SSP महोदय हरिद्वार के आदेशानुसार ज्वालापुर पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सत्यापन अभियान
SSP महोदय हरिद्वार के आदेशानुसार ज्वालापुर पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सत्यापन अभियान
Jwalapur police are conducting a continuous verification campaign as per the orders of Haridwar SSP Sir.

Haridwar sunny verma
34 व्यक्तियों का कोतवाली लाकर आईसीजीएस पोर्टल के माध्यम से किया गया सत्यापन
सत्यापन नहीं करने वाले मण्डी के आडतीयो के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम में चालान कर मा0न्यायालय भेजा जाएगा
दिनांक 21/02/2026 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद हरिद्वार में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान चलाया जाने हेतु जनपद हरिद्वार के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में टीमें गठित कर थाना क्षेत्रांतर्गत सब्जी मंडी मे व सब्जी मंडी के आसपास सब्जी,फल रेडी,ठेली फड लगने वाले 34 व्यक्तियों का थाना हाजा लाकर आईसीजीएस पोर्टल के माध्यम से समस्त का अपराधिक इतिहास सर्च किया गया व संबंधित विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के 50 चालान कर संयोजन शुल्क 12500/₹ वसूला गया व मंडी के आडतियों के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान कर माननीय न्यायालय भेजा जाएगा।
मण्डी के आडतीयो को सख्त हिदायत दी गई कि वह अपने यहां काम करने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे अन्यथा संबंधित के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

