राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा जन-जन की सरकार 4 साल बेमिसाल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में उत्तराखंड सर्वांगीण विकास की नई मिसाल बन रहा है

राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा जन-जन की सरकार 4 साल बेमिसाल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में उत्तराखंड सर्वांगीण विकास की नई मिसाल बन रहा है।

 

Minister of State Sunil Saini said, “The government of the people has been unmatched for four years. Under the able leadership of Chief Minister Shri Pushkar Singh Dhami, the state of Uttarakhand is continuously progressing on the path of development. Under the visionary guidance of Chief Minister Shri Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand is becoming a new example of all-round development.”

 

हरिद्वार सनी वर्मा

 

स्थानीय उत्पादन बेहतर कनेक्टिविटी उद्योग एवं निवेश तथा हर मौसम पर्यटन सहित देवभूमि अपनी अलौकिक विरासत को संजोते हुए विकास के नए पथ पर आगे बढ़ रही है,

इंफ्रास्ट्रक्चर एवं कनेक्टिविटी में अगर हम बात करें तो केदारनाथ हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना, दिल्ली देहरादून एलिवेटेड रोड निर्माण, ऋषिकेश करणप्रयाग रेल लाइन प्रगति पर ,सॉन्ग वह जब रानी बांध परियोजना, पर्वतीय जिलों में हेली सेवा विस्तार, अन्य क्षेत्रों में भी अभूतपूर्व कार्य हुए हैं

जैसे हरित ऊर्जा एवं ग्रामीण विकास, तीस हजार युवाओं को सरकारी नौकरी ,बारह हजार एकड़ भूमि अतिक्रमण मुक्त पेंशन योजना में वृद्धि एवं मासिक भुगतान ,

समान नागरिक संहिता ,सशक्त भू कानून, सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, नकल विरोधी कानून, सशक्त और मजबूत कानून लाकर उत्तराखंड के विकास को गति दी गई ।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने शानदार और ऐतिहासिक कार्य किए हैं यूसीसी लाने वाले पहला राज्य बने ,कठोर धर्मांतरण कानून लाया गया राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक वृद्धि, बीस हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित किए गए ,बिजली उत्पादन में तीन गुना वृद्धि 4 साल में लिए गए मजबूत फसलों से उत्तराखंड को नई पहचान मिली ।

सुनील सैनी राज्य मंत्री ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में 4 साल बेमिसाल और आगे भी उत्तराखंड राज्य निरंतर विकास के पथ पर तेजी से गतिमान है पुनः देवभूमि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा और प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलेगा निश्चित ही पर्वतीय राज्यों में उत्तराखंड देश का प्रथम राज्य कहलायेगा ।

जल, स्वच्छता और पर्यावरण के लिए युवाओं ने लिया संकल्प- आज से ग्रोइंग पीपल संस्था का आई विल अभियान शुरू।

जल, स्वच्छता और पर्यावरण के लिए युवाओं ने लिया संकल्प – आज से ग्रोइंग पीपल संस्था का आई विल अभियान शुरू।

Youth took a pledge for water, cleanliness and environment – ​​Growing People organization’s I Will campaign starts from today.

 

मेरठ चीनू चौधरी

 

मेरठ। विश्व जल दिवस के अवसर पर आईआईएमटी विश्वविद्यालय के सभागार में सामाजिक संस्था द ग्रोइंग पीपल, मेरठ नगर निगम तथा आईआईएमटी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जल संरक्षण विषय पर एक प्रभावशाली कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा को समर्पित एक माह के जन-जागरूकता अभियान “आई विल” का शुभारंभ भी किया गया।

 

 

सामाजिक संस्था द ग्रोइंग पीपल द्वारा प्रत्येक वर्ष 22 मार्च (अंतरराष्ट्रीय जल दिवस) से 22 अप्रैल (पृथ्वी दिवस) तक एक माह का जन-जागरूकता अभियान “आई विल” चलाया जाता है। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, संस्थानों एवं आवासीय क्षेत्रों में जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और लोगों को व्यक्तिगत स्तर पर जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया जाता है।

मेरठ चीनू चौधरी

 

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीवान ग्रुप ऑफ स्कूल के डायरेक्टर एच. एम. राउत ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के मेरठ महानगर उपाध्यक्ष वीनस शर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मेरठ डॉ. अमर सिंह, कन्या गुरुकुल नारंगपुर की संस्थापक रश्मि आर्या, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कवि वीरेश त्यागी तथा स्कूल ऑफ साइंसेस की डीन प्रोफेसर डॉ. विनीता शुक्ला उपस्थित रहे।

मेरठ चीनू चौधरी

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने जल संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि यदि आज जल को नहीं बचाया गया तो आने वाले समय में जल संकट गंभीर रूप ले सकता है। उन्होंने लोगों से जल का दुरुपयोग रोकने, वर्षा जल संचयन अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।

 

 

द ग्रोइंग पीपल की अध्यक्ष अदिति चन्द्रा एवं उनकी टीम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अदिति चन्द्रा ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए “आई विल” की शपथ दिलाई और सभी से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मेरठ चीनू चौधरी

इस अवसर पर आईआईएमटी विश्वविद्यालय में संस्था द्वारा स्टूडेंट इको काउंसिल का गठन भी किया गया तथा विद्यार्थियों को बैज लगाकर स्वच्छता और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

 

 

कार्यशाला में पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें संजना ने प्रथम, कामाक्षी ने द्वितीय तथा आरुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

मेरठ चीनू चौधरी

कार्यक्रम में एसबीएम टीम लीडर विकास कुमार, विपिन पाल, आईआईएमटी विश्वविद्यालय से गौरव राय, शुभा द्विवेदी, पूजा शर्मा, हिमांशी चौधरी, ग्रोइंग पीपल से विनय गोयल, पवन शर्मा, कल्पना यादव, मोहित कपूर, नरेंद्र शर्मा, बीना तथा दिनेश चन्द्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आईआईएमटी की छात्रा आरुषि ने किया। कार्यशाला में 500 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को इसके लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करना रहा।

हरिद्वार सहित उत्तराखंड की समस्त जनता के विकास के लिए सदैव संकल्पित रहूंगा:मदन कौशिक

हरिद्वार सहित उत्तराखंड की समस्त जनता के विकास के लिए सदैव संकल्पित रहूंगा:मदन कौशिक

I will always remain committed to the development of the entire people of Uttarakhand including Haridwar: Madan Kaushik

हरिद्वार सनी वर्मा

हरिद्वार। धर्मनगरी की सड़कों पर उस समय उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जब नगर विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया। यात्रा आर्य नगर चौक से प्रारंभ होते हुए हर की पौड़ी पर समाप्त हुई जहां गंगा पूजन किया गया और मां गंगा की आरती की गई यह यात्रा न केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम थी, बल्कि इसे जनता के समर्थन और उत्साह के प्रदर्शन के रूप में भी देखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत आर्य नगर चौक से हुई, जहां पहले से ही सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित होकर अपने नेता के स्वागत के लिए उत्साहित नजर आए। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच जब यात्रा आगे बढ़ी तो पूरे मार्ग पर उत्साह का माहौल बना रहा। जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर मंत्री मदन कौशिक का अभिनंदन किया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उनकी कैबिनेट में वापसी को लेकर क्षेत्र में व्यापक समर्थन और खुशी का वातावरण है।

हरिद्वार सनी वर्मा

यात्रा का मार्ग आर्य नगर चौक से शुरू होकर शंकर आश्रम, चंद्राचार्य चौक, ऋषिकुल, देवपुरा चौक, शिव मूर्ति, पोस्ट ऑफिस होते हुए हर की पौड़ी तक तय किया गया, जहां हर पड़ाव पर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे रास्ते में फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के माध्यम से मदन कौशिक के प्रति लोगों का स्नेह और समर्थन देखने को मिला। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे और बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए पूरे वातावरण को राजनीतिक ऊर्जा से भर दिया। कई स्थानों पर मंच बनाकर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां स्थानीय लोगों ने मंत्री को शुभकामनाएं दीं। हर की पौड़ी पहुंचने पर यह यात्रा एक भव्य स्वागत समारोह में तब्दील हो गई, जहां श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर इस अवसर को यादगार बना दिया।

 

इस जन आशीर्वाद यात्रा में उनके साथ प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यात्रा के दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मदन कौशिक का कैबिनेट में शामिल होना हरिद्वार के लिए गर्व की बात है और यह क्षेत्र ओर प्रदेश के विकास को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक अनुभवी और जनप्रिय नेता को जिम्मेदारी देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह विकास और जनहित के मुद्दों को सर्वाेपरि रखती है। रावत ने यह भी कहा कि मदन कौशिक का अनुभव और उनकी क्षेत्र में मजबूत पकड़ आने वाले समय में प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

 

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि हरिद्वार की जनता का है, जिन्होंने हमेशा उन्हें समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो भरोसा उन पर जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के विकास को नई गति देना और जनता की समस्याओं का समाधान करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे प्रदेश के हर वर्ग के साथ मिलकर काम करेंगे और हरिद्वार को एक आदर्श शहर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उनके संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी कर उनका उत्साह बढ़ाया।

 

हरिद्वार नगर निगम की महापौर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि पूरे आयोजन के दौरान जिस प्रकार कार्यकर्ताओं और जनता का उत्साह देखने को मिला, उसने यह साफ संकेत दिया कि मदन कौशिक की कैबिनेट में वापसी को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी और जनता का उमड़ा सैलाब इस बात का प्रमाण था कि पार्टी संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत स्थिति में है और अपने नेताओं के प्रति कार्यकर्ताओं में गहरा विश्वास है। जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से भाजपा ने जहां एक ओर अपने संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर यह संदेश भी दिया कि पार्टी अपने जनप्रतिनिधियों के साथ खड़ी है और जनता के आशीर्वाद के साथ आगे बढ़ रही है। इस आयोजन ने हरिद्वार की राजनीति में एक नया उत्साह और ऊर्जा का संचार किया है, जो आने वाले समय में राजनीतिक गतिविधियों को और तेज करने का संकेत देता है।

आज की जन आशीर्वाद यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सुभाष चंद्र पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट जिला उपाध्यक्ष तरुण नायर जिला मंत्री विनीत जॉलीपुर जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान श्रीमती अनु कक्कड़ पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश राजपूत अर्जुन चौहान मुनेश सैनी सुबोध राकेश सुशील त्यागी पवन तोमर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे

आपदा प्रबन्धन के लिए जनपद में किए जा रहे कार्यों की सचिव राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार मनीष भारद्वाज ने की समीक्षा बैठक।

आपदा प्रबन्धन के लिए जनपद में किए जा रहे कार्यों की सचिव राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार मनीष भारद्वाज ने की समीक्षा बैठक।

Manish Bhardwaj, Secretary, National Disaster Management Authority, Government of India, held a review meeting on the work being done in the district for disaster management.

हरिद्वार सनी वर्मा

 

 

जनपद में जलभराव से निपटने के लिए ड्रेनेज सिस्टम के उचित कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश

 

हिल बाईपास मनसा देवी पहाड़ी पर हो रहे भूस्खलन के लिए उचित प्रबन्धन के दिए निर्देश

 

आपदा की दृष्टिगत आमजन मानस को अलर्ट करने के लिए सभी नागरिकों से मोबाइल फोन पर सचेत ऐप डाउनलोड करने के लिए किया जाए जागरूक

 

बाढ़ की स्थिति में आपदा मित्रों एवं गंगा प्रहरियों के साथ गंगा तट पर रहने वाले लोगों को दिया प्रशिक्षण

 

भारत सरकार के सचिव, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) मनीष भारद्वाज ने जनपद हरिद्वार में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए जिला आपदा प्रबंधन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस, सिंचाई, स्वास्थ्य, नगर निगम सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

