स्वामी रामानुज सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर संत समाज ने चादर विधि कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक सनातन धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाएंगे महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

स्वामी रामानुज सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर संत समाज ने चादर विधि कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक सनातन धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाएंगे महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Swami Ramanuja Saraswati became the Mahamandaleshwar of the Niranjani Akhara. The Sant Samaj performed the Chadar ritual and consecrated him to the position of Mahamandaleshwar. Mahamandaleshwar Swami Ramanuja Saraswati will advance the Sanatan Dharma culture – Shri Mahant Ravindrapuri

उत्तराखंड सनी वर्मा

सनातन को मजबूत करने में संतों की बड़ी भूमिका-मदन कौशिक

संत परंपरांओं के अनुरूप निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पद की जिम्मेदारी निभाएंगे-महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती

हरिद्वार, 30 मार्च। सिद्ध पीठ आनन्द वन समाधि के परमाध्यक्ष स्वामी रामानुज सरस्वती महाराज को निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया है। ब्रह्मलीन स्वामी प्रेमानंद सरस्वती महाराज की 36वीं पुण्य तिथी के अवसर सिद्ध पीठ आनन्द वन समाधि में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों ने चादर विधि कर स्वामी रामानुज सरस्वती का महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक किया। पट्टाभिषेक के उपरांत संत समाज ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महामंडलेश्वर बेहद गरिमामयी पद है। नवनियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती विद्वान संत हैं। महामंडलेश्वर बनने के बाद वे निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं को आगे बढ़ाते हुए सनातन धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने में योगदान करेंगे। उन्होेंने कहा कि पूरे विश्व की निगाहें अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले पर लगी हुई हैं। कुंभ मेला पूरी भव्यता और दिव्यता से संपन्न होगा। सरकार भी कुंभ मेले के लिए बेहतर व्यवस्थाएं कर रही है।

नवनियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती महाराज ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत परंपरांओं के अनुरूप महामंडलेश्वर पद की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में निरंजनी अखाड़े की उन्नति में योगदान करेंगे।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सनातन को मजबूत करने में संतों की बड़ी भूमिका है। महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती धर्म और अध्यात्म की धारा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती संत परंपरांओं को आगे बढ़ाते हुए समाज में धर्म और अध्यात्म के प्रचार प्रसार में योगदान करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज किशोर सिन्हा ने कहा कि संत महापुरूषों के सानिध्य और आशीर्वाद से जीवन में सकारात्मकता आती है। उन्होंने कहा कि संत महापुरूषों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए भारत जल्द ही विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद एवं महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी पुरी ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती महाराज धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। मेयर किरण जैसल, महंत बलवंत सिंह, महंत देवानंद सरस्वती, महंत राज गिरी, महंत महेश पुरी, महंत रघुवीर दास, महंत बिहारी शरण, भक्त दुर्गादास, महंत केदारपुरी, महंत शुभम गिरी, महंत गंगादास, स्वामी सतीश वन, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, महंत अरूण दास, स्वामी सुरेश मुनि, महंत रूपेंद्र प्रकाश ने भी महामंलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती को शुभकामनाएं दी। स्वामी अनंतानंद गिरी, स्वामी आत्मानंद, स्वामी दिप्तानंद और आश्रम के ट्रस्टियों ने फूलमाला पहनाकर सभी संत महापुरूषों का स्वागत किया।

चारधाम यात्रा–2026 के सफल एवं सुरक्षित संचालन हेतु परिवहन विभाग, उत्तराखंड द्वारा व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ आज एआरटीओ कार्यालय, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया।

चारधाम यात्रा–2026 के सफल एवं सुरक्षित संचालन हेतु परिवहन विभाग, उत्तराखंड द्वारा व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ आज एआरटीओ कार्यालय, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया।

For the successful and safe conduct of Chardham Yatra-2026, the Transport Department, Uttarakhand launched the Green Card System for commercial passenger vehicles today at the ARTO office, Roshnabad, Haridwar.

हरिद्वार सनी वर्मा

 

इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्धघाटन माननीय परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री प्रदीप बत्रा के करकमलों द्वारा किया गया।

 

ग्रीन कार्ड प्रणाली के अंतर्गत चारधाम यात्रा में सम्मिलित व्यावसायिक वाहनों को तकनीकी रूप से फिट एवं सुरक्षित सुनिश्चित किया जाएगा। यह प्रणाली न केवल वाहनों की फिटनेस की पुष्टि करती है, बल्कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में संबंधित वाहन की समस्त जानकारी त्वरित रूप से उपलब्ध कराने में भी सहायक सिद्ध होगी।

 

वाहन स्वामी परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ग्रीन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके पश्चात निकटतम परिवहन कार्यालय में वाहन का तकनीकी निरीक्षण करवाने के उपरांत ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा। यह व्यवस्था चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

कार्यक्रम के दौरान ग्रीन कार्ड प्रणाली को ऑनलाइन माध्यम से प्रभावी रूप से लागू करने में योगदान हेतु श्री हिमांशु कुमार, वरिष्ठ निदेशक (आईटी) एवं श्री रमन पुंडीर, संयुक्त निदेशक (आईटी), एनआईसी उत्तराखंड द्वारा किए गए विशेष प्रयासों की सराहना की गई।

 

इस अवसर पर श्री सनत कुमार सिंह, अपर परिवहन आयुक्त, श्री राजीव मेहरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त, श्री सुनील शर्मा, उप परिवहन आयुक्त, श्री शैलेश तिवारी, उप परिवहन आयुक्त, तथा डॉ. अनीता चमोला, आरटीओ (प्रवर्तन), देहरादून सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं परिवहन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का सफल आयोजन आरटीओ (प्रशासन) देहरादून सम्भाग, श्री संदीप सैनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके निर्देशन में एआरटीओ (प्रशासन) हरिद्वार, श्री निखिल शर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिद्वार, सुश्री नेहा झा, एआरटीओ (प्रशासन) रुड़की, श्री जितेंद्र चंद, एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) रुड़की, श्री कृष्ण पलारिया द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। साथ ही एआरटीओ कार्यालय, रोशनाबाद, हरिद्वार के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

परिवहन विभाग, उत्तराखंड द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलें निरंतर जारी रहेंगी।

अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में ग्रामोत्थान-रीप परियोजना (UGVS-REAP), हरिद्वार द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्वायत्त सहकारिताओं के प्रतिनिधियों, किसानों एवं उद्यमियों के लिए तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में ग्रामोत्थान-रीप परियोजना (UGVS-REAP), हरिद्वार द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्वायत्त सहकारिताओं के प्रतिनिधियों, किसानों एवं उद्यमियों के लिए तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Taking an important initiative towards strengthening the economy, Gramothan-REAP Project (UGVS-REAP), Haridwar organized a three-day educational tour program for representatives of autonomous cooperatives, farmers and entrepreneurs.

उत्तराखण्ड सनी वर्मा

 

 

इस पहल के अंतर्गत ‘मीठी गंगा कृषक उत्पादक संगठन’ से जुड़े मधुमक्खी पालकों को हरियाणा के धरोंदा स्थित एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र भेजा गया, जहां वे उन्नत मधुमक्खी पालन तकनीकों, उत्पादन प्रबंधन एवं शहद के बाजारीकरण के आधुनिक तरीकों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

       मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र एवं परियोजना निदेशक नलिनीत घिण्डियाल के कुशल मार्गदर्शन में जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना ने भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

        जिला परियोजना प्रबंधक ने अवगत कराया कि नैनीताल एवं पौड़ी गढ़वाल जनपदों के लिए भी अध्ययन दल भेजे गए हैं, जो विभिन्न सफल आजीविका मॉडलों का अध्ययन कर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं व्यवसायिक गतिविधियों को नई दिशा देंगे।

       प्रतिभागियों में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा गया और इसे उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर बताया गया।

         इस अवसर पर परियोजना के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला गंगा संरक्षण समिति की 71 वीं बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई।

जिला गंगा संरक्षण समिति की 71 वीं बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई।

The 71st meeting of the District Ganga Conservation Committee was held in the District Office auditorium under the chairmanship of Divisional Forest Officer Swapnil Anirudh under the direction of District Magistrate Mayur Dixit.

