प्रेस क्लब में शान से लहराया तिरंगा, पत्रकारों ने लिया एकजुटता का संकल्प
प्रेस क्लब में शान से लहराया तिरंगा, पत्रकारों ने लिया एकजुटता का संकल्प
मेरठ संवाददाता: अक्षय चौधरी।
The tricolor was hoisted with pride at the Press Club, journalists took a pledge of unity.
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को प्रेस क्लब में देशभक्ति और एकता का संदेश देते हुए तिरंगा शान से फहराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने पत्रकारिता के क्षेत्र में एकजुट होकर कार्य करने और समाजहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस दौरान राष्ट्रगान भी गाया गया।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब के संयोजक दिनेश चंद्रा ने सभी पत्रकार साथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
जन समाधान मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पत्रकारों को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की जिम्मेदारी को समझते हुए समाज और राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन सकाल ने भी अपने संबोधन में पत्रकारों से एकजुट रहने और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपसी एकता और सहयोग से पत्रकार समाज की आवाज को और मजबूती से सामने रख सकते हैं।
कार्यक्रम में हिंदुस्तान के पूर्व संपादक पुष्पेंद्र शर्मा, प्रेस क्लब के संयोजक दिनेश चंद्रा, संरक्षक इंद्रमोहन आहूजा, कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल, जन समाधान मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शर्मा, राष्ट्रीय सचिव विजय वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल पुरोहित, जिलाध्यक्ष अक्षय चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष चीनू चौधरी सहित त्रिनाथ मिश्रा, विनोद गोस्वामी, साफिरोज सैफी, अनवर वारसी, ओमपाल ठाकुर, उत्कर्ष मलिक, शाइन प्रवीन, पूजा रावत, रेशू चौधरी, नैना त्यागी, मंगल पांडे, नगर समिति के सचिव देवेंद्र तोमर तथा सामाजिक कार्यकर्ता अदिति चंद्रा मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।