संजीवनी महिला संस्थान ने लगाया मेडिकल कैंप

संजीवनी महिला संस्थान ने लगाया मेडिकल कैंप

Sanjeevani Women’s Institute organized a medical camp

Meerut cheenu chaudhary

 

 

मेरठ। बुधवार तक संजीवनी महिला संस्थान के तत्वावधान में मनोहर लाल कन्या इंटर कालेज साकेत में स्कूल की छात्राओं के स्वस्थ्य को लेकर मेडिकल कैंप लगाया गया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्राओं की विभिन्न जांच की और उचित परामर्श दिया। मेडिकल कैंप में स्कूली छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन के टीके की पहली डोज लगाई गई। इस दौरान संजीवनी महिला संस्थान की अध्यक्षा निशि जैन ने बताया कि, उनकी संस्था हमेशा ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। जिसके चलते उनकी संस्था ने हाल ही में बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती स्कूल में स्कूल की छात्राओं के लिए भी मेडिकल कैंप लगाया था। ताकि, बढ़ती उम्र में बच्चियों को बीमारियों से अवगत कराया जा सके। उन्होंने कहा कि, मेडिकल कैंप में टीकाकरण डाक्टर भारती जिंदल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) को देख-रेख में किया गया। जिन्होंने बताया कि, सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन एक अत्यंत प्रभावी टीका है जो ह्यूमन पेपिलोमा वायरस के प्रमुख प्रकारों (16, 18, 6, 11) से बचाता है, जो 70% से अधिक सर्वाइकल कैंसर का कारण बनते हैं। यह 9-45 वर्ष की महिलाओं के लिए, विशेषकर 9-14 साल की लड़कियों के लिए, 1 या 2 खुराक में कैंसर के विरुद्ध दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करता है। क्योंकि, सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) महिलाओं के गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में होने वाला कैंसर है, जो मुख्य रूप से (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण से होता है। यह धीमी गति से विकसित होता है और शुरुआती चरणों में लक्षण नहीं दिखते। वैक्सीन, नियमित स्क्रीनिंग और सुरक्षित यौन संबंध से इसे रोका जा सकता है। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल डाक्टर दिव्या बहुगुणा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान संजीवनी महिला संस्थान का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में स्कूल को संजीवनी महिला संस्थान द्वारा स्कूली बच्चों के लिए 11,000 रूपए का चेक भी प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *