हिन्दी सेवा समिति की मेरठ इकाई ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
The Meerut unit of the Hindi Seva Samiti submitted a memorandum to the District Magistrate.
मेरठ संवाददाता चीनू चौधरी
मेरठ। हिन्दी सेवा समिति के तत्वावधान में हिन्दी सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डा गंभीर तथा हिन्दी सेवा समिति मेरठ जनपद के अध्यक्ष डा सुदेश यादव जख्मी ने जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात कर मेरठ किला रोड स्थित रेडियो प्रसारण केन्द्र जो विगत कई वर्षों से स्थापित तो है, परंतु यहाँ से रिकॉर्डिंग कार्य का संचालन अब तक प्रारम्भ नहीं हो सका है, इस पर विस्तृत चर्चा में एनसीआर और मेरठ के रचनाकारों, कलाकारों के बारे में हो रही असुविधा के बारे में बताया कि वर्तमान में साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों की रिकॉर्डिंग हेतु कलाकारों एवं साहित्यकारों को नजीबाबाद जाना पड़ता है, जो समय, दूरी और संसाधनों की दृष्टि से अत्यंत कठिन एवं असुविधाजनक है। ज्ञापन में जिलाधिकारी महोदय से यही अनुरोध किया गया है कि इस केन्द्र में शीघ्र अतिशीघ्र रिकॉर्डिंग की सुविधा को आरम्भ कराया जाये इससे क्षेत्रीय भाषा, लोककला, साहित्य एवं संस्कृति के व्यापक प्रसार को नई गति मिलेगी। दिल्ली-एनसीआर के कई जिलों की प्रतिभाएँ आसानी से इस सुविधा से जुड़ सकेंगी। मेरठ का प्रसारण केन्द्र अपनी पूर्ण क्षमता से कार्य कर सकेगा, जिससे सरकारी संसाधनों का सार्थक और जनोपयोगी उपयोग होगा। माननीय जिलाधिकारी महोदय जी ने अनुरोध को स्वीकारते हुए आश्वस्त किया कि शीघ्र ही किला रोड स्थित रेडियो प्रसारण केन्द्र में रिकॉर्डिंग कार्य प्रारम्भ कराने का प्रयास किया जायेगा।
डा. ईश्वर चन्द ‘गंभीर’ प्रदेश अध्यक्ष, उ.प्र.) (हिन्दी सेवा समिति, मेरठ) मो. ९०२७६८०७८०
कवि सुदेश यादव ‘जख्मी’ अध्यक्ष (हिन्दी सेवा समिति,वर्तमान) मो. 9027687780
मेरठ कमिश्नर के सख्त निर्देशों के बाद भी अवैध निर्माणों पर एमडीए की कार्रवाई शून्य।? चौथे लेंटर की तैयारी।
Despite strict instructions from the Meerut Commissioner, the MDA’s action against illegal constructions remains nil. Preparations for the fourth lintel.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लाख सख्ती के बावजूद भी अवैध निर्माण धड़ल्ले से हो रहे है। अवैध निर्माण कर्ताओं के विकास प्राधिकरण अधिकारियों के साथ मजबूत मिली भगत के चलते हौसले बुलंद हो रहे है और मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ही निर्माण कार्य कर रहे है।
गौरतलब है कि मेरठ मंडल आयुक्त मंडल मेरठ द्वारा मेरठ विकास प्राधिकरण विभाग के अधिकारियों को अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देशों के बावजूद भी मेरठ विकास प्राधिकरण विभाग में बैठे कुछ अधिकारी कमिश्नर के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे है।
बतादे की मेरठ विकास प्राधिकरण के जोन ए वन क्षेत्र के शहर सर्राफा बाजार स्थित नील की गली में बॉम्बे ज्वैलर्स के सामने तथा शिव शंकर मार्किट के नजदीक एक भव्य कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा है जिसके चलते संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई शून्य है क्योंकि धन्ना सेठों के अवैध निर्माणों पर कार्यवाही मोन ही रहती है की जानकारी सामने आई है सूत्रों की माने तो जोन ए वन क्षेत्र के अवर अभियंता राकेश राणा की साठ-गांठ से इस कॉम्प्लेक्स का अवैध निर्माण कार्य हो रहा है और तीन लेंटर डाले जाने के बाद भी चालान तथा सील की कार्रवाई नहीं की गई है।?
(2) जोन ए वन क्षेत्र के बुढ़ाना गेट स्थित स्वामी पाड़ा व जत्ती बड़ा में नियमों को ताक पर रखकर मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ही करीब 700 मीटर एरिया 4 फुट की गली में G+3 की फ्लैटों की भव्य बिल्डिंग का निर्माण तैयार हो रहा है। और वहां एक लिफ्ट भी लगा दी गई है और प्राधिकरण के अवर अभियंता राकेश राणा द्वारा बिल्डिंग पर सील की कार्रवाई भी नहीं की गई है।?
(3) जोन ए वन क्षेत्र के घंटाघर स्थित अव्यवस्थित वैली बाजार में नियमों को ताक पर रखकर तीन मंजिला शोरूम का निर्माण साठ-गांठ के चलते हो रहा है वैली बाजार में हर समय जाम की समस्या बनी रहती है जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एक और शोरूम का अवैध निर्माण पूर्ण हो रहा है जिसमें 03 लेंटर भी डाले जा चुके है और संबंधित अधिकारियों द्वारा सील की कार्रवाई नहीं की गई है।
(4) जोन ए 2, जोन ए 3 के क्षेत्रों में सैकड़े की संख्या में व्यवसायिक निर्माण मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ही हो रहे है। और मेरठ विकास प्राधिकरण क्षेत्र के आउटर पर विकसित की जा रही है अवैध कालोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपाते हुए नजर आ रहे है।
ग्राउंड जीरो रिपोर्ट के मुताबिक मेरठ शहर में अवैध विकास चर्म सीमा पर है जिसकी वजह से घंटो घंटों जाम की समस्या बनी रहती है। और आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जबकि सरकारी विभाग में बैठे अधिकारियों से जनता की समस्याओं का संज्ञान लेकर निस्तारण करने के लिए कहा है लेकिन अधिकारी कार्रवाई करने की जगह चुप्पी साधे हुए बैठे है। जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है की चर्चा शहर में बनी हुई है।?
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग द्वारा गैस की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कड़ी कार्यवाही
Under the direction of District Magistrate Mayur Dixit, the District Supply Department is continuously taking strict action against gas black marketers.
हरिद्वार सनी वर्मा
17 अवैध घरेलू सिलेंडर जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा किया गया दर्ज
जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की किसी भी देश मेंवर्मा। कालाबाजारी एवं घटतौली न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति विभाग को निरंतर छापामारी करने के निर्देश दिए गए है।
जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जिला अधिकारी के निर्देशन में पूर्ति निरीक्षक बहादराबाद द्वारा रावली महदूद क्षेत्र से 17 अवैध घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए है एवं एक अभियुक्त जावेद पुत्र अख्तर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उन्होंने अवगत कराया है कि अवैध घरेलू सिलेंडर घटतौली एवं अवैध भंडारण के संबंध में छापेमारी की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
इस कार्यवाही में पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल,अरुण सैनी सहित थाना सिडकुल की चीता पुलिस मौजूद रहे।
हरिद्वार के सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा संसद में सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया गया। उन्होंने सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम (BADP) के अंतर्गत पिछले तीन वर्षों में विभिन्न राज्यों में निधि आवंटन, व्यय, तथा बुनियादी ढांचे के विकास की स्थिति पर विस्तृत जानकारी मांगी।
Shri Trivendra Singh Rawat, Member of Parliament from Haridwar and former Chief Minister of Uttarakhand, raised an important question in Parliament regarding the overall development of border areas. He sought detailed information on the status of fund allocation, expenditure, and infrastructure development in various states over the past three years under the Border Area Development Programme (BADP)
उत्तराखण्ड, सनी वर्मा
देहरादून/ नई दिल्ली।
सीमांत के सशक्त प्रहरी, विकास के विश्वसनीय नेतृत्व: त्रिवेन्द्र
सांसद रावत ने अपने प्रश्न के माध्यम uसे यह भी जानना चाहा कि क्या सीमावर्ती गांवों में सड़क, स्वास्थ्य एवं संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, तथा क्या इस कार्यक्रम को वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम (VVP) के साथ एकीकृत किया गया है।
इस पर गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने लिखित उत्तर में स्पष्ट किया कि बीएडीपी का क्रियान्वयन 16 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 0-10 किमी के भीतर स्थित गांवों में किया जा रहा है। वर्ष 2004-05 से अब तक 39,248 से अधिक विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनमें सड़क, पुल, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, आंगनवाड़ी एवं अन्य सामाजिक अवसंरचनाएं शामिल हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने यह भी बताया कि पिछले तीन वर्षों में ₹168.90 करोड़ की राशि प्रतिबद्ध देयताओं के तहत जारी की गई है तथा वर्तमान में बीएडीपी अपने सनसेट फेज में है। इसके साथ ही सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास हेतु वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम (VVP-I एवं VVP-II) को लागू किया गया है, जिसके अंतर्गत हजारों गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।
सांसद रावत ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामाजिक-आर्थिक सुदृढ़ता, दोनों दृष्टियों से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं निश्चित रूप से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगी।
उन्होंने विशेष रूप से यह भी उल्लेख किया कि वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम के माध्यम से सीमांत गांवों में बुनियादी सुविधाओं, रोजगार के अवसरों एवं जीवन स्तर में व्यापक सुधार आएगा, जिससे पलायन पर भी रोक लगेगी।
सांसद रावत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं गृह मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत के सीमा गांव ‘अंतिम नहीं, बल्कि प्रथम गांव’ के रूप में विकसित होंगे।
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर इलाके में सोमवार देर रात चार जंगली हाथियों के रिहायशी क्षेत्र में पहुंचने से हड़कंप मच गया। जंगल से निकलकर आबादी के बीच पहुंचे इन विशालकाय हाथियों को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
Haridwar. Four wild elephants entered a residential area in the Jagjitpur area of the Kankhal police station area late Monday night, causing a stir. The sight of these massive elephants emerging from the forest and entering the residential area spread panic among the locals.
हरिद्वार सनी वर्मा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी देर रात सड़कों और गलियों में घूमते नजर आए, जिससे राहगीरों ने अपने रास्ते बदल लिए। इस दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हरिद्वार सनी वर्मा
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आवाजें कर हाथियों को आबादी से दूर खेतों की ओर जाने के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई। हालांकि, इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कनखल और आसपास के क्षेत्रों में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।
लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। फिलहाल क्षेत्र के लोग दहशत के साये में जीवन जीने को मजबूर हैं।
मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी गतिमान कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कुंभ से जुड़े निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
While reviewing the progress of preparations for the Kumbh Mela 2027, Mela Adhikari Mrs. Sonika directed the implementing agencies to complete all ongoing works in a timely manner. She clearly stated that if any delay or negligence is found in the construction work related to the Kumbh, strict action will be taken against the concerned officials.
हरिद्वार सनी वर्मा
उन्होंने कुंभ मेला के लिए की जाने वाली अस्थायी व्यवस्थाओं से जुड़े सभी कार्यों के आगणन शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक आगणन सही, तर्कसंगत एवं औचित्यपूर्ण होना चाहिए। साथ ही, वर्ष 2021 के कुंभ मेला की अवशेष सामग्री का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों में अनावश्यक दोहराव न हो और केवल आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए ही प्रावधान रखा जाए।
मेलाधिकारी ने कहा कि मेला से जुड़े कार्यों की प्रगति की सघन समीक्षा के लिए प्रत्येक पखवाड़े में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यदायी संस्थाओं के अधीक्षण अभियंता या अधिशासी अभियंता स्तर के अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग कर प्रगति का ब्यौरा देंगे।
उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की निरंतर निगरानी करें। अपर मेलाधिकारी एवं उप मेलाधिकारी को भी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर विभागों के कार्यों का मूल्यांकन करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
मेलाधिकारी ने कार्यस्थलों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों को निरंतर सुचारू बनाए रखने तथा श्रमिकों की दैनिक उपस्थिति और कार्य प्रगति की रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए । गुणवत्ता नियंत्रण के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं एवं मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि थर्ड पार्टी निरीक्षण एजेंसियों से नियमित जांच भी कराई जाए। इसमें लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सीसीआर-2 भवन के निर्माण कार्य को गति देने के लिए दो पालियों में कार्य कराने के निर्देश देते हुए मेलाधिकारी ने कहा कि बड़ी अवस्थापना परियोजनाओं की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाए और निर्धारित समयसीमा का सख्ती से पालन किया जाए।
बैठक में अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेलाधिकारी आकाश जोशी, मनजीत सिंह गिल, टेक्निकल सेल के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार, अनुभव नौटियाल, पीआईयू के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुश सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।
राजपुर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास जी को मंत्री पद मिलने पर भाजपा नेता बचना शर्मा एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निजी आवास में जाकर बधाई दी।
BJP leader Bachna Sharma and workers went to the private residence of Rajpur MLA and Cabinet Minister Shri Khajan Das ji and congratulated him on getting the ministerial post.
हरिद्वार सनी वर्मा
भाजपा वरिष्ठ नेत्री बचना शर्मा लाखामंडल व भाजपा कार्यकर्ता नवीन कुमार उत्तराखंडी, और ओम प्रकाश पूर्व युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी ने खजान दास जी को पुष्प भेंट कर बधाई दी।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता बचना शर्मा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री खजान दास जी के नेतृत्व में पार्टी 2027 में फिर से जीत हासिल करेगी। और भाजपा कार्यकर्ताओं ने खजान दास जी के प्रति अपना समर्थन दिया। खजान दास जी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए काम करते रहेंगे।
राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा जन-जन की सरकार 4 साल बेमिसाल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में उत्तराखंड सर्वांगीण विकास की नई मिसाल बन रहा है।
Minister of State Sunil Saini said, “The government of the people has been unmatched for four years. Under the able leadership of Chief Minister Shri Pushkar Singh Dhami, the state of Uttarakhand is continuously progressing on the path of development. Under the visionary guidance of Chief Minister Shri Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand is becoming a new example of all-round development.”
हरिद्वार सनी वर्मा
स्थानीय उत्पादन बेहतर कनेक्टिविटी उद्योग एवं निवेश तथा हर मौसम पर्यटन सहित देवभूमि अपनी अलौकिक विरासत को संजोते हुए विकास के नए पथ पर आगे बढ़ रही है,
इंफ्रास्ट्रक्चर एवं कनेक्टिविटी में अगर हम बात करें तो केदारनाथ हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना, दिल्ली देहरादून एलिवेटेड रोड निर्माण, ऋषिकेश करणप्रयाग रेल लाइन प्रगति पर ,सॉन्ग वह जब रानी बांध परियोजना, पर्वतीय जिलों में हेली सेवा विस्तार, अन्य क्षेत्रों में भी अभूतपूर्व कार्य हुए हैं
जैसे हरित ऊर्जा एवं ग्रामीण विकास, तीस हजार युवाओं को सरकारी नौकरी ,बारह हजार एकड़ भूमि अतिक्रमण मुक्त पेंशन योजना में वृद्धि एवं मासिक भुगतान ,
समान नागरिक संहिता ,सशक्त भू कानून, सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, नकल विरोधी कानून, सशक्त और मजबूत कानून लाकर उत्तराखंड के विकास को गति दी गई ।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने शानदार और ऐतिहासिक कार्य किए हैं यूसीसी लाने वाले पहला राज्य बने ,कठोर धर्मांतरण कानून लाया गया राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक वृद्धि, बीस हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित किए गए ,बिजली उत्पादन में तीन गुना वृद्धि 4 साल में लिए गए मजबूत फसलों से उत्तराखंड को नई पहचान मिली ।
सुनील सैनी राज्य मंत्री ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में 4 साल बेमिसाल और आगे भी उत्तराखंड राज्य निरंतर विकास के पथ पर तेजी से गतिमान है पुनः देवभूमि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा और प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलेगा निश्चित ही पर्वतीय राज्यों में उत्तराखंड देश का प्रथम राज्य कहलायेगा ।
जल, स्वच्छता और पर्यावरण के लिए युवाओं ने लिया संकल्प – आज से ग्रोइंग पीपल संस्था का आई विल अभियान शुरू।
Youth took a pledge for water, cleanliness and environment – Growing People organization’s I Will campaign starts from today.
मेरठ चीनू चौधरी
मेरठ। विश्व जल दिवस के अवसर पर आईआईएमटी विश्वविद्यालय के सभागार में सामाजिक संस्था द ग्रोइंग पीपल, मेरठ नगर निगम तथा आईआईएमटी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जल संरक्षण विषय पर एक प्रभावशाली कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा को समर्पित एक माह के जन-जागरूकता अभियान “आई विल” का शुभारंभ भी किया गया।
सामाजिक संस्था द ग्रोइंग पीपल द्वारा प्रत्येक वर्ष 22 मार्च (अंतरराष्ट्रीय जल दिवस) से 22 अप्रैल (पृथ्वी दिवस) तक एक माह का जन-जागरूकता अभियान “आई विल” चलाया जाता है। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, संस्थानों एवं आवासीय क्षेत्रों में जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और लोगों को व्यक्तिगत स्तर पर जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया जाता है।
मेरठ चीनू चौधरी
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीवान ग्रुप ऑफ स्कूल के डायरेक्टर एच. एम. राउत ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के मेरठ महानगर उपाध्यक्ष वीनस शर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मेरठ डॉ. अमर सिंह, कन्या गुरुकुल नारंगपुर की संस्थापक रश्मि आर्या, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कवि वीरेश त्यागी तथा स्कूल ऑफ साइंसेस की डीन प्रोफेसर डॉ. विनीता शुक्ला उपस्थित रहे।
मेरठ चीनू चौधरी
कार्यक्रम में वक्ताओं ने जल संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि यदि आज जल को नहीं बचाया गया तो आने वाले समय में जल संकट गंभीर रूप ले सकता है। उन्होंने लोगों से जल का दुरुपयोग रोकने, वर्षा जल संचयन अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।
द ग्रोइंग पीपल की अध्यक्ष अदिति चन्द्रा एवं उनकी टीम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अदिति चन्द्रा ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए “आई विल” की शपथ दिलाई और सभी से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मेरठ चीनू चौधरी
इस अवसर पर आईआईएमटी विश्वविद्यालय में संस्था द्वारा स्टूडेंट इको काउंसिल का गठन भी किया गया तथा विद्यार्थियों को बैज लगाकर स्वच्छता और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
कार्यशाला में पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें संजना ने प्रथम, कामाक्षी ने द्वितीय तथा आरुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
मेरठ चीनू चौधरी
कार्यक्रम में एसबीएम टीम लीडर विकास कुमार, विपिन पाल, आईआईएमटी विश्वविद्यालय से गौरव राय, शुभा द्विवेदी, पूजा शर्मा, हिमांशी चौधरी, ग्रोइंग पीपल से विनय गोयल, पवन शर्मा, कल्पना यादव, मोहित कपूर, नरेंद्र शर्मा, बीना तथा दिनेश चन्द्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आईआईएमटी की छात्रा आरुषि ने किया। कार्यशाला में 500 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को इसके लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करना रहा।
आपदा प्रबन्धन के लिए जनपद में किए जा रहे कार्यों की सचिव राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार मनीष भारद्वाज ने की समीक्षा बैठक।
Manish Bhardwaj, Secretary, National Disaster Management Authority, Government of India, held a review meeting on the work being done in the district for disaster management.
हरिद्वार सनी वर्मा
जनपद में जलभराव से निपटने के लिए ड्रेनेज सिस्टम के उचित कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश
हिल बाईपास मनसा देवी पहाड़ी पर हो रहे भूस्खलन के लिए उचित प्रबन्धन के दिए निर्देश
आपदा की दृष्टिगत आमजन मानस को अलर्ट करने के लिए सभी नागरिकों से मोबाइल फोन पर सचेत ऐप डाउनलोड करने के लिए किया जाए जागरूक
बाढ़ की स्थिति में आपदा मित्रों एवं गंगा प्रहरियों के साथ गंगा तट पर रहने वाले लोगों को दिया प्रशिक्षण
भारत सरकार के सचिव, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) मनीष भारद्वाज ने जनपद हरिद्वार में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए जिला आपदा प्रबंधन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस, सिंचाई, स्वास्थ्य, नगर निगम सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
समीक्षा बैठक के दौरान सचिव भारद्वाज ने कहा कि हरिद्वार जनपद आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। यहां कुंभ, कांवड़ मेला एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान वर्षभर करोड़ों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। ऐसे में स्थानीय नागरिकों एवं बाहरी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए आपदा प्रबंधन तंत्र को आधुनिक तकनीकों एवं बेहतर समन्वय के साथ सशक्त बनाना आवश्यक है।
उन्होंने जनपद में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु दीर्घकालिक एवं प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पूर्व तैयारी अत्यंत आवश्यक है, ताकि जनजीवन प्रभावित न हो। इसके साथ ही हिल बाईपास स्थित मनसा देवी पहाड़ी क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन के लिए उचित पर पर प्रबंधन करते हुए वहां स्थायी एवं वैज्ञानिक समाधान अपनाने के निर्देश दिए।
सचिव आपदा ने आपदा की स्थिति में समय पर सूचना प्रसारण की महत्ता पर बल देते हुए “सचेत ऐप” के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को इस ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करने के लिए जागरूक किया जाए, जिससे किसी भी आपदा या बाढ़ की स्थिति में त्वरित अलर्ट जारी किया जा सके।
बैठक में बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदा मित्रों, गंगा प्रहरियों एवं गंगा तट पर रहने वाले लोगों को आपदा से निपटने हेतु प्रशिक्षण दिया जाए। सचिव ने निर्देशित किया कि इस प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी एवं व्यवहारिक बनाया जाए, जिससे आपदा के समय त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सचिव आपदा प्रबन्धन को जनपद में चल रहे आपदा प्रबंधन कार्यों, संसाधनों की उपलब्धता एवं भविष्य की कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा आश्वस्त किया कि जनपद में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे है तथा किसी भी आपदा से निपटने के लिए सभी को समय समय पर आवश्यक दिशा निर्देश एवं मॉकड्रिल भी किया जा रहा है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।