स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 23 महिलाएं रेस्क्यू, 6 गिरफ्तार

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 23 महिलाएं रेस्क्यू, 6 गिरफ्तार

Prostitution racket busted under the guise of a spa centre, 23 women rescued, 6 arrested

गाजियाबाद संवाददाता: नितिन कुमार

 

गाजियाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने स्पा सेंटर पर बड़ी छापेमारी कर कथित देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा किया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमों ने कार्रवाई करते हुए 23 महिलाओं को रेस्क्यू किया, जबकि 5 ग्राहकों और स्पा सेंटर के एक कर्मचारी समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

पुलिस के अनुसार, मौके से आपत्तिजनक सामग्री और कई मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि मामले में अनैतिक देह व्यापार से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

 

पूछताछ में गिरफ्तार ग्राहकों ने बताया कि वे मसाज के बहाने स्पा सेंटर आते थे, जहां उनसे 4 से 5 हजार रुपये तक वसूले जाते थे। वहीं, रेस्क्यू की गई महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली और गाजियाबाद की रहने वाली हैं तथा उन्हें 12 से 15 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाता था। उनके अनुसार, शाम के समय ग्राहक आते थे और मसाज के नाम पर करीब 2 हजार रुपये लिए जाते थे।

 

पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में और लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *