जिलाधिकारी के निर्देश पर सरकारी सम्पति को विरुपित करने पर 09 लोगों के विरुद्ध की गई प्राथमिकी की दर्ज।

जिलाधिकारी के निर्देश पर सरकारी सम्पति को विरुपित करने पर 09 लोगों के विरुद्ध की गई प्राथमिकी की दर्ज।

 

On the instructions of the District Magistrate, an FIR was registered against 09 people for defacing government property.

 

Haridwar Sunny verma

जनपद में सरकारी सम्पति को भद्दा एवं विरुपित करने वालो के विरुद्ध  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियो एवं संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि उनकी संपत्ति पर यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई भी प्रचार प्रसार करता है एवं सरकारी संपत्ति को विरुपित करता है तो उनके विरुद्ध विरूपण अधिनियम के तहत नियम अनुसार अवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संरचना एवं सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुँचाने दीवारों पर अवैध लिखावट, पोस्टर चिपकाकर सार्वजनिक संपत्तियों को विरूपित करने का कार्य किया गया है। जिस पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत थाना कनखल में 09 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

 

उन्होंने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 334, मुजफ्फरनगर-हरिद्वार भाग के 4 लेन निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात वर्तमान में प्रचालन एवं रखरखाव चरण में है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 के किमी० 198 से किमी 200 हरिद्वार की ओर के मध्य कुछ व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर स्थित सड़क संरचना एवं दीवारों पर बार-बार अपना प्रचार विज्ञापन लिखवाया जा रहा है। यह कृत्य न केवल सार्वजनिक एवं राजमार्ग संरचना को क्षति पहुंचाने वाला है, बल्कि संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत दंडनीय भी प्रतीत होता है। राष्ट्रीय राजमार्ग रख रखाव टीम द्वारा पूर्व में इन लिखावटों को पेंट कर मिटाया गया था कुछ संस्थानों एवं व्यक्तियों द्वारा पुनः यही अवैध लिखावट कर दी गई है।

जिसकी  जानकारी जिलाधिकारी को दी गई, जिसका जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है ।

उन्होंने अवगत कराया कि जिसके विरुद्ध अवैध लिखावट एवं दीवारों, सड़क संरचना की बदसूरती के कारण शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा इस प्रकार के भद्दे एवं अत्यधिक प्रचार से वाहन चालकों का ध्यान भी भटकता है, जिससे राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। जिस पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सार्वजनिक सपत्ति को क्षति पहुँचाने एवं राजमार्ग की सुरक्षा से खिलवाड करने संबंधी प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत थाना कनखल में 09 लोगों/संस्थानों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

उन्होंने ने यह भी अवगत कराया है कि सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम 2003 में सार्वजनिक संपत्तियों को विरूपित करने पर एक वर्ष की सजा तथा ₹10000 तक के जुर्माने का प्राविधान है।

भारत माता मंदिर के संस्थापक पद्मभूषण से सम्मानित ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के समाधि मंदिर में श्री विग्रह मूर्ति स्थापना दिवस समारोह 4 से 6 फरवरी तक आयोजित किया जाए।

भारत माता मंदिर के संस्थापक पद्मभूषण से सम्मानित ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के समाधि मंदिर में श्री विग्रह मूर्ति स्थापना दिवस समारोह 4 से 6 फरवरी तक आयोजित किया जाये

 

 

 

 

Haridwar Sunny verma

 

Vigraha Murti Sthapana Diwas celebration should be organised from 4th to 6th February in the Samadhi Mandir of Padma Bhushan awardee Brahmalin Swami Satyamitranand Giri Maharaj, founder of Bharat Mata Mandir.

 

 

भारत माता मंदिर के संस्थापक पद्मभूषण से सम्मानित ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के समाधि मंदिर में श्री विग्रह मूर्ति स्थापना दिवस समारोह 4 से 6 फरवरी तक आयोजित किया जाए। तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया करेंगे। समारोह स्थल सप्तऋषि मैदान पर आयोजित पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने बताया कि 5 फरवरी को धर्म सभा एवं सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश भर के संतों के साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिंहा, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह कार्यवाह डा.कृष्ण गोपाल और विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार शामिल होंगे। 6 फरवरी को मूर्ति स्थापना दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी विशिष्ट अतिथी के रूप में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सभी अखाड़ों के संतों को भी आमंत्रित किया गया है।स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने बताया कि समन्वय सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रदान किया जाने वाला समन्वय पुरस्कार इस वर्ष स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के डा.अनुज सिंघल एवं डा.तारा सिंघल को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में उन्हें 2,51,000 रूपए की राशि, प्रशस्ति पत्र, शाल और श्रीफल प्रदान किया जाएगा। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद, आईडी शास्त्री, पीयूष शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

पत्रकार  अनुपम त्रिवेदी को मातृ शोक, महानिदेशक सूचना ने श्मशान घाट पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

पत्रकार अनुपम त्रिवेदी को मातृ शोक, महानिदेशक सूचना ने श्मशान घाट पहुंच कर दी श्रद्धांजलि


Haridwar Sunny verma

Journalist Anupam Trivedi mourns the death of his mother, Director General of Information reached the crematorium and paid tribute.

वरिष्ठ पत्रकार NEWS 18 के उत्तराखंड संपादक अनुपम त्रिवेदी की माता श्रीमती गीता त्रिवेदी का अंतिम संस्कार खड़खड़ी श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी  श्मशान घाट पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों को असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने एवं दिवंगत आत्मा को भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दें के लिए प्रार्थना की।

श्रीमती गीता त्रिवेदी का
निधन बीमारी के चलते रविवार को 85 वर्ष की आयु में देहरादून में हो गया था। ज्येष्ठ पुत्र भुवन चंद त्रिवेदी ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान सचिव एचआरडीए मनीष कुमार सिंह, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार  सुनील दत्त पांडे,  आशीष मिश्रा,  पुलकित शुक्ला, अविक्षित रमन,  नरेश दीवान शैली,  अमित गुप्ता, समेत हरिद्वार और देहरादून जनपद के तमाम पत्रकार और अन्य क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे।

आगामी शरदीय कांवडीय के दृष्टिगत कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अलग-अलग पुलिस टीम बनाकर हरकी पैडी, जनाना घाट, सुभाष घाट तथा पोस्ट आफिस से भीमगौडा तक चलाया गया अतिक्रमण का संघन अभियान।

आगामी शरदीय कांवडीय के दृष्टिगत कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अलग-अलग पुलिस टीम बनाकर हरकी पैडी, जनाना घाट, सुभाष घाट तथा पोस्ट आफिस से भीमगौडा तक चलाया गया अतिक्रमण का संघन अभियान।

Haridwar Sunny verma

view of the upcoming Sharadiya Kanwadiya, Kotwali Nagar Police formed different police teams and launched a massive encroachment drive at Har Ki Pauri, Janana Ghat, Subhash Ghat and from Post Office to Bhimgoda.

कोतवाली नगर की पुलिस टीमो द्वारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत किये गये 35 चालान कर वसूला 8750/-रु0 का संयोजशुल्क

अतिक्रमण के दौरान नो पार्किंग मे खडे 15 वाहनो का किया एमवी एक्ट मे चालान

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के दिशा-निर्देश के क्रम* में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर  हरिद्वार  के कुशल नेतृत्व  मे आज दिनाँक 02.02.2026 को  आगामी शरदीय कांवडीय मेला के दृष्टीगत  कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग पुलिस टीम बनाकर हरकी पैडी, जनाना घाट, सुभाष घाट तथा पोस्ट आफिस से भीमगौडा तक अतिक्रमण का संघन अभियान चलाकर सड़कों के किनारे व पुलों के ऊपर घाटों के किनारे अतिक्रमण  हटाया गया तथा अतिक्रमण को हटाये जाने के दौरान कोतवाली नगर की पुलिस टीमो द्वारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत किये गये 85 चालान कर 21250/-रु0  का संयोजशुल्क वसूला गया  तथा नो पार्किग के खडे 15 वाहनो का एमवीएक्ट मे चालान कियाl