शांतिव्यवस्था भंग कर एक व्यक्ति के साथ मार पिटाई कर रहे 6 लोगों को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लिया गया हिरासत में ।
शांतिव्यवस्था भंग कर एक व्यक्ति के साथ मार पिटाई कर रहे 6 लोगों को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लिया गया हिरासत में ।
Kotwali Nagar police took into custody 6 people who were beating a man and disturbing the peace.
हरिद्वार सनी वर्मा
दिनांक 09-03-2026 कि रात्रि में लगभग समय 11:00 बजे शिवमूर्ति चौक मायापुर के पास एक दुकान से सामान खरीद रहे एक व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर 6 लोगों द्वारा एक राय होकर उसकी जमकर मार-पिटाई की गई । जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, उक्त घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को लगने पर पुलिस द्वारा उक्त मामले का संज्ञान लेते हुए मार पिटाई कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने वाले उक्त छह व्यक्तियों को तस्दीक कर उनको हिरासत पुलिस लिया गया, सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा मान्य न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
नाम पता आरोपी –
1-नीरज पुत्र अनिल कुमार निवासी राजीव नगर कॉलोनी मायापुर हरिद्वार, उम्र 21वर्ष
2-अश्विनी उर्फ गोल्डी पुत्र धर्मेंद्र निवासी राजीव नगर मायापुर हरिद्वार, उम्र 18 वर्ष
3-सौरभ उर्फ अमन बेदी पुत्र नंदलाल निवासी राजीव नगर कॉलोनी मायापुर हरिद्वार उम्र 28 वर्ष
4-अंकुश पुत्र अनिल कुमार निवासी राजीव नगर मायापुर कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 23 वर्ष।
5-सुजल पुत्र विकास निवासी राजीव नगर मायापुर कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष
6-आशीष पुत्र अनिल कुमार निवासी राजीव नगर मायापुर कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 25 वर्ष ।
पुलिस टीम का विवरण-
1.श्री रितेश शाह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हरिद्वार l