा आरुषि ने किया। कार्यशाला में 500 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया।

