दा प्रेस क्लब की विशेष बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार और अमर उजाला के पूर्व संपादक नीरज कांत राही ने की, जबकि संचालन दा प्रेस क्लब के संयोजक दिनेश चन्द्रा ने किया।

 दा प्रेस क्लब की विशेष बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार और अमर उजाला के पूर्व संपादक नीरज कांत राही ने की, जबकि संचालन दा प्रेस क्लब के संयोजक दिनेश चन्द्रा ने किया।

A special meeting of The Press Club was held at the Press Club Building in Mangal Pandey Nagar. The meeting was chaired by senior journalist and former editor of Amar Ujala, Neeraj Kant Rahi, and conducted by Dinesh Chandra, coordinator of The Press Club.

Meerut Akshay chaudhary

 

बैठक में मेरठ में प्रेस क्लब गठन की प्रक्रिया को गति देने के लिए कार्यसमिति में बदलाव व विस्तार की घोषणा की गई। संयोजक एवं मुख्य सचेतक दिनेश चन्द्रा ने कार्यसमिति में बदलाव की घोषणा की।

 

 

बैठक को संबोधित करते हुए नीरज कांत राही ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों की एकजुटता, स्वतंत्रता और गरिमा का प्रतीक होना चाहिए। मेरठ में एक मजबूत और सक्रिय प्रेस क्लब की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे अब ठोस आकार दिया जा रहा है।

दा प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा कि प्रेस क्लब सभी पत्रकारों का साझा मंच होगा। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, समस्याओं का समाधान और सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।

 वरिष्ठ उपाध्यक्ष शादाब रिजवी ने कहा कि दा प्रेस क्लब को जीवंत और प्रभावी मंच बनाया जाएगा, जहां पत्रकार खुलकर अपनी बात रख सकें और संगठित होकर आगे बढ़ें।

महामंत्री के के शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रेस क्लब की गतिविधियां और सक्रिय होंगी। प्रशिक्षण, संवाद और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में दो आगामी कार्यक्रमों की घोषणा भी की गई। 15 फरवरी 2026 को होटल हारमनी में पत्रकार सम्मेलन तथा 3 मार्च 2026 को प्रेस क्लब भवन में होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।

 

दा प्रेस क्लब कार्यसमिति

संरक्षक: पुष्पेंद्र शर्मा, नीरज कांत राही, सूर्यकांत द्विवेदी, संत राम पांडे, अशोक गोस्वामी, इंद्र मोहन आहूजा

अध्यक्ष: रवि शर्मा

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: शादाब रिजवी

उपाध्यक्ष: दिनेश दिनकर, ज्ञान प्रकाश, संजीव तोमर

महामंत्री: के के शर्मा

मंत्री: रामबोल तोमर, राजीव शर्मा, सुधीर चौहान, शाहीन परवीन, विकास दीप त्यागी

संयुक्त मंत्री: अनिल पुरोहित, संदीप चौधरी, शिव प्रकाश, राजू शर्मा, हेमन्त शर्मा, ललित ठाकुर

कोषाध्यक्ष: मुकेश गोयल

कार्यालय मंत्री: विनोद गोस्वामी, नरेंद्र शर्मा

प्रचार मंत्री: त्रिनाथ मिश्रा

प्रवक्ता: अरुण सागर

अध्यक्ष सदस्यता निर्धारण समिति: इंद्र मोहन आहूजा,

अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ: सुदेश यादव “जख्मी”,

अध्यक्ष आयोजन समिति:मनमोहन भल्ला,

अध्यक्ष वाद निस्तारण समिति: पवन शर्मा

कार्यकारिणी सदस्य: राजेश शर्मा, राजीव शर्मा, ओमपाल ठाकुर, ललित गोस्वामी, शान मोहम्मद, पूजा रावत, अक्षय चौधरी, विजय वर्मा

सलाहकार समिति: अशोक गोस्वामी,अजय चौधरी, महेश शर्मा, राजेश शर्मा, नीरज त्यागी

लघु व्यापार एकता एसोसिएशन की तरफ से आज 7 फरवरी 2026 को हर की पौड़ी ccr पर सफाई अभियान चलाया गया।

लघु व्यापार एकता एसोसिएशन की तरफ से आज 7 फरवरी 2026 को हर की पौड़ी ccr पर सफाई अभियान चलाया गया।

 

 

A cleanliness drive was carried out by the Small Business Unity Association today on 7 February 2026 at Har Ki Pauri CCR.

Haridwar Sunny verma

 

 

लघु व्यापार एकता एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सिंह, प्रेम ठाकुर,अनुज त्रिवेदी,अजय,ब्रिज,सोनू ,शुभम, सुभाष,रिंकल,गजेन्द्र

लघु व्यापार एकता एसोसिएशन की तरफ से आज 7 फरवरी 2026 को हर की पौड़ी ccr पर सफाई अभियान चलाया गया।

 जिसमें नगर निगम कि टीम के SNA साहब श्याम सुंदर जी व नगर निगम कि टीम मौजूद रही

स्वच्छता अभियान हरिद्वार में चलाया गया नगर निगम द्वारा अभियान को सफाई स्वच्छता अभियान चलाया गया ईसीआर के पास एस एन ए एस एन एल एस ऑफ श्याम सुंदर जी के नेतृतव में चलाया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में एक दिन एक घंटा एक साथ थीम पर जनपद हरिद्वार में चलाया गया महा मेगा सफाई अभियान

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में एक दिन एक घंटा एक साथ थीम पर जनपद हरिद्वार में चलाया गया महा मेगा सफाई अभियान

 

Under the direction of District Magistrate Mayur Dixit, a mega cleanliness drive was launched in Haridwar district on the theme of “One Day, One Hour Together.”

Haridwar Sunny verma

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चलाया गया महा मेगा स्वच्छता अभियान

 

2 लाख 28 हजार 635 लोगों ने महा मेगा सफाई अभियान में हुए शामिल

 

सफाई अभियान में 100 मीट्रिक टन सुखा एवं गीला कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया, जिसमें गीला कूड़ा 52 मीट्रिक टन एवं सुखा कूड़ा 48 मैट्रिक टन एकत्रित किया गया

 

महा मेगा सफाई अभियान में अधिकारी,कर्मचारी,धार्मिक संस्थानों जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन,स्वयं सेवी संगठन,व्यापार मंडल,पुलिस विभाग,शिक्षण संस्थानों,महिला समूह एवं ग्रामीण आदि हुए शामिल

 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद को साफ स्वच्छ जनपद बनाने का जो संकल्प लिया है उसका असर धरातल पर दिखने लगा है

 

मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीन माह से निरंतर चलाया जा रहा सफाई अभियान

तीर्थ नगर जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुन्दर एवं मॉडल जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में तीन माह से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

इस मुहिम में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में आज एक दिन एक घंटा एक साथ थीम पर महा मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया।जिसका शुभारंभ आज मेयर नगर निगम किरण जैसल एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल,मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने संयुक्त रूप से पंतद्वीप मैदान (चमगादड़ टापू) से किया गया तथा जनपद में अपने अपने क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों द्वारा सफाया अभियान का शुभारंभ किया गया।

महा मेगा स्वच्छता अभियान के अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार विगत 03 माह से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

इस सफाई अभियान में ओर तेजी लाने के लिए जनपद में आज महा मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया है,जिसमें अधिकारियों,कर्मचारियों,जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों,धार्मिक,संस्थानों,व्यापार मंडल, शिक्षण संस्थानों,स्वयं सेवी संगठनों,पुलिस विभाग,महिला समूह एवं ग्रामीणों के सहयोग से पूरे जनपद में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

