आज हरिद्वार सुनील सैनी राज्य मंत्री संत निरंकारी मिशन के द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए

आज हरिद्वार सुनील सैनी राज्य मंत्री संत निरंकारी मिशन के द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए

Today, Haridwar State Minister Sunil Saini participated in the cleanliness drive organized by the Sant Nirankari Mission.

Haridwar sunny verma

 

सुनील सैनी राज्य मंत्री ने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान को दो कदम आगे बढ़ाते हुए संत निरंकारी मिशन संस्था के सभी सेवकों ने हजारों की संख्या में उपस्थित होकर स्वच्छता अभियान में योगदान दिया निरंकारी मिशन का सेवा और समर्पण भक्ति केवल शब्दों से नही कार्यों में प्रकट होती है!

 

सुनील सैनी ने कहा स्वच्छता मानव सभ्यता की जीवनरेखा हे स्वच्छता से केवल पर्यावरण ही नहीं, समाज का सामूहिक स्वास्थ्य और संतुलन भी सुदृढ़ होता है। इसी विचार को साकार रूप देते हुए प्राकृतिक की निस्वार्थ भाव से स्वच्छता एवं संरक्षण का व्यापक अभियान आज जन-जन के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। यह पहल केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि जागरूकता, जिम्मेदारी और सामूहिक सहभागिता का सशक्त संदेश है।

 

स्वच्छ अभियान का भव्य एवं प्रेरणास्पद आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के मार्गदर्शन में हरिद्वार के हजारों निरंकारी सेवादारों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में फैली गंदगी को एकत्र कर निस्तारण किया तथा श्रद्धालुओं से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। यह अभियान ऋषिकुल से नए हरिद्वार तक मालवीय घाट, श्रीराम घाट, महाऋषि वाल्मीकि घाट, गोविंद घाट, गुरुनानक घाट पर विशाल सफाई महाअभियान चलाया गया।

सुनील सैनी राज्य मंत्री ने बताया भारतवर्ष के 25 राज्यों, केन्द्रशासित प्रदेश के 930 शहरों के 1600 से अधिक स्थानों पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें लगभग 12 लाख स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। यह केवल एक पर्यावरणीय प्रयास नहीं, बल्कि अध्यात्म, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का अद्भुत समन्वय था, जो जन-जन के अंतर्मन को स्पर्श करते हुए जागरूकता एवं कर्तव्यबोध की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाता है।

 

संत निरंकारी मिशन का यह अभियान मानवता को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन के के प्रति सशक्त संदेश देता है, बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का सम्पूर्ण जीवन मानव कल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने सिखाया कि सेवा, सुमिरन और सत्संग जीवन का आधार हैं। भक्ति केवल वाणी तक सीमित न रहे, बल्कि व्यवहार में झलके lहरिद्वार मेँ इस अभियान का शुभारम्भ सेवादल के प्रार्थना गीत से हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। इस अवसर पर सेवादारों द्वारा दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा, अनुशासन एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की गई, जो आयोजन की सुव्यवस्थित एवं संस्कारित कार्यशैली को दर्शाता है।

 

सुनील सैनी ने यह भी कहा संत निरंकारी मिशन समय-समय पर समाजोपयोगी एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विविध परियोजनाओं में सक्रिय योगदान देता रहा है। ‘वननेस वन’ अभियान के माध्यम से वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे ये प्रयास मानवता और प्रकृति के मध्य सामंजस्य स्थापित करने की एक सशक्त एवं प्रेरक पहल हैं।

स्वच्छता अभियान में श्री केवल कुमार भाटिया जी, श्री सुरेश कुमार कनौजिया जी, श्री संजय कुमार जी, श्री अंशु कुमार जी, श्री हर्ष सैनी जी आदि उपस्थित रहे l

Delhi Meerut RRTS Launch: दिल्ली-मेरठ अब 55 मिनट, पीएम मोदी ने नमो भारत RRTS और मेरठ मेट्रो को दी हरी झंडी

Delhi Meerut RRTS Launch: दिल्ली-मेरठ अब 55 मिनट, पीएम मोदी ने नमो भारत RRTS और मेरठ मेट्रो को दी हरी झंडी

Delhi Meerut RRTS Launch: Delhi-Meerut now 55 minutes, PM Modi flags off Namo Bharat RRTS and Meerut Metro

Meerut cheenu chaudhary

Namo Bharat Train Trial Run 2026: 22 फरवरी 2026 मेरठ के लिए एक ऐतिहासिक दिन होने वाला है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले ट्रेन का ट्रायल रन आयोजित किया गया, जिसमें दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के पत्रकारों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के दौरान पत्रकारों ने बताया कि ट्रेन का सफर आरामदायक, तेज और सुविधाजनक था, और यह आने वाले समय में दिल्ली-मेरठ यात्रा का सारा अनुभव बदल देगा।

 

किन सेक्शनों का हुआ उद्घाटन?

