सदस्या सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा जिला कारागार मेरठ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
सदस्या सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा जिला कारागार मेरठ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
Member Secretary, Uttar Pradesh State Legal Services Authority, Lucknow conducted a surprise inspection of District Jail Meerut
Meerut cheenu chaudhary
मेरठ: 17 फरवरी 2026 को श्रीमती (डॉ०) मनु कालिया, सदस्या सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा जिला कारागार मेरठ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान श्रीमती नम्रता सिंह प्रथम, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ भी उपस्थित रही। उक्त अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों से अलग-अलग बैरक में जाकर व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की गयी एवं ऐसे बन्दियों से भी मुलाकात की गयी, जिनके जमानत प्रार्थना-पत्र न्यायालयों द्वारा स्वीकार किये जा चुके है, किन्तु वे अभी भी जिला कारागार में निरूद्ध है। डॉ० मनु कालिया द्वारा जेल अधीक्षक, मेरठ को ऐसे बन्दियों को रिहा किये जाने के सम्बन्ध में अविलम्ब आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जेल अधीक्षक मेरठ को यह भी निर्देशित किया गया है कि जिला कारागार में निरूद्ध ऐसे बन्दी जिनके पास अधिवक्ता नहीं है, ऐसे बन्दियों के लिए सरकारी अधिवक्ता नियुक्त किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।