पत्नी के अवैध संबंध के चलते पति ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई, पुलिस जांच कर रही

पत्नी के अवैध संबंध के चलते पति ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई, पुलिस जांच कर रही।

The police are investigating whether the husband committed suicide or was murdered due to his wife’s illicit relationship.

बरेली विजय वर्मा

बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित रामगंगा नगर कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। मृतक सुमित की मौत को लेकर परिजनों ने बड़ा आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि मानसिक प्रताड़ना और साजिश का नतीजा है। मामले में पत्नी काजल और उसके कथित प्रेमी निहाल सैनी को जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के चाचा बिजेंद्र कुमार ने बिथरी चैनपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुमित की पत्नी के पड़ोस में रहने वाले युवक से नजदीकियां बढ़ गई थीं। जब सुमित को इस रिश्ते की भनक लगी और उसने विरोध किया, तो हालात और बिगड़ गए। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने मिलकर सुमित को लगातार अपमानित करना और मानसिक रूप से तोड़ना शुरू कर दिया। उसे बार-बार आत्महत्या करने तक के लिए उकसाया जाता था।

 

परिवार का कहना है कि सुमित को इस हद तक प्रताड़ित किया गया कि वह टूट गया। उसे नपुंसक कहकर अपमानित किया गया और जिंदा रहने पर ताने दिए गए। यहां तक कहा गया कि मर जा, ताकि हम दोनों पति-पत्नी की तरह रह सकें। लगातार मिल रहे ऐसे जख्मों ने उसे अंदर से खत्म कर दिया। बताया गया कि 16 अप्रैल को सुमित अचानक घर छोड़कर चला गया था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। हालांकि अगले दिन वह वापस लौट आया, लेकिन हालात नहीं बदले। मानसिक दबाव और तनाव लगातार बढ़ता गया।

 

24 अप्रैल की दोपहर उसकी पत्नी ने बहन को फोन कर फांसी लगाने की बात कही। लेकिन जब परिजन मौके पर पहुंचे तो सुमित का शव फंदे पर नहीं, बल्कि चारपाई पर पड़ा मिला। यही सबसे बड़ा सवाल बन गया अगर फांसी लगाई थी तो शव नीचे किसने उतारा, और तुरंत सूचना क्यों नहीं दी गई, इन सवालों के जवाब नहीं मिलने से मामला और गहरा गया है। जांच के दौरान काजल के पास से एक अलग कीपैड मोबाइल मिला, जिसे वह छुपाकर रखती थी। आरोप है कि इसी फोन से वह अपने प्रेमी से लगातार संपर्क में रहती थी। यह मोबाइल अब पूरे मामले की अहम कड़ी माना जा रहा है।

 

परिवार ने साफ तौर पर कहा है कि सुमित की मौत के पीछे गहरी साजिश है। उनका आरोप है कि मानसिक उत्पीड़न और रिश्तों के खेल ने उसकी जान ले ली। उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सबकी नजर इस पर है कि यह मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई बड़ा खेल छुपा है। इलाके में इस घटना को लेकर आक्रोश और चर्चा दोनों चरम पर हैं।

मेरठ: विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा चावली देवी इंटर कॉलेज ब्रह्मपुरी में सीता नवमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

मेरठ: विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा चावली देवी इंटर कॉलेज ब्रह्मपुरी में सीता नवमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Meerut: Sita Navami program was organized by Vishwa Hindu Parishad, Matrishakti Durga Vahini at Chawali Devi Inter College Brahmapuri.

मेरठ चीनू चौधरी

मेरठ: विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा चावली देवी इंटर कॉलेज ब्रह्मपुरी में सीता नवमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता विभाग संयोजिका विचित्रा कौशिक जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षा सुरभि जी प्रधानाध्यापिका माय स्वीट होम पब्लिक स्कूल सदर, महानगर संयोजिका पायल जी व महानगर उपाध्यक्षा नीतू जी, ने दीप प्रज्वलित करते हुए किया।

मेरठ चीनू चौधरी

मंच संचालन महानगर सहसंयोजिका, मातृशक्ति बहन कविता जी ने किया। कार्यक्रम में शिप्रा जी महानगर संयोजिका तथा संगीता जी प्रखंड संयोजिका द्वारा माता सीता जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सीता जी के सुंदर-सुंदर भजन किए गए।

विभाग संयोजिका विचित्रा जी ने कहा कि सीता नवमी सिर्फ धार्मिक पर्व नहीं है। ये नारी शक्ति, पर्यावरण और नैतिक मूल्यों का त्योहार है। सीता माता ने बताया कि सम्मान के बिना जीवन नहीं। हमारी बेटियां यही सीखें — यही कार्यक्रम का उद्देश्य है। त्याग, तपस्या, तप: सीता माता का आदर्श है सीता माता राजमहल में रहने वाली। सोने का महल, दास-दासी, हर सुख-सुविधा थी।

लेकिन जब श्रीराम को 14 साल का वनवास हुआ, तो सीता माता ने एक सेकंड में महल छोड़ दिया।उन्होंने कहा — “जहाँ राम, वहाँ मैं”।ये होता है त्याग। अपने सुख से बड़ा दूसरों का साथ। सीता माता सिखाती हैं कि परिवार और कर्तव्य सबसे पहले।जब माता सीता ने धरती माता — की गोद में समाधि ले ली, तो दुनिया को बताया — “स्वाभिमान से बड़ा कुछ नहीं”। ये है तप। अपने सम्मान के लिए सबसे बड़ा बलिदान।”जिसने वन में भी राजमहल सा धर्म निभाया,जिसने अशोक वाटिका में भी स्वाभिमान न गंवाया,वो धरती पुत्री माता सीता हम सबकी प्रेरणा हैं।

उन्होंने बताया बालक के चरित्र तथा व्यवहार के पूर्ण विकास का उत्तरदायित्व माता का ही होता है और उसे मातृत्व का निर्माण तभी संभव है जब हमारी बेटियां को स्व का बोध होगा। बेटियों को जानना होगा कि उनका होना अनमोल है सोशल मीडिया पर ठुमके लगाने वाली स्त्री भारत की नारी का चरित्र नहीं है वह तो माता सीता, गार्गी जी, अहिल्या माता, मैत्री जी की तरह महान है। हमें सीता माता के चरित्र का अनुकरण करना चाहिए हमें समझना चाहिए कि समाज में बदलाव तभी संभव है जब नारी ममतामयी मूरत के साथ-साथ एक योद्धा के रूप में समाज में तत्पर होगी।परिवार का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि परिवार वही इकाई है जो स्त्री के प्रत्येक सुख-दुख में सदैव साथ होती है वह स्त्री ही है जो एक मकान को घर बनाती है वह बेटी के रूप में, बहू के रूप में,माता के रूप में, किसी भी रूप में पूजनीय होती है। माता सीता की आरती तथा पूर्ण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की ‘खालसा हेल्प फाउंडेशन’ के सेवा कार्यों की सराहना, राष्ट्रीय अध्यक्ष हरप्रीत मान को किया अपने आवास पर सम्मानित

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की ‘खालसा हेल्प फाउंडेशन’ के सेवा कार्यों की सराहना, राष्ट्रीय अध्यक्ष हरप्रीत मान को किया अपने आवास पर सम्मानित

Former Chief Minister Akhilesh Yadav praised the service work of ‘Khalsa Help Foundation’ and honored National President Harpreet Mann at his residence.

मेरठ अक्षय चौधरी

समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय मेरठ की प्रसिद्ध संस्था ‘खालसा हेल्प फाउंडेशन’ के कार्यों की गूँज अब प्रदेश की राजधानी तक पहुँच गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने संस्था द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्यों से प्रभावित होकर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरप्रीत मान और उनकी टीम को दिल्ली स्थित अपने आवास पर आमंत्रित किया।

संस्था ने पगड़ी पहनाकर किया स्वागत

मुलाकात के दौरान संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष हरप्रीत मान ने माननीय अखिलेश यादव जी को पारंपरिक सिख मर्यादा के अनुसार पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हरप्रीत मान ने अखिलेश यादव को संस्था की गतिविधियों और सामाजिक कार्यों पर आधारित एक पत्रिका भी भेंट की, जिस पर विस्तार से चर्चा हुई।

अखिलेश यादव ने की प्रशंसा

मेरठ अक्षय चौधरी

संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा, “मैं आपके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों से पहले से ही अवगत हूँ। आप और आपकी टीम समाज के वंचित वर्गों के लिए अत्यंत सराहनीय कार्य कर रही है।” उन्होंने विशेष रूप से सिख समाज द्वारा मानवता की सेवा में दिए जाने वाले निस्वार्थ योगदान की प्रशंसा की।

फाउंडेशन ने जताया आभार

इस गौरवपूर्ण सम्मान के मिलने पर हरप्रीत मान ने कहा कि माननीय अखिलेश यादव जी के उत्साहवर्धन से पूरी टीम में नया जोश भरा है। खालसा हेल्प फाउंडेशन उनके स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है। संस्था भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ समाज सेवा के संकल्प को जारी रखेगी।

चारधाम यात्रा को निर्विघ्न,सुरक्षित एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आज हर की पैड़ी पर आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय शंकर पांडे एवं आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर कुशल यात्रा संचालन की प्रार्थना

चारधाम यात्रा को निर्विघ्न,सुरक्षित एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आज हर की पैड़ी पर आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय शंकर पांडे एवं आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर कुशल यात्रा संचालन की प्रार्थना

To ensure smooth, safe and secure completion of the Chardham Yatra, Garhwal Division Commissioner Vinay Shankar Pandey and Garhwal IG Rajiv Swaroop prayed to Mother Ganga at Har Ki Pauri today and prayed for the smooth conduct of the Yatra.

हरिद्वार सनी वर्मा

चारधाम यात्रा शुरू होने से एक दिन पूर्व आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे,आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने हर की पैड़ी में मां गंगा की पूजा अर्चना कर चार धाम यात्रा को निर्विघ्न,सुरक्षित एवं कुशलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए मां गंगा से प्रार्थना की।

     इस अवसर पर मां गंगा की पूजा अर्चना करते हुए आयुक्त गढ़वाल मंडल ने कहा कि हरिद्वार को चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार माना जाता है और यहीं से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आगे की यात्रा के लिए रवाना होते हैं, ऐसे में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है, कमिश्नर ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है, ऋषिकुल मैदान में रजिस्ट्रेशन काउंटर स्थापित किए गए हैं जहां यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंधन किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि चार दहन यात्रा के दौरान कही ओवर रेटिंग न हो ,मौसम की जानकारी यात्रियों समय समय पर मिलती रहे,सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई है।

     उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष करीब 51 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की थी जबकि इस बार यात्रा शुरू होने से पहले ही 18 लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं, आंकड़ों से साफ है कि इस बार भी यात्रा में भारी भीड़ की संभावना है, ऐसे में सुरक्षा, ट्रैफिक और सुविधाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

     इस अवसर पर श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान सहित श्री गंगा सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

अज्ञात हत्या का 24 घंटे में किया अनावरण मृतक की शिनाख्त के लिये किये जा रहे है प्रयास शिनाख्त नहीं होने पर मृतक को न्याय दिलाने के लिए पुलिस स्वयं बनी वादी।

अज्ञात हत्या का 24 घंटे में किया अनावरण मृतक की शिनाख्त के लिये किये जा रहे है प्रयास शिनाख्त नहीं होने पर मृतक को न्याय दिलाने के लिए पुलिस स्वयं बनी वादी।

Unknown murder case solved within 24 hours. Efforts are being made to identify the deceased. In case of failure to identify the deceased, the police itself became the plaintiff to get justice for the deceased.

हरिद्वार सनी वर्मा

 

मृतक एवं मारने वाले दोनों थे अज्ञात

 

CCTV व सघन चेकिंग से घटना का अनावरण कर अज्ञात अभियुक्तों को किया गिफ्तार

 

 

👉👉 दिनांक 14/04/2026 की वन विभाग के कर्मचारी द्वारा सूचना दी कि राजाजी नेशनल पार्क में एक शव पड़ा हुआ है जिस सूचना पर चौकी प्रभारी खड़खड़ी मैं चेतके 3 कर्मचारियों के मौके पर गए तो पाया कि एक साधु बाबा का शव पड़ा है तथा इसके शरीर पर छोटे लगी हुई है चौकी प्रभारी खड़खड़ी द्वारा उक्त सूचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार को अवगत कराया गया इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार मय पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुंचे तो मौके पर देखा कि एक व्यक्ति जिसकी उम्र- 45 वर्ष लगभग प्रतीत हो रही थी लहूलुहान अवस्था मे पड़ा हुआ था जिसको प्राथमिक उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया जहाँ चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया। इस सूचना से उच्चाधिकारियों को प्रभारी निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार द्वारा मृतक की शिनाख्त एवं अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी तथा मृतक की शिनाख्त न होने का कारण पुलिस को स्वयं वादी बनकर अभियोग पंजीकृत कराने हेतु निर्देर्शित किया गया। पुलिस द्वारा स्वयं वादी बनकर मु0अ0सं0-179/2026 धारा-103(1) BNS पंजीकृत कराया गया। तब पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार द्वारा घटना का अनावरण करने के लिये टीमें गठित की गईं तथा साक्ष्य एकत्रित करने के लिए मोके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया जिनके द्वारा साक्ष्य संकलित किये गए व अन्य गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तथा आसपास गंगाघाटों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व पार्किंग में चेकिंग करवाई गई तो घटना में सीसीटीवी में दिखाई देने वाले संधिग्ध व्यकितयों के कपड़ों का हुलिया सीसीटीवी में दिखाई दिया। सीसीटीवी के आधार पर प्रकाश में आये हुलिया व लड़कों के पास किसी प्रकार का कोई मोबाइल न होना व नशे में प्रतीत होने के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियो की तलाश मैनुवली रूप से और तेज की गई तो दिनांक 17/ 4/ 2026 को जब पुलिस टीम हिल बाईपास पर गस्त कर रही थी तो हिल बाईपास पर सूखी नदी पर बने फ्लाईओवर पर पहुचे तो सडक के बैंण्ड के किनारे बने पैराफिट पर 02 व्यक्ति बैठे दिखाई दिये जिनमें से एक व्यक्ति नें जीन्स की पेंट लाल-सफेद चैकदार कमीज पहनी हैं तथा दूसरे नें सफेद बैंगनी रंग की गोल धारीदार टीशर्ट, काली पेंट पहनी हैं । मृतक अज्ञात बाबा के साथ घटना से पहले सीसीटीवी की फुटेज में भी जाते हुए दोनों व्यक्तियों के द्वारा भी इसी हुलिये के कपड़े पहने हुए थे जिस पर शक होने पर पुलिस टीम द्वारा आवाज देकर दोनों व्यक्तियों को रूकने को कहा तो वह दोनों व्यक्ति सकपकाकर पैराफिट से उठकर हिलबाईपास रोड़ की तरफ को भागने प्रयास करने लगे इस पर पुलिस टीम द्वारा एकदम से दोनों व्यक्तियों को घेरघोटकर पकड़ लिया और नाम पता पूछते हुए जीन्स की पेंट लाल-सफेद चैकदार कमीज पहने हुए व्यक्ति की जामा तलाशी ली गयी तो इसने अपना नाम मनोज कुमार उर्फ चिकना पुत्र रामगणेश निवासी ग्राम बनाममई थाना वेदपुरा जिला ईटावा (उ0प्र0) उम्र-25 वर्ष बताया जामा तलाशी पर कोई जैर वस्तु बरामद नहीं हुई तथा दूसरे व्यक्ति जिसने सफेद बैंगनी रंग की गोल धारीदार टीशर्ट, काली पेंट पहनी हैं अपना नाम रोहित कुमार पुत्र अलकदेव निवासी गाँव सरण थाना पड़ाक जिला पटना (बिहार) उम्र-19 वर्ष बताया जामा तलाशी पर कोई वस्तु बरामद नहीं हुई । शक्ति से पूछताछ की गयी तो दोनों ने सामूहिक रूप से बताया कि हम दोनों की कुछ महिनें पहले हरिद्वार में ही जानपहचान हुई है और हम दोनों गांजा शराब साथ ही पीते हैं जिस कारण हमारी आपस में अच्छी दोस्ती हैं और दिनांक 13 अप्रैल की रात को हम दोनों हरकी पैड़ी के सामने वाले घाट पर ही सोये थे, हम दोनों ने काफी शराब पी थी जिस कारण हमें काफी उल्टी हुई और हमने उस रात खाना नहीं खाया था l अगले दिन सुबह अत्यंत भूख लगने के कारण हम दोनों की नींद सुबह करीब 5:00 बजे ही खुल गई थी l खाना खाने के बाद हम दोनों मोतीचूर तिराहे की तरफ काम ढूंढने गए थे l वहां पर हम दोनों नें गांजा पिया था वहां पर तिराहे के पास ही एक बाबा खड़ा था जो बीड़ी पी रहा था, उसे बीड़ी पीते देख हमें भी तलब लगी और हम उस बाबा के पास गये और नशे की हालत मैं ही हमनें बाबा से कहा कि बाबा हमको भी एक बीड़ी पिला दो, इस पर बाबा ने अपनी जेब में हाथ डालकर एक बीड़ी का बंडल निकाला तो बीड़ी के बण्डल के साथ काफी पैसे भी बाबा के हाथ में आ गये थे जिस पर हमें पैसों का लालच आ गया था और हमने बाबा से कहा कि बाबा हमें कुछ पैसे दे दो, जिस पर बाबा ने मना कर दिया और सबके सामने ही बाबा ने हमें गाली देकर बात की तथा फिर वह वहाँ से मोतीचूर स्टेशन की ओर जाने लगा बाबा के दारा दी गयी गाली के कारण हमें गुस्सा आ गया आ गया था जिस पर हम दोनों ने बाबा को सबक सिखाने व बाबा के पैसे लेने की ठान ली l वह बाबा मोतीचूर रेलवे स्टेशन से होता हुआ सूखीनदी के तरफ रेलवे पटरी पटरी चलता हुआ सूखी नदी के अन्दर से एक सुनसान जंगल के रोखड़ की तरफ को चला जिस पर हमने भी उसका पीछा किया, जैसे ही बाबा अन्दर जंगल में जाकर रोखड़ में सौच के लिए बैठा, तो हम दोनों ने मौका देखकर उसे ज़ोर से धक्का मारा और धक्का लगने के बाद गोल-गोल पत्थर पर गिर गया था और संभल नहीं पाया था l इसी बीच हम दोनों नें एक-एक पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया जिससे बाबा चीखने लगा, हम डर गये इसीलिए हमने उसे पत्थर से और अधिक चोट मारी, जिस पर वह कुछ देर बाद हिलना डुलना बंद हो गया था, हमने बाबा की जेब से पैसे निकाले और सूखी नदी के रास्ते से मौके से भाग गये ।

चार धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए ऋषिकुल मैदान में तैयार किए जा रहे यात्री पंजीकरण केंद्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान ने किया निरीक्षण

चार धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए ऋषिकुल मैदान में तैयार किए जा रहे यात्री पंजीकरण केंद्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान ने किया निरीक्षण

Under the direction of District Magistrate Mayur Dixit, Additional District Magistrate P.R. Chauhan inspected the passenger registration center being prepared at Rishikul Grounds to ensure the smooth conduct of the Char Dham Yatra.

हरिद्वार सनी वर्मा

 

 

 

अपर जिलाधिकारी ने यात्री पंजीकरण केंद्र में सभी कार्यों एवं व्यवस्थाओं को त्वरित गति से पूर्ण करने के दिए निर्देश चार धाम यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए ऋषिकुल मैदान में तैयार किए जा रहे यात्री पंजीकरण केंद्र में किए जा रहे कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान ने देर शाम को व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

अपर जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को निर्देश दिए है कि चार धाम यात्रा के लिए तैयार किए जा रहे यात्री पंजीकरण केंद्र में जो तैयारियां एवं व्यवस्था की जानी है,उनको त्वरित गति से करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार कि कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि ऋषिकुल मैदान में चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए ऑफलाइन पंजीकरण हेतु 20 काउंटर बनाए गए है तथा जिसमें शिफ्ट वार कार्मिकों की तैनाती की गई है तथा यात्रियों के बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था भी की जा रही है।

भाकियू किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने इंडियन पोटाश लिमिटेड डेरी डिवीजन पर जोरदार प्रदर्शन किया। 

भाकियू किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने इंडियन पोटाश लिमिटेड डेरी डिवीजन पर जोरदार प्रदर्शन किया।

Workers of BKU Kisan Sabha staged a strong protest at Indian Potash Limited Dairy Division.

मेरठ चीनू चौधरी

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को भाकियू किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने इंडियन पोटाश लिमिटेड डेरी डिवीजन पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का कारण एक माह पूर्व ड्यूटी के दौरान बसी निवासी कर्मचारी हरेंद्र की हुई मौत को बताया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि मामले में अब तक जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रदर्शन के दौरान भाकियू नेताओं ने एचआर अधिकारी विक्रांत त्यागी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही श्रमिकों की तनख्वाह बढ़ाने और कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग रखी गई। संगठन के अध्यक्ष मनोज त्यागी ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह का समय दिया, जिसमें मांगें पूरी नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की बात कही।

प्रदर्शन के दौरान बताया गया कि जीएम और एचआर अधिकारी विक्रांत त्यागी मौके से अनुपस्थित रहे। हालांकि एचआर मैनेजर अरविंद चौधरी ने किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। किसानों ने कहा कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। बुलंदशहर आगमन पर किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया इस मोके पर हाजी कलवा, हाजी इस्तिकार,सोनू,अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार

वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार

The police administration is fully prepared to ensure the safe conduct of the Baisakhi bath and goodwill conference.

हरिद्वार सनी वर्मा

ऋषिकुल ऑडिटोरियम में मेला ड्यूटी में लगे फोर्स को किया गया ब्रीफ

जिलाधिकारी व एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मेला क्षेत्र को 10 जोन व 33 सेक्टरों में किया गया विभाजित

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा संपूर्ण मेला क्षेत्र

 

आज दिनांक 12.04.2026 को जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित व एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में ऋषिकुल ऑडिटोरियम में वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन हेतु तैनात फोर्स को ब्रीफ किया गया।

 

स्नान पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए सभी कर्मियों को सतर्कता, संयम एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

 

स्थानीय अभिसूचना इकाई को पूरे मेला क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए महत्वपूर्ण सूचनाएं तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

 

जोनल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाएंगे, साथ ही GRP एवं RPF के संपर्क में रहकर रेल के माध्यम से आने वाले यात्रियों की संख्या की मॉनिटरिंग करेंगे तथा समय से प्लान बनाकर सभी को सकुशल रुप से स्नान करायेंगे।

 

बम निरोधक दस्ते (BDS) व श्वान दल को 24 घंटे एंटी-सबोटाज चेकिंग करते हुए पूरे मेला क्षेत्र में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

 

एसएसपी द्वारा दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश-

भीड़ बढ़ने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर दबाव नियंत्रित किया जाए।

प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी पॉइंट पर पूरी जिम्मेदारी से कार्य करे।

मनसा देवी मंदिर एवं चंडी देवी मंदिर में कतार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

महिला घाटों पर विशेष सतर्कता रखते हुए भीड़ का सुचारू संचालन किया जाए।

जल पुलिस द्वारा घाटों पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि डूबने जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

हर की पैड़ी क्षेत्र से भिखारियों को हटाकर आवागमन सुगम बनाया जाए।

रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाए।

भीड़ नियंत्रण हेतु घुड़सवार पुलिस की तैनाती रहेगी।

राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु विशेष प्लान लागू रहेगा।

पर्व अवधि तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

ड्यूटी के दौरान मोबाइल का अनावश्यक उपयोग व नशा पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

श्रद्धालुओं के साथ शिष्ट एवं सौम्य व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

सभी अधिकारी/कर्मचारी अनुशासन व स्वच्छ वर्दी में ड्यूटी करें।

 

इस अवसर पर SP क्राइम/यातायात, SP देहात, SP संचार सहित पुलिस एवं प्रशासन के समस्त राजपत्रित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

अधिकारी/कर्मचारी विवरण

जोन में प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक/निरीक्षक स्तर एवं सेक्टर प्रभारी व०उ०नि० / उ०नि० / अ०उ०नि० स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

 

1. पुलिस उपाधीक्षक-06

2. ⁠निरीक्षक / थानाध्यक्ष / व० उ०नि०-19

3. ⁠उ०नि० / अ०उ०नि०-42

4. ⁠महिला उ०नि०-08

5. ⁠मुख्य आरक्षी / आरक्षी-181

6. ⁠महिला आरक्षी-63

7. ⁠टी.आई.-02

8. ⁠टी.एस.आई.-13

9. ⁠हे०कां०टी.पी. / कां०टी.पी.-24

10. ⁠अभिसूचना ईकाई-09 कर्म० गण

11. ⁠बी.डी.एस. टीम/डॉग स्कवॉड-01 टीम

12. ⁠फायर सर्विस-04 युनिट मय उपकरण

13. ⁠जल पुलिस-13 कर्म० गण

14. ⁠टियर गैस स्क्वाड-01

15. ⁠प्रिजन वैन-04

16. ⁠सादे वस्त्रों में-14

तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा।

तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा।

9 policemen sentenced to death in Tamil Nadu.

 

6 साल पहले बाप-बेटे की हिरासत में मौत हुई थी, कोविड में दुकान खोली थी…

 

👉 तमिलनाडु की मदुरै सेशन कोर्ट ने सोमवार को सथानकुलम कस्टोडियल डेथ केस में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई। कोर्ट ने इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ बताया। कहा कि अत्यधिक बर्बरता और सत्ता के दुरुपयोग का मामला है।

 

👉 कोर्ट ने सभी दोषियों को मृतकों के परिजन को 1 करोड़ 40 लाख रुपए मुआवजा देने को कहा। यह मामला 2020 का है। छह साल तक सुनवाई चली। इस मामले में कुल 10 आरोपी थे। एक की कोविड के दौरान मौत हो गई। दरअसल, 19 जून 2020 को पुलिस ने मोबाइल कारोबारी पी. जयराज (59) और उनके बेटे जे. बेनिक्स (31) को हिरासत में लिया था। आरोप था कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान दुकान खुली रखी थी। दोनों को सथानकुलम पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

 

👉 वहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जहां कुछ ही दिनों में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों के साथ थाने में रातभर मारपीट की गई। उनके शरीर पर गंभीर चोट और खून बहने के निशान थे।

भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर जनसंघ के समय के वरिष्ठ नेता पूर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया सम्मानित

भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर जनसंघ के समय के वरिष्ठ नेता पूर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया सम्मानित

On the occasion of BJP’s foundation day, Cabinet Minister Madan Kaushik honoured senior leader of Jan Sangh era and former Municipal Chairman Rajkumar Arora.

हरिद्वार सनी वर्मा

आज भारतीय जनता पार्टी के 47 में स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के पंचायती राज एवं आयुष मंत्री माननीय मदन कौशिक ने हरिद्वार के पूर्व पालिका अध्यक्ष रहे राजकुमार अरोड़ा को उनके आवास पर जाकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करते हुए भाजपा निरंतर गतिशील रहकर अंत्योदय से सर्वोदय तक का सफर तय कर रही है। अब यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए निरंतर सक्रिय है। इस पूरी यात्रा में श्रद्धेय राजकुमार अरोड़ा जी जैसे लोगों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता अतः आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते है

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अद्वितीय राष्ट्रभक्ति और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से प्रेरित भाजपा की स्थापना भारतीय राजनीति में एक युगांतकारी परिवर्तन का प्रारंभ थी। यह केवल एक दल का उदय नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, सांस्कृतिक गौरव और जनकल्याण के प्रति समर्पित विचारधारा का सशक्त प्रवाह है।

 

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र में रखते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाया है।

 

आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनकर उभरी है, जो अपने विशाल कार्यकर्ता आधार, सशक्त संगठन और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण के कारण निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रही है।

 

भाजपा आज देश के कोने-कोने में जनआस्था का प्रतीक बनकर लोकतंत्र को सुदृढ़ कर रही है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

अतः हम सभी इस स्थापना दिवस पर हम सभी राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेते है

उनसे मिलने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष तुशांक भट्ट प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी मंडल महामंत्री गौरव वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे!