पुलिस लाइन में खेली गई जमकर होली ढोल की थाप पर रंगरूटों ने किया धमाल।

पुलिस लाइन में खेली गई जमकर होली ढोल की थाप पर रंगरूटों ने किया धमाल।

Holi was celebrated with great enthusiasm in the police line, the recruits had fun to the beat of the drum.

 

मेरठ चीनू चौधरी

मेरठ। होली के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद गुरुवार को पुलिस महकमें में जमकर कपड़ा फाड़ होली खेली गई। खूब अबीर गुलाल उड़ा। जिले के सभी थानों से लेकर रिजर्व पुलिस लाइन तक होली की धूम रही।

 

ढोल की थाप पर झूमते रंगरूटों ने एक दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। मैदान में भरे पानी में गिराकर कीचड़ से होली खेली गई। एडीजी जोन भानु भास्कर,

 

डीआईजी कलानिधि नैथानी, एस एस पी अविनाश पांडे,एस पी सिटी आयुष विक्रम सिंह समेत सभी पुलिस अधिकारी रंगों से सराबोर दिखे।

 

दुल्हेंडी से अगले दिन पुलिस की होली खेली जाती है। गुरुवार को पुलिस की होली रही, जिसके लिए पुलिस लाइन में विशेष इंतजाम किए गए थे।

 

परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे ऊखा की थाप पर रंगरूटों का हुल्लड़ शुरू हुआ। सात समुन्दर पार, जोगी जी ढूंढ के ला दो, दुनिया की ठा… ठा…

 

ठा… जैसे गीतों पर रंगरूटों ने खूब धमाल किया।

 

एसएसपी अविनाश पांडे जैसे ही पुलिस लाइन में पहुंचे, होली का उत्साह कई गुना बढ़ गया। जैसे ही वह रंगरूटों के बीच पहुंचे, रंगरूटों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। उसके बाद होली के फिल्मी गीतों पर रद्ध अविनाश पांडे समेत सभी अधिकारी खूब झूमे। होली का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। पुलिस कांस्टेबल से लेकर रद्ध तक एक ही जगह खूब

 

झूमे। एडीजी जोन भानु भारकर, डीआईजी कलानिधि नैथानी,एसएसपी अविनाश पांडे के साथ एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा के अलावा सभी डिप्टी एसपी, कई थाने के थानेदार भी मौजूद रहे, जिन्होंने रंगरूटों के बीच खूब होली खेली। दमकल की गाड़ियों में रंगीन पानी भरकर सभी को भिगो दिया। ढोल और ताशे की थाप पर भी सभी ने खूब ठुमके लगाए।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रेलवे प्रशासन को शर्मसार कर दिया है। नॉर्दर्न रेलवे ज़ोन के लखनऊ डिवीज़न में तैनात एक लोको पायलट को अपनी बीमारी का सबूत देने के लिए एक सीनियर अधिकारी के सामने अपनी पैंट उतारनी पड़ी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रेलवे प्रशासन को शर्मसार कर दिया है। नॉर्दर्न रेलवे ज़ोन के लखनऊ डिवीज़न में तैनात एक लोको पायलट को अपनी बीमारी का सबूत देने के लिए एक सीनियर अधिकारी के सामने अपनी पैंट उतारनी पड़ी।

Lucknow: A case has come to light in the Uttar Pradesh capital that has brought shame to the railway administration. A loco pilot posted in the Lucknow division of the Northern Railway Zone was forced to disrobe in front of a senior officer to provide proof of his illness

लखनऊ चीनू चोधरी

 

क्या है पूरा मामला?

 

सर्जरी के बाद मांगी थी छुट्टी: अनुसूचित जनजाति समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोको पायलट राजेश मीणा ने पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद आराम करने के लिए छुट्टी मांगी थी।

 

अधिकारी का मना करना: आरोप है कि चीफ क्रू कंट्रोलर रतन कुमार को उनकी बीमारी पर यकीन नहीं हुआ और उन्होंने छुट्टी देने से मना कर दिया।

 

मजबूरी में उठाया कदम: खुद को सही साबित करने के लिए राजेश मीणा ने अपनी पैंट उतारकर अधिकारी के सामने ऑपरेशन का घाव दिखाया, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी उन्हें छुट्टी नहीं दी गई।

 

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया दखल: बाद में डिवीज़न के एक वरिष्ठ अधिकारी के दखल के बाद लोको पायलट की छुट्टी मंजूर हुई। इस मामले पर DRM सुनील कुमार वर्मा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

हज़ारों सालों से, जानवर लड़ाई के मैदान में इंसानों की मदद करते रहे हैं। हालाँकि, जब भी लड़ाई में जानवरों के बारे में सोचते हैं, तो भालू हमेशा पहले जानवर नहीं होते जो दिमाग में आते हैं। WWII के दौरान पोलिश सैनिकों द्वारा शावक के रूप में गोद लिया गया एक सीरियाई भूरा भालू इस नियम का एक अलग ही उदाहरण है।

हज़ारों सालों से, जानवर लड़ाई के मैदान में इंसानों की मदद करते रहे हैं। हालाँकि, जब भी लड़ाई में जानवरों के बारे में सोचते हैं, तो भालू हमेशा पहले जानवर नहीं होते जो दिमाग में आते हैं। WWII के दौरान पोलिश सैनिकों द्वारा शावक के रूप में गोद लिया गया एक सीरियाई भूरा भालू इस नियम का एक अलग ही उदाहरण है।

For thousands of years, animals have been assisting humans on the battlefield. However, when thinking of animals in battle, bears aren’t always the first animals that come to mind. A Syrian brown bear adopted as a cub by Polish soldiers during WWII is a prime example of this.

Wojtek the Bear

 अक्षय चौधरी

9639100100

वोज्टेक नाम का यह भालू 22वीं आर्टिलरी सप्लाई कंपनी में बड़ा हुआ और सैनिकों के साथ उसका गहरा रिश्ता बन गया। वे अपनी सिगरेट और बीयर भी उसके साथ शेयर करते थे। वोज्टेक 40 स्टोन का बड़ा हुआ और अपने राशन को सुरक्षित करने के लिए उसे आधिकारिक तौर पर सेना में भर्ती कर लिया गया।

 

मई 1944 में इटली में मोंटे कैसिनो की लड़ाई के दौरान अपने कारनामों के बाद भालू प्राइवेट से कॉर्पोरल रैंक तक पहुँच गया। कहा जाता है कि वोज्टेक ने फ्रंटलाइन पर सैनिकों के लिए गोला-बारूद के टोकरे ले जाने में मदद की थी।

 

वोज्टेक युद्ध में बच गया और उसने एडिनबर्ग चिड़ियाघर में अपने दिन बिताए।

मेरठ अन्नपूर्णा चैरिटेबल एवं अराध्या प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में होली के अवसर पर अन्नपूर्णा मंदिर के प्रांगण में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

मेरठ अन्नपूर्णा चैरिटेबल एवं अराध्या प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में होली के अवसर पर अन्नपूर्णा मंदिर के प्रांगण में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

A humorous poetry conference was organised in the premises of Annapurna Temple on the occasion of Holi under the joint aegis of Meerut Annapurna Charitable and Araadhya Prakashan.

मेरठ चीनू चौधरी

 

कार्यक्रम में अनिरूद्ध गोयल ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अतिथि अभिमन्यु वशिष्ठ आर के वैलफेयर ट्रस्ट के प्रतिनिधि ने दीप जलाकर कार्यक्रम को गति दी। कार्यक्रम की विधिवित शुरूआत कवि सुदेश यादव दिव्य ने सरस्वती वंदना से कुछ इस प्रकार की— तेरे चरणों से नहीं दूर मां, पग धूल सा तेरा दास है। स्वर दायनी स्वर साधनी मधु स्वर की मुझको तलाश है।

मेरठ चिनू चौधरी

कासगंज से पधारे कवि डा अजय अटल के कहा— नयन में सागर है वरना अश्रु नमकीन नहीं होते, कंठ में करूणा है वरना, गीत गमगीन नहीं होते।

 

सरधना से पधारे कवि वीरेंद्र अबोध ने सुनाया— मैं फूल बेचता हूं फुटपाथ पर अब भी, कौम का नेता बन गया शराब बेचने वाला। गाजियाबाद से पधारे डा. स्वदेश यादव ने सुनाया- हौसला टूटा बांधने के लिए आया हूं मैं, फूल कांटों में खिलाने के लिए आया हूं मैं।

गाजियाबाद से पधारी कवयित्री डा निवेदिता शर्मा ने सुनाया— खुश्बू सी है कुछ हवाओं में, रंग घुल सा गया फिजाओं में। लौट आया है प्यार का मौसम, फूल खिलते हैं अब निगाहों में। डा सुदेश यादव दिव्य जी ने कहा- तुम्हारे पास गर होते तुम्हें अपना बना लेते, भुलाना तो ना बस में था मगर दिल में बसा लेते। हमारे ख्वाब में भी तुम अगर एक बार आ जाते तुमसे जी भर गले मिलते, और होली मना लेते।

बिजनौर से पधारे ​कवि हुक्का बिजनौरी ने सुनाया— मिलावट के खेल में हम इतना आगे निकल गए, कीड़े मारने की दवा में भी कीड़े पड़ गए। डा ईश्वर चन्द गंभीर ने सुनाया— होली खेलो जम के खेलो लेकिन इतना ध्यान रहे, भैया भी नाराज ना हो भाभी का सम्मान रहे।

इस कार्यक्रम में विशेष सहयोगी “बुक ऑफ लाइफ” के लेखक डा कुमार प्रशांत मानव, आर के वैलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश शर्मा और राष्ट्रीय कला रंग भारती के संरक्षक अनिरूद्ध गोयल का रहा। कार्यक्रम में सभी श्रोताओं को डा कुमार प्रशांत मानव द्वारा लिखित “बुक ऑफ लाइफ” व बिल्डिंग ए बेटर फ्यूचर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अनिरुद्ध गोयल, रवि विश्नोई, अंकित विश्नोई, नितिन कुमार, रजनीश शर्मा, लता बंसल, ​अभिमन्यु वशिष्ठ, अंकुर कौशिक, श्याम सुंदर आदि का सहयोग रहा तथा कार्यक्रम में योगेश मोहन, गिरीश थापर और विवेक रस्तोगी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुदेश यादव दिव्य ने किया व कार्यक्रम की अध्यक्षता डा ईश्वर चंद गंभीर ने की और कार्यक्रम के आयोजक ब्रजभूषण गुप्ता रहे। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रजभूषण गुप्ता ने सभी कवियों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए रंगों के पावन पर्व होली की शुभकामना दी।

द प्रेस क्लब के होली मिलन में रंग, संगीत और सौहार्द का संगम

द प्रेस क्लब के होली मिलन में रंग, संगीत और सौहार्द का संगम

 

A confluence of colours, music and harmony at The Press Club’s Holi Milan

मेरठ : चिनू चोधरी

मेरठ: मेरठ प्रेस क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे का जीवंत उदाहरण बन गया। रंगों की बौछार, संगीत की मधुर धुनों और आत्मीय संवाद ने पूरे परिसर को उल्लास से भर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों के साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

मेरठ : चिनू चोधरी

होली के पारंपरिक व लोकप्रिय गीतों पर पत्रकार साथियों ने जमकर नृत्य किया। अभिनेता गिरीश थापर की शायरी ने महफिल में रंग जमा दिया, वहीं ‘जूनियर सनी देओल’ के नाम से प्रसिद्ध राजीव की जोशीली प्रस्तुति ने तालियां बटोरीं। वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र शर्मा ने माउथ ऑर्गन पर “ये अपना दिल तो आवारा” की धुन छेड़कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कवि वीरेश त्यागी ने होली पर आधारित रचनाओं का पाठ कर समां बांध दिया।

मेरठ : चिनू चोधरी

समारोह में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व राज्य मंत्री सुनील भराला सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

 

रंग, संगीत और साहित्य के समन्वय से सजा यह आयोजन सहभागी जनों की स्मृतियों में लंबे समय तक अंकित रहेगा।

मेरठ : चिनू चोधरी

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पत्रकार एवं हिन्दुस्तान के पूर्व संपादक सूर्य का द्विवेदी तथा अमर उजाला के पूर्व संपादक नीरज कांत राही की विशेष उपस्थिति ने समारोह की गरिमा में चार चांद लगा दीए।

मेरठ : चिनू चोधरी

द प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवि शर्मा, एवं संयोजक दिनेश चंद्रा ने अतिथियों का रंग लगाकर आत्मीय स्वागत किया। कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल कार्यक्रम के संयोजक रहे, जबकि मनमोहन भल्ला और अरुण सागर ने परभावशाली मंच संचालन कर कार्यक्रम को सजीव बनाए रखा। समारोह में विजय वर्मा, राजीव शर्मा, अक्षय चौधरी, संदीप चौधरी, अनिल पुरोहित, शालू अग्रवाल, संत राम पांणे, इन्द्रमोहन आहूजा, अशोक गोस्वामी, विनोद गोस्वामी, रवि बिश्नोई, संजीव तोमर, अनिल गौड़, पवन शर्मा, राजू शर्मा, आकांक्ष भारद्वाज, विकास गुप्ता, निखिल शर्मा, प्रेमशंकर, विजय कुमार, राजा सतीन( सिटी ईंचार्ज जनवाणी), विजयमान, विश्वास राणा, प्रवीण सरिन, नरेंद्र शर्मा, अंकित विशनोई, सुनील बादली, अर्चित गोयल, राहुल राणा, पंकज शर्मा, ललित गोस्वामी, पूजा रावत, विकासदीप त्यागी, सुनील ठाकुर, नरेश उपाध्याय, के एम आचार्य, सुरेन्द्र शर्मा, डॉ॰ महेन्द्र हिलोरिया, सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मेरठ में स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कल्चरल क्लब और स्टाफ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में होली रंग भरी उत्सव का हर्षोल्लास से आयोजन किया गया।

शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मेरठ में स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कल्चरल क्लब और स्टाफ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में होली रंग भरी उत्सव का हर्षोल्लास से आयोजन किया गया।

 

Holi Rangbhari Utsav was organised with great enthusiasm in Shaheed Mangal Pandey Government Post Graduate Women’s College, Meerut under the joint aegis of Swar Samragini Lata Mangeshkar Cultural Club and Staff Club.

Meerut cheenu chaudhary

 

 

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अंजू सिंह ने सभी प्राध्यापकों और कार्यालय स्टाफ को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएँ दीं । स्टाफ क्लब की ओर से सभी को होली की मिठाई गुझिया खिलाकर होली की शुभकामनाएँ दी गईं । सभी प्राध्यापकों ने प्राचार्य और एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और मस्ती की । डा नीता सक्सेना ने होली गीत गाये । कार्यक्रम का आयोजन कल्चरल क्लब प्रभारी और स्टाफ क्लब सदस्य प्रो लता कुमार तथा कल्चरल क्लब सदस्य डॉ शालिनी वर्मा द्वारा किया गया । आयोजन में स्टाफ क्लब के सदस्यों प्रो भारती दीक्षित, प्रो अनुजा गर्ग , डा भावना सिंह, डा मनीषा भूषण ने विशेष सहयोग दिया । प्रो गीता चौधरी, डा भारती शर्मा, डा नीता सक्सेना, डा नितिशहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मेरठ में स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कल्चरल क्लब और स्टाफ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में होली रंग भरी उत्सव का सोल्लास आयोजन किया गया । महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अंजू सिंह ने सभी प्राध्यापकों और कार्यालय स्टाफ को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएँ दीं । स्टाफ क्लब की ओर से सभी को होली की मिठाई गुझिया खिलाकर होली की शुभकामनाएँ दी गईं । सभी प्राध्यापकों ने प्राचार्य और एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और मस्ती की । डा नीता सक्सेना ने होली गीत गाये । कार्यक्रम का आयोजन कल्चरल क्लब प्रभारी और स्टाफ क्लब सदस्य प्रो लता कुमार तथा कल्चरल क्लब सदस्य डॉ शालिनी वर्मा द्वारा किया गया । आयोजन में स्टाफ क्लब के सदस्यों प्रो भारती दीक्षित, प्रो अनुजा गर्ग , डा भावना सिंह, डा मनीषा भूषण ने विशेष सहयोग दिया । प्रो गीता चौधरी, डा भारती शर्मा, डा नीता सक्सेना, डा नितिन चौधरी, डा आवेश कुमार, डा नेहा सिंह सहित अन्य प्राध्यापक भी उपस्थित रहे ।

प्रथम वेंडिंग जोन के लघु व्यापारियों ने फूलों की वर्षा कर होली मिलन समारोह आयोजित किया।

प्रथम वेंडिंग जोन के लघु व्यापारियों ने फूलों की वर्षा कर होली मिलन समारोह आयोजित किया।

Small traders of the first vending zone organised a Holi Milan function by showering flowers.

 

HARIDWAR SUNNY VERMA

सभी साथियों को एकजुट होकर पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आना होगा: संजय चोपड़ा

 

हरिद्वार, फुटपाथ के कारोबारी रेड़ी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों के सामूहिक एकमात्र संगठन लघु व्यापार एसो. द्वारा प्रथम स्मार्ट वेंडिंग जोन के प्रांगण में फूलों की होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा रहे। होली मिलन समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ संरक्षक चन्द्र प्रकाश शर्मा ने की,कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष राज कुमार द्वारा किया गया। फूलों की होली मिलन समारोह में प्रथम वेंडिंग जोन के लाभार्थी लघु व्यापारियों ने एक दूसरे के माथे पर चंदन का टीका लगाकर फूलों की वर्षा करते हुए मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाइयां देते हुए पर्यावरण की रक्षा के लिए संकल्पित भी हुए।

 

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा होली बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है सभी साथियों को एकजुट होकर पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आकर अपने- अपने क्षेत्रों में होलिका दहन के दौरान हरे पेड़ों की कटाई ना हो इसका विशेष ख्याल रखना होगा। उन्होंने कहा होली के त्योहार में शुद्ध पेयजल की बरबादी ना हो इसके लिए भी आम लोगो को जागरूक होकर जल बचाने के लिए स्वयं आगे आना होगा।

 

होली मिलन समारोह में अपने विचार व्यक्त करते ओमप्रकाश कालियान, मनोज कुमार, सोनू, प्रभात चौधरी, वीरेंद्र कुमार, अशोक शर्मा, सचिन राजपूत, श्यामजीत गोलू, चंदन रावत, महेंद्र सैनी, विवेक, जय सिंह बिष्ट, सचिन,लाल चन्द गुप्ता, कपिल, विवेक, भारत कुमार, नरसिंह,विजय गुप्ता,सुनील कुकरेती सुमन गुप्ता, आशा देवी, सुनीता चौहान, मंजू पाल, सुमित्रा, पुष्पा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

प्रेमी कुत्ते ने प्रेमी जोड़े की तुडवादी शादी !

प्रेमी कुत्ते ने प्रेमी जोड़े की तुडवादी शादी !

Lover dog officiates the wedding of a loving couple!

 

सांकेतिक चित्र सोशल मीडिया

शादियों के सीजन में अक्सर लड़ाई-झगड़े से जुड़े हुए वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से खूब वायरल हो रहा है, जहां एक शादी उस वक्त टूट गई जब दूल्हे पक्ष के एक युवक ने दुल्हन के पालतू कुत्ते को पीट दिया. वहीं देखते ही देखते मामूली बहस मारपीट में बदल गई और मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया. जिसके बाद लास्ट में दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. यह घटना खागा कोतवाली क्षेत्र के गेस्ट हाउस की बताई जा रही है जहां दुल्हन का परिवार प्रयागराज से आया था, जबकि दूल्हा पक्ष बारात लेकर पहुंचा था .

 

 

 

फेरे से पहले बवाल कुत्ते की पिटाई पर टूटा रिश्ता

 

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही घटना के अनुसार शादी में शुरुआती रस्में शांतिपूर्वक पूरी हो गई थी. वहीं दूसरी रस्में चल रही थी. इसी दौरान दुल्हन का पालतू कुत्ता जिसे कुछ दूरी पर बांधा गया था, वह भौंकने लगा था. कुत्ते की शोर से नाराज होकर दूल्हे पक्ष के एक युवक ने कुत्ते को पीट दिया. इससे दुल्हन पक्ष ने इसका विरोध किया, जिसके बाद कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई. वहीं शादी में मौजूद लोगों के अनुसार लाठी-डंडे और कुर्सियां तक चली. दुल्हन पक्ष के दो से तीन लोगों के सिर में चोट आई, जबकि दूल्हे पक्ष के भी एक दो लोगों को हल्की चोटें आई. इस हंगामे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शादी के रस्में रुकवा दी.  घायलों नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया. वहीं अगले दिन दोनों परिवार थाने पहुंचे,  थाने में पूछताछ के दौरान दुल्हन ने साफ कहा कि वह अब यह शादी नहीं करना चाहती. इसके बाद लेनदेन में दिए गए उपहार और नकदी वापस कर दी गई और आपसी सहमति से मामला खत्म कर दिया गया. हालांकि इस मामले को लेकर किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत नहीं दर्ज कराई.

 

 

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

 

 

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया अगर शादी से पहले ही पालतू जानवर के साथ ऐसा व्यवहार है, तो आगे क्या होता. वहीं दूसरे ने कमेंट किया दुल्हन ने बिल्कुल सही फैसला लिया जानवरों से प्यार करने वाला इंसान ही संवेदनशील होता है. वहीं एक कमेंट में लिखा गया इतनी छोटी बात पर शादी तोड़ना ठीक है या नहीं यह सोचने वाली बात है. इसके अलावा किसी कमेंट किया रिश्ते इज्जत और व्यवहार पर टिके होते हैं गुस्से पर नहीं. वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि मामला दोनों परिवारों की आपसी समझ से सुलझ जाना ही बेहतर रहा.

 

 

Tags: bride dog in marriage, dulha dulhan fight viral, dulhan viral video, fatehpur wedding fight, wedding viral video, अरेंज मैरिज के दौरान कुत्ते पर विवाद, कुत्ते का शादी में घुसना बारातियों को नागवार गुजरा, कुत्ते को लेकर मंडप के नीचे विवाद, दुल्हन का पालतू कुत्ता पीट दिया, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, दूल्हे पक्ष के एक युवक ने दुल्हन के कुत्ते को पीट दिया, बाराती ने भीतर घुस रहे कुत्ते को पीट दिया !

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी ने कुंभ नगरी के विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी ने कुंभ नगरी के विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण

The Mela Adhikari inspected various areas of the Kumbh city in preparation for the 2027 Kumbh Mela.

Haridwar sunny verma

 

मेले को लेकर प्रस्तावित व्यवस्थाओं की मौके पर पड़ताल कर भीड़ एवं यातायात प्रबंधन के लिए समुचित प्रबंध करने के दिए निर्देश कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को व्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सोमवार को कुंभ नगरी के विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

 

मेलाधिकारी ने भीड़ प्रबंधन, पार्किंग एवं ट्रैफिक नियंत्रण से संबंधित प्रस्तावित योजनाओं की मौके पर समीक्षा करते हुए कहा कि कुंभ जैसे विराट आयोजन के लिए सुविचारित योजना, समन्वित कार्यप्रणाली तथा निरंतर निगरानी आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श कर व्यवस्थाओं की व्यवहारिकता, संभावित चुनौतियों तथा उनके समाधान पर चर्चा की गई।

 

निरीक्षण के दौरान मेला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैरागी कैंप, दक्ष क्षेत्र, जगजीतपुर, गौरीशंकर क्षेत्र तथा नजीबाबाद मार्ग स्थित कुंभ नगरी के प्रवेश स्थल प्वाइंट 4.2 का भ्रमण किया गया। मेलाधिकारी ने इन क्षेत्रों में पार्किंग स्थलों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी सेक्टरों में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी जोर दिया।

 

उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति की निरंतर व्यवस्था, पर्याप्त संख्या में शौचालयों की स्थापना, नियमित साफ-सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, समुचित प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। प्रत्येक सेक्टर में चिकित्सा सहायता केंद्र एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

 

मेलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी चिन्हित अस्थायी पार्किंग स्थलों का समय से समतलीकरण कराया जाए, जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा संपर्क मार्गों को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि सड़क मार्ग से आने वाले श्रद्धालु नगर के आंतरिक क्षेत्रों में प्रवेश किए बिना ही सुगमतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से निर्धारित स्नानघाटों तक पहुंच सकें। इसके लिए प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

 

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में निर्माणाधीन रिंग रोड तथा नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) परियोजना को ध्यान में रखते हुए पार्किंग एवं ट्रैफिक प्रबंधन की कार्ययोजना में आवश्यक संशोधन किये जांय।

 

इस दौरान एसपी (सिटी) अभय सिंह ने भीड़ प्रबंधन एवं यातायात नियंत्रण की प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी दी। उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह ने संबंधित क्षेत्रों में की जाने वाली व्यवस्थाओं की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में परिवहन विभाग ने चलाया विशेष प्रवर्तन अभियान

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में परिवहन विभाग ने चलाया विशेष प्रवर्तन अभियान

Under the direction of District Magistrate Mayur Dixit, the Transport Department launched a special enforcement campaign.

Haridwar sunny verma

 

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि रविवार के दिन जिला अधिकारी के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु एआरटीओ नेहा झा के नेतृत्व में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा भी उपस्थित रहे। शहर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील मार्गों पर सघन चेकिंग कर ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन संचालन तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा आवश्यक अभिलेख न होने जैसे मामलों में कुल 50 चालान किए गए। वहीं गंभीर नियम उल्लंघन पाए जाने पर 10 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त कई वाहन चालकों को मौके पर ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सख्त चेतावनी दी गई।

 

एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ट्रिपल राइडिंग से बचें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।