उन्होंने सभी जनपदवासियों, पर्यटकों,श्रद्धालुओं से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति सर्वजनिक स्थानों पर एवं अपने आस पास के क्षेत्रों में कूड़ा कचरा न फैंके तथा कूड़े कचरे को निर्धारित स्थलों पर लगाएं गए कूड़ा संग्रह केंद्र में ही डाले।

उन्होंने कहा कि सफाई एक दिन का कार्य नहीं है यह प्रतिदिन का कार्य है तथा सफाई को हम अपने आदत में डालते हुए प्रतिदिन अपने घर आंगन एवं आस पास क्षेत्र को साफ सुथरा करें।उन्होंने कहा की जनपद हरिद्वार तीर्थ नगरी है जहां करोड़ो श्रद्धालु देश विदेश से गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आते है तथा उन्होंने सभी से अपील की है कि मां गंगा की पवित्र धारा को साफ स्वच्छ एव निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा कचरा मां गंगा में न फैंके तथा नगर निगम एवं नगर पालिकाओं द्वारा चिन्हित स्थानों पर रखे गए डस्टबिन में ही डालने की अपेक्षा की है।

उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों एवं सहयोग से जनपद को साफ स्वच्छ सुंदर एवं मॉडल जनपद बनाया जा सके जिसके कि जनपद को प्रदेश का ही नहीं देश में स्वच्छता के लिए अपनी अलग पहचान बना सके।

 

महा सफाई अभियान में महा जनप्रतिनिधियों ने भी किया प्रतिभाग

 

इस अभियान में अध्यक्ष जिला पंचायत किरण चौधरी,राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, मेयर नगर निगम हरिद्वार किरण जैसल,मेयर नगर निगम रुड़की अनीता अग्रवाल, विधायक लक्सर मोहम्मद शहजाद,सभी ब्लॉक प्रमुखों,नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों ने अपने अपने क्षेत्रों में चलाया गया मेगा स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्वयं सफाई की।

 

महानुभाव एवं जनप्रतिनिधि ने भी किया स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग

 

हरिद्वार सासंद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनप्रतिनिधियों के साथ हरिद्वार में गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया तथा राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ,अध्यक्ष जिला पंचायत किरण चौधरी,रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा,लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद एवं मेयर नगर निगम हरिद्वार किरण जैसल,मेयर रुड़की अनीता अग्रवाल ने अपने अपने क्षेत्रों में चलाया गया मेगा स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्वयं सफाई की।

 

धार्मिक संस्थानों एवं स्वयं सेवी संगठनों,महिला समूह,नेचर फाउंडेशन संस्थान,व्यापार मंडल,पंजाबी महासभा एवं पत्रकारों ने किया स्वच्छता महा मेगा अभियान में प्रतिभाग

 

मेगा महा स्वच्छता अभियान में प्रेम नगर आश्रम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 800 लोगों ने प्रतिभाग किया तथा शांतिकुंज भी सफाया अभियान में शामिल हुआ,जिसमें लगभग 300 लोगों द्वारा स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया गया।पंजाबी महासभा,महिला मंगल दलों,युवक मंगल दलों एवं पत्रकारों द्वारा भी चलाया गया स्वच्छता अभियान।

 

 जनपद में विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया साथ ही छात्र छात्राओं द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकली गई

 

जनपद के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज में छात्र छात्राओं इव शिक्षकों द्वारा सकता महा स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया गया इस अवसर पर स्वच्छता की भी शपथ दिलाई गई तथा स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकले गई।

 

नगर निगम,नगर पालिका, नगर पंचायतों,औद्योगिक इकाई एवं बीएचईएल द्वारा भी चलाया गया स्वच्छता अभियान

जनपद के सभी नगर निगमों,नगर पालिकाओं ,नगर पंचायतों, जिला पंचायत, औद्योगिक इकाईयो एवं बीएचईएल द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में मेगा महा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 

पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया स्वच्छता अभियान

 

 जनपद की 318 ग्राम पंचायतों में पंचायती राज विभाग के समन्वय से ग्राम प्रधानों जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत वार्ड सदस्यों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से अपने अपने ग्राम पंचायतों में मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया ।

 

स्वास्थ्य विभाग,आयुर्वेद विभाग,एचआरडी परिवहन विभाग,लोनिवि,राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएचआई,तहसील कार्यालयों, विकास खंडों,जल संस्थान,जन निगम,सूचना विभाग,वन विभाग,विद्युत विभाग,कृषि विभाग,पशु पालन विभाग, उद्यान विभाग,पूर्ति विभाग एव बैंको,सैनिक कल्याण, कोषागार,आपादा प्रबंधन विभाग,आबकारी विभाग,पूर्ति विभाग,मत्स्य विभाग,खेल विभाग,युवा कल्याण विभाग एवं गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन आदि सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महा मेगा स्वच्छता अभियान में भाग लिया

 

महा सफाई अभियान में पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा,उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार,एचआरडीए सचिव मनीष कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,सहायक नगर आयुक्त रिषभ उनियाल सहित जनप्रतिनिधि,पर्यावरण मित्र ,अधिकारी,कर्मचारी आदि मौजूद रहे तथा ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगर पालिका,नगर पंचायतों एवं नगर निगमों में अधिकारी कर्मचारी,जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग ,छात्र छात्राएं,शिक्षक शिक्षिकाएं सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार खबर जारी करने तक 02 लाख 28 हजार 635 लोगों द्वारा इस मेगा सफाई अभियान में प्रतिभाग किया गया तथा 100 मीट्रिक टन सुखा एवं गीला कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया,जिसमें गीला कूड़ा 52 मीट्रिक टन एवं सुखा कूड़ा 48 मैट्रिक टन एकत्रित किया गया है

हरिद्वार के सप्तऋषि आश्रम में चल रहे समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन आध्यात्मिकता और राजनीति का अनूठा संगम देखने को मिला।

हरिद्वार के सप्तऋषि आश्रम में चल रहे समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन आध्यात्मिकता और राजनीति का अनूठा संगम देखने को मिला।

A unique confluence of spirituality and politics was witnessed on the third and final day of the Samadhi Mandir idol installation program going on at Saptarishi Ashram in Haridwar.

Haridwar Sunny verma

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई प्रमुख हस्तियां कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।

Haridwar Sunny verma

सप्तऋषि आश्रम का मैदान श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच समाधि मंदिर में गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

 

Haridwar Sunny verma

कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी ने आयोजन को और विशेष बना दिया।

गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा हमारे लिए सौभाग्य का विषय है। उनकी साधना और विचार आज भी हमारे बीच जीवित हैं। यह समारोह उनकी चेतना को पुनः जागृत करने का प्रयास है।”

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति ही देश की असली ताकत है और संतों की तपस्या से ही भारत की आत्मा आज भी जीवित है। उन्होंने पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज को गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए साधुवाद दिया।

सनातन बचेगा तो देश बचेगा। हम पूरे विश्व को अपना परिवार मानते हैं। भारत की पहचान उसकी आध्यात्मिकता से है।”

अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि गुरुदेव की शिक्षाएं और भारत माता की उपासना ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत, श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कुल मिलाकर सप्तऋषि आश्रम में आयोजित यह समारोह आध्यात्मिक परंपरा, गुरु-शिष्य संबंध और सनातन संस्कृति की विरासत को सशक्त करने का संदेश देता नजर आया।

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की स्पीच

मेरठ। स्कूल बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला मौके पर ही मौत

मेरठ। स्कूल बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला मौके पर ही मौत

Merrut school bus ne byke savaar do yuvakon ko kuchla mauke par hee maut

 

Meerut Akshay chaudhary

स्कूल बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला ,मौके पर ही दोनों की मौत हुई, आरोपी बस ड्राइवर फरार,निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे के अंडरपास पर हुआ हादसा,आमने -सामने की टक्कर में दस मीटर दूर खेत में जाकर गिरे बाइक सवार, दोनों बाइक सवार युवकों की मौत , सुहेल और फैजान के रूप में हुई मृतकों की पहचान,मृतकों के घर कोहराम मचा,सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,मेरठ के खरखौदा -मुंडाली मार्ग पर हुआ हादसा

मनसा देवी हिल पहाड़ियाँ पर हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन हेतु उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

मनसा देवी हिल पहाड़ियाँ पर हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन हेतु उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

 

 

 

The team of Uttarakhand Landslide Mitigation and Management Centre conducted a field inspection for proper management of landslides occurring on Mansa Devi Hill.

 

 

Haridwar Sunny verma

 

 

भूस्खलन जोखिम प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र (ULMMC), विश्व बैंक तथा नॉर्वेजियन जियोटेक्निकल इंस्टिट्यूट (NGI) द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में भारत, नेपाल एवं भूटान से आए प्रतिभागियों ने सहभागिता की।टीम के सदस्यों द्वारा मनसा देवी पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन/ट्रीटमेंट हेतु स्थलीय निरीक्षण किया।

इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य भूस्खलन जोखिम आकलन एवं न्यूनीकरण योजना निर्माण तथा आपदा प्रतिरोधकता हेतु सक्षम हस्तक्षेपों के माध्यम से क्षेत्रीय एवं संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करना है।

यह एक सप्ताह-व्यापी प्रशिक्षण कार्यक्रम 02 फरवरी 2026 को देहरादून में प्रारंभ हुआ, जिसमें कक्षा-आधारित सैद्धांतिक तकनीकी सत्रों के साथ-साथ व्यावहारिक फील्ड एक्सपोज़र को भी सम्मिलित किया गया। प्रशिक्षण की संरचना इस प्रकार तैयार की गई थी कि प्रतिभागियों को भूस्खलन प्रक्रियाओं, जोखिम कारकों, मूल्यांकन पद्धतियों तथा प्रबंधन रणनीतियों की समग्र एवं व्यवहारिक समझ विकसित हो सके।

इसी क्रम में, 04 फरवरी 2026 को हरिद्वार स्थित मानसा देवी पहाड़ियों के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में एक प्रशिक्षण भ्रमण आयोजित किया गया। यह भ्रमण उस स्थल पर आयोजित किया गया जहाँ ULMMC द्वारा भू-डिज़ाइन, भू-अन्वेषण, ड्रिलिंग तथा भू-भौतिकीय जांच जैसे वैज्ञानिक एवं तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रतिभागियों को ULMMC के निदेशक डॉ. शांतनु सरकार के नेतृत्व में स्थल की वास्तविक परिस्थितियों तथा चल रही जांच एवं विश्लेषण प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

            एक्सपोज़र टूर का मार्गदर्शन निम्नलिखित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा किया गया:

 

• हाकोन हेयर्डाल, परियोजना निदेशक एवं व्याख्याता; भूस्खलन न्यूनीकरण एवं रोकथाम विशेषज्ञ, जिनके पास भूस्खलन जोखिम मानचित्रण एवं न्यूनीकरण परियोजनाओं में 32 वर्षों से अधिक का अंतरराष्ट्रीय अनुभव है।

 

• डॉ. जीन-सेबास्टियन ल’ह्यूरू, वरिष्ठ भूस्खलन जोखिम प्रबंधन विशेषज्ञ; भूस्खलन प्रक्रियाओं, खतरा मूल्यांकन एवं न्यूनीकरण उपायों में विशेषज्ञता।

 

• सुश्री हाइडी हेफ्रे, वरिष्ठ भूस्खलन खतरा मानचित्रण विशेषज्ञ; तीव्र ढाल एवं दुर्गम क्षेत्रों में बड़े भूस्खलन मानचित्रण परियोजनाओं की परियोजना प्रमुख तथा रॉकफॉल मॉडलिंग की विशेषज्ञ।

 

• डॉ. माल्टे फोगे, GIS एवं रिमोट सेंसिंग विशेषज्ञ; InSAR, AI आधारित भूस्खलन पहचान एवं GIS आधारित स्थानिक खतरा मानचित्रण में विशेषज्ञ।

 

• डॉ. स्पर्शा नागुला, इंस्ट्रूमेंटेशन, भू-अन्वेषण एवं न्यूमेरिकल मॉडलिंग विशेषज्ञ; ढाल स्थिरता विश्लेषण, कैस्केडिंग जोखिमों तथा भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप समाधानों में विशेषज्ञ।

 

• डॉ. डोमिनिक लैंग, संस्थागत विकास विशेषज्ञ; संस्थागत सुदृढ़ीकरण, अंतर-विभागीय समन्वय एवं क्षमता संवर्धन कार्यक्रमों में व्यापक वैश्विक अनुभव।

              क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों द्वारा मानसा देवी पहाड़ियों के भूस्खलन क्षेत्र की भू-आकृतिक संरचना, ढाल स्थिरता की स्थिति, भूमि उपयोग पैटर्न, जल निकासी व्यवस्था, प्राकृतिक एवं मानवीय प्रेरक कारकों तथा मौजूदा ढाल स्थिरीकरण एवं सुरक्षा उपायों का विस्तृत अवलोकन किया गया। विशेषज्ञों के साथ हुई चर्चाओं में यह स्पष्ट किया गया कि इस प्रकार के क्षेत्रीय अवलोकन किस प्रकार प्रभावी एवं स्थल-विशिष्ट भूस्खलन न्यूनीकरण उपायों—जैसे ढाल स्थिरीकरण कार्य, जल निकासी सुधार, निगरानी एवं चेतावनी प्रणालियाँ तथा दीर्घकालिक जोखिम न्यूनीकरण रणनीतियाँ—की योजना एवं डिज़ाइन में सहायक होते हैं।

             यह प्रशिक्षण टूर ULMMC, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA), यू-प्रिपेयर, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग (PWD), वन विभाग, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, हरिद्वार तथा अन्य संबंधित रेखा विभागों के समन्वय से आयोजित किया गया। नेपाल एवं भूटान से आए अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता ने भूस्खलन जोखिम प्रबंधन में बहु-एजेंसी एवं अंतर-देशीय सहयोग के महत्व को और अधिक रेखांकित किया। चर्चाओं के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया कि भूस्खलन शमन उपायों की योजना, डिज़ाइन एवं क्रियान्वयन के लिए समन्वित, एकीकृत तथा बहु-विभागीय दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक है।

               समग्र रूप से, इस क्षेत्रीय प्रशिक्षण एवं एक्सपोज़र टूर ने प्रतिभागियों की जांच-आधारित, वैज्ञानिक तथा स्थल-विशिष्ट भूस्खलन न्यूनीकरण डिज़ाइन की समझ को सुदृढ़ किया। यह प्रशिक्षण दीर्घकालिक, सतत तथा जलवायु-अनुकूल आपदा प्रतिरोधकता हेतु सक्षम हस्तक्षेपों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ है। भ्रमण से प्राप्त निष्कर्ष एवं सीख भविष्य में भूस्खलन जोखिम को कम करने, प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्रों की रक्षा करने तथा संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में मानव जीवन एवं आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी भूस्खलन प्रबंधन रणनीतियों के विकास में सहायक सिद्ध होंगी।

      इस दौरान वरिष्ठ भूवैज्ञानिक रुचिका टंडन, भूवैज्ञानिक डॉ रघुबीर, उप निर्देशक राजाजी पार्क अजय नेगी लिंगवाल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, उप मुख्य नगर अधिकारी रिषभ उनियाल,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार ,संबंधित अधिकारी सहित विभिन्न देशों से आए भूवैज्ञानिक मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के गाजियबाद से दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है। तीन नाबालिग बहनों ने बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। मामले में सामने आया है कि मृतकों का नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) है।

उत्तर प्रदेश के गाजियबाद से दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है। तीन नाबालिग बहनों ने बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। मामले में सामने आया है कि मृतकों का नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) है।

 

 

 

A heartbreaking incident has emerged from Ghaziabad, Uttar Pradesh. Three minor sisters jumped to their deaths from the ninth floor of a building. The deceased were identified as Nishika (16), Prachi (14), and Pakhi (12).

 

 

 

Ghaziabad Nitin Kumar

तीन मौतों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। घटना के कारणों को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। सामूहिक सुसाइड की वजह को लेकर जांच शुरू की गई है। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। मौत की प्रारंभिक वजह तीनों के गेमिंग ऐप का शिकार होना बताया जा रहा है।

 

 

टीला थाना क्षेत्र की घटना

 

गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र से यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के भारत सिटी सोसायटी में रहने वाली तीन नाबालिग बहनों की मौत के मामले ने हर किसी को हिला दिया है। मामले में तीनों के गेमिंग ऐप की चपेट में रहने का मामला सामने आया है। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू की है।

रात 2 बजे की घटना

 

गाजियाबाद टीला मोड़ की भारत सिटी सोसायटी में रात करीब दो बजे तीन लोगों के गिरने की आवाज आई तो लोग उस तरफ दौड़े। वहां तीनों बहनों की लाश देखकर सबके होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। तीनों को अस्पताल भेजा गया, लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी।

ऑनलाइन गेम की थी शिकार

 

तीनों सगी बहनों के बारे में जानकारी सामने आ रही है कि वे ऑनलाइन गेमिंग ऐप का शिकार थी। लगातार गेमिंग करती थी। परिवार के लोग उन्हें गेम खेलने से हमेशा मना करते थे। बताया जा रहा है कि वे तीनों ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं। हालांकि, उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया? इसको लेकर चीजें सामने नहीं आई हैं।

गेम में टास्क मिलने का दावा

 

भारत सिटी सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि हमारी सोसायटी में तीन सगी बहनों के सुसाइड करने की हृदय विदारक घटना सामने आई है। बी-1 टावर की नौवीं मंजिल से कूदकर तीनों बहनों ने जान दे दी। उन्हें ऑनलाइन गेम में टास्क मिला था। परिवार वालों के अनुसार, तीनों लड़कियां करीब एक साल से ऑनलाइन गेम खेल रही थीं।

जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से तहसील हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित किया गया तहसील दिवस।

जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से तहसील हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित किया गया तहसील दिवस।

 

तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से सम्बंधित 44 समस्याएं दर्ज करायी गई जिसमें से 24 समस्याओं का मौके पर किया गया निस्तारण

 

Tehsil Day was organised in Tehsil Haridwar under the chairmanship of District Magistrate Mayur Dixit with the aim of quick resolution of the problems of the district residents.

 

Haridwar Sunny verma

 

जनपदवाशियो की समस्या को त्वरित निराकरण करने के उदेश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में तहसील हरिद्वार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आये क्षेत्रवाशियों द्वारा विभिन्न विभागों से सम्बंधित 44 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें से 24 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष समस्याओं के निस्तारित कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। तहसील दिवस में दर्ज करायी गई मुख्यत शिकायतों में अधिकतर भूमि विवाद, अतिक्रमण, पेयजल, विद्युत, राशन आदि से सम्बन्धित थीं।

 

आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील दिवस में जो भी समस्याएं क्षेत्रीय जनता द्वारा दर्ज कराई गई है उनका समयबृद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं ढिलाई नहीं बरतती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि जनपद वासियों की समस्याओं का तहसील दिवस के अवसर पर ही निराकरण किया जाए ताकि जनपद वासियों को अपनी समस्याओं को लेकर अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने उपजिलाधिकारी एवं पटवारी एवं लेखपालों को निर्देश दिए हैं कि भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए भूमि की पैमाइश की जाए पैमाइश करते हुए वस्तु स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए गए।

 

जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो शिकायते संबंधित विभागों हस्तान्तरित की जा रही उन शिकायतो का तत्काल संज्ञान लेते हुए एक सप्ताह के अंतर्गत उन शिकायते निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

 

तहसील दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेन्द्र कुमार, तहसीलदार हरिद्वार सचिन कुमार, जल संस्थान, विद्युत विभाग, पये जल विभाग सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज परिवहन कार्यालय का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग द्वारा ई रिक्शा चालकों के लिए चलाये जा रहे सत्यापन अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज परिवहन कार्यालय का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग द्वारा ई रिक्शा चालकों के लिए चलाये जा रहे सत्यापन अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

 

District Magistrate Mayur Dixit inspected the Transport Office today and took stock of the arrangements. During this, the District Magistrate reviewed the progress of the verification campaign being run by the Transport Department for e-rickshaw drivers.

 

Haridwar Sunny verma

 

जिलाधिकारी ने ई-रिक्शा चालकों को सत्यापन अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया कि ई-रिक्शा चालकों को तथा यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित संचालन एवं यात्रियों की सुरक्षा के महत्व पर बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि केवल सत्यापित चालक एवं सत्यापित ई-रिक्शा ही सड़कों पर संचालित हों, जिससे अवैध एवं अनियंत्रित संचालन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने परिवहन विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए है कि बिना सत्यापन के किसी भी ई रिक्शा का संचालन ना किया जाए।

 

 

निरिक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सत्यापित ई-रिक्शाओं पर रूट-वाइज रंग-कोडित क्यूआर स्टिकर स्वयं चस्पा किए गए। यह क्यूआर स्टिकर पुलिस द्वारा चालक/मालिक सत्यापन तथा आरआई द्वारा वाहन सत्यापन के उपरांत ही जारी किए जा रहे हैं। क्यूआर कोड स्कैन करने पर संबंधित ई-रिक्शा का संपूर्ण सत्यापन विवरण प्रदर्शित होता है। यह अभियान जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा स्वीकृत एसओपी के अनुसार संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ई-रिक्शा संचालन में पारदर्शिता, अनुशासन एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

 

 

जिलाधिकारी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित एवं सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया तथा अभियान को निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए।

 

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में उपस्थित ई-रिक्शा चालकों से भी संवाद करते हुए चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के संबंध में जानकारी ली।

 

 

निरिक्षण के दौरान एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा सहित सभी कार्मिक उपस्थित भी उपस्थित रहे।

आज दिनांक 3 फरवरी 2026 को एनआरआई महिला अन्ना चौहान उम्र 66 वर्ष निवासी यूके जो अपने 17 व्यक्तियों के ग्रुप मेंबर के साथ हरिद्वार आई थी

आज दिनांक 3 फरवरी 2026 को एनआरआई महिला अन्ना चौहान उम्र 66 वर्ष निवासी यूके जो अपने 17 व्यक्तियों के ग्रुप मेंबर के साथ हरिद्वार आई थी

Today on 3 February 2026, NRI woman Anna Chauhan, age 66 years, resident of UK, who had come to Haridwar with her group members of 17 persons


Haridwar Sunny verma

आज दिनांक 3 फरवरी 2026 को एनआरआई महिला अन्ना चौहान उम्र 66 वर्ष निवासी यूके जो अपने 17 व्यक्तियों के ग्रुप मेंबर के साथ हरिद्वार आई थी। वह सप्तऋषि क्षेत्र में होटल परफेक्ट प्रीमियम में रुके थे उक्त महिला के अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण महिला को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल हरिद्वार लाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा  महिला को मृत घोषित किया गया । जिला चिकित्सालय से सूचना प्राप्त होने पर महिला की पंचायतनामा/आवश्यक कार्यवाही अमल मे लाई गई। तथा मृतका की मृत्यु के संबंध में मृतका की पुत्री अलीशा को सूचित किया गया