लखनऊ में आउटसोर्स कर्मचारियों को श्रद्धांजलि, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।
Tribute to outsourced employees in Lucknow, serious questions raised on security arrangements.
मेरठ संवाददाता अक्षय चौधरी
लखनऊ, 1 जून 2026, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की लगातार हो रही दुर्घटनाओं और मौतों को लेकर कर्मचारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया है कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने अपने ही 15 मई 2017 के आदेश का उल्लंघन करते हुए आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या में बड़े पैमाने पर कटौती की है, जिसके कारण कर्मचारियों पर कार्यभार बढ़ गया है और दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है।
संघ के अनुसार, पहले 36 आउटसोर्स कर्मचारियों के स्थान पर 18.5 कर्मचारियों की तैनाती के लिए इंडेंट जारी किया गया तथा बाद में वर्टिकल व्यवस्था के नाम पर 36 कर्मचारियों के स्थान पर मात्र 7.5 कर्मचारियों को तैनात करने के आदेश जारी किए गए। इसके चलते बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया गया और शेष कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार आ गया।
संघ का आरोप है कि कर्मचारियों की कमी के कारण 11 केवी आउटगोइंग फीडरों पर एक पूर्ण गैंग (एक लाइनमैन, एक पेट्रोलमैन/कुशल श्रमिक एवं दो अकुशल श्रमिक) की जगह केवल एक कर्मचारी को तैनात किया जा रहा है। साथ ही अकुशल कर्मचारियों से एचटी/एलटी लाइनों, ट्रांसफार्मरों और ब्रेकरों पर कार्य कराया जा रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
संघ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 से 28 मई 2026 के बीच मात्र 37 दिनों में 36 आउटसोर्स कर्मचारी दुर्घटनाओं का शिकार हुए, जिनमें 22 कर्मचारियों की मृत्यु हो गई जबकि 14 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए। संघ का कहना है कि सभी दुर्घटनाओं की जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाती है, इसलिए वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है।
आरोप है कि संगठन द्वारा कई बार प्रबंधन को इन घटनाओं से अवगत कराने के बावजूद आउटसोर्स कर्मचारियों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं को लेकर अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए। इसी के विरोध और मृतक कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में लखनऊ स्थित शक्ति भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में नियमित एवं आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लिया। सभा में संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक इंजीनियर शैलेन्द्र दुबे, अभियंता संघ के महासचिव जितेन्द्र सिंह गुर्जर, हाइड्रो इलेक्ट्रिक इम्प्लाइज संगठन के प्रमोद कुमार दीक्षित तथा उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन शक्ति भवन के प्रबंध निदेशक के प्रतिनिधि के रूप में प्रदीप कुमार, महाप्रबंधक (औद्योगिक संबंध) ने मृतक कर्मचारियों को पुष्पांजलि अर्पित की।
हालांकि संघ ने आरोप लगाया कि पावर कॉरपोरेशन के निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) जान मैथ्यू ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने से इनकार कर दिया, जिसे संगठन ने मानवीय संवेदनाओं के विपरीत बताया है।
संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मांग की है कि आउटसोर्स कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की तैनाती करने तथा दुर्घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
पत्रकारिता दिवस के 200 साल पूर्ण होने पर एम आई ई टी में “द प्रेस क्लब” ने कलमकार सम्मान समारोह का आयोजन किया।
On the completion of 200 years of Journalism Day, “The Press Club” organised the Kalamkar Samman ceremony at MIET.
मेरठ संवाददाता अक्षय चौधरी
एम आई ई टी और उपज के सहयोग से उन वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने 30 साल के करियर में पत्रकारिता के आयाम स्थापित किए थे।
कार्यक्रम का आरंभ उत्तर प्रदेश में स्वतंत्र प्रभार मंत्री डॉ• सोमेंद्र तोमर और जिला सूचना अधिकारी सुमित यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर द प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवि शर्मा ने मुख्य अतिथि डॉ• सोमेंद्र तोमर को शॉल उढाकर और बुके देकर सम्मानित किया। तो वही महामंत्री के•के•शर्मा ने जिला सूचना अधिकारी सुमित यादव को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
एम आई ई टी के निर्देशक गौरव अग्रवाल को शॉल उढाकर और बुके देकर द प्रैस क्लब के कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ• सोमेंद्र तोमर ने कहा कि पत्रकारों का सम्मान हमेशा से सर्वोपरि रहा है। उनकी आलोचना में भी सीख होती है। मेरठ के पत्रकारों ने जिस तरीके से पत्रकारिता में आयाम स्थापित किए हैं उसको मैं हमेशा प्रणाम करता हूं।
बीजेपी के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी को बुके व शॉल उढाकर द- प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवि शर्मा ने सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेश सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह जी का सम्मान उपज के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय चौधरी ने किया। उत्तर प्रदेश सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने कहा की आने वाले समय में पत्रकारिता का रोल बदला है लेकिन भावनाएं हमेशा से वही है ।
अपने स्वागत भाषण में द प्रेस क्लब के महामंत्री के•के•शर्मा ने बताया कि आज के युग में जिस तरीके से सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पत्रकारों को सुविधा दे रहे हैं उसमें हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। वही सीनियर मोस्ट पत्रकार हीमा अग्रवाल ने इस मौके पर हाल ही में दिवंगत हुए वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी के सम्मान में दो शब्द कहे।
पत्रकारिता के 200 वर्षों पूर्ण होने पर करीब 21 हस्तियों को शॉल उड़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिसमें पुष्पेंद्र शर्मा,नीरज कांत राही,हरि शंकर जोशी, सूर्यकांत द्विवेदी युवा रिपोर्टर के संपादक हरिमोहन आहूजा समेत दैनिक जागरण के पत्रकार शरद व्यास, अशोक गोस्वामी,विनोद गोस्वामी रिचा जोशी मुख्य रूप से रही,राम बोल तोमर, जगमोहन शाकाल और ज्ञान प्रकाश को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पायल ने किया कार्यक्रम के अंत में द- प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवि शर्मा ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया और अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पत्रकारों की स्थिति के लिए अब पहला कदम उठाया गया है आगे भी इसी तरीके के कार्यक्रमों के जरिए पत्रकारों की एकता के लिए काम किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में दिवंगत पत्रकार राजेश अवस्थी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
स्वर्गीय श्रीमति कुसुम गुप्ता,”विकास रत्न”,पूर्व राष्ट्रीय संयोजिका भाविप की चतुर्थ पुन्य तिथि पर शरबत [शिकंजी] प्याऊ का आयोजन किया गया।
A Sharbat [Shikanji] drinking stall was organised on the fourth death anniversary of late Smt. Kusum Gupta, “Vikas Ratna”, former National Convenor of Bhavip.
मेरठ संवाददाता अक्षय चौधरी
मेरठ: स्वर्गीय श्रीमति कुसुम गुप्ता जी “विकास रत्न” पूर्व राष्ट्रीय संयोजिका भाविप की चतुर्थ पुन्य तिथि शनिवार, 30 मई 2026 पर दोपहर 11:30बजे से शरबत [शिकंजी] की प्याऊ का आयोजन “बॉम्बे पेंट्स हाउस”, पश्चिमी कचहरी मार्ग मेरठ* पर किया गया।
जिसमे मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एस टी के पूर्व कमिश्नर सुशील कुमार गोतम, भारत विकास परिषद मेरठ गीतांजलि के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंघल, पूर्व अध्यक्ष पंकज मित्तल, संस्थापक अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, विपिन सिंघल, अनुज गई, रोटरी मेरठ विराट अध्यक्ष रोo भरत राम अग्रवाल, रोo इन्द्र अग्रवाल, रोo नमेन्द्र अग्रवाल, बी एन पी गोयल, दिनेश मित्तल, प्रखर गुप्ता, अनुभव गुप्ता, सांची गुप्ता, आदि का सहयोग रहा।
स्वर्गीय संजीव गुप्ता जी की पंचम पुन्य तिथि पर ईपटा के मुख्यालय बॉम्बे पेंट्स हाउस पर शीतल जूस का शिविर का आयोजन किया गया।
On the fifth death anniversary of late Sanjeev Gupta ji, a cold juice camp was organised at EPTA headquarters Bombay Paints House.
मेरठ संवाददाता अक्षय चौधरी
मेरठ: 29 मई 2026 को स्वर्गीय श्री संजीव गुप्ता जी की पंचम पुन्य तिथि पर ईपटा के मुख्यालय बॉम्बे पेंट्स हाउस, पश्चिमी कचहरी मार्ग मेरठ पर शीतल जूस का शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे रोटरी पूर्व प्रधान रवि महेश्वरी, विनोद कुमार सिंघल, पंकज मित्तल, लायंस क्लब के पूर्व प्रधान अजय अग्रवाल, राकेश महेश्वरी, इन्डियन पेंट्स ट्रेड एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं
मेरठ जोन चैयरमेन अतुल गुप्ता, जन सम्पर्क अधिकारी राजकुमार महेश्वरी, मेरठ कोऑर्डिनेटर आशीष महेश्वरी, नितिन गर्ग, अमित गोयल, ब्रज नाथ प्रकाश गोयल, प्रखर गुप्ता, अनुभव गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
भीषण गर्मी और नौतपा को देखते हुए जन समाधान मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने बढ़ाए मदद के हाथ, 9 दिनों तक चलेगा शीतल पेय वितरण शिविर।
In heat and Nautapa, Jan Samadhan Media Trust of India extended a helping hand; a soft drink distribution camp will run for 9 days.
रिपोर्टर अक्षय चौधरी
मेरठ। भीषण गर्मी और ‘नौतपा’ के चलते आसमान से बरसती आग के बीच आम जनमानस को राहत देने के लिए सामाजिक संस्थाएं आगे आने लगी हैं। इसी कड़ी में जन समाधान मीडिया ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया के पदाधिकारियों द्वारा एक सराहनीय और पुनीत कार्य की शुरुआत की गई है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने नौतपा के पूरे 9 दिनों तक राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए शीतल पेय वितरण शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया है।
मेरठ संवाददाता अक्षय चौधरी
इस शिविर के माध्यम से भीषण धूप में झुलस रहे लोगों को राहत देने के लिए प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के शीतल पेय जैसे—दूध का रूहअफ़ज़ा, नींबू की शिकंजी, पारंपरिक ठंडाई और चटपटा जलजीरा वितरित किया जा रहा है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना है कि इस भयंकर तपिश में लोगों को लू और डिहाइड्रेशन से बचाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
रिपोर्टर अक्षय चौधरी
आयोजक: जन समाधान मीडिया ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया के समस्त पदाधिकारी।
अवधि: नौतपा के पूरे 9 दिन (लगातार)।
स्थान: विक्टोरिया पार्क, प्रोफेसर कॉलोनी के सामने, जेल चुंगी, मेरठ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शर्मा
राष्ट्रीय सचिव विजय वर्मा
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल पुरोहित
मेरठ जिला अध्यक्ष अक्षय चौधरी
मेरठ महिला अध्यक्ष चीनू चौधरी
पदाधिकारियों का संदेश:
नर सेवा ही नारायण सेवा है। नौतपा में तापमान अपने चरम पर है, ऐसे में प्यासे को पानी और राहगीरों को शीतलता प्रदान करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। संस्था आगे भी ऐसे जनहित के कार्य करती रहेगी।”
शिविर के पहले दिन ही शीतल पेय पीने के लिए राहगीरों, रिक्शा चालकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने ट्रस्ट के इस नेक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ट्रस्ट के सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ सेवा कार्य में जुटे नजर आए।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 से पहले मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली, ने बढ़ाई जागरूकता, तंबाकू से जुड़े सिर और गर्दन के कैंसर में समय पर पहचान की बताई अहमियत।
head of World No Tobacco Day 2026, Max Hospital, Vaishali, raises awareness and highlights the importance of early detection of tobacco-related head and neck cancers.
रिपोर्ट अक्षय चौधरी
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 से पहले, मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली, के डॉक्टरों ने एक जन-जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस सत्र का उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन से जुड़े गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों, विशेष रूप से सिर और गर्दन के कैंसर के बढ़ते मामलों के बारे में जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मौजूद *मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर के हेड एंड नेक ऑन्को सर्जरी विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर – डॉ. सौरभ कुमार अरोड़ा, ने बताया कि* तंबाकू मुंह, गले, स्वरयंत्र (वॉइस बॉक्स) और हाइपोफैरिंक्स में होने वाले कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक है। उन्होंने कहा कि गंभीर होने के बावजूद सिर और गर्दन के कई कैंसर शुरुआती चरण में बिना लक्षण के बढ़ते रहते हैं और अक्सर तब पता चलते हैं जब गर्दन में लगातार सूजन, निगलने में कठिनाई, आवाज में बदलाव, बिना वजह वजन घटना या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण सामने आते हैं।
डॉ. सौरभ अरोड़ा, ने समय पर पहचान और एडवांस्ड उपचार के महत्व को समझाते हुए मेरठ के 61-वर्षीय मरीज का एक हालिया मामला साझा किया। मरीज का पहले मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली, में गले के निचले हिस्से के कैंसर और गर्दन में बड़े लिम्फ नोड्स तक फैले कैंसर के लिए कीमोरेडियोथेरेपी से उपचार किया गया था। दो महीने बाद रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी से गले का ट्यूमर नियंत्रित हो गया, लेकिन गर्दन में मौजूद कैंसरस लिम्फ नोड्स बने रहे।
मल्टीडिसिप्लिनरी ट्यूमर बोर्ड द्वारा विस्तृत मूल्यांकन के बाद मरीज को इलाज के उद्देश्य से सैल्वेज सर्जरी की सलाह दी गई।
पहले दिए गए रेडिएशन उपचार के कारण टिशूस में फाइब्रोसिस और संरचनात्मक बदलाव होने से सर्जरी बेहद कॉम्प्लेक्स थी। इसके बावजूद विशेषज्ञों की टीम ने सफलतापूर्वक एक कॉम्प्लेक्स सर्जरी कर गर्दन के बाएं हिस्से से कैंसर प्रभावित लिम्फ नोड्स को हटाया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर रही और उन्हें स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज किया गया।
यह उपचार पद्धति दिखाती है कि हेड एंड नेक सर्जन, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट और मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट के बीच समन्वित टीमवर्क कॉम्प्लेक्स मामलों में भी बेहतर परिणाम दे सकता है। इसी मल्टी डिसिप्लिनरी एप्रोच के जरिए डॉक्टर मरीज के वॉइस बॉक्स और भोजन नली को सुरक्षित रखते हुए कैंसर का इलाज करने में सफल रहे।
इस अवसर पर *मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली, के मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर के हेड एंड नेक ऑन्को सर्जरी विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर - डॉ. सौरभ कुमार अरोड़ा, ने कहा*, “विश्व तंबाकू निषेध दिवस हमें याद दिलाता है कि सिर और गर्दन के कई कैंसर रोके जा सकते हैं। तंबाकू मुंह, गले, वॉइस बॉक्स और हाइपोफैरिंक्स के कैंसर के सबसे बड़े जोखिम कारकों में से एक है। शुरुआती चेतावनी संकेतों की जानकारी, समय पर स्क्रीनिंग और विशेषज्ञ से जल्द परामर्श इलाज के परिणामों को काफी बेहतर बना सकते हैं। यह मामला यह भी दर्शाता है कि दोबारा होने वाले और तकनीकी रूप से कॉम्प्लेक्स कैंसर का भी मल्टीडिसिप्लिनरी प्लानिंग, समय पर हस्तक्षेप और एडवांस्ड सर्जिकल विशेषज्ञता के जरिए सफल इलाज संभव है।”
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 के अवसर पर, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली, ने लोगों से तंबाकू सेवन से बचने, सिर और गर्दन के कैंसर के शुरुआती संकेतों के प्रति सतर्क रहने और बेहतर उपचार परिणाम एवं जीवित रहने की संभावना बढ़ाने के लिए समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की अपील की।
भगवा टी-शर्ट, कलावा पहनने वाले, नाम बदलकर व्यापार करने वाले विधर्मीयो पर कार्रवाई नहीं हुई तो बजरंग दल प्रदर्शन करने को उग्र होगा।
If action is not taken against the non-believers who wear saffron T-shirts, sacred thread and do business by changing their names, then Bajrang Dal will be ready to protest.
रिपोर्टर अक्षय चौधरी
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा नाम बदलकर या हिंदू नाम रखकर ठेला/दुकान लगाने वाले मामलों पर विरोध जताया है। विहिप अधिकारियों का कहना है कि इस तरह से मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति ‘लव जिहाद’, थूक जिहाद, जैसे आदि जिहाद फैलाने का काम करते है।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुछ लोग दूसरे संप्रदाय के होकर हिंदू नाम और भगवा टी-शर्ट पहनकर, हाथ में कलावा बांधकर वेज बिरयानी बेच रहे है। जिसकी तलाशी में कई कर्मचारियों का नाम मुस्लिम समुदाय का होना सामने आया, जिसके बाद हंगामा हुआ तथा बजरंग दल की टीम ने मेरठ के टीपी नगर गेट के सामने हनुमान मंदिर पर इस अभियान को शुरू किया।
मंदिर के 500 मीटर के दायरे में नॉनवेज की दुकान संचालित कर रहे सभी व्यापारियों को नॉनवेज की दुकान हटाने की चेतावनी दी। और जिन पर गलत नाम लिखे हुए है। उनसे सही नाम लिखने के लिए कहा गया। विहिप के महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा ने कहा कि अगर इन सभी व्यापारियों ने सही नाम नहीं लिखवाए या मेरठ महानगर में हिंदू मंदिरों के 500 मीटर के दायरे में कही भी नॉनवेज की दुकानें संचालित मिली तो बजरंग दल मेरठ महानगर में प्रदर्शन करने को उग्र होगा।
इस दौरान महानगर विद्यार्थी प्रमुख विशाल धानक, गौ रक्षा प्रमुख पुनीत धानक, महानगर सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख उज्ज्वल तायल, मिट्ठू कंसल, तुषार पंडित, देव वर्मा आदि उपस्थित रहे।
फर्म के जीएसटी नंबर का दुरुपयोग कर लाखों की ठगी का आरोप, व्यापारी ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार!
Accused of fraud of lakhs of rupees by misusing the GST number of the firm, the businessman appealed to the SSP for justic!
मेरठ अक्षय चौधरी
मेरठ के वैली बाजार निवासी व्यापारी दीपक बंसल, संचालक राधा कृष्ण गारमेंट्स, ने फर्म के नाम और जीएसटी नंबर का दुरुपयोग कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत में उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में उनकी दुकान के बोर्ड से फर्म का नाम और जीएसटी नंबर लेकर आरोपी बंटी टंडन, निवासी सरस्वती लोक, शिव मंदिर, मेरठ, ने दिल्ली से करीब 3.75 लाख रुपये का माल खरीदा, जिसकी भुगतान नहीं किया गया। अब बकाया रकम ब्याज सहित बढ़कर करीब 5.12 लाख रुपये बताई जा रही है, जिसका नोटिस व्यापारी दीपक बंसल को मिला है।
पीड़ित व्यापारी ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और दिल्ली के संबंधित व्यापारी को बुलाकर आमना-सामना कराने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि माल किसने खरीदा और पूरे धोखाधड़ी प्रकरण की सच्चाई सामने आ सके।
पत्नी के अवैध संबंध के चलते पति ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई, पुलिस जांच कर रही।
The police are investigating whether the husband committed suicide or was murdered due to his wife’s illicit relationship.
बरेली विजय वर्मा
बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित रामगंगा नगर कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। मृतक सुमित की मौत को लेकर परिजनों ने बड़ा आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि मानसिक प्रताड़ना और साजिश का नतीजा है। मामले में पत्नी काजल और उसके कथित प्रेमी निहाल सैनी को जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के चाचा बिजेंद्र कुमार ने बिथरी चैनपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुमित की पत्नी के पड़ोस में रहने वाले युवक से नजदीकियां बढ़ गई थीं। जब सुमित को इस रिश्ते की भनक लगी और उसने विरोध किया, तो हालात और बिगड़ गए। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने मिलकर सुमित को लगातार अपमानित करना और मानसिक रूप से तोड़ना शुरू कर दिया। उसे बार-बार आत्महत्या करने तक के लिए उकसाया जाता था।
परिवार का कहना है कि सुमित को इस हद तक प्रताड़ित किया गया कि वह टूट गया। उसे नपुंसक कहकर अपमानित किया गया और जिंदा रहने पर ताने दिए गए। यहां तक कहा गया कि मर जा, ताकि हम दोनों पति-पत्नी की तरह रह सकें। लगातार मिल रहे ऐसे जख्मों ने उसे अंदर से खत्म कर दिया। बताया गया कि 16 अप्रैल को सुमित अचानक घर छोड़कर चला गया था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। हालांकि अगले दिन वह वापस लौट आया, लेकिन हालात नहीं बदले। मानसिक दबाव और तनाव लगातार बढ़ता गया।
24 अप्रैल की दोपहर उसकी पत्नी ने बहन को फोन कर फांसी लगाने की बात कही। लेकिन जब परिजन मौके पर पहुंचे तो सुमित का शव फंदे पर नहीं, बल्कि चारपाई पर पड़ा मिला। यही सबसे बड़ा सवाल बन गया अगर फांसी लगाई थी तो शव नीचे किसने उतारा, और तुरंत सूचना क्यों नहीं दी गई, इन सवालों के जवाब नहीं मिलने से मामला और गहरा गया है। जांच के दौरान काजल के पास से एक अलग कीपैड मोबाइल मिला, जिसे वह छुपाकर रखती थी। आरोप है कि इसी फोन से वह अपने प्रेमी से लगातार संपर्क में रहती थी। यह मोबाइल अब पूरे मामले की अहम कड़ी माना जा रहा है।
परिवार ने साफ तौर पर कहा है कि सुमित की मौत के पीछे गहरी साजिश है। उनका आरोप है कि मानसिक उत्पीड़न और रिश्तों के खेल ने उसकी जान ले ली। उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सबकी नजर इस पर है कि यह मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई बड़ा खेल छुपा है। इलाके में इस घटना को लेकर आक्रोश और चर्चा दोनों चरम पर हैं।
मेरठ: विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा चावली देवी इंटर कॉलेज ब्रह्मपुरी में सीता नवमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Meerut: Sita Navami program was organized by Vishwa Hindu Parishad, Matrishakti Durga Vahini at Chawali Devi Inter College Brahmapuri.
मेरठ चीनू चौधरी
मेरठ: विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा चावली देवी इंटर कॉलेज ब्रह्मपुरी में सीता नवमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता विभाग संयोजिका विचित्रा कौशिक जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षा सुरभि जी प्रधानाध्यापिका माय स्वीट होम पब्लिक स्कूल सदर, महानगर संयोजिका पायल जी व महानगर उपाध्यक्षा नीतू जी, ने दीप प्रज्वलित करते हुए किया।
मेरठ चीनू चौधरी
मंच संचालन महानगर सहसंयोजिका, मातृशक्ति बहन कविता जी ने किया। कार्यक्रम में शिप्रा जी महानगर संयोजिका तथा संगीता जी प्रखंड संयोजिका द्वारा माता सीता जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सीता जी के सुंदर-सुंदर भजन किए गए।
विभाग संयोजिका विचित्रा जी ने कहा कि सीता नवमी सिर्फ धार्मिक पर्व नहीं है। ये नारी शक्ति, पर्यावरण और नैतिक मूल्यों का त्योहार है। सीता माता ने बताया कि सम्मान के बिना जीवन नहीं। हमारी बेटियां यही सीखें — यही कार्यक्रम का उद्देश्य है। त्याग, तपस्या, तप: सीता माता का आदर्श है सीता माता राजमहल में रहने वाली। सोने का महल, दास-दासी, हर सुख-सुविधा थी।
लेकिन जब श्रीराम को 14 साल का वनवास हुआ, तो सीता माता ने एक सेकंड में महल छोड़ दिया।उन्होंने कहा — “जहाँ राम, वहाँ मैं”।ये होता है त्याग। अपने सुख से बड़ा दूसरों का साथ। सीता माता सिखाती हैं कि परिवार और कर्तव्य सबसे पहले।जब माता सीता ने धरती माता — की गोद में समाधि ले ली, तो दुनिया को बताया — “स्वाभिमान से बड़ा कुछ नहीं”। ये है तप। अपने सम्मान के लिए सबसे बड़ा बलिदान।”जिसने वन में भी राजमहल सा धर्म निभाया,जिसने अशोक वाटिका में भी स्वाभिमान न गंवाया,वो धरती पुत्री माता सीता हम सबकी प्रेरणा हैं।
उन्होंने बताया बालक के चरित्र तथा व्यवहार के पूर्ण विकास का उत्तरदायित्व माता का ही होता है और उसे मातृत्व का निर्माण तभी संभव है जब हमारी बेटियां को स्व का बोध होगा। बेटियों को जानना होगा कि उनका होना अनमोल है सोशल मीडिया पर ठुमके लगाने वाली स्त्री भारत की नारी का चरित्र नहीं है वह तो माता सीता, गार्गी जी, अहिल्या माता, मैत्री जी की तरह महान है। हमें सीता माता के चरित्र का अनुकरण करना चाहिए हमें समझना चाहिए कि समाज में बदलाव तभी संभव है जब नारी ममतामयी मूरत के साथ-साथ एक योद्धा के रूप में समाज में तत्पर होगी।परिवार का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि परिवार वही इकाई है जो स्त्री के प्रत्येक सुख-दुख में सदैव साथ होती है वह स्त्री ही है जो एक मकान को घर बनाती है वह बेटी के रूप में, बहू के रूप में,माता के रूप में, किसी भी रूप में पूजनीय होती है। माता सीता की आरती तथा पूर्ण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।