ब्रेकिंग : पंजनहेड़ी गोलीकांड में फरार तीनों आरोपी गिरफ्तार

ब्रेकिंग : पंजनहेड़ी गोलीकांड में फरार तीनों आरोपी गिरफ्तार

 

Breaking: Three absconding accused in Panjhanheri firing case arrested

उत्तराखंड सनी वर्मा

हरिद्वार। पंजनहेड़ी गोली कांड में कनखल थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में भजियों प्रदेश मंत्री तरुण चौहान, अभिषेक चौहान और गौरव चौहान है। कनखल थाना पुलिस मेडिकल एवं अन्य औपचारिकता पूरी कर जल्द ही कोर्ट में पेश करने में जुटी है।

 28 जनवरी को अवैध प्लाटिंग की शिकायत पर भूमि पैमाइश करने के लिए पहुंचे प्रशासनिक टीम के सामने गोलीकांड हुआ था। मामले में मुख्य आरोपी अतुल चौहान ने तो कनखल थाना में सरेंडर कर दिया था, लेकिन उनका भतीजा भाजयुमो प्रदेश मंत्री तरुण चौहान, अभिषेक चौहान, गौरव चौहान तभी से फरार चल रहे थे। तीनों कोर्ट में गए लेकिन अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई। अब कनखल थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कनखल थाना पुलिस तीनों आरोपियों का मेडिकल कराने की तैयारी कर रही है।

उत्तराखंड सरकार के “4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के दूसरे दिन बैरागी कैंप, हरिद्वार में लगाई गई प्रदर्शनी छात्र-छात्राओं एवं आमजन के लिए बना रहा रहा आकर्षण केंद्र सात सौ चौवन (754) छात्र-छात्राओं ने देखा राज्य सरकार की प्रदर्शनी

उत्तराखंड सरकार के “4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के दूसरे दिन बैरागी कैंप, हरिद्वार में लगाई गई प्रदर्शनी छात्र-छात्राओं एवं आमजन के लिए बना रहा रहा आकर्षण केंद्र सात सौ चौवन (754) छात्र-छात्राओं ने देखा राज्य सरकार की प्रदर्शनी

 

On the second day of the Uttarakhand government’s “4 Saal Bemisal” programme, the exhibition held at Bairagi Camp, Haridwar remained a centre of attraction for students and the general public. Seven hundred fifty-four (754) students visited the state government’s exhibition.

उत्तराखण्ड सनि वर्मा

हरिद्वार के बैरागी कैंप में आयुष विभाग का स्टॉल दर्शकों के लिए रहा आकर्षण का केंद्र जैसा कि विदित है दिनांक 7 मार्च को इस कार्यक्रम मे श्री अमित शाह, माननीय गृह मंत्री भारत सरकार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के साथ प्रतिभाग किया गया था और विभिन्न विभागों के स्टाल के साथ साथ आयुष विभाग के स्टाल का भी अवलोकन किया गया था.

प्रदर्शनी हाल मे आयुष विभाग के स्टाल का प्रतिनिधित्व डॉ विजय कैलाश जोगदंडे अपर सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा , डॉ आर. पी सिंह संयुक्त निदेशक द्वारा किया गया ।

 

डॉ स्वास्तिक जैन जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार ने जानकारी देते हुए बताया गया कि स्टॉल पर आयुष विभाग, उत्तराखंड द्वारा विभिन्न सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें विभाग की उपलब्धियां एवं सेवाओं को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया। भारी संख्या में आए आमजन, पर्यटक एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व अन्य विभागों के अधिकारी इस स्टॉल पर पहुंचे और आयुष विभाग की विभिन्न पहलों की सराहना की।

 

स्टॉल में निम्नलिखित प्रमुख गतिविधियां एवं जानकारी उपलब्ध कराती गयीं. स्टाल पर विभाग की टीम द्वारा आयुष विभाग की सेवाओं का लाभ लेने हेतु अधिक से अधिक जागरूकता हेतु जनसामान्य को प्रोत्साहित किया गया.

 

अस्पताल सेवाएं: आयुष चिकित्सालयों द्वारा प्रदान की जाने वाली ओपीडी, आईपीडी एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी.

 

पंचकर्म चिकित्सा: पंचकर्म की विभिन्न विधियों, उनके लाभ एवं उपलब्धता की जानकारी एवं प्रदर्शन किया गया

 

आयुष शिक्षा: उत्तराखंड में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी एवं सिद्ध शिक्षा की संस्थाएं एवं कोर्स की जानकारी प्रदान की गयी

 

जन स्वास्थ्य हेतु पहलें: आयुष विभाग द्वारा जन स्वास्थ्य सुधार के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं एवं अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया गया.

 

ई-संजीवनी पोर्टल के लाभ: आयुष मंत्रालय के तहत टेलीमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी के माध्यम से घर बैठे आयुष चिकित्सा परामर्श के फायदे के बारे में जागुक किया गया.

 

आयुष्मान आरोग्य मंदिर: उत्तराखंड में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की जानकारी, जहां एक ही स्थान पर सभी आयुष चिकित्सा पद्धतियां उपलब्ध हैं उनके बारे में जनसामान्य को अवगत करवाया गया.

 

नए निर्माणाधीन आयुष अस्पताल: राज्य में निर्माणाधीन नए आयुष अस्पतालों की प्रगति एवं भविष्य की योजनाएं तथा इससे जनमानस को होने वाले लाभों के बारे में बताया गया.

· स्टॉल पर लाइव योग प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसकी आम जनता द्वारा खूब प्रशंसा की गई। लोग स्वयं योग आसनों में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ अनुभव कर रहे थे। इसके अतिरिक्त, औषधीय पादपों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें विभिन्न औषधीय पौधों की पहचान, उनके औषधीय गुण एवं उपयोग की जानकारी दी गई।

 

· स्टाल का एक विशेष आकर्षण प्रकृति परीक्षण कियोस्क था, जहां स्टॉल पर उपस्थित लोगों ने लाइव प्रकृति परीक्षण (प्रकृति निर्धारण) करवाया। यह गतिविधि अत्यंत लोकप्रिय रही और लोगों ने इसे बहुत उपयोगी बताया।

 

· विभाग द्वारा अनुसंधान आधारित आयुर्वेदिक पत्रिकाओं एवं अन्य प्रकाशनों का प्रदर्शन भी किया गया। स्टॉल पर कई अन्य इंटरैक्टिव डेमो एवं गतिविधियां चल रही थीं, जिनमें जनता ने सक्रिय भागीदारी की।

 

आमजन ने आयुष विभाग की इन पहलों की खुलकर प्रशंसा की। अन्य विभागों के अधिकारी भी स्टॉल पर पहुंचे और आयुष विभाग की इन नवीन एवं जन-उन्मुख पहलों की सराहना करते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

 

डॉ स्वास्तिक जैन , जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार ने बताया कि हमारा प्रयास है कि आयुष पद्धतियां हर घर तक पहुंचें और लोग स्वस्थ जीवन जी सकें।

 

*प्रदर्शनी के जरिए बयां हो रही है विकास गाथा*

 हरिद्वार के बैरागी कैम्प में उत्तराखंड सरकार की विकास परख उपलब्धियों पर आधारित अलग अलग विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं जिसे देखने भारी संख्या में आमजन व विभिन्न स्कूलों के सात सौ चौवन ( 754) छात्र-छात्राएं पहुंचे हैं जिसकी सभी द्वारा सराहना की गई है तथा सभी के लिए आकर्षक का केंद्र बना रहा है ।

    यह प्रदर्शनी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा बीते चार वर्षों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों पर आधारित है। इसमें बुनियादी ढाँचे का विकास, सड़क एवं संपर्क मार्गों का सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, शिक्षा क्षेत्र में सुधार, निवेश प्रोत्साहन, पर्यटन विकास, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा सीमांत क्षेत्रों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को प्रमुखता से दर्शाया गया है।

इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा लिए गए कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णयों को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है।

 

*नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी की भी सराहना*

 बैरागी कैम्प में उत्तराखंड सरकार द्वारा नूतन न्याय संहिता” विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का भी आमजन व छात्र-छात्राओं द्वारा देखा गया जिसकी सभी द्वारा सराहना की गई है।

       यह प्रदर्शनी भारत सरकार द्वारा लागू किए गए भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम —के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। यह प्रदर्शनी आम नागरिकों, अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों, अभियोजन अधिकारियों सहित सभी हितधारकों को आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली से अवगत कराने के लिए उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी में न्याय संहिताओं की प्रमुख विशेषताओं को सरल, दृश्य एवं इंटरैक्टिव माध्यमों से प्रस्तुत किया गया है। इसमें समयबद्ध जांच एवं चार्जशीट की अनिवार्यता, जीरो FIR एवं ई-एफआईआर की व्यवस्था, सात वर्ष से अधिक दंडनीय अपराधों में अनिवार्य फॉरेंसिक जांच, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों की वैधता, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के लिए सशक्त प्रावधान सभी सभी प्रमुख विशेषताएं शामिल हैं। विदित है कि भारतीय न्याय संहिता जैसे नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर रहा है। प्रदर्शनी 9 मार्च तक जारी रहेगी।

भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरूण चौहान की जमानत याचिका निरस्त, पहले भी हो चुकी दो आरोपियों की जमानत खारिज, एक महीने 10 दिन से घूम रहे खुलेआम।

भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरूण चौहान की जमानत याचिका निरस्त, पहले भी हो चुकी दो आरोपियों की जमानत खारिज, एक महीने 10 दिन से घूम रहे खुलेआम।

 

Bail plea of ​​BJP Yuva Morcha state minister Tarun Chauhan rejected, bail of two accused already rejected, roaming freely for one month and 10 days.

उत्तराखण्ड सनि वर्मा

 

हरिद्वार। पंजनहेड़ी में गोलीकांड प्रकरण में प्रभारी सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह ने मुख्य आरोपी भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरूण चौहान की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए निरस्त कर दी है। हालांकि इससे पहले भी दो आरोपियों की जमानत खारिज की जा चुकी है। आरोपी 28 जनवरी से फरार चल रहे हैं। पुलिस एक महीने दस दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि इन दो आरोपियों पर हथियार मौजूद है, ऐसे में अमित चौहान ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

अपर जिला शासकीय अभिवक्ता विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि पंजनहेडी में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच करने पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन चौहान और रिश्तेदार कृष्णपाल पर भाजपा नेता अतुल चौहान, भतीजे भाजयुमो प्रदेश मंत्री तरूण चौहान ने कई साथियों के साथ मिलकर गोली चला दी थी। मामले में शिकायतकर्ता मातृसदन के ब्रहम्चारी सुधानंद को पहले ही अग्रिम जमानत मिल गई थी। जिसे आधार बनाते हुए मुख्य आरोपी तरूण चौहान को भी अग्रिम जमानत देने के लिए याचिका दाखिल की गई। तरूण के अधिवक्ता ने उसका बचाव करते हुए वहां पर उपस्थित होना बताते हुए उसके द्वारा गोली न चलाने की बात कही।

अपर जिला शासकीय अभिवक्ता विनय कुमार गुप्ता ने अभियुक्त के जमानत प्रार्थना-पत्र का घोर विरोध करते हुए तर्क दिया गया कि आरोपित अपराध गम्भीर प्रकृति का है। अतः जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त करने की याचना की गयी।

ब्रहमचारी सुधानंद, जनहित याचिका में उच्च न्यायालय में पक्षकार है तथा ब्रहमचारी सुधानंद के विरूद्ध जो प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया गया है, उसमें अलग आरोप है। जबकि दो अन्य अभियुक्त अभिषेक चौहान व गौरव चौहान के अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र सत्र न्यायालय से खारिज हो चुके हैं। अपराध गम्भीर प्रकृति का है। मामले में विवेचना जारी है। एक अन्य अभियुक्त अतुल चौहान, न्यायिक हिरासत में है। इस स्तर पर अग्रिम जमानत दिए जाने का कोई आधार नहीं है। ऐसे में, मामले की गम्भीरता एवं प्रकरण के तथ्यों एवं परिस्थतियों को देखते हुए, मामले के गुण-दोष पर कोई राय व्यक्त बिना, अभियुक्त का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त किए जाने योग्य है। प्रभारी सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह ने दोनों पक्षों से सुनकर अभियुक्त तरूण चौहान की अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्ट्रीट वेंडर्स को संजय चोपड़ा द्वारा किया गया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्ट्रीट वेंडर्स को संजय चोपड़ा द्वारा किया गया सम्मानित

Sanjay Chopra honored female street vendors on International Women’s Day.

हरिद्वार सनि वर्मा

 

हरिद्वार ,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लघु व्यापार एसो.द्वारा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मां गंगा के समीप अलकनंदा घाट पर प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के संयोजन में मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना कर बरसों से मां गंगा के घाटों पर बिंदी चूड़ी माला फूल प्रसाद बेचने वाली बुजुर्ग महिलाओं को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की मां गंगा के घाटों पर बिंदी चूड़ी माल बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाली सभी स्ट्रीट वेंडर्स महिलाओं को योजनाबद्ध तरीके से कारोबार की अनुमति के साथ स्व रोजगार करने के अवसर प्रदान किए जाने की मांग को दोहराया।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा मां गंगा के घाटों पर बिंदी चूड़ी माला बेचकर अपना परिवार पालन पोषण करने वाली तमाम स्ट्रीट वेंडर्स महिलाओं को आज भी महिला सशक्तिकरण की दरकार है उन्होंने कहा मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता प्रोत्साहित योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर गंगा के घाटों फुटपाथ की कारोबारी स्ट्रीट वेंडर्स महिलाओं का सर्वे कराकर उचित प्रबंधन के साथ रोजगार दिए जाने की पहल किया जाना न्याय संगत होगा।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. महिला मोर्चा से नगर संयोजक श्रीमती कामिनी मिश्रा ने कहा छोटे-छोटे मेलों के दौरान गंगा के घाटों पर वर्षों से अपने परिवार का पालन पोषण करने वाली महिलाओं को प्रशासन द्वारा उनके कारोबारी स्थान से हटा दिया जाता है जो कि अन्याय पूर्ण है उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा कई प्रकार की योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं लेकिन रेड़ी पटरी पर अपना कारोबार कर रही महिलाओं को किसी प्रकार की योजना में सम्मिलित नहीं किया जाता है जो की महिला सशक्तिकरण योजना का उल्लंघन है

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा सम्मानित की गई महिलाओं में कामिनी मिश्रा, पुष्पा दास ,इंदिरा देवी, कस्तूरी ,सीमा, शांति देवी ,कला देवी, मधु ,सावित्री, बबली ,सुमन गुप्ता, मंजू पाल, सोमवती ,तुलसी, राधा, ज्योति देवी, पूनम ,विमल, कलादेवी आदि प्रमुख रूप से शामिल रही।

हरिद्वार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैम्प में ‘जन जन की सरकार, 04 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।

हरिद्वार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैम्प में ‘जन जन की सरकार, 04 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।

 

Haridwar Union Home and Cooperation Minister Amit Shah addressed the people present at the ‘Jan Jan Ki Sarkar, 04 Saal Bemisal’ programme at Bairagi Camp in Haridwar on Saturday.

हरिद्वार सनि वर्मा

 

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने संबोधन की शुरुआत उत्तराखंड राज्य आंदोलन से करते हुए कहा कि, उत्तराखंड के युवाओं को अपनी पहचान, संस्कृति बचाने के साथ ही अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा, लेकिन इसके लिए उन्हें रामपुर तिराहा कांड जैसी हिंसा का सामना करना पड़ा। इसके बाद केंद्र में भाजपा सरकार बनने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने उत्तराखंड के साथ ही झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों का निर्माण करने का निर्णय लिया, आज ये तीनों राज्य तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा था कि उत्तराखंड को अटल जी ने बनाया है, अब इसे संवारने का काम मोदी जी करेंगे, इसी क्रम में 2017 से 2026 तक का कालखंड, उत्तराखंड के विकास को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि बीते चार सालों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की सभी समस्याओं को चुन- चुन कर समाप्त करने का काम किया है। इस कारण उत्तराखंड अब दोगुनी रफ्तार से विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है।

 

तीन साल के भीतर मिलेगा न्याय…

केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी लोगों खासकर अधिवक्ता वर्ग से अपील करते हुए कहा कि वो नई न्याय संहिता पर लगाई गई प्रदर्शनी का जरूर अवलोकन करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंग्रेजों के बनाए डेढ़ सौ साल पुराने कानूनों को बदलने का काम किया है, 2028 में नई न्याय संहिता के सभी प्राविधान पूरी तरह अमल में आ जाएंगे। इसके बाद किसी भी मामले में थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट तक फैसला आने में अधिकतम तीन वर्ष का समय लगेगा। उन्होंने इसे दुनिया की सबसे आधुनिक ओर वैज्ञानिक न्याय सहिंता करार दिया।

हरिद्वार सनि वर्मा

केंद्रीय गृह मंत्री ने सीएए कानून के तहत भारत की नागरिकता प्राप्त करने वाले शरणार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि, पाकिस्तान, अफगानिस्तान से आने वाले हिंदू, सिख, बौध और जैन शरणार्थियों का इस देश पर उतना ही अधिकार, जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। लेकिन अब तक तुष्टिकरण की नीति के चलते उन्हें भारतीय नागरिकता से विंचित रखा गया। ये शरणार्थी अपना धर्म और परिवार की इज्जत बचाने के लिए, भारत में आए हैं, इसलिए वो किसी के भी विरोध के बावजूद, ऐसे लोगों को भारतीय नागरिकता देने के निर्णय पर अडिग रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 समाप्त करने, सीएए कानून बनाने, साढे पांच सौ साल बाद अयोद़धा में राम मंदिर बनाने, बद्रीनाथ–केदारनाथ पुननिर्माण, महाकाल लोक और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर कई एतिहासिक कार्य किए हैं।

 

नकल विरोधी कानून से आई पारदर्शिता…

केंद्रीय गृह मंत्री ने शनिवार को उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी के तौर पर नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 1900 युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड में अब बिना पर्चा और बिना खर्चा के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। इसके लिए पुष्कर सिंह धामी कठोर नकल विरोधी कानून लेकर आए हैं। जिससे रोजगार के क्षेत्र में पारदर्शिता कायम हुई है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि 2027 में हरिद्वार में कुंभ मेला आयोजित होने जा रहा है। हरिद्वार कुंभ आने वाले सभी रिकॉर्ड तोड़ने का काम करेगा। उन्होने केंद्र सरकार की ओर से जारी वाइब्रेंट विलेज योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सीमांत गांवों को प्रथम गांव का सम्मान दिया है। जिसका मुख्य उद्देश्य सीमांत का पलायन रोकना है, उत्तराखंड के लिए यह योजना विशेषकर लाभकारी होने जा रही है।

हरिद्वार सनि वर्मा

केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया…

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में 10 हजार एकड़ सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि, सरकार केदारनाथ से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिया को देश से बाहर निकालने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने यूसीसी लागू करने के लिए भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यूसीसी, डेमोग्राफी में आए अप्राकृतिक बदलाव को रोकने का काम करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने एसआईआर का उल्लेख करते हुए कहा कि जो भारत का नागरिक नहीं है, उसका नाम वोटर लिस्ट से कटना ही चाहिए, लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोटर लिस्ट का शुद़ध होना जरूरी है।

 

उत्तराखंड के लिए केंद्रीय सहायता बढ़ी…

हरिद्वार सनि वर्मा

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच उत्तराखंड को केंद्र सरकार से सिर्फ 54 हजार करोड़ मिले, जबकि इसके बाद से उत्तराखंड को केंद्र से एक लाख 87 हजार करोड़ रुपए मिल चुके हैं, इसके अलावा केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में हजारों करोड़ रुपए की ऑलवेदर रोड, दिल्ली-देहरादून इकानॉमिक कॉरिडोर, रेल, सड़क और परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 में उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय 01 लाख 25 हजार रुपए थी जो अब बढ़कर 02 लाख 60 हजार हो चुकी है। जीएसडीएपी भी एक लाख 50 हजार करोड़ से बढ़कर तीन लाख पचास हजार करोड़ हो चुकी है।

 

 

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । रुपये 1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास और 115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

 

लोकार्पण

हरिद्वार सनि वर्मा

₹ 14 करोड की लागत से सहकारिता विभाग के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजनान्तर्गत टी.एम.आर. प्लांट का लोकार्पण।

 

₹ 18.17 करोड़ की लागत से गृह (पुलिस) विभाग के अन्तर्गत जनपद देहरादून के पुलिस लाइन में निर्मित 46 आवासीय भवनों का लोकार्पण।

 

₹ 6.55 करोड़ की लागत से गृह (पुलिस) विभाग के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढवाल के पुलिस लाईन में निर्मित बहुउद्देशीय भवन एवं जनपद उत्तरकाशी में थाना धरासू के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण।

 

₹ 5.48 करोड़ की लागत से गृह (पुलिस) विभाग के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढवाल में थाना लक्ष्मणझूला, थाना लैंसडाउन एवं जनपद उत्तरकाशी में थाना धरासू के कुल 18 आवासीय भवनों का का लोकापर्ण।

 

₹5.40 करोड़ की लागत से गृह (पुलिस) विभाग के अन्तर्गत जनपद टिहरी गढवाल के पीटीसी नरेन्द्रनगर में निर्मित एकेडमिक ब्लॉक एवं राजपत्रित छात्रावास के लोकापर्ण।

 

₹ 12.75 करोड़ की लागत से गृह (पुलिस) विभाग के अन्तर्गत जनपद नैनीताल में थाना चोरगलिया, काठगोदाम तथा जनपद टिहरी गढवाल में थाना कीर्तिनगर व मुनि की रेती में टाइप-2 के कुल 48 आवासों का लोकापर्ण।

 

₹ 14.36 करोड़ की लागत से गृह (पुलिस) विभाग के अन्तर्गत जनपद देहरादून के आई०आर०बी० द्वितीय में आर०टी०सी० हेतु प्रशासनिक भवन एवं अवसंरचनात्मक कार्यों का लोकापर्ण।

 

₹ 6.98 करोड़ की लागत से गृह (पुलिस) विभाग के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा में थाना रानीखेत व द्वाराहाट तथा जनपद बागेश्वर में थाना कपकोट में टाईप-2 के कुल 18 आवासीय भवनों का लोकापर्ण।

 

₹ 7.16 करोड़ की लागत से गृह (पुलिस) विभाग के अन्तर्गत जनपद चम्पावत में थाना चम्पावत, टनकपुर व लोहाघाट में टाईप-2 के कुल 18 आवासीय भवनों का लोकापर्ण।

 

₹ 9.16 करोड़ की लागत से गृह (कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा) विभाग के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार में जिला कारागार के आवासीय भवनों के निर्माण कार्य का लोकापर्ण।

 

₹ 4.90 करोड़ की लागत से गृह (कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा) विभाग के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के जिला कारागार में 50 बन्दी क्षमता की हाई सिक्योरिटी बैरकों का लोकापर्ण।

 

₹ 1.80 करोड़ की लागत से गृह (कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा) विभाग के अन्तर्गत जनपद देहरादून के जिला कारागार में वी०सी० क्यूबिकल्स का लोकापर्ण।

 

₹ 1.22 करोड़ की लागत से गृह (कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा) विभाग के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के जिला कारागार में वी.सी. क्यूबिकल्स का लोकापर्ण।

 

₹ 1.22 करोड़ की लागत से गृह (कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा) विभाग के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के उप कारागार रूडकी में वी०सी० क्यूबिकल्स के निर्माण कार्य का लोकापर्ण।

 

₹ 0.84 करोड़ की लागत से गृह (कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा) विभाग के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के उप कारागार, हल्द्वानी में वी.सी. क्यूबिकल्स का लोकापर्ण।

 

₹ 2.63 करोड़ की लागत से गृह (होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा) विभाग के अन्तर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के जिला कमाण्डेन्ट, कार्यालय होमगार्ड्स के अनावासीय भवन का लोकार्पण।

 

₹ 2.48 करोड़ की लागत से गृह (होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा) विभाग के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ में जिला कमाण्डेन्ट, कार्यालय होमगार्ड्स के अनावासीय भवन का लोकार्पण।

———-

शिलान्यास

हरिद्वार सनि वर्मा

₹ 20 करोड़ की लागत से सहकारिता विभाग के अन्तर्गत निबन्धक कार्यालय सहकारी समितियाँ उत्तराखण्ड, मुख्यालय भवन का शिलान्यास।

 

₹ 6.13 करोड़ की लागत से आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास विभाग में वाह्य सहायतित योजना (विश्व बैंक पोषित) के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा में अल्मोड़ा-सैनार-चान मोटर मार्ग में कोसी नदी पर 60 मीटर विस्तार के मोटर सेतु के निर्माण कार्य का शिलान्यास।

 

₹ 11.58 करोड़ की लागत से आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास विभाग, में वाह्य सहायतित योजना (विश्व बैंक पोषित) के अन्तर्गत जनपद चमोली में लंगसी-द्वींग-तपोण-लॉजी-पोखनी मोटर मार्ग में अलकनन्दा नदी पर 78 मीटर विस्तार के मोटर सेतु के निर्माण कार्य का शिलान्यास।

 

₹ 82.37 करोड़ की लागत से आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास विभाग में वाह्य सहायतित योजना (विश्व बैंक पोषित) के अन्तर्गत जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ में ड्रेनेज संबंधित कार्य का शिलान्यास।

 

₹ 516.98 करोड़ की लागत से आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास विभाग में वाह्य सहायतित योजना (विश्व बैंक पोषित) के अन्तर्गत जनपद चमोली के आपदा प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्रान्तर्गत भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र के स्लोप स्टेबलाइज़ेशन का शिलान्यास।

 

₹ 155.45 करोड़ की लागत से गृह (पुलिस) विभाग के अन्तर्गत पुलिस लाईन देहरादून में टाईप-द्वितीय (ब्लॉक-ए, बी एवं सी) के 360 (G+10) आवासों का शिलान्यास।

 

₹ 54.04 करोड़ की लागत से गृह (पुलिस) विभाग, के अन्तर्गत आई.आर.बी द्वितीय देहरादून में टाईप-द्वितीय के 120 आवासों का शिलान्यास।

 

₹ 7.07 करोड़ की लागत से गृह (अभियोजन) विभाग के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के जनपदीय कार्यालय भवन एवं सदर मालखाना का शिलान्यास।

 

₹ 9.29 करोड़ की लागत से गृह (कारागार) विभाग के अन्तर्गत जनपद ऊधमसिंहनगर के सितारगंज में केन्द्रीय कारागार में अतिरिक्त आवासीय भवनों का शिलान्यास।

 

₹ 9.97 करोड़ की लागत से गृह (कारागार) विभाग के अन्तर्गत जिला कारागार, अल्मोड़ा में आवासीय भवनों का शिलान्यास।

 

₹ 1.23 करोड़ की लागत से गृह (कारागार) विभाग, के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के उप कारागार, रुड़की में ट्यूबवैल एवं ओवरहेड टैंक का शिलान्यास।

 

₹ 2.51 करोड़ की लागत से गृह (कारागार) विभाग के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के उप कारागार, रुड़की में नवीन अतिरिक्त आवासीय भवनों के निर्माण का शिलान्यास।

 

₹ 4.90 करोड़ की लागत से गृह (कारागार) विभाग के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के जिला कारागार में बैरक संख्या – 01,02 एवं 06 के प्रथम तल पर बैरकों के निर्माण का शिलान्यास।

 

₹ 0.99 करोड़ की लागत से गृह (कारागार) विभाग के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के जिला कारागार में महिला बैरक प्रथम तल पर नवीन बैरक के निर्माण का शिलान्यास।

 

₹ 21.25 करोड़ की लागत से गृह (कारागार) विभाग के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार में जिला कारागार के नवीन अतिरिक्त आवासीय भवनों के निर्माण का शिलान्यास।

 

₹ 1.63 करोड़ की लागत से गृह (कारागार) विभाग, के अन्तर्गत जनपद चमोली के जिला कारागार में वी०सी० हॉल एवं वी०सी० क्यूबिकल्स के निर्माण कार्य का शिलान्यास।

 

₹ 0.28 करोड़ की लागत से गृह (कारागार) विभाग के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के जिला कारागार के वी०सी० हॉल में वी०सी० क्यूबिकल्स के निर्माण का शिलान्यास।

 

₹ 0.57 करोड़ की लागत से गृह (कारागार) विभाग, के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के जिला कारागार में वी०सी० हॉल के भूतल पर साउण्डप्रूफ वी०सी० क्यूबिकल्स के निर्माण का शिलान्यास।

 

₹ 2.24 करोड़ की लागत से गृह (होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा) विभाग के अन्तर्गत जनपद चम्पावत के जिला कमाण्डेन्ट, होमगार्ड्स कार्यालय के अनावासीय भवन का निर्माण कार्य का शिलान्यास।

 

₹ 2.74 करोड़ की लागत से गृह (होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा) विभाग के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के जिला कमाण्डेन्ट, होमगार्ड्स कार्यालय के अनावासीय भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास।

 

₹ 43.25 करोड़ की लागत से नियोजन (UIIDB) विभाग उत्तराखण्ड़ के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार में हरिद्वार गंगा कॉरिडॉर परियोजना के अन्तर्गत Rodibelwala Area Revitalization (Administrative Road Corridor Development) के निर्माण कार्य का शिलान्यास।

 

₹ 60.34 करोड़ की लागत से नियोजन (UIIDB) विभाग के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार में हरिद्वार गंगा कॉरिडॉर परियोजना के अन्तर्गत सती कुण्ड पुनर्विकास के कार्य का शिलान्यास ।

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी जी से मुलाकात: एक शख्सियत का सम्मान

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी जी से मुलाकात: एक शख्सियत का सम्मान

Meeting with former Chief Minister Bhuvan Chand Khanduri: Honoring a Personality

हरिद्वार सनि वर्मा

 

आज, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, व भाजपा वरिष्ठ नेता तथा श्रीमती रीता खंडूरी जी विधानसभा अध्यक्ष के पिता श्री भुवन चंद खंडूरी जी से मुलाकात हुई। इस अवसर पर, भाजपा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा लाखामंडल एम पूर्व सेनिक कर्नल राजीव रावत जी ओमप्रकाश पूर्व इवा मोर्चा मिडिया प्रभारी ने उनका हाल-चाल पूछा और आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

हरिद्वार सनि वर्मा

 

साथ में पूर्व मुख्यमंत्री जी की श्रीमती अरुणा खंडूरी जी भाजपा नेता बचना शर्मा ने प्रेणा एम आशीर्वाद लिया बचना शर्मा ने कहा कि श्री खंडूरी जी एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने अपने जीवन को जनसेवा में समर्पित कर दिया है। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। एक सच्चे समाजसेवक और कुशल प्रशासक के रूप में, उन्होंने हमेशा जनहित में काम किया है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में, श्री खंडूरी जी ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शुरू किया, जिन्होंने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कार्य शैली और संघर्ष की कहानी प्रेरणादायक है।श्री खंडूरी जी के साथ मुलाकात ने मुझे उनके व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता के बारे में और भी जानने का अवसर दिया। उनकी बातों से यह स्पष्ट होता है कि वे अभी भी जनसेवा में सक्रिय हैं और उत्तराखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।इस अवसर पर, मैं श्री खंडूरी जी को उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करती हूं। उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन हमेशा हमारे लिए प्रेरणादायक रहेगा।इस दोरान मोजुद रहे ओमप्रकाश पूर्व युवा मोर्चा मिडिया प्रभारी पूर्व सेनिक कर्नल राजीव रावत भाजपा की नेता बचना शर्मा लाखामंडल आदि मोजूद रहे।

सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में पहुंचे अमिताभ बच्चन, युवराज-जहीर ने पत्नी संग ली एंट्री

सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में पहुंचे अमिताभ बच्चन, युवराज-जहीर ने पत्नी संग ली एंट्री

Amitabh Bachchan arrived at Sachin Tendulkar’s son’s wedding; Yuvraj and Zaheer entered with their wives.

आज का भारत समाचार

अक्षय चौधरी 9639100100

 

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की खुशियां सातवें आसमान पर हैं. 5 मार्च को वो मंगेतर सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. गुरुवार शाम को ही भारत-इंग्लैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है. जबकि सचिन ने बेटे की वेडिंग सेरेमनी दिन में रखी है.

 

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन अपनी पत्नी संगीता महादेवन के साथ अर्जुन और सानिया की वेडिंग सेरेमनी में शामिल हुए. वो खुशी-खुशी कैमरे पर पोज देते दिखे.

आज का भारत समाचार

अक्षय चौधरी 9639100100

 

 

सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन के साथ गहरा रिश्ता शेयर करते हैं. ऐसे में बच्चन साहब उनके बेटे की शादी में ना पहुंचते, ऐसा तो नामुमकिन था.

आशा भोसले और सचिन के रिश्ते भी अच्छे हैं. आशा भोसले उनके बेटे और होने वाली बहू को आशीर्वाद देने लिए शादी में पहुंंचीं.

आज का भारत समाचार

अक्षय चौधरी 9639100100

 

 

युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ शादी में शामिल हुए. दोनों को साथ देखकर फैन्स की निगाहें उन पर टिक कर रह गईं.

आज का भारत समाचार

अक्षय चौधरी 9639100100

 

अर्जुन और सानिया की शादी में हरभजन सिंह और उनकी वाइफ गीता बसरा को भी स्पॉट किया गया. कपल ने हंसते-मुस्कुराते कैमरे पर पोज दिया.

 

आज का भारत समाचार

अक्षय चौधरी 9639100100

 

जाहिर खान अपनी वाइफ सागरिका घाटगे के साथ पहुंचे थे. फेवरेट कपल को साख देखकर इनके फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है.

आज का भारत समाचार

अक्षय चौधरी 9639100100

 

गोविंदा की भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह अपने पति दीपक चौहान के साथ शादी में शरीक हुईं.

 

आज का भारत समाचार

अक्षय चौधरी 9639100100

 

सारा और अर्जुन की शादी में फरहान अख्तर को भी टशन में पोज देते देखा गया.

एक्टर नील नितिन मुकेश अपनी पत्नी के साथ सचिन के लाडले बेटे की शादी में शरीक हुए.

 

आज का भारत समाचार

अक्षय चौधरी 9639100100

 

 

पुलिस लाइन में खेली गई जमकर होली ढोल की थाप पर रंगरूटों ने किया धमाल।

पुलिस लाइन में खेली गई जमकर होली ढोल की थाप पर रंगरूटों ने किया धमाल।

Holi was celebrated with great enthusiasm in the police line, the recruits had fun to the beat of the drum.

 

मेरठ चीनू चौधरी

मेरठ। होली के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद गुरुवार को पुलिस महकमें में जमकर कपड़ा फाड़ होली खेली गई। खूब अबीर गुलाल उड़ा। जिले के सभी थानों से लेकर रिजर्व पुलिस लाइन तक होली की धूम रही।

 

ढोल की थाप पर झूमते रंगरूटों ने एक दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। मैदान में भरे पानी में गिराकर कीचड़ से होली खेली गई। एडीजी जोन भानु भास्कर,

 

डीआईजी कलानिधि नैथानी, एस एस पी अविनाश पांडे,एस पी सिटी आयुष विक्रम सिंह समेत सभी पुलिस अधिकारी रंगों से सराबोर दिखे।

 

दुल्हेंडी से अगले दिन पुलिस की होली खेली जाती है। गुरुवार को पुलिस की होली रही, जिसके लिए पुलिस लाइन में विशेष इंतजाम किए गए थे।

 

परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे ऊखा की थाप पर रंगरूटों का हुल्लड़ शुरू हुआ। सात समुन्दर पार, जोगी जी ढूंढ के ला दो, दुनिया की ठा… ठा…

 

ठा… जैसे गीतों पर रंगरूटों ने खूब धमाल किया।

 

एसएसपी अविनाश पांडे जैसे ही पुलिस लाइन में पहुंचे, होली का उत्साह कई गुना बढ़ गया। जैसे ही वह रंगरूटों के बीच पहुंचे, रंगरूटों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। उसके बाद होली के फिल्मी गीतों पर रद्ध अविनाश पांडे समेत सभी अधिकारी खूब झूमे। होली का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। पुलिस कांस्टेबल से लेकर रद्ध तक एक ही जगह खूब

 

झूमे। एडीजी जोन भानु भारकर, डीआईजी कलानिधि नैथानी,एसएसपी अविनाश पांडे के साथ एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा के अलावा सभी डिप्टी एसपी, कई थाने के थानेदार भी मौजूद रहे, जिन्होंने रंगरूटों के बीच खूब होली खेली। दमकल की गाड़ियों में रंगीन पानी भरकर सभी को भिगो दिया। ढोल और ताशे की थाप पर भी सभी ने खूब ठुमके लगाए।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रेलवे प्रशासन को शर्मसार कर दिया है। नॉर्दर्न रेलवे ज़ोन के लखनऊ डिवीज़न में तैनात एक लोको पायलट को अपनी बीमारी का सबूत देने के लिए एक सीनियर अधिकारी के सामने अपनी पैंट उतारनी पड़ी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रेलवे प्रशासन को शर्मसार कर दिया है। नॉर्दर्न रेलवे ज़ोन के लखनऊ डिवीज़न में तैनात एक लोको पायलट को अपनी बीमारी का सबूत देने के लिए एक सीनियर अधिकारी के सामने अपनी पैंट उतारनी पड़ी।

Lucknow: A case has come to light in the Uttar Pradesh capital that has brought shame to the railway administration. A loco pilot posted in the Lucknow division of the Northern Railway Zone was forced to disrobe in front of a senior officer to provide proof of his illness

लखनऊ चीनू चोधरी

 

क्या है पूरा मामला?

 

सर्जरी के बाद मांगी थी छुट्टी: अनुसूचित जनजाति समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोको पायलट राजेश मीणा ने पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद आराम करने के लिए छुट्टी मांगी थी।

 

अधिकारी का मना करना: आरोप है कि चीफ क्रू कंट्रोलर रतन कुमार को उनकी बीमारी पर यकीन नहीं हुआ और उन्होंने छुट्टी देने से मना कर दिया।

 

मजबूरी में उठाया कदम: खुद को सही साबित करने के लिए राजेश मीणा ने अपनी पैंट उतारकर अधिकारी के सामने ऑपरेशन का घाव दिखाया, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी उन्हें छुट्टी नहीं दी गई।

 

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया दखल: बाद में डिवीज़न के एक वरिष्ठ अधिकारी के दखल के बाद लोको पायलट की छुट्टी मंजूर हुई। इस मामले पर DRM सुनील कुमार वर्मा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

हज़ारों सालों से, जानवर लड़ाई के मैदान में इंसानों की मदद करते रहे हैं। हालाँकि, जब भी लड़ाई में जानवरों के बारे में सोचते हैं, तो भालू हमेशा पहले जानवर नहीं होते जो दिमाग में आते हैं। WWII के दौरान पोलिश सैनिकों द्वारा शावक के रूप में गोद लिया गया एक सीरियाई भूरा भालू इस नियम का एक अलग ही उदाहरण है।

हज़ारों सालों से, जानवर लड़ाई के मैदान में इंसानों की मदद करते रहे हैं। हालाँकि, जब भी लड़ाई में जानवरों के बारे में सोचते हैं, तो भालू हमेशा पहले जानवर नहीं होते जो दिमाग में आते हैं। WWII के दौरान पोलिश सैनिकों द्वारा शावक के रूप में गोद लिया गया एक सीरियाई भूरा भालू इस नियम का एक अलग ही उदाहरण है।

For thousands of years, animals have been assisting humans on the battlefield. However, when thinking of animals in battle, bears aren’t always the first animals that come to mind. A Syrian brown bear adopted as a cub by Polish soldiers during WWII is a prime example of this.

Wojtek the Bear

 अक्षय चौधरी

9639100100

वोज्टेक नाम का यह भालू 22वीं आर्टिलरी सप्लाई कंपनी में बड़ा हुआ और सैनिकों के साथ उसका गहरा रिश्ता बन गया। वे अपनी सिगरेट और बीयर भी उसके साथ शेयर करते थे। वोज्टेक 40 स्टोन का बड़ा हुआ और अपने राशन को सुरक्षित करने के लिए उसे आधिकारिक तौर पर सेना में भर्ती कर लिया गया।

 

मई 1944 में इटली में मोंटे कैसिनो की लड़ाई के दौरान अपने कारनामों के बाद भालू प्राइवेट से कॉर्पोरल रैंक तक पहुँच गया। कहा जाता है कि वोज्टेक ने फ्रंटलाइन पर सैनिकों के लिए गोला-बारूद के टोकरे ले जाने में मदद की थी।

 

वोज्टेक युद्ध में बच गया और उसने एडिनबर्ग चिड़ियाघर में अपने दिन बिताए।