हरिद्वार सनी वर्मा

 

 

 

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध ने जल संस्थान हरिद्वार एवं पेय जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया की वे अपने विभाग द्वारा संचालित एस.टी.पी की नियमित रूप से मॉनीटरिंग करें। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को जनपद हरिद्वार में संचालित गौशालाओं के संबंध में सूची तैयार करने के निर्देश दिए,किसी भी गोशाला एवं डेयरी का गोबर एवं गंदगी गंगा में न जाए तथा इस पर कड़ी निगरानी करने के भी निर्देश दिए गए।

        प्रभागीय वनाधिकारी ने नगर निगम एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में गंगा में नालों का गंदा पानी एवं कूड़ा कचरा न जाये, इसके उचित प्रबन्धन करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि जिन घाटों एवं क्षेत्रों में अतिक्रमण है उन पर आवश्यक कार्यवाही तत्परता से की जाए।

       उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन पुलो पर जाली लगाए जाने का कार्य किया जाना है, उससे भी शीघ्रता से कर लिया जाए।

          बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल,आर ओ यूके पीसीबी डॉ राजेंद्र सिंह,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, उप मुख्य नगर अधिकारी दीपक गोस्वामी, सहायक अभियंता जल संस्थान अब्दुल रशीद, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानद जोशी,

जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे सत्यदेव आर्य, समिति के सदस्य रामेश्वर गौड़ ,मनोज निषाद,संजय सकलानी एवं सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहें।

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी, शिक्षक बनकर किया मार्गदर्शन लक्ष्य तय कर ईमानदारी से प्रयास करने का दिया संदेश।

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी, शिक्षक बनकर किया मार्गदर्शन लक्ष्य तय कर ईमानदारी से प्रयास करने का दिया संदेश।

The District Magistrate reached among the children of rural areas, guided them as a teacher and gave the message to set goals and make honest efforts.

हरिद्वार सनी वर्मा

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित मंगलवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज, धनौरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के बीच एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए उनका मार्गदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उनके सवालों के जवाब दिए और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

      महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, राजनीति विज्ञान विभाग एवं सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रशासनिक सेवाओं के प्रति छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जीवन में कोई भी लक्ष्य निर्धारित करने के बाद उसे प्राप्त करने के लिए ईमानदारी और निरंतर प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि अधिक पढ़ाई करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है पढ़ाई में एकाग्रता और सही दिशा में प्रयास करना।

 

जिलाधिकारी ने युवाओं से मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचने की अपील करते हुए कहा कि आज के समय में अधिकांश युवा अपना कीमती समय मोबाइल स्क्रीन पर व्यर्थ कर रहे हैं, जो उनके भविष्य के लिए घातक हो सकता है। उन्होंने नशे से दूर रहने और सकारात्मक संगति अपनाने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन में ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखना आवश्यक है जो समय की बर्बादी करते हैं या गलत दिशा में ले जाते हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे। एक छात्रा द्वारा आंखों की कम रोशनी को लेकर प्रशासनिक सेवाओं में बाधा संबंधी प्रश्न पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की दिव्यांगता सफलता में बाधा नहीं बनती, यदि व्यक्ति में दृढ़ संकल्प और मेहनत करने की इच्छा हो। वहीं, एक छात्र के एमबीए के बाद प्रशासनिक सेवाओं में जाने के प्रश्न पर उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं एमबीए किया है और सही मार्गदर्शन व तैयारी से इस क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

 

इससे पूर्व महाविद्यालय पहुंचने पर प्रबंध समिति की ओर से डॉ. आदित्य सैनी, प्राचार्य डॉ. मुनेंद्र सिंह, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। जिलाधिकारी ने महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. तेजवीर सिंह सैनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हर्ष सैनी ने की, जबकि संचालन डॉ. योगेश कुमार द्वारा किया गया।

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाना किसी पुण्य से कम नहीं है परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाना किसी पुण्य से कम नहीं है परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा

Transport Minister Pradeep Batra said saving the life of a person injured in a road accident is no less than a virtue.

हरिद्वार सनी वर्मा

 

वाहन चलाते समय किसी भी दशा में मोबाइल का प्रयोग न करे,तभी सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है

 

सुरक्षित साथी – सड़क सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया पहल” का सफल आयोजन हरिद्वार में परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा Hero MotoCorp के CSR कार्यक्रम Ride Safe India के अंतर्गत, उप क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (ARTO), हरिद्वार के सहयोग से “सुरक्षित साथी – रोड सेफ्टी एवं इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्रशिक्षण कार्यक्रम” का सफल आयोजन आज हरिद्वार स्थित एक स्थानीय होटल में किया गया।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी, सीओ ट्रैफिक बिपेंदर सिंह,प्लांट एच आर हेड पंकज भट्ट, प्लांट हेड सुनील कुमार मौजूद रहे।

हरिद्वार सनी वर्मा

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सभी वाहन चालकों को नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपनी जान से ज्यादा दूसरों को जान की सुरक्षा बहुत जरूरी है,इसके लिए यह जरूरी है कि सावधानी से वाहन चलाए,किसी भी दशा में वाहन तेज रफ्तार से न चलाए एवं वाहन चलाते समय किसी भी दशा में मोबाइल का प्रयोग न किया जाए,अधिकतर दुर्घटनाएं वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने से हो रही है । उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन पर बात न करने,ओवर स्पीड न हो एवं यातायात नियमों का पालन करने से ही सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

      उन्होंने कहा कि सभी दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का उपयोग हर हाल में करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में कोई व्यक्ति घायल होता है तो उसे तुरंत नज़दीकी चिकित्सालय में पहुंचने में मदद करे,किसी व्यक्ति की जान बचाना किसी पुण्य से कम नहीं है।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। दुर्घटनाओं में ‘गोल्डन ऑवर’ के दौरान सही और त्वरित सहायता अनेक जीवन बचा सकती है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ एक जिम्मेदार और संवेदनशील यातायात संस्कृति के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

     उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और इस प्रकार की पहलें प्रदेश में दुर्घटनाओं को कम करने में सहायक सिद्ध होंगी।

        इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान ने कहा कि जिस उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है,उसका सभी को नियमों का पालन करना ज़रूरी है।उन्होंने कहा कि ओवर टेक एवं तेज रफ्तार के कारण ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं हो रही है साथ ही उन्होंने कहा कि हैं सभी को यह शपथ लेनी चाहिए कि न ओवरटेक करेंगे,न तेज़ रफ्तार से वाहन चलाएंगे।तभी सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य एवं गतिविधियाँ

“सुरक्षित साथी” पहल का उद्देश्य उच्च जोखिम वाले सड़क उपयोगकर्ताओं—जैसे डिलीवरी पार्टनर्स, ड्राइवर एवं अन्य गिग वर्कर्स—को सुरक्षित ड्राइविंग, यातायात अनुशासन एवं आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए प्रशिक्षित करना है।

हरिद्वार सनी वर्मा

इस कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 500 प्रतिभागियों को निम्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया-

       जिम्मेदार एवं सुरक्षित वाहन संचालन,सड़क सुरक्षा नियमों का पालन,“गोल्डन ऑवर” के महत्व की जानकारी,प्राथमिक उपचार एवं दुर्घटना के समय त्वरित प्रतिक्रिया।

        कार्यक्रम में दो तकनीकी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। साथ ही, मुख्य अतिथि माननीय परिवहन मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी द्वारा प्रतिभागियों को सुरक्षित साथी सेफ्टी किट एवं हेलमेट वितरित किए गए, जिससे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को और सुदृढ़ किया जा सके।

समापन सत्र

     कार्यक्रम का समापन संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा द्वारा किया गया। अपने समापन उद्बोधन में उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाते हैं, बल्कि एक प्रशिक्षित और उत्तरदायी समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे सीखी गई जानकारियों को व्यवहार में लाएं तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

         कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के सम्मान एवं प्रमाण-पत्र वितरण के साथ हुआ। इस पहल से प्रशिक्षित प्रतिभागी भविष्य में सड़क पर “सुरक्षित साथी” के रूप में कार्य करते हुए न केवल स्वयं सुरक्षित रहेंगे, बल्कि अन्य लोगों की सहायता कर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में योगदान देंगे।

      इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा ,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रुड़की कृष्ण चंद्र पलारिया,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन रुड़की जितेन्द्र चन्द,परिवहन कर आधिकारी वरुणा सैनी,हीरो मोटरकॉप की सीएसआर प्रमुख सुश्री सोनिका चोपड़ा सहित

परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

हरिद्वार सहित उत्तराखंड की समस्त जनता के विकास के लिए सदैव संकल्पित रहूंगा:मदन कौशिक

हरिद्वार सहित उत्तराखंड की समस्त जनता के विकास के लिए सदैव संकल्पित रहूंगा:मदन कौशिक

I will always remain committed to the development of the entire people of Uttarakhand including Haridwar: Madan Kaushik

हरिद्वार सनी वर्मा

हरिद्वार। धर्मनगरी की सड़कों पर उस समय उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जब नगर विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया। यात्रा आर्य नगर चौक से प्रारंभ होते हुए हर की पौड़ी पर समाप्त हुई जहां गंगा पूजन किया गया और मां गंगा की आरती की गई यह यात्रा न केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम थी, बल्कि इसे जनता के समर्थन और उत्साह के प्रदर्शन के रूप में भी देखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत आर्य नगर चौक से हुई, जहां पहले से ही सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित होकर अपने नेता के स्वागत के लिए उत्साहित नजर आए। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच जब यात्रा आगे बढ़ी तो पूरे मार्ग पर उत्साह का माहौल बना रहा। जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर मंत्री मदन कौशिक का अभिनंदन किया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उनकी कैबिनेट में वापसी को लेकर क्षेत्र में व्यापक समर्थन और खुशी का वातावरण है।

हरिद्वार सनी वर्मा

यात्रा का मार्ग आर्य नगर चौक से शुरू होकर शंकर आश्रम, चंद्राचार्य चौक, ऋषिकुल, देवपुरा चौक, शिव मूर्ति, पोस्ट ऑफिस होते हुए हर की पौड़ी तक तय किया गया, जहां हर पड़ाव पर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे रास्ते में फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के माध्यम से मदन कौशिक के प्रति लोगों का स्नेह और समर्थन देखने को मिला। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे और बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए पूरे वातावरण को राजनीतिक ऊर्जा से भर दिया। कई स्थानों पर मंच बनाकर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां स्थानीय लोगों ने मंत्री को शुभकामनाएं दीं। हर की पौड़ी पहुंचने पर यह यात्रा एक भव्य स्वागत समारोह में तब्दील हो गई, जहां श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर इस अवसर को यादगार बना दिया।

 

इस जन आशीर्वाद यात्रा में उनके साथ प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यात्रा के दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मदन कौशिक का कैबिनेट में शामिल होना हरिद्वार के लिए गर्व की बात है और यह क्षेत्र ओर प्रदेश के विकास को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक अनुभवी और जनप्रिय नेता को जिम्मेदारी देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह विकास और जनहित के मुद्दों को सर्वाेपरि रखती है। रावत ने यह भी कहा कि मदन कौशिक का अनुभव और उनकी क्षेत्र में मजबूत पकड़ आने वाले समय में प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

 

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि हरिद्वार की जनता का है, जिन्होंने हमेशा उन्हें समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो भरोसा उन पर जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के विकास को नई गति देना और जनता की समस्याओं का समाधान करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे प्रदेश के हर वर्ग के साथ मिलकर काम करेंगे और हरिद्वार को एक आदर्श शहर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उनके संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी कर उनका उत्साह बढ़ाया।

 

हरिद्वार नगर निगम की महापौर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि पूरे आयोजन के दौरान जिस प्रकार कार्यकर्ताओं और जनता का उत्साह देखने को मिला, उसने यह साफ संकेत दिया कि मदन कौशिक की कैबिनेट में वापसी को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी और जनता का उमड़ा सैलाब इस बात का प्रमाण था कि पार्टी संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत स्थिति में है और अपने नेताओं के प्रति कार्यकर्ताओं में गहरा विश्वास है। जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से भाजपा ने जहां एक ओर अपने संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर यह संदेश भी दिया कि पार्टी अपने जनप्रतिनिधियों के साथ खड़ी है और जनता के आशीर्वाद के साथ आगे बढ़ रही है। इस आयोजन ने हरिद्वार की राजनीति में एक नया उत्साह और ऊर्जा का संचार किया है, जो आने वाले समय में राजनीतिक गतिविधियों को और तेज करने का संकेत देता है।

आज की जन आशीर्वाद यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सुभाष चंद्र पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट जिला उपाध्यक्ष तरुण नायर जिला मंत्री विनीत जॉलीपुर जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान श्रीमती अनु कक्कड़ पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश राजपूत अर्जुन चौहान मुनेश सैनी सुबोध राकेश सुशील त्यागी पवन तोमर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे

संजीवनी महिला संस्थान ने लगाया मेडिकल कैंप

संजीवनी महिला संस्थान ने लगाया मेडिकल कैंप

Sanjeevani Women’s Institute organized a medical camp

Meerut cheenu chaudhary

 

 

मेरठ। बुधवार तक संजीवनी महिला संस्थान के तत्वावधान में मनोहर लाल कन्या इंटर कालेज साकेत में स्कूल की छात्राओं के स्वस्थ्य को लेकर मेडिकल कैंप लगाया गया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्राओं की विभिन्न जांच की और उचित परामर्श दिया। मेडिकल कैंप में स्कूली छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन के टीके की पहली डोज लगाई गई। इस दौरान संजीवनी महिला संस्थान की अध्यक्षा निशि जैन ने बताया कि, उनकी संस्था हमेशा ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। जिसके चलते उनकी संस्था ने हाल ही में बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती स्कूल में स्कूल की छात्राओं के लिए भी मेडिकल कैंप लगाया था। ताकि, बढ़ती उम्र में बच्चियों को बीमारियों से अवगत कराया जा सके। उन्होंने कहा कि, मेडिकल कैंप में टीकाकरण डाक्टर भारती जिंदल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) को देख-रेख में किया गया। जिन्होंने बताया कि, सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन एक अत्यंत प्रभावी टीका है जो ह्यूमन पेपिलोमा वायरस के प्रमुख प्रकारों (16, 18, 6, 11) से बचाता है, जो 70% से अधिक सर्वाइकल कैंसर का कारण बनते हैं। यह 9-45 वर्ष की महिलाओं के लिए, विशेषकर 9-14 साल की लड़कियों के लिए, 1 या 2 खुराक में कैंसर के विरुद्ध दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करता है। क्योंकि, सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) महिलाओं के गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में होने वाला कैंसर है, जो मुख्य रूप से (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण से होता है। यह धीमी गति से विकसित होता है और शुरुआती चरणों में लक्षण नहीं दिखते। वैक्सीन, नियमित स्क्रीनिंग और सुरक्षित यौन संबंध से इसे रोका जा सकता है। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल डाक्टर दिव्या बहुगुणा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान संजीवनी महिला संस्थान का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में स्कूल को संजीवनी महिला संस्थान द्वारा स्कूली बच्चों के लिए 11,000 रूपए का चेक भी प्रदान किया गया।

घर से बुलाकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; नामजद आरोपी फरार, भीम आर्मी के साथ एसएसपी पहुंचे परिजन

घर से बुलाकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; नामजद आरोपी फरार, भीम आर्मी के साथ एसएसपी पहुंचे परिजन

A young man was called from his home and beaten, died during treatment; the named accused is absconding, and the family members arrived with the SSP along with the Bhim Army.

मेरठ चीनू चौधरी

 

मेरठ। जानी थानाक्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घर से बुलाकर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। जबकि, उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। लेकिन इस वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारोपियों को आज तक नहीं गिरफ्तार किया गया। जिसको लेकर पीड़ित पक्ष भीम आर्मी के सदस्यों के साथ पुलिस आफिस पहुंचा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

 जानी थानाक्षेत्र के खानपुर में रहने वाले वीर सिंह बुधवार को पुलिस आफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि, बीती पांच मार्च को संदीप शर्मा, कपिल कश्यप और शिवम प्रजापति उसके बेटे मोहित को घर से बुलाकर ले गए थे। आरोप है कि, षड्यंत्र के तहत इन लोगों ने मोहित को जमकर पीटा और मौके से भाग गए‌। जबकि, इलाज के दौरान मोहित की मौत हो गई। पीड़ित का यह भी आप है कि घटना के बाद से आज तक पुलिस में हथियारों पर कोई कार्रवाई नहीं की जबकि सभी हथियारों पर खुलेआम घूम रहे हैं।

बताया गया कि युवक को आरोपियों ने किसी बहाने से घर से बुलाया था। इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि दबंग उसे घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए। परिजन युवक को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन घटना के बाद से अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे नाराज परिजन और ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते भीम आर्मी के नेतृत्व में परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती तो आरोपियों को पकड़ा जा सकता था। एसएसपी से मुलाकात के दौरान परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।।

जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

Training workshop organized for the preparations of the first and second phase of Census-2027.

हरिद्वार सनी वर्मा

 

 

 

 आगामी जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) वर्ष 2026 तथा द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) वर्ष 2027 में प्रस्तावित है। इसी क्रम में जनपद हरिद्वार में दिनांक 16-03-2027 को अपर जिलाधिकारी / जिला जनगणना अधिकारी पिंचाराम चौहान की अध्यक्षता में जनपद के समस्त फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

         प्रशिक्षण में नामित मास्टर ट्रेनर नवीन कुमार तथा जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तराखंड देहरादून के प्रतिनिधि नीरज कुमार एवं अमीर आलम द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना संबंधी पोर्टल एवं कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि फील्ड ट्रेनर्स द्वारा आगे चार्ज स्तर पर नियुक्त सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तम सिंह, यश चौधरी सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।