सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में पहुंचे अमिताभ बच्चन, युवराज-जहीर ने पत्नी संग ली एंट्री
Amitabh Bachchan arrived at Sachin Tendulkar’s son’s wedding; Yuvraj and Zaheer entered with their wives.
आज का भारत समाचार
अक्षय चौधरी 9639100100
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की खुशियां सातवें आसमान पर हैं. 5 मार्च को वो मंगेतर सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. गुरुवार शाम को ही भारत-इंग्लैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है. जबकि सचिन ने बेटे की वेडिंग सेरेमनी दिन में रखी है.
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन अपनी पत्नी संगीता महादेवन के साथ अर्जुन और सानिया की वेडिंग सेरेमनी में शामिल हुए. वो खुशी-खुशी कैमरे पर पोज देते दिखे.
आज का भारत समाचार
अक्षय चौधरी 9639100100
सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन के साथ गहरा रिश्ता शेयर करते हैं. ऐसे में बच्चन साहब उनके बेटे की शादी में ना पहुंचते, ऐसा तो नामुमकिन था.
आशा भोसले और सचिन के रिश्ते भी अच्छे हैं. आशा भोसले उनके बेटे और होने वाली बहू को आशीर्वाद देने लिए शादी में पहुंंचीं.
आज का भारत समाचार
अक्षय चौधरी 9639100100
युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ शादी में शामिल हुए. दोनों को साथ देखकर फैन्स की निगाहें उन पर टिक कर रह गईं.
आज का भारत समाचार
अक्षय चौधरी 9639100100
अर्जुन और सानिया की शादी में हरभजन सिंह और उनकी वाइफ गीता बसरा को भी स्पॉट किया गया. कपल ने हंसते-मुस्कुराते कैमरे पर पोज दिया.
आज का भारत समाचार
अक्षय चौधरी 9639100100
जाहिर खान अपनी वाइफ सागरिका घाटगे के साथ पहुंचे थे. फेवरेट कपल को साख देखकर इनके फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है.
आज का भारत समाचार
अक्षय चौधरी 9639100100
गोविंदा की भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह अपने पति दीपक चौहान के साथ शादी में शरीक हुईं.
आज का भारत समाचार
अक्षय चौधरी 9639100100
सारा और अर्जुन की शादी में फरहान अख्तर को भी टशन में पोज देते देखा गया.
एक्टर नील नितिन मुकेश अपनी पत्नी के साथ सचिन के लाडले बेटे की शादी में शरीक हुए.
भाजपा मध्य हरिद्वार मंडल को मिला 5000 की संख्या का लक्ष्य मिशन 7 मार्च हरिद्वार विधानसभा से उमड़ेगा जन सैलाब शाह की रैली को ऐतिहासिक बनाएंगे कार्यकर्ता:मदन कौशिक
BJP Central Haridwar Mandal got the target of 5000 people. Mission 7 March: Crowd will surge from Haridwar Assembly. Workers will make Shah’s rally historic: Madan Kaushik
हरिद्वार सनि वर्मा
भारतीय जनता पार्टी मध्य हरिद्वार मंडल की बैठक कार्यालय में संपन्न हुई विधायक मदन कौशिक और मेयर किरण जैसल के ग्रह मंडल में कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार,5000 संख्या की भीड़ जुटाकर बैरागी कैंप में गृहमंत्री अमित शाह के भव्य स्वागत और ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की गई इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक ने रैली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि हरिद्वार की संगठनात्मक ताकत कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और जन समर्थन का बड़ा प्रदर्शन होगी उन्होंने कहा कि जब देश के गृहमंत्री स्वयं देवभूमि हरिद्वार आ रहे हैं तो यह प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व जिम्मेदारी दोनों का विषय है इस रैली के माध्यम से राष्ट्र की सुरक्षा विकास और मजबूत नेतृत्व का संदेश आम जनता तक पहुंचे इसीलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है तैयारी बैठक में मदन कौशिक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के मध्य हरिद्वार मंडल में कार्यकर्ताओं को इस जनसभा के लिए 5000 लोगों की सहभागिता का लक्ष्य दिया गया है उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य सुनने में बड़ा जरूर लग सकता है लेकिन हरिद्वार के कार्यकर्ताओं की मेहनत अनुशासन और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए यह पूरी तरह संभव है इसी उद्देश्य से अन्य तीन मंडल में भी बैठकर आयोजित की गई हैं
हरिद्वार सनि वर्मा
महापौर किरण जैसल ने कहा कि रैली की तैयारी केवल मंच और भीड़ तक सीमित रहेगी बल्कि इसका उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना है कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज करें घर-घर जाकर लोगों को रैली के महत्व के बारे में बताएं और अधिक से अधिक नागरिकों को बैरागी कैंप में पहुंचने के लिए प्रेरित करें भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी और रैली के।मंडल प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि हरिद्वार धार्मिक सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना का केंद्र रहा है ऐसे में यहां से उठने वाली आवाज का प्रभाव पूरे देश में जाता है इस जनसभा के माध्यम से हरिद्वार एक बार फिर यह संदेश देगा कि वह राष्ट्रीय के मुद्दों पर पूरी मजबूती से केंद्र सरकार के साथ खड़ा है
भाजपा के मंडल अध्यक्ष तुषांक भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रैली की सफलता को सामूहिक प्रयास का परिणाम बताएं उन्होंने कहा कि वह नगर निगम के सभी पार्षदों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं की वे भी अपने-अपने वार्डों में तैयारी बैठके आयोजित करें और जनसभा को लेकर आम जनता में उत्साह पैदा करें उन्होंने कहा कि हरिद्वार के लिए सौभाग्य का विषय की देश के गृहमंत्री स्वयं यहां आकर कार्यकर्ताओं नागरिकों को मार्गदर्शन देने वाले हैं
आज की बैठक में मंडल महामंत्री गौरव वर्मा हर्षित त्रिपाठी मंजू रावत ललित रावत सिद्धार्थ कौशिक सचिन बेनीवाल राजेश शर्मा ममता नेगी पिंकी चौधरी सपना शर्मा आशी भारद्वाज सुनील सैनी आदि उपस्थित रहे
मुख्यमंत्री निवास पर होली के रंगों के साथ संस्कृत संगीत एवं लोक नृत्य के कार्यक्रम का भव्य आयोजन।
A grand programme of Sanskrit music and folk dance was organised at the Chief Minister’s residence along with the colours of Holi.
उत्तराखंड: सनी वर्मा।
आज होली के रंगों एवं प्यार मोहब्बत के पर्व बुराई पर सच्चाई की जीत के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर होली मिलन का कार्यक्रम में रहने का अवसर प्राप्त हुआ युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निवास पर संस्कृत संगीत एवं लोक नृत्य के कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया आयोजन के बाद माननीय मुख्यमंत्री जी ने भोजन में सबको आमंत्रित कर प्रोग्राम कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी जी विकास नगर विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान जी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान जी राजपुर विधायक श्री खजान दास जी पुरोला विधायक श्री दुर्गेश लाल जी संगठन मंत्री अजय जी नेहा जोशी महिला मोर्चा राष्ट्रीय भाजपा नेता जिला अध्यक्ष श्रीमिता जी भाजपा नेता बचना शर्मा लाखामंडल कर्नल राजीव रावत सैनिक परपोस्ट संयोजक ओम प्रकाश पूर्व युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी भाजपा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता साधु संत एवं संगठन मौजूद रहे |
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का पर्व हमें प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व हमारे जीवन में खुशियों और समृद्धि लाए
सोने की कीमतों में होगा ‘महा-विस्फोट’! युद्ध के साए में बढ़ सकते हैं दाम, तेल समेत भारत के इन सेक्टर्स में मचेगी खलबली
Gold prices will explode! Prices may rise under the shadow of war, causing disruption in these sectors in India, including oil.
अक्षय चौधरी
बड़ी खबर व्यापार को लेकर
अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया है. वहीं दूसरी ओर इजरायल ने भी मिडिल ईस्ट के देश पर मिसाइलों की बरसात कर दी है. जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने हमला बोल दिया है. ऐसे में जियो पॉलिटिकल टेंशन एक बार फिर से उफान पर है. जिसकी वजह से आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है. जानकारों की मानें तो सोमवार को जब बाजार खुलेगा तो देश में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है.
खास बात तो ये है कि वॉर के साए में देश के वायदा बाजार में सोने की कीमत में करीब 23 हजार रुपए यानी 15 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिल सकता है. वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम एक बार फिर से 3 लाख रुपए के लेवल को पार करते हुए दिखाई दे सकते हैं. जानकारों की मानें तो अगर वॉर लंबा चलता है तो कीमतों में और तेजी की उम्मीद लगाई जा सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दाम किस लेवल पर देखने को मिल सकते हैं.
Also Read – ब्रेकिंग: ईरान ने एक साथ 8 देशों पर किया हमला, 400 मिसाइलें दागीं, दुबई समेत कई शहरों को बनाया निशाना, इस जंग से भारत को कितना नुकसान?
सोने की कीमतों में होगा कितना इजाफा?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार यूएय ईरान टेंशन की वजह से मार्च के शुरुआती कारोबारी दिनों में सोने की कीमतें मौजूदा लेवल से 15 फीसदी तक बढ़ सकती है. उन्होंने बताया कि गोल्ड के लिए एक नया ट्रिगर बना है. ऐसे में आने वाले दिनों में सोने के दाम 1.85 लाख रुपए के लेवल पर दिखाई दे सकते हैं. जोकि मौजूदा लेवल से 23 हजार रुपए ज्यादा है. वहीं दूसरी ओर कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार सोमवर को सोने के दाम में 10 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिल सकता है. इसका मतलब है कि सोने के उाम 1.75 लाख रुपए के लेवल को पार कर सकता है.
चांदी की कीमतों में भी आएगी तेजी
केडिया ने कहा कि चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल सकती है. उन्होंने चांदी का टारगेट बताते हुए कहा कि सफेद सोना यानी चांदी 3.20 लाख रुपए के लेवल पर आ सकती है. वहीं अनुज गुप्ता कहना है कि चांदी की कीमत 2.90 से 3 लाख रुपए के लेवल पर दिखाई दे सकती है. जो कि मौजूदा लेवल से 20 से 40 हजार रुपए ज्यादा है. जानकारों की मानें तो ट्रंप ने कहा कि ईरान के सभी परमाणू प्लांट को तबाह करेंगे. इसमें थोड़ा समय लगता हुआ दिखाई दे सकता है. वहीं दूसरी ओर ईरान ने यूएई के अमेरिकी एयरबेस पर हमला किया है.
मौजूदा समय में कितनी है कीमत?
अगर बात मौजूदा समय में की करें तो देश के वायदा बाजार में सोने के दाम 2,395 रुपए की तेजी के साथ बंद हुआ और दाम 1,62,104 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए हैं. वैसे 29 जनवरी को सोने के दाम 1,93,096 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गए थे. वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतो में भी इजाफा देखने को मिला है. शुक्रवार को चांदी की कीमत में 14,691 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा देखने को मिला है. जिसके बाद चांदी की कीमत 2,82,644 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. जानकारों की चांदी के दाम 4.20 लाख रुपए के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गई थी.
शेयर बाजार में भारी गिरावट की संभावना
वॉर इतनी भीषण हो चुकी है कि एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि सोमवार को भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजार में भारी गिरावट आ सकती है. यह गिरावट कितनी होगी, यह निवेशकों के सेंटिमेंट और बिकवाली पर निर्भर करेगा. इसके संकेत शुक्रवार को ही भारतीय बाजार में दिख गए थे, जब ईरान-अमेरिका के बीच बातचीत किसी सार्थक नतीजे पर नहीं पहुंची थी. इस सेंटिमेंट के कारण सेंसेक्स 961 अंक या 1.17 फीसदी और निफ्टी 317 अंक या 1.25% गिरकर बंद हुआ था. अब सोमवार को निवेशकों की नजर रहेगी.
सोना और चांदी पर क्या होगा असर?
जब भी दुनिया में वॉर होती है या वॉर जैसी स्थिति बनती है तो सेफ असेट जैसे सोना-चांदी और कॉपर के दाम में उछाल आता है. दुनिया में इस घटनाक्रम से एक बार फिर सोने और चांदी के दाम में बड़ी तेजी आने की उम्मीद है. अभी कमोडिटी मार्केट में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,61,971 रुपये है और चांदी की कीमत 2,74,389 रुपये है.
शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर माधवपुरम रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों की प्रतिज्ञा ली गई।
Under the aegis of Shaheed Mangal Pandey Government Women’s Post Graduate Madhavpuram Road Safety Club, the girl students took a pledge to follow road safety rules.
Meerut cheenu chaudhary
मेरठ 24 फरवरी 2026 को शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर माधवपुरम मेरठ में रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा समिति की नोडल अधिकारी प्रो. लता कुमार एवं डा. शालिनी सिंह के निर्देशन में एनo सीo सीo कैडेट एवं बीoएडo विभाग की छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों की प्रतिज्ञा ली गई। रोड सेफ्टी क्लब की नोडल अधिकारी प्रो. लता कुमार ने सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की । महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा हेतु जागरूक करते हुए कहा कि आज के युवा कल के भविष्य हैं । वह यातायात के नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु के आंकड़ों को कम कर सकते हैं और देश की प्रगति में सहयोग दे सकते हैं। आयोजन में 40 छात्राओं ने सहभागिता की । डा. पारुल मलिक भी उपस्थित रहीं ।
राष्ट्रीय सेवा योजना, द्वितीय इकाई के सप्त दिवसीय कैंप का आयोजन शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना ,द्वितीय इकाई की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नूर नगर मेरठ में दिनांक 21फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक सात दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया।
Seven day camp of National Service Scheme, Second Unit was organized by the students of National Service Scheme, Second Unit of Shaheed Mangal Pandey Government Women Post Graduate College, Meerut at Rashtriya Inter College Noor Nagar Meerut from 21 February 2026 to 27 February 2026.
Meerut cheenu chaudhary
कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर( डॉ0) अंजू सिंह जी ने ,नूर नगर मेरठ के पार्षद श्री भूपेंद्र सिंह जी ने तथा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्री एस के नागर जी ने सरस्वती माता के समक्ष माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात समिति की प्रभारी एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया ।इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि NSS राष्ट्रीय सेवा का सशक्त माध्यम है, सभी स्वयं सेविकाओं को इस कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इसके पश्चात NSS प्रभारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी ने छात्राओं को कैंप की संक्षिप्त रूपरेखा से अवगत कराया।
सप्त दिवसीय कैंप आज का विषय “स्वस्थ जीवन में स्वच्छता का महत्व “रहा। उक्त विषय पर छात्राओं के द्वारा पोस्टर भी बनाए गए ।राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य नागर जी ने छात्राओं को स्वच्छता संबंधित जानकारी से अवगत कराया। श्री नागर जी ने बताया कि स्वच्छता का जीवन में ही नहीं अपितु हमारे प्रतिदिन की दिनचर्या में कितना महत्व है ।उन्होंने अपने विद्यालय में गांधी जी के स्वच्छता नियम का पालन करते हुए अपने विद्यालय के एक-एक कोने को बहुत ही सुंदर तरीके से व्यवस्थित कर रखा है। श्रीनगर जी ने छात्राओं को स्वयं भी स्वच्छ रहने और अपने आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में छात्राओं ने विद्यालय में और विद्यालय के आसपास श्रमदान किया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए छात्राओं के द्वारा एक रैली निकली गई। इसके पश्चात छात्राओं में अनुशासन की भावना को जागृत करने के लिए छात्राओं को पांच टोलियों में बांटा गया टोलियों के नाम इस प्रकार हैं मदर टेरेसा, सावित्रीबाई फुले ,पंडिता रमाबाई ,ताराबाई शिंदे और रानी पुतलीबाई।
उक्त अवसर पर NSS समिति से डॉ आशीष पाठक ,डॉ शालिनी वर्मा डॉक्टर डेजी वर्मा ,डॉ नेहा सिंह एवं डॉ रूबी आदि का सहयोग सराहनीय रहा ।
राष्ट्रीय काव्य संग्रह मंच की संगोष्ठी का आयोजन बड़े सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।
The National Poetry Collection Forum’s seminar was organised very smoothly.
Meerut cheenu chaudhary
अध्यक्षता ईश्वर चंद गंभीर ने की मुख्य अतिथि सतीश सहज रहे।
विशिष्ट अतिथि , दीवान गिरी गोस्वामी, गोपाल जानम, डॉ सुदेश यादव दिव्य कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख डॉ नीलम मिश्रा ईश्वर चंद गंभीर दीवान गिरी गोस्वामी डॉ सुदेश यादव दिव्य प्रदीप अग्रवाल अवनीश सिंघल , मंगल सिंह मंगल ने दीप प्रज्ज्वलित कर
वंदना प्रस्तुत की
डॉ सुदेश दिव्य यादव की
संचालन डॉ नीलम मिश्रा तरंग द्वारा किया गया।
गोपाल जानम ने कहा
तूने तो मुस्कुरा के मुझसे यही कहा था
हर शाम मिला करूंगी क्या तेरे शहर में अब शाम नहीं होती
नीलम मिश्रा तरंग ने कहा
आंसू के आने पर उल्लास लिखना है
पतझर के माथे पर मधुमास लिखना है।
कल्पना के पखेरू को उड़ने से मत रोको
लिख पाओ तो जीवन का इतिहास लिखना है।
गंभीर जी ने यूं कहा
होली खेली होली खेली जमके खेलो।
लेकिन इतना ध्यान रहे भैया भी नाराज ना हो।
भाभी का सम्मान रहे।
सतीश सहज ने कहा
तन बदन रंगीन कर लें इस निराले रंगीले फाग में
सभी गिले शिकवे जला दें होलिका की आग में ।
कमलेश तन्हा ने कहा
उनका इस दौर में किस तरह गुजारा होगा
जिनको हाला ने मेरी तरह मारा होगा।
अवनीश सिंघल ने कहा
आप आए तो बहारों का समा होता है
दूसरा फिर आप सा ना कोई वहां नहीं होता है।
मंगल सिंह मंगल ने कहा
प्रदीप अग्रवाल ने कहा
सुदेश यादव दिव्य ने पढ़ा
आ रहा है ऐसा जमाना बात सुन लो काम की।
रचना बानिया ने यूं कहा
सीमा गुप्ता ने पढ़ा
जिसे देखा नहीं कभी उफ करते हुए
जिसे देखा नहीं कभी थकते हुए
संजीव त्यागी ने कहा हास्य पढ़ कर खूब तालियां बटोरी
आगामी वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले के दृष्टिगत देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने हेतु मेला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
In view of the Kumbh Mela to be held in Haridwar next year, extensive preparations are being made by the Mela administration to ensure the convenience, safety and smooth movement of the devotees coming from different parts of the country.
Haridwar sunny verma
कुम्भ मेले के दौरान रेल मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए हरिद्वार सहित अन्य निकटवर्ती रेलवे स्टेशनों पर आवश्यक अतिरिक्त सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जमीनी कवायद तेज कर दी गई है।
इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने शुक्रवार को मेला प्रशासन एवं रेलवे अधिकारियों के साथ हरिद्वार रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कुम्भ मेले के दृष्टिगत रेलवे द्वारा प्रस्तावित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप आगामी कुम्भ मेले को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर सभी संबंधित विभागों एवं संगठनों को सौंपे गए कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुम्भ मेले से संबंधित स्थायी प्रकृति के अधिकांश कार्यों को राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।
हरिद्वार रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने कहा कि यह स्टेशन श्रद्धालुओं के आगमन का प्रमुख केंद्र है, अतः यहां की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारु होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने श्रद्धालुओं के ठहराव स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, प्रतीक्षा क्षेत्र तथा मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन एवं यातायात संचालन की कार्ययोजना की निरंतर समीक्षा कर इसे त्रुटिहीन बनाया जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें।
निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कुम्भ अवधि में ट्रेनों की समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यकता अनुसार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाए। प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन परिसर में भीड़ नियंत्रण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालयों की नियमित सफाई तथा प्रतीक्षालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने आगमन एवं प्रस्थान मार्गों के सुव्यवस्थित प्रबंधन, स्टेशन पर पर्याप्त होल्डिंग एरिया की व्यवस्था, टिकट काउंटरों की संख्या में आवश्यकतानुसार वृद्धि, हेल्पडेस्क के प्रभावी संचालन तथा उद्घोषणा प्रणाली को सुदृढ़ बनाए रखने पर बल दिया।
मेलाधिकारी ने दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं महिला यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष सहायता काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत जीआरपी एवं आरपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। उन्होंने हरिद्वार के निकटवर्ती मोतीचूर, ज्वालापुर एवं रायवाला रेलवे स्टेशनों को भी सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इस संबंध में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।
इस अवसर पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक श्री दिनेश कुमार ने अवगत कराया कि कुम्भ मेले के दृष्टिगत स्टेशन के सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। भीड़ प्रबंधन हेतु हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दस हजार यात्रियों की क्षमता का होल्डिंग एरिया बनाए जाने की योजना है।
इस दौरान अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती सहित मेला प्रशासन, रेलवे एवं जीआरपी के अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में मेलाधिकारी एवं अपर मेलाधिकारी ने लालजीवाला क्षेत्र, भीमगोड़ा बैराज तथा रोड़ी बेलवाला-खड्डा पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण कर कुम्भ मेले की तैयारियों की पड़ताल की। उन्होंने इन सभी क्षेत्रों में यात्री सुविधाओं और सफाई व्यवस्था को लेकर तय समय तक सभी व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए।
श्रीमान अग्निशमन अधिकारी महोदय श्री बीरबल सिंह फायर सर्विस चालक सुरेन्द्र रावत ने सप्तर्षि, हरिद्वार में स्थित सरोवर पोर्टिको होटल
Mr. Fire Officer, Mr. Birbal Singh, Fire Service Driver Surendra Rawat, Sarovar Portico Hotel, located in Saptarishi, Haridwar.
Haridwar sunny verma
हरिद्वार में स्थित सरोवर पोर्टिको होटल में कार्यरत कर्मचारियों को अग्निशमन दुर्घटना के सम्बंध में जानकारी दी। होटल परिसर में स्थापित अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग करने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया साथ ही किचन में प्रयोग होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर में लगने वाली आग से बचाव की जानकारी दी व व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया। जागरुकता कार्यक्रम में मौजूद समस्त स्टाफ को आपातकालीन नंबर 112 की विशेषता के बारे में बताया व जानकारी अपने परिजनों, दोस्तों एवं सभी से साझा करने को कहा।
श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने किया यूजीसी के विरोध में दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान यूजीसी कानून वापस होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा-पंडित अधीर कौशिक!
Shri Akhand Parshuram Akhara has called for participation in the protest against UGC in Delhi. The protest will continue until the UGC Act is repealed – Pandit Adhir Kaushik!
Haridwar Sunny verma
श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने स्वर्ण समाज से यूजीसी के विरोध में 8 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। निकुंज विहार कालोनी ज्वालापुर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि सरकार समाज को बांटने का प्रयास कर रही है। यूजीसी जैसा काला कानून लागू कर सरकार ने स्वर्ण समाज के हितों पर कुठारघात करने का काम किया है। यूजीसी का दुरूपयोग कर स्वर्ण समाज के बच्चों को झूठे मामलों में फंसाया जा सकता है। इससे छात्रों के बीच आपसी समन्वय भी कम होगा। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि स्वर्ण समाज पर थोपे गए काले कानून को सरकार जब तक वापस नहीं लेती है। विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। जिससे सरकार इस काले कानून को वापस लेने पर मजबूर हो जाए। बैठक में भारत साधु समाज के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी सत्यव्रतानंद महाराज, महंत यति रामस्वरूपानन्द गिरि, यति परमानंद गिरि, यति रणसिहानंदन गिरि, यति योगी सरोज नाथ, स्वामी निरंजनानंद महाराज, कुलदीप शर्मा, मनोज ठाकुर, दिनेश बलि, रोहित शर्मा, महेश कुमार, मुकेश कुमार, संजू अग्रवाल, पंडित पवन कृष्ण शास्त्री एवं श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के समस्त पदाधिकारी शामिल रहे।