समीक्षा बैठक के दौरान सचिव भारद्वाज ने कहा कि हरिद्वार जनपद आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। यहां कुंभ, कांवड़ मेला एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान वर्षभर करोड़ों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। ऐसे में स्थानीय नागरिकों एवं बाहरी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए आपदा प्रबंधन तंत्र को आधुनिक तकनीकों एवं बेहतर समन्वय के साथ सशक्त बनाना आवश्यक है।

उन्होंने जनपद में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु दीर्घकालिक एवं प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पूर्व तैयारी अत्यंत आवश्यक है, ताकि जनजीवन प्रभावित न हो। इसके साथ ही हिल बाईपास स्थित मनसा देवी पहाड़ी क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन के लिए उचित पर पर प्रबंधन करते हुए वहां स्थायी एवं वैज्ञानिक समाधान अपनाने के निर्देश दिए।

सचिव आपदा ने आपदा की स्थिति में समय पर सूचना प्रसारण की महत्ता पर बल देते हुए “सचेत ऐप” के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को इस ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करने के लिए जागरूक किया जाए, जिससे किसी भी आपदा या बाढ़ की स्थिति में त्वरित अलर्ट जारी किया जा सके।

बैठक में बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदा मित्रों, गंगा प्रहरियों एवं गंगा तट पर रहने वाले लोगों को आपदा से निपटने हेतु प्रशिक्षण दिया जाए। सचिव ने निर्देशित किया कि इस प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी एवं व्यवहारिक बनाया जाए, जिससे आपदा के समय त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

बैठक में  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सचिव आपदा प्रबन्धन को जनपद में चल रहे आपदा प्रबंधन कार्यों, संसाधनों की उपलब्धता एवं भविष्य की कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा आश्वस्त किया कि जनपद में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे है तथा किसी भी आपदा से निपटने के लिए सभी को समय समय पर आवश्यक दिशा निर्देश एवं मॉकड्रिल भी किया जा रहा है।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हरिद्वार। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल विस्तार का ऐतिहासिक क्षण आया है, जिसमें पांच नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

हरिद्वार। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल विस्तार का ऐतिहासिक क्षण आया है, जिसमें पांच नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

Haridwar. A historic moment of cabinet expansion has come in Uttarakhand under the leadership of Chief Minister Pushkar Singh Dhami, in which five new ministers were sworn in.

 

हरिद्वार सनी वर्मा

 

 

 

इस महत्वपूर्ण सूची में हरिद्वार जिले की विधानसभा सीट से विधायक मदन कौशिक का नाम शामिल है, जिसे लेकर जिले के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल फैल गया है। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने इस अवसर पर मदन कौशिक को बधाई देते हुए कहा कि उनका मंत्री पद पर चयन न केवल उनके व्यक्तिगत कैरियर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि उनके निर्वाचन क्षेत्र और वहां की जनता के लिए भी अत्यंत गौरव और सम्मान का विषय है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि इस कदम से क्षेत्रीय विकास, स्थानीय परियोजनाओं और जनता की भलाई के लिए किए जाने वाले कार्यों में तेजी और प्रभावशीलता बढ़ेगी, जिससे जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और सरकार की नीतियों का असर तेजी से दिखाई देगा।

हरिद्वार सनी वर्मा

विकास तिवारी ने यह भी बताया कि यह मंत्रिमंडल विस्तार केवल प्रशासनिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नए मंत्रियों के शामिल होने से भाजपा को चुनावी तैयारी में मजबूती मिलेगी और सरकार की योजनाओं को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुँचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कुशल नेतृत्व उत्तराखंड में स्थिरता बनाए रखने और विकास कार्यों को तेज़ी से लागू करने में मार्गदर्शक साबित हुआ है। नए मंत्रियों की नियुक्ति से न केवल प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी, बल्कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास और सामाजिक योजनाओं का क्रियान्वयन और अधिक प्रभावी होगा।

 

हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में मदन कौशिक के मंत्री बनने की खबर के बाद स्थानीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। विकास तिवारी ने कहा कि कौशिक के पास अब प्रदेश के महत्वपूर्ण मंत्रालयों में जिम्मेदारी होगी, जिससे वे अपने निर्वाचन क्षेत्र और प्रदेश के हित में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस विस्तार का उद्देश्य क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक समीकरणों को संतुलित रखना और जनता की अपेक्षाओं के अनुसार शासन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाना है। पिछले चार वर्षों में मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में कई योजनाओं और परियोजनाओं को लागू किया है, और इस विस्तार से अब ये योजनाएँ और तेजी से जनता तक पहुँचेंगी।

 

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि मदन कौशिक के मंत्री बनने से हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में विशेष विकास गतिविधियों और स्थानीय परियोजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी ढांचे जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर अब और अधिक ध्यान दिया जाएगा। नए मंत्री अपने विभागों में तेजी से काम करेंगे और राज्य सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की योजनाओं को जमीन पर लागू करने में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल होगा, जिससे विकास कार्यों की समयबद्धता बढ़ेगी और जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

 

विकास तिवारी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हमेशा राज्य के समग्र विकास और जनता के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। नए मंत्रियों के शामिल होने से शासन प्रक्रिया में सुधार और निर्णय लेने की गति बढ़ेगी। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि मदन कौशिक के मंत्री बनने से हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में लंबित परियोजनाओं और स्थानीय योजनाओं को नई दिशा मिलेगी। यह विस्तार राज्य के लोगों के लिए निर्णायक कदम है और नए मंत्री अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे, जिससे प्रदेशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

 

विकास तिवारी ने अंत में यह भी जोर देकर कहा कि यह मंत्रिमंडल विस्तार केवल प्रशासनिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। इससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि जनता के विश्वास और समर्थन में भी वृद्धि होगी। मदन कौशिक अब प्रदेशवासियों के लिए अधिक सक्रिय और प्रेरणादायक नेतृत्व प्रदान करेंगे और राज्य सरकार की योजनाओं को जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करेंगे। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने यह स्पष्ट किया कि इस विस्तार से उत्तराखंड में विकास और जनता की भलाई के लिए नए अवसर खुलेंगे और सरकार की प्रभावशीलता और कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

 

इस प्रकार, उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुआ मंत्रिमंडल विस्तार प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक और विकासात्मक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। मदन कौशिक सहित नए मंत्रियों की नियुक्ति से जनता को अधिक लाभ मिलेगा, स्थानीय परियोजनाओं और योजनाओं में तेजी आएगी, और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली और प्रभावशीलता में सुधार होगा। भाजपा के प्रदेश मिडिया सह प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि यह विस्तार रणनीतिक रूप से संतुलित और समयानुसार किया गया है, ताकि राज्य के प्रशासनिक और चुनावी दोनों स्तर पर सरकार मजबूत और प्रभावी बनी रहे।

संजीवनी महिला संस्थान ने लगाया मेडिकल कैंप

संजीवनी महिला संस्थान ने लगाया मेडिकल कैंप

Sanjeevani Women’s Institute organized a medical camp

Meerut cheenu chaudhary

 

 

मेरठ। बुधवार तक संजीवनी महिला संस्थान के तत्वावधान में मनोहर लाल कन्या इंटर कालेज साकेत में स्कूल की छात्राओं के स्वस्थ्य को लेकर मेडिकल कैंप लगाया गया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्राओं की विभिन्न जांच की और उचित परामर्श दिया। मेडिकल कैंप में स्कूली छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन के टीके की पहली डोज लगाई गई। इस दौरान संजीवनी महिला संस्थान की अध्यक्षा निशि जैन ने बताया कि, उनकी संस्था हमेशा ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। जिसके चलते उनकी संस्था ने हाल ही में बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती स्कूल में स्कूल की छात्राओं के लिए भी मेडिकल कैंप लगाया था। ताकि, बढ़ती उम्र में बच्चियों को बीमारियों से अवगत कराया जा सके। उन्होंने कहा कि, मेडिकल कैंप में टीकाकरण डाक्टर भारती जिंदल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) को देख-रेख में किया गया। जिन्होंने बताया कि, सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन एक अत्यंत प्रभावी टीका है जो ह्यूमन पेपिलोमा वायरस के प्रमुख प्रकारों (16, 18, 6, 11) से बचाता है, जो 70% से अधिक सर्वाइकल कैंसर का कारण बनते हैं। यह 9-45 वर्ष की महिलाओं के लिए, विशेषकर 9-14 साल की लड़कियों के लिए, 1 या 2 खुराक में कैंसर के विरुद्ध दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करता है। क्योंकि, सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) महिलाओं के गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में होने वाला कैंसर है, जो मुख्य रूप से (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण से होता है। यह धीमी गति से विकसित होता है और शुरुआती चरणों में लक्षण नहीं दिखते। वैक्सीन, नियमित स्क्रीनिंग और सुरक्षित यौन संबंध से इसे रोका जा सकता है। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल डाक्टर दिव्या बहुगुणा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान संजीवनी महिला संस्थान का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में स्कूल को संजीवनी महिला संस्थान द्वारा स्कूली बच्चों के लिए 11,000 रूपए का चेक भी प्रदान किया गया।

घर से बुलाकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; नामजद आरोपी फरार, भीम आर्मी के साथ एसएसपी पहुंचे परिजन

घर से बुलाकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; नामजद आरोपी फरार, भीम आर्मी के साथ एसएसपी पहुंचे परिजन

A young man was called from his home and beaten, died during treatment; the named accused is absconding, and the family members arrived with the SSP along with the Bhim Army.

मेरठ चीनू चौधरी

 

मेरठ। जानी थानाक्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घर से बुलाकर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। जबकि, उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। लेकिन इस वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारोपियों को आज तक नहीं गिरफ्तार किया गया। जिसको लेकर पीड़ित पक्ष भीम आर्मी के सदस्यों के साथ पुलिस आफिस पहुंचा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

 जानी थानाक्षेत्र के खानपुर में रहने वाले वीर सिंह बुधवार को पुलिस आफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि, बीती पांच मार्च को संदीप शर्मा, कपिल कश्यप और शिवम प्रजापति उसके बेटे मोहित को घर से बुलाकर ले गए थे। आरोप है कि, षड्यंत्र के तहत इन लोगों ने मोहित को जमकर पीटा और मौके से भाग गए‌। जबकि, इलाज के दौरान मोहित की मौत हो गई। पीड़ित का यह भी आप है कि घटना के बाद से आज तक पुलिस में हथियारों पर कोई कार्रवाई नहीं की जबकि सभी हथियारों पर खुलेआम घूम रहे हैं।

बताया गया कि युवक को आरोपियों ने किसी बहाने से घर से बुलाया था। इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि दबंग उसे घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए। परिजन युवक को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन घटना के बाद से अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे नाराज परिजन और ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते भीम आर्मी के नेतृत्व में परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती तो आरोपियों को पकड़ा जा सकता था। एसएसपी से मुलाकात के दौरान परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।।

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, माधवपुरम, मेरठ में आयोजित त्रिदिवसीय वार्षिक रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात प्रार्थना एवं झंडा गीत प्रस्तुत किया गया।

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, माधवपुरम, मेरठ में आयोजित त्रिदिवसीय वार्षिक रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात प्रार्थना एवं झंडा गीत प्रस्तुत किया गया।

The second day of the three-day annual Rangers Training Camp held at Shaheed Mangal Pandey Government Women’s Postgraduate College, Madhavpuram, Meerut, began with the hoisting of the flag by the college’s Principal, Dr. Anju Singh. Following the hoisting, a prayer and the flag song were presented.

आज का भारत समाचार मेरठ चिनू चौधरी

 

इसके उपरांत ए.डी.ओ.सी. स्काउट श्री सोनू कुमार ने रेंजर्स को स्वस्थ रहने हेतु बी.पी. सिक्स व्यायामों की जानकारी प्रदान की तथा सभी छात्राओं को उनका अभ्यास भी कराया।

 

 

प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि एक सशक्त व्यक्तित्व के निर्माण के लिए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, समय-प्रबंधन एवं आत्मनिर्भरता के महत्व को समझाते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर जीवन में नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना तथा आपात परिस्थितियों में निर्णय लेने की योग्यता का विकास करते हैं। उन्होंने यह भी प्रेरित किया कि छात्राएँ शिविर में प्राप्त ज्ञान को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ और समाज में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाएँ।

मेरठ चीनू चौधरी

शिविर के दौरान छात्राओं को गाँठ बाँधने की विधि, प्राथमिक चिकित्सा, दिशाओं का ज्ञान, बिना बर्तन के भोजन बनाना तथा तंबू निर्माण जैसी उपयोगी गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन रेंजर्स प्रभारी डॉ. अनुजा गर्ग के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिविर में प्रदान की जा रही विभिन्न प्रकार की जानकारियाँ रेंजर्स को विषम परिस्थितियों में स्वयं को अनुकूलित करने तथा आत्मविश्वास के साथ कार्य करने की क्षमता प्रदान करती हैं

इस अवसर पर डॉ. सत्यपाल सिंह राणा, डॉ. गीता चौधरी, डॉ. आवेश कुमार एवं डॉ. लोकेश लोधी ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

अंत में शिविर के सफल आयोजन हेतु रेंजर्स प्रभारी डॉ. अनुजा गर्ग ने महाविद्यालय प्राचार्य , प्रशिक्षक श्री सोनू कुमार एवं सभी सहयोगी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा सभी प्रतिभागियों को उनके सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया ।

जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

Training workshop organized for the preparations of the first and second phase of Census-2027.

हरिद्वार सनी वर्मा

 

 

 

 आगामी जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) वर्ष 2026 तथा द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) वर्ष 2027 में प्रस्तावित है। इसी क्रम में जनपद हरिद्वार में दिनांक 16-03-2027 को अपर जिलाधिकारी / जिला जनगणना अधिकारी पिंचाराम चौहान की अध्यक्षता में जनपद के समस्त फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

         प्रशिक्षण में नामित मास्टर ट्रेनर नवीन कुमार तथा जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तराखंड देहरादून के प्रतिनिधि नीरज कुमार एवं अमीर आलम द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना संबंधी पोर्टल एवं कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि फील्ड ट्रेनर्स द्वारा आगे चार्ज स्तर पर नियुक्त सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तम सिंह, यश चौधरी सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग की बड़ी कार्यवाही

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग की बड़ी कार्यवाही

The District Supply Department took major action under the direction of District Magistrate Mayur Dixit.

आज का भारत समाचार हरिद्वार, सनी वर्मा

 

 

 

 

घरेलू गैस सिलेंडर को व्यवसायिक उपयोग में लाने वाले व्यापारियों के 10 सिलेंडर पूर्ति विभाग की टीम ने किए जब्त

 

जिलाधिकारी के निर्देशन में पूर्ति विभाग द्वारा की जा रही है छापेमारी की कार्यवाही

 

 

जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में किसी भी दशा में उपयोग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति अधिकारी को सख्त हिदायत दी है कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में निरंतर छापेमारी की कार्यवाही करते हुए,जिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है तो उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में एवं

भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्राकृतिक गैस (आपूर्ति विनियमन) आदेश 2026 के अनुपालन में जनपद के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की कार्यवाही की गयी। जिसमें दिनांक 15-03-2026 को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों एवं पूर्ति निरीक्षकों द्वारा जनपद के विभिन्न होटलों, ढाबों एवं रेस्टोरंट सहित कुल 15 व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की कार्यवाही की गयी, जिसमें नवोदय नगर, बहादराबाद में 05 तथा तहसील भगवानपुर में 05, कुल 10 घरेलू गैस सिलेण्डर कब्जे में लिये गये। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक गैस, एल०पी०जी० या सी०एन०जी० के अनुश्रवण हेतु जनपद की 41 गैस एजेन्सीवार 41 नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं, जिनके द्वारा नियमित रूप से गैस एजेंसी का निरीक्षण कर अनुश्रवण किया जा रहा है