मेरठ शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय 26वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2025- 26 प्रारंभ हुआ। 

मेरठ शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय 26वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2025- 26 प्रारंभ हुआ।

The two-day 26th Annual Sports Festival 2025-26 started at Meerut Shaheed Mangal Pandey Government Women’s Post Graduate College.

Meerut cheenu chaudhary

मेरठ 18 फरवरी 2026 को शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय 26वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2025- 26 प्रारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बरेली, पूर्व संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा उ. प्र. एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय(मेरठ) प्रो. (डॉ.)अश्विनी गोयल एवं महाविद्यालय की वर्तमान प्राचार्य प्रो.( डॉ.) अंजू सिंह द्वारा संयुक्त रूप से सरस्वती माता को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय iqac समन्वयक प्रो0 लता कुमार और naac समन्वयक प्रो0 सत्यपाल सिंह राणा भी मंच पर उपस्थित रहे। महाविद्यालय की संगीत विभाग की छात्राओं ने अपनी प्राध्यापिकाओं के निर्देशन में मुख्य अतिथि हेतु स्वागत गान किया। महाविद्यालय प्राचार्य ने पुष्प गुच्छ एवं अन्य प्राध्यापकों ने बैज,पटका एवं स्मृति चिह्न भेंट करके मुख्य अतिथि का ज़ोरदार स्वागत किया। महाविद्यालय के प्राध्यापकगणों द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य का पुष्प गुच्छ, शॉल,उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया। एन.सी.सी.,एन.एस.

एस.,रेंजर्स, बी. एड, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय की छात्राओं द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया। कु.अक्षिता पूनिया द्वारा मशाल प्रज्ज्वलन किया गया एवं छात्राओं को खेलों की शपथ ग्रहण कराई गई। छात्रा अनुराधा ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम अध्यक्षा महाविद्यालय प्राचार्य परमादरणीय प्रो. (डॉ. )अंजू सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि अब खेल स्वयं ही बेहतरीन कैरियर है।स्वस्थ राष्ट्र की परिकल्पना तभी की जा सकती है जब प्रत्येक नागरिक स्वस्थ हो। छात्राएँ खेल भावना से प्रतिभाग करें, जीत-हार की भावना से नहीं। आयोजन सचिव डॉ. नितिन चौधरी ने वार्षिक क्रीड़ा आख्या का वाचन किया। मुख्य अतिथि प्रो.अश्विनी गोयल ने अपने संभाषण में कहा कि जीवन का अर्थ ही उतार -चढ़ाव है। जीवन में जीत हमें प्रसन्नता देती है तो हार हमें और बेहतर करने के लिए मज़बूत बनाती है। अत: छात्राएँ पूर्ण मनोयोग से खेलों में प्रतिभाग करें।

आज प्रथम दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

 लैमन रेस में नेहा(एम. एससी द्वितीय वर्ष) ने प्रथम, मानविका(बी. ए. प्रथम वर्ष) ने द्वितीय और प्रिया (बी. ए. प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 फ्रॉग रेस में दीपा (बी. ए. द्वितीय वर्ष) प्रथम,और इकरा (बी. ए.प्रथम वर्ष) द्वितीय तथा अंजलि(बी. ए. तृतीय वर्ष) तृतीय स्थान पर रही।

थ्री लैग रेस में तनुषा और महक प्रथम स्थान, मानसी- नेहा द्वितीय स्थान, और तानिया-अंशिका तथा अस्मी-निशा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

शॉट पुट में लक्ष्मी पाल (एम.एस सी द्वितीय वर्ष) प्रथम,टिंकल(बी. ए. तृतीय वर्ष) द्वितीय एवं किरन (बी. ए. प्रथम वर्ष) तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉ.भारती शर्मा किया गया। द्वारा इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार एवं छात्राओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *