अनुज शर्मा अध्यक्ष, परवेज आलम महामंत्री व कोषाध्यक्ष विकास रावत चुने गए मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव में कांटे की टक्कर के बाद जीत

अनुज शर्मा अध्यक्ष, परवेज आलम महामंत्री व कोषाध्यक्ष विकास रावत चुने गए मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव में कांटे की टक्कर के बाद जीत

Anuj Sharma was elected President, Parvez Alam General Secretary and Vikas Rawat Treasurer in the Meerut Bar Association elections after a close contest.

Meerut akshay chaudhary

मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव में अनुज कुमार शर्मा अध्यक्ष और परवेज आलम महामंत्री चुने गए हैं। अध्यक्ष पद पर अनुज शर्मा ने विजय त्यागी को 54 मतों से हराया, जबकि महामंत्री पद पर परवेज आलम ने सचिन कुमार नरेश को 15 मतों के मामूली अंतर से पराजित किया। यह चुनाव कांटे की टक्कर वाला रहा, जिसकी मतगणना 65 राउंड तक चली।

चुनाव अधिकारी मंडल, जिसमें रउफउल हसन अंसारी, जगदीश गिरी, नेपाल सिंह सोम, अशोक पंडित, वीरेंद्र सिंह सिरोही, मनोज गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, मनुज बुटार और सहदेव सिंह सोम शामिल थे, ने शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न कराई। कुल 3246 मतपत्रों के 65 बंडल बनाकर दो टेबलों पर गिनती की गई।

मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के नामित चेयरमैन होते हैं, जबकि महामंत्री नामित संयोजक होते हैं। इस संघर्ष समिति में 22 जनपदों की बार शामिल है, जिससे इन पदों का चुनाव और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

गुरुवार को हुए चुनाव में कुल 4268 मतदाताओं में से 3246 ने वोट डाले थे। मतगणना बुधवार सुबह 9 बजे पंडित नानकचंद सभागार में शुरू हुई। पहले दो घंटों में मतपत्रों के 50-50 के बंडल बनाए गए, जिससे कुल 65 बंडल तैयार हुए। इसके बाद 65 राउंड में मतगणना करने की घोषणा की गई।

मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पंडित नानकचंद सभागार के बाहर परिसर में दो विशाल स्क्रीन लगाई गई थीं। सैकड़ों अधिवक्ता इन स्क्रीनों पर मतगणना का सीधा प्रसारण देख रहे थे।

कैमरों को इस तरह से लगाया गया था कि प्रत्येक मतपत्र स्क्रीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था, जिससे समर्थक संतुष्ट नजर आए।

संयुक्त सचिव (पुस्तकालय): चेतना गोस्वामी 1879 मतों के साथ विजयी रहीं। उन्होंने उमेश पुनिया (1280 मत) को हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *