कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी ने कुंभ नगरी के विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी ने कुंभ नगरी के विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण

The Mela Adhikari inspected various areas of the Kumbh city in preparation for the 2027 Kumbh Mela.

Haridwar sunny verma

 

मेले को लेकर प्रस्तावित व्यवस्थाओं की मौके पर पड़ताल कर भीड़ एवं यातायात प्रबंधन के लिए समुचित प्रबंध करने के दिए निर्देश कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को व्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सोमवार को कुंभ नगरी के विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

 

मेलाधिकारी ने भीड़ प्रबंधन, पार्किंग एवं ट्रैफिक नियंत्रण से संबंधित प्रस्तावित योजनाओं की मौके पर समीक्षा करते हुए कहा कि कुंभ जैसे विराट आयोजन के लिए सुविचारित योजना, समन्वित कार्यप्रणाली तथा निरंतर निगरानी आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श कर व्यवस्थाओं की व्यवहारिकता, संभावित चुनौतियों तथा उनके समाधान पर चर्चा की गई।

 

निरीक्षण के दौरान मेला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैरागी कैंप, दक्ष क्षेत्र, जगजीतपुर, गौरीशंकर क्षेत्र तथा नजीबाबाद मार्ग स्थित कुंभ नगरी के प्रवेश स्थल प्वाइंट 4.2 का भ्रमण किया गया। मेलाधिकारी ने इन क्षेत्रों में पार्किंग स्थलों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी सेक्टरों में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी जोर दिया।

 

उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति की निरंतर व्यवस्था, पर्याप्त संख्या में शौचालयों की स्थापना, नियमित साफ-सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, समुचित प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। प्रत्येक सेक्टर में चिकित्सा सहायता केंद्र एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

 

मेलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी चिन्हित अस्थायी पार्किंग स्थलों का समय से समतलीकरण कराया जाए, जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा संपर्क मार्गों को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि सड़क मार्ग से आने वाले श्रद्धालु नगर के आंतरिक क्षेत्रों में प्रवेश किए बिना ही सुगमतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से निर्धारित स्नानघाटों तक पहुंच सकें। इसके लिए प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

 

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में निर्माणाधीन रिंग रोड तथा नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) परियोजना को ध्यान में रखते हुए पार्किंग एवं ट्रैफिक प्रबंधन की कार्ययोजना में आवश्यक संशोधन किये जांय।

 

इस दौरान एसपी (सिटी) अभय सिंह ने भीड़ प्रबंधन एवं यातायात नियंत्रण की प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी दी। उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह ने संबंधित क्षेत्रों में की जाने वाली व्यवस्थाओं की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई के दौरान इक्कडू चौक, सराय स्थित पनीर सप्लायर यूनिट का किया निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई के दौरान इक्कडू चौक, सराय स्थित पनीर सप्लायर यूनिट का किया निरीक्षण

 

Under the direction of Food Safety Commissioner Sachin Kurve and District Magistrate Mayur Dixit, the Food Safety Department inspected the Paneer Supplier Unit located at Ikkadu Chowk, Sarai during the intensive action.

Haridwar sunny verma

 

 

 

खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान पांच कुंतल पनीर किया गया जब्त |

 

 

 

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिद्वार महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि आगामी होली के पर्व एवं रमजान को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री में किसी तरह का कोई मिलावट न हो इसके दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज उपायुक्त खाद्य सुरक्षा गढ़वाल श्री आर० एस० रावत के नेतृत्व एवं उनके व वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व कैलाश चन्द्र टम्टा के साथ इक्कड़ू चौक, सराय स्थित पनीर सप्लायर यूनिट चौहान डेयरी का निरीक्षण किया गया। मौके पर डीप फ्रीजर में लगभग 05 क्विंटल पनीर संग्रहित मिला, जिसमें से पनीर के 02 नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये। मौके पर प्रस्तुत फ़ूड लाइसेंस नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र का मिला जबकि उक्त पनीर खाद्य प्रतिष्ठान तहसील हरिद्वार में स्थित है इसके अलावा मौके पर उक्त पनीर का क्रय व विक्रय इनवॉइस रिकार्ड भी नहीं मिला, पूछताछ में उक्त डेयरी के मालिक रहीस अहमद ने बताया कि उसने उक्त पनीर मथुरा की सोनू डेयरी से मंगवाया है तथा हरिद्वार शहर में सप्लाई करता है। मौके पर मिली उक्त अनियमितताओं के कारण पनीर मालिक को नोटिस जारी किया गया तथा 03 दिन के अन्दर तहसील हरिद्वार में फ़ूड लाइसेंस बनवाने, पनीर का क्रय इनवॉइस प्रस्तुत करने तथा तापमान नियंत्रित प्रणाली में ही पनीर का संग्रह व विक्रय करने के आदेश दिये गये, यदि उक्त पनीर मालिक संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करता है तो 03 दिन के बाद पनीर के संग्रह व विक्रय पर रोक लगा दी जायेगी तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

 

 

उन्होंने अवगत कराया है कि आज सुबह 05 बजे से लगभग 03 घण्टे चली कार्यवाही में मौके पर ज्वालापुर थाना के पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। इसके अलावा टीम द्वारा कनखल में स्थित एक रिटेल स्टोर से वनस्पति घी का एक नमूना तथा धनिया पाउडर का 01 नमूना जाँच हेतु लिया गया।

 

 

 

उन्होंने अवगत कराया कि उनके व दिलीप जैन के साथ सिडकुल क्षेत्र में स्थित बल्क डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर रिलायंस गोदाम का एवं ई-कॉमर्स सेंटर ब्लिंककिटका निरीक्षण किया गया। रिलायंस गोदाम से उत्तराखण्ड एवं पश्चिमी यूपी के 77 रिलायंस स्मार्ट पाइंट स्टोर को खाद्य पदार्थों की सप्लाई की जाती है। मौके पर कुल 04 खाद्य पदार्थ – सूजी, मैदा, गुजिया एवं खाद्य तेल के नमूने लेकर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रूद्रपुर भेजे गये तथा एक्सपायरी एवं एक्सपायरी के नजदीक खाद्य पदार्थों की बारीकी से जाँच एवं दस्तावेजों की जाँच की गयी। ब्लिंककिट स्टोर को क्रय एवं विक्रय इनवॉयस का रिकार्ड न रखने के कारण नोटिस जारी किया गया है। होली एवं रमजान पर्व तक जनपद हरिद्वार में यह विशेष अभियान जारी रहेगा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में परिवहन विभाग ने चलाया विशेष प्रवर्तन अभियान

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में परिवहन विभाग ने चलाया विशेष प्रवर्तन अभियान

Under the direction of District Magistrate Mayur Dixit, the Transport Department launched a special enforcement campaign.

Haridwar sunny verma

 

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि रविवार के दिन जिला अधिकारी के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु एआरटीओ नेहा झा के नेतृत्व में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा भी उपस्थित रहे। शहर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील मार्गों पर सघन चेकिंग कर ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन संचालन तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा आवश्यक अभिलेख न होने जैसे मामलों में कुल 50 चालान किए गए। वहीं गंभीर नियम उल्लंघन पाए जाने पर 10 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त कई वाहन चालकों को मौके पर ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सख्त चेतावनी दी गई।

 

एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ट्रिपल राइडिंग से बचें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

आज हरिद्वार सुनील सैनी राज्य मंत्री संत निरंकारी मिशन के द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए

आज हरिद्वार सुनील सैनी राज्य मंत्री संत निरंकारी मिशन के द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए

Today, Haridwar State Minister Sunil Saini participated in the cleanliness drive organized by the Sant Nirankari Mission.

Haridwar sunny verma

 

सुनील सैनी राज्य मंत्री ने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान को दो कदम आगे बढ़ाते हुए संत निरंकारी मिशन संस्था के सभी सेवकों ने हजारों की संख्या में उपस्थित होकर स्वच्छता अभियान में योगदान दिया निरंकारी मिशन का सेवा और समर्पण भक्ति केवल शब्दों से नही कार्यों में प्रकट होती है!

 

सुनील सैनी ने कहा स्वच्छता मानव सभ्यता की जीवनरेखा हे स्वच्छता से केवल पर्यावरण ही नहीं, समाज का सामूहिक स्वास्थ्य और संतुलन भी सुदृढ़ होता है। इसी विचार को साकार रूप देते हुए प्राकृतिक की निस्वार्थ भाव से स्वच्छता एवं संरक्षण का व्यापक अभियान आज जन-जन के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। यह पहल केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि जागरूकता, जिम्मेदारी और सामूहिक सहभागिता का सशक्त संदेश है।

 

स्वच्छ अभियान का भव्य एवं प्रेरणास्पद आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के मार्गदर्शन में हरिद्वार के हजारों निरंकारी सेवादारों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में फैली गंदगी को एकत्र कर निस्तारण किया तथा श्रद्धालुओं से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। यह अभियान ऋषिकुल से नए हरिद्वार तक मालवीय घाट, श्रीराम घाट, महाऋषि वाल्मीकि घाट, गोविंद घाट, गुरुनानक घाट पर विशाल सफाई महाअभियान चलाया गया।

सुनील सैनी राज्य मंत्री ने बताया भारतवर्ष के 25 राज्यों, केन्द्रशासित प्रदेश के 930 शहरों के 1600 से अधिक स्थानों पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें लगभग 12 लाख स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। यह केवल एक पर्यावरणीय प्रयास नहीं, बल्कि अध्यात्म, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का अद्भुत समन्वय था, जो जन-जन के अंतर्मन को स्पर्श करते हुए जागरूकता एवं कर्तव्यबोध की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाता है।

 

संत निरंकारी मिशन का यह अभियान मानवता को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन के के प्रति सशक्त संदेश देता है, बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का सम्पूर्ण जीवन मानव कल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने सिखाया कि सेवा, सुमिरन और सत्संग जीवन का आधार हैं। भक्ति केवल वाणी तक सीमित न रहे, बल्कि व्यवहार में झलके lहरिद्वार मेँ इस अभियान का शुभारम्भ सेवादल के प्रार्थना गीत से हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। इस अवसर पर सेवादारों द्वारा दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा, अनुशासन एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की गई, जो आयोजन की सुव्यवस्थित एवं संस्कारित कार्यशैली को दर्शाता है।

 

सुनील सैनी ने यह भी कहा संत निरंकारी मिशन समय-समय पर समाजोपयोगी एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विविध परियोजनाओं में सक्रिय योगदान देता रहा है। ‘वननेस वन’ अभियान के माध्यम से वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे ये प्रयास मानवता और प्रकृति के मध्य सामंजस्य स्थापित करने की एक सशक्त एवं प्रेरक पहल हैं।

स्वच्छता अभियान में श्री केवल कुमार भाटिया जी, श्री सुरेश कुमार कनौजिया जी, श्री संजय कुमार जी, श्री अंशु कुमार जी, श्री हर्ष सैनी जी आदि उपस्थित रहे l

Delhi Meerut RRTS Launch: दिल्ली-मेरठ अब 55 मिनट, पीएम मोदी ने नमो भारत RRTS और मेरठ मेट्रो को दी हरी झंडी

Delhi Meerut RRTS Launch: दिल्ली-मेरठ अब 55 मिनट, पीएम मोदी ने नमो भारत RRTS और मेरठ मेट्रो को दी हरी झंडी

Delhi Meerut RRTS Launch: Delhi-Meerut now 55 minutes, PM Modi flags off Namo Bharat RRTS and Meerut Metro

Meerut cheenu chaudhary

Namo Bharat Train Trial Run 2026: 22 फरवरी 2026 मेरठ के लिए एक ऐतिहासिक दिन होने वाला है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले ट्रेन का ट्रायल रन आयोजित किया गया, जिसमें दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के पत्रकारों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के दौरान पत्रकारों ने बताया कि ट्रेन का सफर आरामदायक, तेज और सुविधाजनक था, और यह आने वाले समय में दिल्ली-मेरठ यात्रा का सारा अनुभव बदल देगा।

 

किन सेक्शनों का हुआ उद्घाटन?

इस परियोजना के तहत दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर के बीच 5 किलोमीटर और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन किया गया। इससे अब पूरा 82 किलोमीटर का कॉरिडोर परिचालन में आ गया है। प्रधानमंत्री ने शताब्दी नगर से मेरठ साउथ तक ‘नमो भारत’ ट्रेन में यात्रा (Delhi Meerut RRTS Launch) भी की और यात्रियों से संवाद किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और National Capital Region Transport Corporation (NCRTC) के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Read More: पंजाब के सरकारी स्कूलों की ऐतिहासिक छलांग, 305 छात्रों ने पहले प्रयास में JEE Main 2026 पास किया

12,930 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा

मेरठ पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री का स्वागत गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर हुआ। इसके बाद मेरठ में करीब 12,930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया। यह परियोजना सिर्फ परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास को गति देने वाला इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन भी मानी जा रही है।

 

नमो भारत – बुलेट जैसी रफ्तार, मेट्रो जैसी सुविधा

 

ट्रायल के दौरान ट्रेन ने 82 किलोमीटर का सफर केवल 55 मिनट में पूरा किया। पत्रकारों ने बताया कि ट्रेन की सीटें आरामदायक हैं और इंटीरियर मॉडर्न है। यात्रा के दौरान शांति और सुविधाओं का स्तर उच्च रहा, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी भी जल्दी और आराम से तय करने में मदद मिलेगी। ट्रायल रन के दौरान सभी ने महसूस किया कि यह ट्रेन रोजमर्रा के सफर में समय की बहुत बचत करेगी। खासकर छात्रों, ऑफिस जाने वाले और डेली कम्यूटर्स के लिए यह सुविधा बहुत बड़ी राहत साबित होगी।

 

Namo Bharat Train Trial Run 2026: डेली ट्रैवल का नया अनुभव

पहले दिल्ली से मेरठ का सफर रोड से 2-3 घंटे तक लेता था। ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ आम समस्या थी। लेकिन अब नमो भारत ट्रेन से वही दूरी केवल 55-60 मिनट में तय हो जाएगी। ट्रेन तेज होने के साथ-साथ यात्रियों को आरामदेह सफर भी प्रदान करेगी। रोड पर गाड़ियों की भीड़ कम होगी और समय की बचत के साथ-साथ सफर का अनुभव भी बेहतर होगा। इसके अलावा यह सुविधा उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो रोजाना ऑफिस, कॉलेज या किसी अन्य काम के लिए यात्रा करते हैं।

 

Namo Bharat Train Trial Run 2026: उद्घाटन और रैली का बड़ा आयोजन

22 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी सराय काले खां से मोदीपुरम तक ट्रेन कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही मेरठ मेट्रो के बाकी सेक्शन का लोकार्पण भी होगा। इस दिन शहर में एक पब्लिक रैली का भी आयोजन किया गया है। प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। पब्लिक से अनुरोध किया गया है कि वे बताए गए रूट का पालन करें और अपनी गाड़ियों को सही समय पर पार्क करें।

 

Namo Bharat Train Trial Run 2026: सुरक्षा और पब्लिक सुविधा

ट्रायल रन और आगामी उद्घाटन के लिए पुलिस ने अतिरिक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया है। इस कदम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि रैली और ट्रेन उद्घाटन सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से हो। पब्लिक से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और केवल निर्धारित रास्तों का इस्तेमाल करें। इससे न केवल यात्रा आरामदायक होगी बल्कि किसी अप्रत्याशित स्थिति से भी बचा जा सकेगा।

 

Namo Bharat Train Trial Run 2026: 82 किलोमीटर कॉरिडोर की विशेषताएं

 

 

नमो भारत ट्रेन 82 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर तय करेगी। इसके मुख्य स्टेशन हैं मेरठ साउथ, सराय काले खां और मोदीपुरम। इस ट्रेन से यात्रियों को तेज, आरामदायक और समय बचाने वाला सफर मिलेगा। रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और यह सुविधा खासकर डेली कम्यूटर्स, छात्रों और व्यावसायिक यात्रियों के लिए जीवन आसान बनाएगी।

 

Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

 

Namo Bharat Train Trial Run 2026: भविष्य में फायदे

इस ट्रेन के संचालन से न केवल दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा का समय घटेगा, बल्कि रोज़मर्रा के आवागमन में भी सुधार होगा। स्टूडेंट्स, ऑफिस जाने वाले और अन्य यात्रियों के लिए यह सुविधा गृहस्थी और व्यावसायिक जीवन दोनों में बड़ा बदलाव लाएगी। साथ ही, यह परियोजना शहर के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी मदद करेगी। लोग अब तेज और आरामदायक सफर का लाभ उठा पाएंगे, जिससे दिल्ली-मेरठ मार्ग का ट्रैफिक जाम और सड़क की भीड़ कम होगी।

 

Namo Bharat Train Trial Run 2026: 22 फरवरी का दिन मेरठ के लिए ऐतिहासिक

22 फरवरी का दिन मेरठ के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्घाटन, ट्रायल रन में मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया और शहर में तैयारियों ने यह दिखा दिया कि नमो भारत ट्रेन आने वाले समय में दिल्ली-मेरठ यात्रा का गेम-चेंजर साबित होगी।

सप्त दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ 

सप्त दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

Seven-day self-defense training workshop inaugura

Meerut cheenu chaudhary

 

 

‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत आज दि. 20.02.2026 को शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मेरठ में एनसीसी इकाई और मिशन शक्ति समिति के तत्वावधान में छात्राओं और बालिकाओं की सुरक्षा हेतु सप्त दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘आयुध’ का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने किया । आत्मरक्षा अभियान के अंतर्गत कराटे ब्लैक बेल्ट सुश्री नीलम मिश्रा ने एनसीसी कैडट्स व छात्राओं को कराटे की आधारभूत जानकारी दी और अभ्यास कराया । सुश्री नीलम ने कैडेट्स को आत्मरक्षा के बेसिक तरीकों का अभ्यास कराया और आत्मरक्षा की आवश्यकता की जानकारी दी। प्रशिक्षण में 30 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन समिति संयोजक डा. लता कुमार ने किया। समिति सदस्य प्रो स्वर्णलता कदम, डा मनीषा भूषण सहित डा निरुपमा वर्मा ने सहभागिता की।

 

डा. लता कुमार

मीडिया प्रभारी

राष्ट्रीय सेवा योजना, द्वितीय इकाई के सप्त दिवसीय कैंप का आयोजन शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना ,द्वितीय इकाई की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नूर नगर मेरठ में दिनांक 21फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक सात दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना, द्वितीय इकाई के सप्त दिवसीय कैंप का आयोजन शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना ,द्वितीय इकाई की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नूर नगर मेरठ में दिनांक 21फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक सात दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया।

Seven day camp of National Service Scheme, Second Unit was organized by the students of National Service Scheme, Second Unit of Shaheed Mangal Pandey Government Women Post Graduate College, Meerut at Rashtriya Inter College Noor Nagar Meerut from 21 February 2026 to 27 February 2026.

Meerut cheenu chaudhary

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर( डॉ0) अंजू सिंह जी ने ,नूर नगर मेरठ के पार्षद श्री भूपेंद्र सिंह जी ने तथा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्री एस के नागर जी ने सरस्वती माता के समक्ष माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात समिति की प्रभारी एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया ।इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि NSS राष्ट्रीय सेवा का सशक्त माध्यम है, सभी स्वयं सेविकाओं को इस कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इसके पश्चात NSS प्रभारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी ने छात्राओं को कैंप की संक्षिप्त रूपरेखा से अवगत कराया।

सप्त दिवसीय कैंप आज का विषय “स्वस्थ जीवन में स्वच्छता का महत्व “रहा। उक्त विषय पर छात्राओं के द्वारा पोस्टर भी बनाए गए ।राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य नागर जी ने छात्राओं को स्वच्छता संबंधित जानकारी से अवगत कराया। श्री नागर जी ने बताया कि स्वच्छता का जीवन में ही नहीं अपितु हमारे प्रतिदिन की दिनचर्या में कितना महत्व है ।उन्होंने अपने विद्यालय में गांधी जी के स्वच्छता नियम का पालन करते हुए अपने विद्यालय के एक-एक कोने को बहुत ही सुंदर तरीके से व्यवस्थित कर रखा है। श्रीनगर जी ने छात्राओं को स्वयं भी स्वच्छ रहने और अपने आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में छात्राओं ने विद्यालय में और विद्यालय के आसपास श्रमदान किया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए छात्राओं के द्वारा एक रैली निकली गई। इसके पश्चात छात्राओं में अनुशासन की भावना को जागृत करने के लिए छात्राओं को पांच टोलियों में बांटा गया टोलियों के नाम इस प्रकार हैं मदर टेरेसा, सावित्रीबाई फुले ,पंडिता रमाबाई ,ताराबाई शिंदे और रानी पुतलीबाई।

 

उक्त अवसर पर NSS समिति से डॉ आशीष पाठक ,डॉ शालिनी वर्मा डॉक्टर डेजी वर्मा ,डॉ नेहा सिंह एवं डॉ रूबी आदि का सहयोग सराहनीय रहा ।

राष्ट्रीय काव्य संग्रह मंच की संगोष्ठी का आयोजन बड़े सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।

राष्ट्रीय काव्य संग्रह मंच की संगोष्ठी का आयोजन बड़े सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।

The National Poetry Collection Forum’s seminar was organised very smoothly.

Meerut cheenu chaudhary

 

 

अध्यक्षता ईश्वर चंद गंभीर ने की मुख्य अतिथि सतीश सहज रहे।

विशिष्ट अतिथि , दीवान गिरी गोस्वामी, गोपाल जानम, डॉ सुदेश यादव दिव्य कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख डॉ नीलम मिश्रा ईश्वर चंद गंभीर दीवान गिरी गोस्वामी डॉ सुदेश यादव दिव्य प्रदीप अग्रवाल अवनीश सिंघल , मंगल सिंह मंगल ने दीप प्रज्ज्वलित कर

वंदना प्रस्तुत की

डॉ सुदेश दिव्य यादव की

 संचालन डॉ नीलम मिश्रा तरंग द्वारा किया गया।

गोपाल जानम ने कहा

तूने तो मुस्कुरा के मुझसे यही कहा था

हर शाम मिला करूंगी क्या तेरे शहर में अब शाम नहीं होती

नीलम मिश्रा तरंग ने कहा

आंसू के आने पर उल्लास लिखना है

पतझर के माथे पर मधुमास लिखना है।

कल्पना के पखेरू को उड़ने से मत रोको

लिख पाओ तो जीवन का इतिहास लिखना है।

गंभीर जी ने यूं कहा

होली खेली होली खेली जमके खेलो।

 लेकिन इतना ध्यान रहे भैया भी नाराज ना हो।

 भाभी का सम्मान रहे।

सतीश सहज ने कहा

तन बदन रंगीन कर लें इस निराले रंगीले फाग में

 सभी गिले शिकवे जला दें होलिका की आग में ।

कमलेश तन्हा ने कहा

उनका इस दौर में किस तरह गुजारा होगा

जिनको हाला ने मेरी तरह मारा होगा।

अवनीश सिंघल ने कहा

आप आए तो बहारों का समा होता है

दूसरा फिर आप सा ना कोई वहां नहीं होता है।

मंगल सिंह मंगल ने कहा

प्रदीप अग्रवाल ने कहा

सुदेश यादव दिव्य ने पढ़ा

आ रहा है ऐसा जमाना बात सुन लो काम की।

रचना बानिया ने यूं कहा

सीमा गुप्ता ने पढ़ा

जिसे देखा नहीं कभी उफ करते हुए

जिसे देखा नहीं कभी थकते हुए

संजीव त्यागी ने कहा हास्य पढ़ कर खूब तालियां बटोरी

डॉ आशा त्यागी नीरज शर्मा रीना खेड़ा, वीना मंगल ,साधना, गिरीश मोजूद रहे,

 काव्य पाठ किया

अंत अंत में अमित सिंघल ने सबका आभार व्यक्त किया

SSP महोदय हरिद्वार के आदेशानुसार ज्वालापुर पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सत्यापन अभियान

SSP महोदय हरिद्वार के आदेशानुसार ज्वालापुर पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सत्यापन अभियान

Jwalapur police are conducting a continuous verification campaign as per the orders of Haridwar SSP Sir.

Haridwar sunny verma

34 व्यक्तियों का कोतवाली लाकर आईसीजीएस पोर्टल के माध्यम से किया गया सत्यापन

 

सत्यापन नहीं करने वाले मण्डी के आडतीयो के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम में चालान कर मा0न्यायालय भेजा जाएगा

 

दिनांक 21/02/2026 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद हरिद्वार में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान चलाया जाने हेतु जनपद हरिद्वार के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया।

 

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में टीमें गठित कर थाना क्षेत्रांतर्गत सब्जी मंडी मे व सब्जी मंडी के आसपास सब्जी,फल रेडी,ठेली फड लगने वाले 34 व्यक्तियों का थाना हाजा लाकर आईसीजीएस पोर्टल के माध्यम से समस्त का अपराधिक इतिहास सर्च किया गया व संबंधित विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के 50 चालान कर संयोजन शुल्क 12500/₹ वसूला गया व मंडी के आडतियों के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान कर माननीय न्यायालय भेजा जाएगा।

 

 मण्डी के आडतीयो को सख्त हिदायत दी गई कि वह अपने यहां काम करने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे अन्यथा संबंधित के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस टीम

1-वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार

2-उप निरीक्षक रविंद्र जोशी

3-अपर उप निरीक्षक गंभीर तोमर

4-अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार

5-कांस्टेबल धर्मेंद्र राणा

6-कांस्टेबल दिनेश कुमार

7-कांस्टेबल मनोज कुमार

8-कांस्टेबल राजपाल

आगामी वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले के दृष्टिगत देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने हेतु मेला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

आगामी वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले के दृष्टिगत देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने हेतु मेला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

In view of the Kumbh Mela to be held in Haridwar next year, extensive preparations are being made by the Mela administration to ensure the convenience, safety and smooth movement of the devotees coming from different parts of the country.

Haridwar sunny verma

 

 

कुम्भ मेले के दौरान रेल मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए हरिद्वार सहित अन्य निकटवर्ती रेलवे स्टेशनों पर आवश्यक अतिरिक्त सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जमीनी कवायद तेज कर दी गई है।

इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने शुक्रवार को मेला प्रशासन एवं रेलवे अधिकारियों के साथ हरिद्वार रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कुम्भ मेले के दृष्टिगत रेलवे द्वारा प्रस्तावित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप आगामी कुम्भ मेले को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर सभी संबंधित विभागों एवं संगठनों को सौंपे गए कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुम्भ मेले से संबंधित स्थायी प्रकृति के अधिकांश कार्यों को राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

हरिद्वार रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने कहा कि यह स्टेशन श्रद्धालुओं के आगमन का प्रमुख केंद्र है, अतः यहां की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारु होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने श्रद्धालुओं के ठहराव स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, प्रतीक्षा क्षेत्र तथा मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन एवं यातायात संचालन की कार्ययोजना की निरंतर समीक्षा कर इसे त्रुटिहीन बनाया जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें।

निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कुम्भ अवधि में ट्रेनों की समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यकता अनुसार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाए। प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन परिसर में भीड़ नियंत्रण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालयों की नियमित सफाई तथा प्रतीक्षालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने आगमन एवं प्रस्थान मार्गों के सुव्यवस्थित प्रबंधन, स्टेशन पर पर्याप्त होल्डिंग एरिया की व्यवस्था, टिकट काउंटरों की संख्या में आवश्यकतानुसार वृद्धि, हेल्पडेस्क के प्रभावी संचालन तथा उद्घोषणा प्रणाली को सुदृढ़ बनाए रखने पर बल दिया।

मेलाधिकारी ने दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं महिला यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष सहायता काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत जीआरपी एवं आरपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। उन्होंने हरिद्वार के निकटवर्ती मोतीचूर, ज्वालापुर एवं रायवाला रेलवे स्टेशनों को भी सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इस संबंध में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।

इस अवसर पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक श्री दिनेश कुमार ने अवगत कराया कि कुम्भ मेले के दृष्टिगत स्टेशन के सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। भीड़ प्रबंधन हेतु हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दस हजार यात्रियों की क्षमता का होल्डिंग एरिया बनाए जाने की योजना है।

इस दौरान अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती सहित मेला प्रशासन, रेलवे एवं जीआरपी के अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में मेलाधिकारी एवं अपर मेलाधिकारी ने लालजीवाला क्षेत्र, भीमगोड़ा बैराज तथा रोड़ी बेलवाला-खड्डा पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण कर कुम्भ मेले की तैयारियों की पड़ताल की। उन्होंने इन सभी क्षेत्रों में यात्री सुविधाओं और सफाई व्यवस्था को लेकर तय समय तक सभी व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए।