धर्मा की पच्चीस वीं पुण्यतिथि पर शिव सैनिकों ने धर्मा को याद किया।

धर्मा की पच्चीस वीं पुण्यतिथि पर शिव सैनिकों ने धर्मा को याद किया

Shiv Sainiks remember Dharma on his twenty-fifth death anniversary

Meerut

Meerut Akshay chaudhary

शिव सेना नेता स्व. धर्मदत्त शर्मा उर्फ धर्मा की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शिव सेना यूबीटी इकाई द्वारा छीपी टैंक स्थित शिव सेना कार्यालय पर श्रद्धांजली सभा व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शिवसेना जिला प्रमुख संदीप गर्ग के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने धर्मा के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजली दी ।

Meerut Akshay chaudhary

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि धर्मा हिन्दुत्व के कट्‌टर समर्थक थे, उन्होंने अपना पूरा जीवन हिन्दुत्व के लिए समर्पित कर दिया, मेरठ के साम्प्रदायिक दंगों को क्रिया की प्रतिक्रिया कर रोकने का कार्य धर्मा द्वारा ही किया गया जिससे मेरठ साम्प्रदायिक दंगों से मुक्त हो सका । जिला प्रमुख संदीप गर्ग ने कहा कि मेरठ में शिव सेना को राजनीतिक रूप से खड़ा करने में धर्मा का बहुत बड़ा योगदान रहा। हिन्दुत्व व शिवसेना के लिए धर्मा द्वारा दिए गये बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता। धर्मा की कार्यशैली पर चलकर ही अब शिवसेना को राजनैतिक रुप से मजबूत किया जायेगा। इस अवसर पर जिला प्रमुख संदीप गर्ग ने वरिष्ठ शिव सैनिक राहुल त्रिवेदी को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्रद्धांजली देने वालो में अवनीश आर्य, पंकज गुप्ता, राहुल त्रिवेदी, प्रदीप सक्सेना, सनी प्रधान, मुकेश वर्मा, सूरज प्रजापति, फिरदौस, जसवीर सिंह, विनित जैन, प्रेमशंकर ,अमित भारती ,अजय कुमार, योगेश कुमार, नितिन कुमार गोयल, रतन सिंह,आदेश आर्य, आजम प्रधान, राम सिंह यादव, जूनियर राजेश खन्ना, आसिफ अंसारी, जुहेब अहमद, अकरम सोम, इमरान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *