“गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार जिला गंगा संरक्षण समिति हरिद्वार के तत्वावधान मे गंगा घाटों, एसटीपी प्लांट, कार्यालय परिसर मे स्वच्छता अभियान चलाकर शुभारम्भ किया गया ।
The “Ganga Swachhta Pakhwada” programme was organised under the aegis of District Ganga Conservation Committee Haridwar as per the guidelines of National Clean Ganga Mission, Delhi and was inaugurated by running a cleanliness drive at Ganga Ghats, STP Plant and office premises.
आज का भारत समाचार हरिद्वार सनी वर्मा
इस दौरान सभी ने गंगा को स्वच्छ बनाये रखने की शपथ ली ।
पेय जल निगम की परियोजना प्रबंधक श्रीमती मीनाक्षी मित्तल के द्वारा जगजीतपुर स्थित 68 MLD एसटीपी प्लांट का छात्रों एवं स्थानीय लोगों के साथ भ्रमण कराया गया l इस दौरान उन्होंने घरों से निकलने वाले सीवर एवं अपशिष्ट, दूषित जल को शोधन करने की प्रक्रिया से अवगत कराया l
साथ ही श्री सत्यदेव आर्य जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे ने बताया की यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश मे गंगा की स्वच्छता के प्रति लोगों मे जागरूकता हेतु चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज जनपद हरिद्वार मे जल संस्थान हरिद्वार के द्वारा गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिस दौरान लगभग 50 किलो प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा किया गया l
इसी क्रम मे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रूड़की के द्वारा कार्यालय परिसर मे स्वच्छता अभियान चलाकर लगभग 50 किलो प्लास्टिक वेस्ट इकठ्ठा किया एवं सभी कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गयी l उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न घाटों पर नगर निगम हरिद्वार के माध्यम स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा l
शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम, मेरठ में आज दिनांक 16 मार्च 2026 को सत्र 2025-26 की दूसरी शिक्षक अभिभावक संघ की मीटिंग का आयोजन किया गया।
The second Teachers’ Parents’ Association meeting for the session 2025-26 was organised today on 16 March 2026 at Shaheed Mangal Pandey Government Women’s Post Graduate College, Madhavpuram, Meerut.
आज का भारत समाचार चीनू चौधरी
मीटिंग की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.)अंजू सिंह द्वारा की गई एवं मंच संचालन शिक्षक अभिभावक संघ की प्रभारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी द्वारा किया गया। मीटिंग में कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं शिक्षा संकाय के लगभग 30 छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। मीटिंग में अभिभावकों ने सक्रियता दिखाते हुए महाविद्यालय के वातावरण,स्वच्छता, शौचालय, कॉमन रूम, लाइब्रेरी, कैंटीन, कक्षाओं से सम्बंधित समस्याओं, मत एवं आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किये।महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.)अंजु सिंह ने छात्राओं को उपस्थिति,छात्रवृत्ति और विभिन्न प्रकार की आयोजन एवं गतिविधियों में प्रतिभाग करने हेतु आह्वान किया साथ ही अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता हेतु आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के आयोजन में समिति सदस्यों डॉ. मंजू रानी, आवेश कुमार, डॉ. नेहा, डॉ. सोशल, डॉ राधा रानी का सहयोग रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से प्रोफ़ेसर भारती दीक्षित, प्रो. सुधा रानी सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों द्वारा कार्यक्रम का फीडबैक भी दिया गया । कार्यक्रम के अंत में प्राध्यापक अभिभावक संघ की प्रभारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, माधवपुरम,मेरठ में प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह के संरक्षण में त्रिदिवसीय वार्षिक रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का संचालन स्काउट-गाइड प्रशिक्षक श्री सोनू कुमार तथा रेंजर प्रभारी डॉ.अनुजा गर्ग के नेतृत्व में किया जा रहा है।
The three-day annual Rangers Training Camp was formally inaugurated at Shaheed Mangal Pandey Government Women’s Postgraduate College, Madhavpuram, Meerut, under the patronage of Principal Dr. Anju Singh. The training camp is being conducted under the leadership of Scout-Guide Instructor Mr. Sonu Kumar and Ranger Incharge Dr. Anuja Garg.
आज का भारत समाचार चिनू चौधरी
कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात रेंजर्स छात्राओं ने सामूहिक रूप से प्रार्थना गीत एवं झंडा गीत प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बना दिया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा प्राचार्य एवं उपस्थित प्राध्यापकों को स्कार्फ पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. भारती दीक्षित, डॉ. सत्यपाल राणा, डॉ. गीता चौधरी, डॉ. आवेश कुमार, श्रीमती निरूपमा सिंह, डॉ. आकांक्षा गुप्ता, डॉ. लोकेश लोधी तथा डॉ. गजेन्द्र सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अपने प्रेरक उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह ने रेंजर्स छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियाँ युवाओं में अनुशासन, सेवा-भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। उन्होंने छात्राओं को समुदाय, राष्ट्र और प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संदेश दिया।
इसके पश्चात स्काउट-गाइड प्रशिक्षक श्री सोनू कुमार ने प्रशिक्षण सत्र का संचालन करते हुए छात्राओं का टोली विभाजन कराया तथा उन्हें स्काउट-गाइड की प्रतिज्ञा, नियम, प्रार्थना, झंडा गीत और स्काउट-गाइड आंदोलन के इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं को अनुशासन, टीमवर्क और सेवा की भावना को व्यवहार में उतारने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर रेंजर समिति के सदस्यों डॉ. सत्यपाल सिंह राणा, डॉ. गीता चौधरी, डॉ. आवेश कुमार, श्रीमती निरूपमा सिंह, डॉ. आकांक्षा गुप्ता तथा डॉ. लोकेश लोधी ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में रेंजर प्रभारी डॉ. अनुजा गर्ग ने प्राचार्य, प्रशिक्षक श्री सोनू कुमार, रेंजर समिति के सदस्यों एवं उपस्थित सभी प्राध्यापकों के प्रति उनके अमूल्य सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
Ganga expressway पर आया ताजा अपडेट, सीएम योगी की हरी झंडी का है इंतजार
Latest update on the Ganga Expressway, waiting for CM Yogi’s green signal
आज का भारत समाचार संवाददाता मेरठ अक्षय चौधरी
स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा हो चुका है। लोकार्पण के लिए केवल मुख्यमंत्री की हरी झंडी का इंतजार है। एक से दो महीने के भीतर एक्सप्रेस-वे को शुरू कर दिया जाएगा।
गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने पहुंचे स्टेट ट्रांसफोर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह का स्वागत करते कमिश्नर डीएम और यूपीडा के अधिकारी।
आज का भारत समाचार संवाददाता मेरठ अक्षय चौधरी
स्टेट ट्रांसफोर्मेशन कमीशन के सीईओ तथा प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार है। हाईवे के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का काम चल रहा है। इसके लोकार्पण के लिए केवल मुख्यमंत्री की हरी झंडी का इंतजार है । एक से दो महीने के भीतर एक्सप्रेस-वे को शुरू कर दिया जाएगा।
मनोज कुमार सिंह ने गंगा एक्सप्रेस-वे के खड़खड़ी टोल प्लाजा पर जागरण संवाददाता से वार्ता के दौरान यह बात कहीं। उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। यह प्रदेश के दो किनारों को जोड़ने के साथ-साथ प्रदेश में औद्योगिक विकास का माध्यम बनेगा। इसके किनारे औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहे हैं, जिनके बनने के बाद उत्तर प्रदेश उद्योग प्रदेश बन जाएगा। उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार है। हाईवे के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का काम चल रहा है।
एक्सप्रेस-वे के दोनों और सुरक्षा दीवार बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री का ग्रीन सिग्नल मिलते ही लगभग 1 से 2 महीने के भीतर गंगा एक्सप्रेसवे को जनता के हवाले कर दिया जाएगा। बता दें कि पूर्व मुख्य सचिव रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए मेरठ पहुंचे थे।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक सभी गैस एजेंसियों पर नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश
The District Magistrate held a review meeting regarding LPG gas supply and directed all gas agencies to appoint nodal officers to monitor them.
उत्तराखण्ड सनी वर्मा
जनपद में किसी भी दशा में ब्लैक न हो एलपीजी गैस सिलेंडर
सभी उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों की मॉन्ट्रिग करने के दिए निर्देश
उपभोक्ता एलपीजी गैस की समस्या को लेकर कंट्रोल रूम के नंबर 01334-239444, (टोल फ्री 01334-1077) , मोबाइल नंबर 9068197350 पर कर सकते है संपर्क
जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों,उपजिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिला पूर्ति अधिकारी से एलपीजी गैस के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि जनपद में 42 गैस एजेंसी संचालित हो रही है जिनके द्वारा एलपीजी गैस सप्लाई की जा रही हैं तथा गैस वर्तमान समय में गैस की कोई किल्लत नहीं है, किंतु ऑनलाइन सिस्टम बाधित होने के चलते उपभोक्ताओं को ओ टी पी उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिसके कारण ऑनलाइन बुकिंग करने उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है, जिस कारण गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ हो रही है। इसके लिए विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को एल पी जी गैस के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति नियमित और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत नहीं आनी चाहिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में किसी भी दशा में एलपीजी गैस सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए सभी गैस एजेंसियों पर नोडल अधिकारियों को नामित कर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नामित नोडल अधिकारी समय-समय पर गैस एजेंसियों का निरीक्षण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित गैस एजेंसियों की नियमित मॉनिटरिंग करें। यदि कहीं भी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अनियमित वितरण या उपभोक्ताओं से अधिक धनराशि वसूलने की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को एलपीजी गैस सिलेंडर से संबंधित कोई समस्या आती है, जैसे कि समय पर सिलेंडर न मिलना, अधिक कीमत वसूली या अन्य किसी प्रकार की शिकायत, तो वे कंट्रोल रूम के नंबर 01334-239444, (टोल फ्री 01334-1077) , मोबाइल नंबर 9068197350 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक मे जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियमित रूप से समीक्षा और निरीक्षण किया जाए, ताकि जनपदवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, सहायक परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल एवं खंड विकास अधिकारी समेत संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण।
The mythological sites of the Kumbh area will be beautified for the Kumbh Mela. The Additional Mela Officer, along with the technical team, conducted a site inspection regarding the beautification of the mythological Bhimgoda Kund.
उत्तराखण्ड सनी वर्मा
कुंभ मेला के दिव्य और भव्य आयोजन की तैयारियों के अंतर्गत मेला प्रशासन द्वारा कुंभ क्षेत्र के पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए व्यापक कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश पर पौराणिक महत्व से जुड़े भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण की कवायद भी प्रारंभ कर दी गई है।
मंगलवार को अपर मेलाधिकारी श्री दयानन्द सरस्वती ने तकनीकी विशेषज्ञों की टीम के साथ भीमगोडा कुंड का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। निरीक्षण के दौरान कुंड में पौराणिक स्रोत से जल आपूर्ति की व्यवस्था, कुंड में एकत्रित जल की समुचित निकासी, संरचनात्मक सुधार तथा सौंदर्यीकरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्री सुमित चौधरी तथा क्षेत्र के नागरिकों से भी विचार-विमर्श कर उनके सुझाव प्राप्त किए गए, ताकि विकास कार्य स्थानीय भावनाओं और परंपराओं के अनुरूप किए जा सकें। निरीक्षण दल में कुंभ मेला तकनीकी प्रकोष्ठ के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार, सहायक अभियंता एस.के. तोमर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
अपर मेलाधिकारी श्री दयानन्द सरस्वती ने बताया कि भीमगोडा कुंड की पौराणिक पहचान और मूल स्वरूप को संरक्षित रखते हुए इसे अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनाया जाएगा। कुंड में निरंतर स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए इसके प्राचीन जल स्रोत से पानी की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही कुंड से पानी की निकासी के लिए भी समुचित प्रबंध किए जाएंगे, जिससे जल की स्वच्छता बनाए रखी जा सके।
भीमगोडा कुंड के चारों ओर एक सुंदर पार्क विकसित किया जाएगा। पार्क क्षेत्र में बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में बेंच स्थापित की जाएंगी। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मजबूत रेलिंग, सुरक्षित मार्ग तथा समुचित प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी।
कुंभ मेला के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को इस पौराणिक स्थल के दर्शन कराने तथा इसकी ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मेला प्रशासन द्वारा इस कुंड के सौंदर्यीकरण कार्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेला प्रशासन का प्रयास है कि भीमगोडा कुंड को उसकी प्राचीन गरिमा के अनुरूप विकसित करते हुए इसे स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाया जाए।
भीमगोडा कुंड का धार्मिक और पौराणिक महत्व अत्यंत विशेष माना जाता है। मान्यता है कि महाभारत काल में पांडवों के वनवास के दौरान भीम ने अपनी गदा अथवा चरण प्रहार से इस स्थान पर जल स्रोत प्रकट किया था, जिसके कारण यह स्थल “भीमगोडा” के नाम से प्रसिद्ध हुआ। समय के साथ यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया और हरिद्वार आने वाले श्रद्धालु यहां दर्शन और जल स्पर्श को अत्यंत पुण्यकारी मानते हैं।
शांतिव्यवस्था भंग कर एक व्यक्ति के साथ मार पिटाई कर रहे 6 लोगों को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लिया गया हिरासत में ।
Kotwali Nagar police took into custody 6 people who were beating a man and disturbing the peace.
हरिद्वार सनी वर्मा
दिनांक 09-03-2026 कि रात्रि में लगभग समय 11:00 बजे शिवमूर्ति चौक मायापुर के पास एक दुकान से सामान खरीद रहे एक व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर 6 लोगों द्वारा एक राय होकर उसकी जमकर मार-पिटाई की गई । जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, उक्त घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को लगने पर पुलिस द्वारा उक्त मामले का संज्ञान लेते हुए मार पिटाई कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने वाले उक्त छह व्यक्तियों को तस्दीक कर उनको हिरासत पुलिस लिया गया, सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा मान्य न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
नाम पता आरोपी –
1-नीरज पुत्र अनिल कुमार निवासी राजीव नगर कॉलोनी मायापुर हरिद्वार, उम्र 21वर्ष
2-अश्विनी उर्फ गोल्डी पुत्र धर्मेंद्र निवासी राजीव नगर मायापुर हरिद्वार, उम्र 18 वर्ष
3-सौरभ उर्फ अमन बेदी पुत्र नंदलाल निवासी राजीव नगर कॉलोनी मायापुर हरिद्वार उम्र 28 वर्ष
4-अंकुश पुत्र अनिल कुमार निवासी राजीव नगर मायापुर कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 23 वर्ष।
5-सुजल पुत्र विकास निवासी राजीव नगर मायापुर कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष
6-आशीष पुत्र अनिल कुमार निवासी राजीव नगर मायापुर कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 25 वर्ष ।
पुलिस टीम का विवरण-
1.श्री रितेश शाह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हरिद्वार l
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण अपने कार्यों एवं समस्याओं को लेकर परिवहन कार्यालय में आने वाले आम जन की समस्याओं का प्राथमिकता से किया जाय निराकरण।
District Magistrate Mayur Dixit conducted a surprise inspection of the ARTO office in Haridwar and directed that the problems of the common people coming to the transport office regarding their work and problems should be resolved on priority.
उत्तराखण्ड सनी वर्मा
जिलाधिकारी ने कार्यालय एवं कार्यालय परिसर में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, आमजन को दी जा रही सुविधाओं तथा प्रवर्तन गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उत्तराखंड सनी वर्मा
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले नागरिकों के कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक प्रतीक्षा या किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कार्यालय की कार्यप्रणाली पारदर्शी और जनहितकारी होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्राइविंग लाइसेंस निर्धारित नियमों के अनुसार और उचित ड्राइविंग परीक्षण के आधार पर ही जारी किए जाएं, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनी रहे।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने ए.आर.टी.ओ. कार्यालय परिसर के बाहर संचालित दुकानों और ढाबों के संबंध में भी सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर के आसपास किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को बैठने की अनुमति न दी जाए तथा अनावश्यक भीड़भाड़ को समाप्त किया जाए।
जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की नैतिक जिम्मेदारी है।
प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवर्तन अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए रात्रिकालीन चेकिंग अभियान भी नियमित रूप से चलाए जाएं।
निरीक्षण के दौरान ए.आर.टी.ओ. (प्रशासन) श्री निखिल शर्मा, ए.आर.टी.ओ. (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पंजनहेड़ी गोलीकांड के शेष तीनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल बजरंग दल के नेताओं ने गिरफ्तारों को छुड़ाने के लिए कनखल थाने में झोंकी ताकत दवाब नहीं माना तो महिलाओं को आगे कर दारोगाओं पर लगाए गंभीर आरोप।
The remaining three accused in the Panjhanheri firing incident were arrested and sent to jail. Bajrang Dal leaders used force at Kankhal police station to free the arrested persons. When the pressure was not met, they put women forward and made serious allegations against the inspectors.
उत्तराखण्ड सनी वर्मा
हरिद्वार। पंजनहेड़ी गोलीकांड प्रकरण में तीन फरार आरोपियों को कनखल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनका मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें सीजेएम संदीप कुमार की कोर्ट ने 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, आरोपियों को थाने में लाने के दौरान बजरंग दल के नेताओं के साथ परिजनों ने पुलिस पर छोड़ने के लिए दवाब बनाया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
मातृसदन के ब्रह्मचारी सुधानंद ने ऊषा टाउनशिप में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत एचआरडीए में की। एचआरडीए ने उनकी शिकायत पर तहसील प्रशासन की टीम के साथ जांच कराने के लिए निर्देश दिए। 28 जनवरी को भूमि की पैमाइश के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने मातृसदन के ब्रह्मचारी सुधानंद के साथ में पंजनहेडी निवासी भाजपा नेता अतुल चौहान, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरूण चौहान के साथ अन्य लोग भी आए। शिकायतकर्ता के साथ आए अन्य लोगों का प्लॉटिंग कर रहे जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने विरोध किया। लेकिन इस दौरान हुई मारपीट के दौरान अतुल चौहान, तरूण चौहान आदि ने अपनी लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग करनी शुरू कर दी। अंधाधुंध हुई फायरिंग के दौरान अमित चौहान के भाई सचिन चौहान, रिश्तेदार कृष्णपाल को गोली लग गई। जिनका लंबे समय तक एम्स ऋषिकेश में इलाज चला।
वहीं, इस मामले में मुख्य आरोपी अतुल चौहान ने कनखल थाने में सरेंडर कर दिया था तो अन्य आरोपी तरूण चौहान, अभिषेक चौहान, गौरव चौहान, ब्रह्मचारी सुधानंद फरार हो गए। ब्रह्मचारी सुधानंद को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई। जबकि तरूण, अभिषेक, गौरव चौहान को अग्रिम जमानत नहीं मिल सकी। मामले में मुख्य आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। जिन्हें कनखल थाना पुलिस ने 9 मार्च को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
बजरंग दल के नेताओं ने पुलिस पर बनाया दवाब
कनखल थाना पुलिस परिसर में बजरंग दल के नेताओं की भीड़ पहुंच गई। उन्होंने तरूण, अभिषेक, गौरव को छोड़ने के लिए पुलिस पर दवाब बनाया। न छोड़ने पर बजरंग दल के नेताओं ने पुलिसकर्मियों पर अनर्गल आरोप लगाए। लेकिन पुलिस इनके दवाब में नहीं आई। कनखल प्रभारी ने भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कराया और आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर निकली। इस पर बजरंग दल के नेता बिफर गए और पुलिस पर आरोप लगाने लगे। पुलिस को तो कतई गुंडों को संरक्षण देने वाला समूह बना दिया। बजरंग दल के जिला संयोजक अमित मुलतानिया ने तो हदें ही पार कर दी। अमित मुलतानिया ने पुलिस पर ऐसे—ऐसे लांछन लगा दिए जैसे पुलिसकर्मी अपराध पर नियंत्रण नहीं करती हो केवल अपराधियों की सरगना हो। जब बजरंग दल वालों की नहीं चली तो उन्होंने महिलाओं का साथ लिया। महिलाओं से पुलिस पर आरोप लगवाए। हालांकि पुलिस ने बिना दवाब के अपनी कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपियों को मेडिकल कराने के लिए लेकर चली गई।
सीजेएम कोर्ट ने भेजा जेल
कनखल थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों का मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया। आरोपियों को सीजेएम संदीप कुमार की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से तीनों को 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार अग्निकांड विवरण 🔥दिनांक 08-03-2026 को 21:45 बजे मोतीचूर फ्लाइओवर पर 05 गाड़ियों के आपस में टकरा जानें के कारण आग लगने की सूचना मिलने पर फायर स्टेशन मायापुर से 03 फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पहुची।
Fire Station Mayapur Haridwar Fire Incident Details 🔥On receiving information about a fire due to collision of 05 vehicles on Moti Chur flyover on 08-03-2026 at 21:45 hrs, 03 fire units from Fire Station Mayapur immediately reached the spot.
उत्तराखंड सनी वर्मा
दिनांक 08-03-2026 को 21:45 बजे मोतीचूर फ्लाइओवर पर 05 गाड़ियों के आपस में टकरा जानें के कारण आग लगने की सूचना मिलने पर फायर स्टेशन मायापुर से 03 फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पहुची। घटनास्थल पर एक बस , कार ,ट्रैक्टर ट्रॉली व ट्रक पूरी तरह जल गए व एक अन्य XUV कार भी भिड़ंत में बुरी तरह क्षतिग्रस्त होगई। घटनास्थल पर फायर स्टेशन ऋषिकेश, व फायर स्टेशन लालतप्पण की यूनिट भी मौजूद थीं। फायर कर्मियों ने फोम का प्रयोग कर आग को बुझाना प्रारम्भ किया। ट्रक के नीचे एक महिला का आधा शरीर फंस जाने के कारण क्रेन व JCB की सहायता से मृत महिला को बाहर निकाला गया। इस घटना के उपरांत फ्लाइओवर पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिस कारण यातायात पूरी तरह बाधित रहा। फायर कर्मियों ने घंटों तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबु पाया। हादसे का कारण , होने वाले नुकसान , मृतकों व घायलों की संख्या को लेकर स्थिति साफ़ नहीं। मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार, अग्निशमन अधिकारी, मायापुरी मौजूद रहे ।