उत्तर प्रदेश के गाजियबाद से दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है। तीन नाबालिग बहनों ने बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। मामले में सामने आया है कि मृतकों का नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) है।

उत्तर प्रदेश के गाजियबाद से दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है। तीन नाबालिग बहनों ने बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। मामले में सामने आया है कि मृतकों का नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) है।

 

 

 

A heartbreaking incident has emerged from Ghaziabad, Uttar Pradesh. Three minor sisters jumped to their deaths from the ninth floor of a building. The deceased were identified as Nishika (16), Prachi (14), and Pakhi (12).

 

 

 

Ghaziabad Nitin Kumar

तीन मौतों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। घटना के कारणों को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। सामूहिक सुसाइड की वजह को लेकर जांच शुरू की गई है। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। मौत की प्रारंभिक वजह तीनों के गेमिंग ऐप का शिकार होना बताया जा रहा है।

 

 

टीला थाना क्षेत्र की घटना

 

गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र से यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के भारत सिटी सोसायटी में रहने वाली तीन नाबालिग बहनों की मौत के मामले ने हर किसी को हिला दिया है। मामले में तीनों के गेमिंग ऐप की चपेट में रहने का मामला सामने आया है। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू की है।

रात 2 बजे की घटना

 

गाजियाबाद टीला मोड़ की भारत सिटी सोसायटी में रात करीब दो बजे तीन लोगों के गिरने की आवाज आई तो लोग उस तरफ दौड़े। वहां तीनों बहनों की लाश देखकर सबके होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। तीनों को अस्पताल भेजा गया, लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी।

ऑनलाइन गेम की थी शिकार

 

तीनों सगी बहनों के बारे में जानकारी सामने आ रही है कि वे ऑनलाइन गेमिंग ऐप का शिकार थी। लगातार गेमिंग करती थी। परिवार के लोग उन्हें गेम खेलने से हमेशा मना करते थे। बताया जा रहा है कि वे तीनों ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं। हालांकि, उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया? इसको लेकर चीजें सामने नहीं आई हैं।

गेम में टास्क मिलने का दावा

 

भारत सिटी सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि हमारी सोसायटी में तीन सगी बहनों के सुसाइड करने की हृदय विदारक घटना सामने आई है। बी-1 टावर की नौवीं मंजिल से कूदकर तीनों बहनों ने जान दे दी। उन्हें ऑनलाइन गेम में टास्क मिला था। परिवार वालों के अनुसार, तीनों लड़कियां करीब एक साल से ऑनलाइन गेम खेल रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *