रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाए सुशील तरंग के नए हरियाणवी गीत
रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाए सुशील तरंग के नए हरियाणवी गीत
Sushil Tarang’s new Haryanvi song became a hit on social media as soon as it was released.

मेरठ संवाददाता: अक्षय चौधरी
‘रे हरियाणे की छोरी तेरी कमर पे’ और ‘मैंने बावन गज का घाघरा सिलवाई दे’ को मिला श्रोताओं का भरपूर प्यार

स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देकर मेरठ का नाम रोशन कर रहे हैं सुशील तरंग: अवनीश त्यागी मुख्य अतिथि

विवेक म्यूजिक 111 यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए दोनों गीत, कलाकारों व संगीत प्रेमियों ने दी सफलता की शुभकामनाएं
टी-सीरीज तक पहुंची सुशील तरंग की लेखनी , अब दो नए गीतों का हुआ भव्य लोकार्पण
मेरठ। गंगानगर स्थित कृष्णा रेस्टोरेंट में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने प्रसिद्ध गीतकार एवं साहित्यकार सुशील तरंग द्वारा लिखित दो नए हरियाणवी गीत ‘रे हरियाणे की छोरी तेरी कमर पे’ (रीमिक्स) तथा ‘मैंने बावन गज का घाघरा सिलवाई दे’ का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर कलाकारों, संगीत प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने दोनों गीतों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि दोनों गीत विवेक म्यूजिक 111 यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए हैं। रिलीज होते ही दोनों गीतों को दर्शकों और श्रोताओं का भरपूर प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये गीत तेजी से वायरल हो रहे हैं तथा विभिन्न डिजिटल मंचों पर भी इनकी सराहना की जा रही है। हरियाणवी लोक संगीत और आधुनिक संगीत के अनूठे मिश्रण ने इन गीतों को युवाओं के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय बना दिया है।
मुख्य अतिथि अवनीश त्यागी ने कहा कि मेरठ की प्रतिभाएं आज संगीत, साहित्य और कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि सुशील तरंग वर्षों से अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उनके प्रयास न केवल स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर रहे हैं, बल्कि युवाओं को अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं से भी जोड़ रहे हैं। उन्होंने दोनों गीतों की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे रचनात्मक कार्य समाज और संस्कृति को नई दिशा प्रदान करते हैं।
गीतकार सुशील तरंग ने कहा कि किसी भी गीत की सफलता पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम होती है। उन्होंने बताया कि ‘रे हरियाणे की छोरी तेरी कमर पे’ गीत को सफल बनाने में भगत सिंह, शालू गौतम, एस-डी- हरियाणवी, एस-के-सेंटी, फैजान, यासीन सहित अन्य कलाकारों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। वहीं ‘मैंने बावन गज का घाघरा सिलवाई दे’ गीत में गायिका विनी इटोरिया, खुशी, मनीष भड़ाना और लुक्का भाई ने अपनी विशेष भूमिका निभाई है।
वक्ताओं ने बताया कि सुशील तरंग का संगीत जगत से पुराना और गहरा जुड़ाव रहा है। इससे पूर्व उनके लिऽे हुए अनेक गीत प्रतिष्ठित संगीत कंपनी टी-सीरीज के माध्यम से रिलीज हो चुके हैं। उनकी चर्चित भजन एल्बम ‘साईं सुमिरन बोल’ भी श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय रही है, जिसमें कविता कृष्ण मूर्ति, वंदना वाजपेयी और कुमार विशु जैसे ख्याति प्राप्त कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। इन परियोजनाओं में संगीत निर्देशक राकेश जौहरी का विशेष योगदान रहा है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सुशील तरंग ने अपनी लेऽनी के माध्यम से लोक संस्कृति, अध्यात्म और सामाजिक सरोकारों को गीतों में स्थान देकर अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके लिऽे अनेक गीत और भजन समय-समय पर विभिन्न मंचों से रिलीज होकर लोकप्रियता प्राप्त कर चुके हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों, गायकों एवं सहयोगियों का सम्मान किया गया तथा दोनों गीतों की सफलता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि ये दोनों गीत आने वाले समय में हरियाणवी संगीत प्रेमियों के बीच नई पहचान स्थापित करेंगे और लोकप्रियता के नए आयाम छुएंगे। इस अवसर पर सुशील तरंग गीतकार, भाजपा नेता विनोद खटीक, रिटायर्ड पुलिस क्षेत्राधिकारी गमैलेश्वर बेल्टोरिया, सहयोगी कुलभूषण जी मौजूद रहे।
Post Views: 307