हिन्दी सेवा समिति की मेरठ इकाई ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

हिन्दी सेवा समिति की मेरठ इकाई ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

The Meerut unit of the Hindi Seva Samiti submitted a memorandum to the District Magistrate.

मेरठ संवाददाता चीनू चौधरी

 

मेरठ। हिन्दी सेवा समिति के तत्वावधान में हिन्दी सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डा गंभीर तथा हिन्दी सेवा समिति मेरठ जनपद के अध्यक्ष डा सुदेश यादव जख्मी ने जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात कर मेरठ किला रोड स्थित रेडियो प्रसारण केन्द्र जो विगत कई वर्षों से स्थापित तो है, परंतु यहाँ से रिकॉर्डिंग कार्य का संचालन अब तक प्रारम्भ नहीं हो सका है, इस पर विस्तृत चर्चा में एनसीआर और मेरठ के रचनाकारों, कलाकारों के बारे में हो रही असुविधा के बारे में बताया कि वर्तमान में साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों की रिकॉर्डिंग हेतु कलाकारों एवं साहित्यकारों को नजीबाबाद जाना पड़ता है, जो समय, दूरी और संसाधनों की दृष्टि से अत्यंत कठिन एवं असुविधाजनक है। ज्ञापन में जिलाधिकारी महोदय से यही अनुरोध किया गया है कि इस केन्द्र में शीघ्र अतिशीघ्र रिकॉर्डिंग की सुविधा को आरम्भ कराया जाये इससे क्षेत्रीय भाषा, लोककला, साहित्य एवं संस्कृति के व्यापक प्रसार को नई गति मिलेगी। दिल्ली-एनसीआर के कई जिलों की प्रतिभाएँ आसानी से इस सुविधा से जुड़ सकेंगी। मेरठ का प्रसारण केन्द्र अपनी पूर्ण क्षमता से कार्य कर सकेगा, जिससे सरकारी संसाधनों का सार्थक और जनोपयोगी उपयोग होगा। माननीय जिलाधिकारी महोदय जी ने अनुरोध को स्वीकारते हुए आश्वस्त किया कि शीघ्र ही किला रोड स्थित रेडियो प्रसारण केन्द्र में रिकॉर्डिंग कार्य प्रारम्भ कराने का प्रयास किया जायेगा।

       डा. ईश्वर चन्द ‘गंभीर’ प्रदेश अध्यक्ष, उ.प्र.) (हिन्दी सेवा समिति, मेरठ) मो. ९०२७६८०७८०

कवि सुदेश यादव ‘जख्मी’ अध्यक्ष (हिन्दी सेवा समिति,वर्तमान) मो. 9027687780

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *