जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में एक दिन एक घंटा एक साथ थीम पर जनपद हरिद्वार में चलाया गया महा मेगा सफाई अभियान
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में एक दिन एक घंटा एक साथ थीम पर जनपद हरिद्वार में चलाया गया महा मेगा सफाई अभियान
Under the direction of District Magistrate Mayur Dixit, a mega cleanliness drive was launched in Haridwar district on the theme of “One Day, One Hour Together.”
Haridwar Sunny verma
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चलाया गया महा मेगा स्वच्छता अभियान
2 लाख 28 हजार 635 लोगों ने महा मेगा सफाई अभियान में हुए शामिल
सफाई अभियान में 100 मीट्रिक टन सुखा एवं गीला कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया, जिसमें गीला कूड़ा 52 मीट्रिक टन एवं सुखा कूड़ा 48 मैट्रिक टन एकत्रित किया गया
महा मेगा सफाई अभियान में अधिकारी,कर्मचारी,धार्मिक संस्थानों जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन,स्वयं सेवी संगठन,व्यापार मंडल,पुलिस विभाग,शिक्षण संस्थानों,महिला समूह एवं ग्रामीण आदि हुए शामिल
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद को साफ स्वच्छ जनपद बनाने का जो संकल्प लिया है उसका असर धरातल पर दिखने लगा है
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीन माह से निरंतर चलाया जा रहा सफाई अभियान
तीर्थ नगर जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुन्दर एवं मॉडल जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में तीन माह से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
इस मुहिम में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में आज एक दिन एक घंटा एक साथ थीम पर महा मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया।जिसका शुभारंभ आज मेयर नगर निगम किरण जैसल एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल,मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने संयुक्त रूप से पंतद्वीप मैदान (चमगादड़ टापू) से किया गया तथा जनपद में अपने अपने क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों द्वारा सफाया अभियान का शुभारंभ किया गया।
महा मेगा स्वच्छता अभियान के अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार विगत 03 माह से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
इस सफाई अभियान में ओर तेजी लाने के लिए जनपद में आज महा मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया है,जिसमें अधिकारियों,कर्मचारियों,जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों,धार्मिक,संस्थानों,व्यापार मंडल, शिक्षण संस्थानों,स्वयं सेवी संगठनों,पुलिस विभाग,महिला समूह एवं ग्रामीणों के सहयोग से पूरे जनपद में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
उन्होंने सभी जनपदवासियों, पर्यटकों,श्रद्धालुओं से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति सर्वजनिक स्थानों पर एवं अपने आस पास के क्षेत्रों में कूड़ा कचरा न फैंके तथा कूड़े कचरे को निर्धारित स्थलों पर लगाएं गए कूड़ा संग्रह केंद्र में ही डाले।
उन्होंने कहा कि सफाई एक दिन का कार्य नहीं है यह प्रतिदिन का कार्य है तथा सफाई को हम अपने आदत में डालते हुए प्रतिदिन अपने घर आंगन एवं आस पास क्षेत्र को साफ सुथरा करें।उन्होंने कहा की जनपद हरिद्वार तीर्थ नगरी है जहां करोड़ो श्रद्धालु देश विदेश से गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आते है तथा उन्होंने सभी से अपील की है कि मां गंगा की पवित्र धारा को साफ स्वच्छ एव निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा कचरा मां गंगा में न फैंके तथा नगर निगम एवं नगर पालिकाओं द्वारा चिन्हित स्थानों पर रखे गए डस्टबिन में ही डालने की अपेक्षा की है।
उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों एवं सहयोग से जनपद को साफ स्वच्छ सुंदर एवं मॉडल जनपद बनाया जा सके जिसके कि जनपद को प्रदेश का ही नहीं देश में स्वच्छता के लिए अपनी अलग पहचान बना सके।
महा सफाई अभियान में महा जनप्रतिनिधियों ने भी किया प्रतिभाग
इस अभियान में अध्यक्ष जिला पंचायत किरण चौधरी,राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, मेयर नगर निगम हरिद्वार किरण जैसल,मेयर नगर निगम रुड़की अनीता अग्रवाल, विधायक लक्सर मोहम्मद शहजाद,सभी ब्लॉक प्रमुखों,नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों ने अपने अपने क्षेत्रों में चलाया गया मेगा स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्वयं सफाई की।
महानुभाव एवं जनप्रतिनिधि ने भी किया स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग
हरिद्वार सासंद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनप्रतिनिधियों के साथ हरिद्वार में गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया तथा राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ,अध्यक्ष जिला पंचायत किरण चौधरी,रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा,लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद एवं मेयर नगर निगम हरिद्वार किरण जैसल,मेयर रुड़की अनीता अग्रवाल ने अपने अपने क्षेत्रों में चलाया गया मेगा स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्वयं सफाई की।
धार्मिक संस्थानों एवं स्वयं सेवी संगठनों,महिला समूह,नेचर फाउंडेशन संस्थान,व्यापार मंडल,पंजाबी महासभा एवं पत्रकारों ने किया स्वच्छता महा मेगा अभियान में प्रतिभाग
मेगा महा स्वच्छता अभियान में प्रेम नगर आश्रम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 800 लोगों ने प्रतिभाग किया तथा शांतिकुंज भी सफाया अभियान में शामिल हुआ,जिसमें लगभग 300 लोगों द्वारा स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया गया।पंजाबी महासभा,महिला मंगल दलों,युवक मंगल दलों एवं पत्रकारों द्वारा भी चलाया गया स्वच्छता अभियान।
जनपद में विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया साथ ही छात्र छात्राओं द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकली गई
जनपद के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज में छात्र छात्राओं इव शिक्षकों द्वारा सकता महा स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया गया इस अवसर पर स्वच्छता की भी शपथ दिलाई गई तथा स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकले गई।
नगर निगम,नगर पालिका, नगर पंचायतों,औद्योगिक इकाई एवं बीएचईएल द्वारा भी चलाया गया स्वच्छता अभियान
जनपद के सभी नगर निगमों,नगर पालिकाओं ,नगर पंचायतों, जिला पंचायत, औद्योगिक इकाईयो एवं बीएचईएल द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में मेगा महा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया स्वच्छता अभियान
जनपद की 318 ग्राम पंचायतों में पंचायती राज विभाग के समन्वय से ग्राम प्रधानों जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत वार्ड सदस्यों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से अपने अपने ग्राम पंचायतों में मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया ।
स्वास्थ्य विभाग,आयुर्वेद विभाग,एचआरडी परिवहन विभाग,लोनिवि,राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएचआई,तहसील कार्यालयों, विकास खंडों,जल संस्थान,जन निगम,सूचना विभाग,वन विभाग,विद्युत विभाग,कृषि विभाग,पशु पालन विभाग, उद्यान विभाग,पूर्ति विभाग एव बैंको,सैनिक कल्याण, कोषागार,आपादा प्रबंधन विभाग,आबकारी विभाग,पूर्ति विभाग,मत्स्य विभाग,खेल विभाग,युवा कल्याण विभाग एवं गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन आदि सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महा मेगा स्वच्छता अभियान में भाग लिया
महा सफाई अभियान में पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा,उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार,एचआरडीए सचिव मनीष कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,सहायक नगर आयुक्त रिषभ उनियाल सहित जनप्रतिनिधि,पर्यावरण मित्र ,अधिकारी,कर्मचारी आदि मौजूद रहे तथा ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगर पालिका,नगर पंचायतों एवं नगर निगमों में अधिकारी कर्मचारी,जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग ,छात्र छात्राएं,शिक्षक शिक्षिकाएं सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


