शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम, मेरठ में आज दिनांक 16 मार्च 2026 को सत्र 2025-26 की दूसरी शिक्षक अभिभावक संघ की मीटिंग का आयोजन किया गया।

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम, मेरठ में आज दिनांक 16 मार्च 2026 को सत्र 2025-26 की दूसरी शिक्षक अभिभावक संघ की मीटिंग का आयोजन किया गया।

 

The second Teachers’ Parents’ Association meeting for the session 2025-26 was organised today on 16 March 2026 at Shaheed Mangal Pandey Government Women’s Post Graduate College, Madhavpuram, Meerut.

आज का भारत समाचार चीनू चौधरी

 

मीटिंग की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.)अंजू सिंह द्वारा की गई एवं मंच संचालन शिक्षक अभिभावक संघ की प्रभारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी द्वारा किया गया। मीटिंग में कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं शिक्षा संकाय के लगभग 30 छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। मीटिंग में अभिभावकों ने सक्रियता दिखाते हुए महाविद्यालय के वातावरण,स्वच्छता, शौचालय, कॉमन रूम, लाइब्रेरी, कैंटीन, कक्षाओं से सम्बंधित समस्याओं, मत एवं आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किये।महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.)अंजु सिंह ने छात्राओं को उपस्थिति,छात्रवृत्ति और विभिन्न प्रकार की आयोजन एवं गतिविधियों में प्रतिभाग करने हेतु आह्वान किया साथ ही अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता हेतु आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के आयोजन में समिति सदस्यों डॉ. मंजू रानी, आवेश कुमार, डॉ. नेहा, डॉ. सोशल, डॉ राधा रानी का सहयोग रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से प्रोफ़ेसर भारती दीक्षित, प्रो. सुधा रानी सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों द्वारा कार्यक्रम का फीडबैक भी दिया गया । कार्यक्रम के अंत में प्राध्यापक अभिभावक संघ की प्रभारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, माधवपुरम,मेरठ में प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह के संरक्षण में त्रिदिवसीय वार्षिक रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का संचालन स्काउट-गाइड प्रशिक्षक श्री सोनू कुमार तथा रेंजर प्रभारी डॉ.अनुजा गर्ग के नेतृत्व में किया जा रहा है।

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, माधवपुरम,मेरठ में प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह के संरक्षण में त्रिदिवसीय वार्षिक रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का संचालन स्काउट-गाइड प्रशिक्षक श्री सोनू कुमार तथा रेंजर प्रभारी डॉ.अनुजा गर्ग के नेतृत्व में किया जा रहा है।

The three-day annual Rangers Training Camp was formally inaugurated at Shaheed Mangal Pandey Government Women’s Postgraduate College, Madhavpuram, Meerut, under the patronage of Principal Dr. Anju Singh. The training camp is being conducted under the leadership of Scout-Guide Instructor Mr. Sonu Kumar and Ranger Incharge Dr. Anuja Garg.

आज का भारत समाचार चिनू चौधरी

 

कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात रेंजर्स छात्राओं ने सामूहिक रूप से प्रार्थना गीत एवं झंडा गीत प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बना दिया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा प्राचार्य एवं उपस्थित प्राध्यापकों को स्कार्फ पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. भारती दीक्षित, डॉ. सत्यपाल राणा, डॉ. गीता चौधरी, डॉ. आवेश कुमार, श्रीमती निरूपमा सिंह, डॉ. आकांक्षा गुप्ता, डॉ. लोकेश लोधी तथा डॉ. गजेन्द्र सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अपने प्रेरक उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह ने रेंजर्स छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियाँ युवाओं में अनुशासन, सेवा-भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। उन्होंने छात्राओं को समुदाय, राष्ट्र और प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संदेश दिया।

 

इसके पश्चात स्काउट-गाइड प्रशिक्षक श्री सोनू कुमार ने प्रशिक्षण सत्र का संचालन करते हुए छात्राओं का टोली विभाजन कराया तथा उन्हें स्काउट-गाइड की प्रतिज्ञा, नियम, प्रार्थना, झंडा गीत और स्काउट-गाइड आंदोलन के इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं को अनुशासन, टीमवर्क और सेवा की भावना को व्यवहार में उतारने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इस अवसर पर रेंजर समिति के सदस्यों डॉ. सत्यपाल सिंह राणा, डॉ. गीता चौधरी, डॉ. आवेश कुमार, श्रीमती निरूपमा सिंह, डॉ. आकांक्षा गुप्ता तथा डॉ. लोकेश लोधी ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

 

कार्यक्रम के अंत में रेंजर प्रभारी डॉ. अनुजा गर्ग ने प्राचार्य, प्रशिक्षक श्री सोनू कुमार, रेंजर समिति के सदस्यों एवं उपस्थित सभी प्राध्यापकों के प्रति उनके अमूल्य सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Ganga expressway पर आया ताजा अपडेट, सीएम योगी की हरी झंडी का है इंतजार

Ganga expressway पर आया ताजा अपडेट, सीएम योगी की हरी झंडी का है इंतजार

Latest update on the Ganga Expressway, waiting for CM Yogi’s green signal

 

आज का भारत समाचार संवाददाता मेरठ अक्षय चौधरी

स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा हो चुका है। लोकार्पण के लिए केवल मुख्यमंत्री की हरी झंडी का इंतजार है। एक से दो महीने के भीतर एक्सप्रेस-वे को शुरू कर दिया जाएगा।

गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने पहुंचे स्टेट ट्रांसफोर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह का स्वागत करते कमिश्नर डीएम और यूपीडा के अधिकारी।

आज का भारत समाचार संवाददाता मेरठ अक्षय चौधरी

स्टेट ट्रांसफोर्मेशन कमीशन के सीईओ तथा प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार है। हाईवे के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का काम चल रहा है। इसके लोकार्पण के लिए केवल मुख्यमंत्री की हरी झंडी का इंतजार है । एक से दो महीने के भीतर एक्सप्रेस-वे को शुरू कर दिया जाएगा।

 

मनोज कुमार सिंह ने गंगा एक्सप्रेस-वे के खड़खड़ी टोल प्लाजा पर जागरण संवाददाता से वार्ता के दौरान यह बात कहीं। उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। यह प्रदेश के दो किनारों को जोड़ने के साथ-साथ प्रदेश में औद्योगिक विकास का माध्यम बनेगा। इसके किनारे औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहे हैं, जिनके बनने के बाद उत्तर प्रदेश उद्योग प्रदेश बन जाएगा। उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार है। हाईवे के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का काम चल रहा है।

 

एक्सप्रेस-वे के दोनों और सुरक्षा दीवार बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री का ग्रीन सिग्नल मिलते ही लगभग 1 से 2 महीने के भीतर गंगा एक्सप्रेसवे को जनता के हवाले कर दिया जाएगा। बता दें कि पूर्व मुख्य सचिव रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए मेरठ पहुंचे थे।

एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक सभी गैस एजेंसियों पर नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश

एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक सभी गैस एजेंसियों पर नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश

The District Magistrate held a review meeting regarding LPG gas supply and directed all gas agencies to appoint nodal officers to monitor them.

 उत्तराखण्ड सनी वर्मा

जनपद में किसी भी दशा में ब्लैक न हो एलपीजी गैस सिलेंडर

 

सभी उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों की मॉन्ट्रिग करने के दिए निर्देश

 

उपभोक्ता एलपीजी गैस की समस्या को लेकर कंट्रोल रूम के नंबर 01334-239444, (टोल फ्री 01334-1077) , मोबाइल नंबर 9068197350 पर कर सकते है संपर्क

 

 

जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों,उपजिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिला पूर्ति अधिकारी से एलपीजी गैस के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

 

जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि जनपद में 42 गैस एजेंसी संचालित हो रही है जिनके द्वारा एलपीजी गैस सप्लाई की जा रही हैं तथा गैस वर्तमान समय में गैस की कोई किल्लत नहीं है, किंतु ऑनलाइन सिस्टम बाधित होने के चलते उपभोक्ताओं को ओ टी पी उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिसके कारण ऑनलाइन बुकिंग करने उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है, जिस कारण गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ हो रही है। इसके लिए विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को एल पी जी गैस के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति नियमित और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत नहीं आनी चाहिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में किसी भी दशा में एलपीजी गैस सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए सभी गैस एजेंसियों पर नोडल अधिकारियों को नामित कर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नामित नोडल अधिकारी समय-समय पर गैस एजेंसियों का निरीक्षण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित गैस एजेंसियों की नियमित मॉनिटरिंग करें। यदि कहीं भी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अनियमित वितरण या उपभोक्ताओं से अधिक धनराशि वसूलने की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को एलपीजी गैस सिलेंडर से संबंधित कोई समस्या आती है, जैसे कि समय पर सिलेंडर न मिलना, अधिक कीमत वसूली या अन्य किसी प्रकार की शिकायत, तो वे कंट्रोल रूम के नंबर 01334-239444, (टोल फ्री 01334-1077) , मोबाइल नंबर 9068197350 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बैठक मे जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियमित रूप से समीक्षा और निरीक्षण किया जाए, ताकि जनपदवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, सहायक परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल एवं खंड विकास अधिकारी समेत संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण।

कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण।

The mythological sites of the Kumbh area will be beautified for the Kumbh Mela. The Additional Mela Officer, along with the technical team, conducted a site inspection regarding the beautification of the mythological Bhimgoda Kund.

उत्तराखण्ड सनी वर्मा

 

 

कुंभ मेला के दिव्य और भव्य आयोजन की तैयारियों के अंतर्गत मेला प्रशासन द्वारा कुंभ क्षेत्र के पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए व्यापक कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश पर पौराणिक महत्व से जुड़े भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण की कवायद भी प्रारंभ कर दी गई है।

 

मंगलवार को अपर मेलाधिकारी श्री दयानन्द सरस्वती ने तकनीकी विशेषज्ञों की टीम के साथ भीमगोडा कुंड का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। निरीक्षण के दौरान कुंड में पौराणिक स्रोत से जल आपूर्ति की व्यवस्था, कुंड में एकत्रित जल की समुचित निकासी, संरचनात्मक सुधार तथा सौंदर्यीकरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्री सुमित चौधरी तथा क्षेत्र के नागरिकों से भी विचार-विमर्श कर उनके सुझाव प्राप्त किए गए, ताकि विकास कार्य स्थानीय भावनाओं और परंपराओं के अनुरूप किए जा सकें। निरीक्षण दल में कुंभ मेला तकनीकी प्रकोष्ठ के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार, सहायक अभियंता एस.के. तोमर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

अपर मेलाधिकारी श्री दयानन्द सरस्वती ने बताया कि भीमगोडा कुंड की पौराणिक पहचान और मूल स्वरूप को संरक्षित रखते हुए इसे अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनाया जाएगा। कुंड में निरंतर स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए इसके प्राचीन जल स्रोत से पानी की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही कुंड से पानी की निकासी के लिए भी समुचित प्रबंध किए जाएंगे, जिससे जल की स्वच्छता बनाए रखी जा सके।

 

भीमगोडा कुंड के चारों ओर एक सुंदर पार्क विकसित किया जाएगा। पार्क क्षेत्र में बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में बेंच स्थापित की जाएंगी। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मजबूत रेलिंग, सुरक्षित मार्ग तथा समुचित प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी।

 

कुंभ मेला के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को इस पौराणिक स्थल के दर्शन कराने तथा इसकी ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मेला प्रशासन द्वारा इस कुंड के सौंदर्यीकरण कार्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेला प्रशासन का प्रयास है कि भीमगोडा कुंड को उसकी प्राचीन गरिमा के अनुरूप विकसित करते हुए इसे स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाया जाए।

 

भीमगोडा कुंड का धार्मिक और पौराणिक महत्व अत्यंत विशेष माना जाता है। मान्यता है कि महाभारत काल में पांडवों के वनवास के दौरान भीम ने अपनी गदा अथवा चरण प्रहार से इस स्थान पर जल स्रोत प्रकट किया था, जिसके कारण यह स्थल “भीमगोडा” के नाम से प्रसिद्ध हुआ। समय के साथ यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया और हरिद्वार आने वाले श्रद्धालु यहां दर्शन और जल स्पर्श को अत्यंत पुण्यकारी मानते हैं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण अपने कार्यों एवं समस्याओं को लेकर परिवहन कार्यालय में आने वाले आम जन की समस्याओं का प्राथमिकता से किया जाय निराकरण।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण अपने कार्यों एवं समस्याओं को लेकर परिवहन कार्यालय में आने वाले आम जन की समस्याओं का प्राथमिकता से किया जाय निराकरण।

District Magistrate Mayur Dixit conducted a surprise inspection of the ARTO office in Haridwar and directed that the problems of the common people coming to the transport office regarding their work and problems should be resolved on priority.

उत्तराखण्ड सनी वर्मा

जिलाधिकारी ने कार्यालय एवं कार्यालय परिसर में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के दिए निर्देश

 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, आमजन को दी जा रही सुविधाओं तथा प्रवर्तन गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उत्तराखंड सनी वर्मा

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले नागरिकों के कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक प्रतीक्षा या किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कार्यालय की कार्यप्रणाली पारदर्शी और जनहितकारी होनी चाहिए।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्राइविंग लाइसेंस निर्धारित नियमों के अनुसार और उचित ड्राइविंग परीक्षण के आधार पर ही जारी किए जाएं, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनी रहे।

 

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने ए.आर.टी.ओ. कार्यालय परिसर के बाहर संचालित दुकानों और ढाबों के संबंध में भी सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर के आसपास किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को बैठने की अनुमति न दी जाए तथा अनावश्यक भीड़भाड़ को समाप्त किया जाए।

 

जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की नैतिक जिम्मेदारी है।

 

प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवर्तन अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए रात्रिकालीन चेकिंग अभियान भी नियमित रूप से चलाए जाएं।

 

निरीक्षण के दौरान ए.आर.टी.ओ. (प्रशासन) श्री निखिल शर्मा, ए.आर.टी.ओ. (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार अग्निकांड विवरण 🔥दिनांक 08-03-2026 को 21:45 बजे मोतीचूर फ्लाइओवर पर 05 गाड़ियों के आपस में टकरा जानें के कारण आग लगने की सूचना मिलने पर फायर स्टेशन मायापुर से 03 फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पहुची।

फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार अग्निकांड विवरण 🔥दिनांक 08-03-2026 को 21:45 बजे मोतीचूर फ्लाइओवर पर 05 गाड़ियों के आपस में टकरा जानें के कारण आग लगने की सूचना मिलने पर फायर स्टेशन मायापुर से 03 फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पहुची।

Fire Station Mayapur Haridwar Fire Incident Details 🔥On receiving information about a fire due to collision of 05 vehicles on Moti Chur flyover on 08-03-2026 at 21:45 hrs, 03 fire units from Fire Station Mayapur immediately reached the spot.

उत्तराखंड सनी वर्मा

 

 

 

दिनांक 08-03-2026 को 21:45 बजे मोतीचूर फ्लाइओवर पर 05 गाड़ियों के आपस में टकरा जानें के कारण आग लगने की सूचना मिलने पर फायर स्टेशन मायापुर से 03 फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पहुची। घटनास्थल पर एक बस , कार ,ट्रैक्टर ट्रॉली व ट्रक पूरी तरह जल गए व एक अन्य XUV कार भी भिड़ंत में बुरी तरह क्षतिग्रस्त होगई। घटनास्थल पर फायर स्टेशन ऋषिकेश, व फायर स्टेशन लालतप्पण की यूनिट भी मौजूद थीं। फायर कर्मियों ने फोम का प्रयोग कर आग को बुझाना प्रारम्भ किया। ट्रक के नीचे एक महिला का आधा शरीर फंस जाने के कारण क्रेन व JCB की सहायता से मृत महिला को बाहर निकाला गया। इस घटना के उपरांत फ्लाइओवर पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिस कारण यातायात पूरी तरह बाधित रहा। फायर कर्मियों ने घंटों तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबु पाया। हादसे का कारण , होने वाले नुकसान , मृतकों व घायलों की संख्या को लेकर स्थिति साफ़ नहीं। मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार, अग्निशमन अधिकारी, मायापुरी मौजूद रहे ।

ब्रेकिंग : पंजनहेड़ी गोलीकांड में फरार तीनों आरोपी गिरफ्तार

ब्रेकिंग : पंजनहेड़ी गोलीकांड में फरार तीनों आरोपी गिरफ्तार

 

Breaking: Three absconding accused in Panjhanheri firing case arrested

उत्तराखंड सनी वर्मा

हरिद्वार। पंजनहेड़ी गोली कांड में कनखल थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में भजियों प्रदेश मंत्री तरुण चौहान, अभिषेक चौहान और गौरव चौहान है। कनखल थाना पुलिस मेडिकल एवं अन्य औपचारिकता पूरी कर जल्द ही कोर्ट में पेश करने में जुटी है।

 28 जनवरी को अवैध प्लाटिंग की शिकायत पर भूमि पैमाइश करने के लिए पहुंचे प्रशासनिक टीम के सामने गोलीकांड हुआ था। मामले में मुख्य आरोपी अतुल चौहान ने तो कनखल थाना में सरेंडर कर दिया था, लेकिन उनका भतीजा भाजयुमो प्रदेश मंत्री तरुण चौहान, अभिषेक चौहान, गौरव चौहान तभी से फरार चल रहे थे। तीनों कोर्ट में गए लेकिन अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई। अब कनखल थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कनखल थाना पुलिस तीनों आरोपियों का मेडिकल कराने की तैयारी कर रही है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्ट्रीट वेंडर्स को संजय चोपड़ा द्वारा किया गया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्ट्रीट वेंडर्स को संजय चोपड़ा द्वारा किया गया सम्मानित

Sanjay Chopra honored female street vendors on International Women’s Day.

हरिद्वार सनि वर्मा

 

हरिद्वार ,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लघु व्यापार एसो.द्वारा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मां गंगा के समीप अलकनंदा घाट पर प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के संयोजन में मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना कर बरसों से मां गंगा के घाटों पर बिंदी चूड़ी माला फूल प्रसाद बेचने वाली बुजुर्ग महिलाओं को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की मां गंगा के घाटों पर बिंदी चूड़ी माल बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाली सभी स्ट्रीट वेंडर्स महिलाओं को योजनाबद्ध तरीके से कारोबार की अनुमति के साथ स्व रोजगार करने के अवसर प्रदान किए जाने की मांग को दोहराया।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा मां गंगा के घाटों पर बिंदी चूड़ी माला बेचकर अपना परिवार पालन पोषण करने वाली तमाम स्ट्रीट वेंडर्स महिलाओं को आज भी महिला सशक्तिकरण की दरकार है उन्होंने कहा मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता प्रोत्साहित योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर गंगा के घाटों फुटपाथ की कारोबारी स्ट्रीट वेंडर्स महिलाओं का सर्वे कराकर उचित प्रबंधन के साथ रोजगार दिए जाने की पहल किया जाना न्याय संगत होगा।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. महिला मोर्चा से नगर संयोजक श्रीमती कामिनी मिश्रा ने कहा छोटे-छोटे मेलों के दौरान गंगा के घाटों पर वर्षों से अपने परिवार का पालन पोषण करने वाली महिलाओं को प्रशासन द्वारा उनके कारोबारी स्थान से हटा दिया जाता है जो कि अन्याय पूर्ण है उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा कई प्रकार की योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं लेकिन रेड़ी पटरी पर अपना कारोबार कर रही महिलाओं को किसी प्रकार की योजना में सम्मिलित नहीं किया जाता है जो की महिला सशक्तिकरण योजना का उल्लंघन है

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा सम्मानित की गई महिलाओं में कामिनी मिश्रा, पुष्पा दास ,इंदिरा देवी, कस्तूरी ,सीमा, शांति देवी ,कला देवी, मधु ,सावित्री, बबली ,सुमन गुप्ता, मंजू पाल, सोमवती ,तुलसी, राधा, ज्योति देवी, पूनम ,विमल, कलादेवी आदि प्रमुख रूप से शामिल रही।

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी जी से मुलाकात: एक शख्सियत का सम्मान

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी जी से मुलाकात: एक शख्सियत का सम्मान

Meeting with former Chief Minister Bhuvan Chand Khanduri: Honoring a Personality

हरिद्वार सनि वर्मा

 

आज, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, व भाजपा वरिष्ठ नेता तथा श्रीमती रीता खंडूरी जी विधानसभा अध्यक्ष के पिता श्री भुवन चंद खंडूरी जी से मुलाकात हुई। इस अवसर पर, भाजपा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा लाखामंडल एम पूर्व सेनिक कर्नल राजीव रावत जी ओमप्रकाश पूर्व इवा मोर्चा मिडिया प्रभारी ने उनका हाल-चाल पूछा और आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

हरिद्वार सनि वर्मा

 

साथ में पूर्व मुख्यमंत्री जी की श्रीमती अरुणा खंडूरी जी भाजपा नेता बचना शर्मा ने प्रेणा एम आशीर्वाद लिया बचना शर्मा ने कहा कि श्री खंडूरी जी एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने अपने जीवन को जनसेवा में समर्पित कर दिया है। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। एक सच्चे समाजसेवक और कुशल प्रशासक के रूप में, उन्होंने हमेशा जनहित में काम किया है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में, श्री खंडूरी जी ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शुरू किया, जिन्होंने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कार्य शैली और संघर्ष की कहानी प्रेरणादायक है।श्री खंडूरी जी के साथ मुलाकात ने मुझे उनके व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता के बारे में और भी जानने का अवसर दिया। उनकी बातों से यह स्पष्ट होता है कि वे अभी भी जनसेवा में सक्रिय हैं और उत्तराखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।इस अवसर पर, मैं श्री खंडूरी जी को उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करती हूं। उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन हमेशा हमारे लिए प्रेरणादायक रहेगा।इस दोरान मोजुद रहे ओमप्रकाश पूर्व युवा मोर्चा मिडिया प्रभारी पूर्व सेनिक कर्नल राजीव रावत भाजपा की नेता बचना शर्मा लाखामंडल आदि मोजूद रहे।