इस परियोजना के तहत दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर के बीच 5 किलोमीटर और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन किया गया। इससे अब पूरा 82 किलोमीटर का कॉरिडोर परिचालन में आ गया है। प्रधानमंत्री ने शताब्दी नगर से मेरठ साउथ तक ‘नमो भारत’ ट्रेन में यात्रा (Delhi Meerut RRTS Launch) भी की और यात्रियों से संवाद किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और National Capital Region Transport Corporation (NCRTC) के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Read More: पंजाब के सरकारी स्कूलों की ऐतिहासिक छलांग, 305 छात्रों ने पहले प्रयास में JEE Main 2026 पास किया

12,930 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा

मेरठ पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री का स्वागत गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर हुआ। इसके बाद मेरठ में करीब 12,930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया। यह परियोजना सिर्फ परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास को गति देने वाला इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन भी मानी जा रही है।

 

नमो भारत – बुलेट जैसी रफ्तार, मेट्रो जैसी सुविधा

 

ट्रायल के दौरान ट्रेन ने 82 किलोमीटर का सफर केवल 55 मिनट में पूरा किया। पत्रकारों ने बताया कि ट्रेन की सीटें आरामदायक हैं और इंटीरियर मॉडर्न है। यात्रा के दौरान शांति और सुविधाओं का स्तर उच्च रहा, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी भी जल्दी और आराम से तय करने में मदद मिलेगी। ट्रायल रन के दौरान सभी ने महसूस किया कि यह ट्रेन रोजमर्रा के सफर में समय की बहुत बचत करेगी। खासकर छात्रों, ऑफिस जाने वाले और डेली कम्यूटर्स के लिए यह सुविधा बहुत बड़ी राहत साबित होगी।

 

Namo Bharat Train Trial Run 2026: डेली ट्रैवल का नया अनुभव

पहले दिल्ली से मेरठ का सफर रोड से 2-3 घंटे तक लेता था। ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ आम समस्या थी। लेकिन अब नमो भारत ट्रेन से वही दूरी केवल 55-60 मिनट में तय हो जाएगी। ट्रेन तेज होने के साथ-साथ यात्रियों को आरामदेह सफर भी प्रदान करेगी। रोड पर गाड़ियों की भीड़ कम होगी और समय की बचत के साथ-साथ सफर का अनुभव भी बेहतर होगा। इसके अलावा यह सुविधा उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो रोजाना ऑफिस, कॉलेज या किसी अन्य काम के लिए यात्रा करते हैं।

 

Namo Bharat Train Trial Run 2026: उद्घाटन और रैली का बड़ा आयोजन

22 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी सराय काले खां से मोदीपुरम तक ट्रेन कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही मेरठ मेट्रो के बाकी सेक्शन का लोकार्पण भी होगा। इस दिन शहर में एक पब्लिक रैली का भी आयोजन किया गया है। प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। पब्लिक से अनुरोध किया गया है कि वे बताए गए रूट का पालन करें और अपनी गाड़ियों को सही समय पर पार्क करें।

 

Namo Bharat Train Trial Run 2026: सुरक्षा और पब्लिक सुविधा

ट्रायल रन और आगामी उद्घाटन के लिए पुलिस ने अतिरिक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया है। इस कदम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि रैली और ट्रेन उद्घाटन सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से हो। पब्लिक से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और केवल निर्धारित रास्तों का इस्तेमाल करें। इससे न केवल यात्रा आरामदायक होगी बल्कि किसी अप्रत्याशित स्थिति से भी बचा जा सकेगा।

 

Namo Bharat Train Trial Run 2026: 82 किलोमीटर कॉरिडोर की विशेषताएं

 

 

नमो भारत ट्रेन 82 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर तय करेगी। इसके मुख्य स्टेशन हैं मेरठ साउथ, सराय काले खां और मोदीपुरम। इस ट्रेन से यात्रियों को तेज, आरामदायक और समय बचाने वाला सफर मिलेगा। रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और यह सुविधा खासकर डेली कम्यूटर्स, छात्रों और व्यावसायिक यात्रियों के लिए जीवन आसान बनाएगी।

 

Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

 

Namo Bharat Train Trial Run 2026: भविष्य में फायदे

इस ट्रेन के संचालन से न केवल दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा का समय घटेगा, बल्कि रोज़मर्रा के आवागमन में भी सुधार होगा। स्टूडेंट्स, ऑफिस जाने वाले और अन्य यात्रियों के लिए यह सुविधा गृहस्थी और व्यावसायिक जीवन दोनों में बड़ा बदलाव लाएगी। साथ ही, यह परियोजना शहर के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी मदद करेगी। लोग अब तेज और आरामदायक सफर का लाभ उठा पाएंगे, जिससे दिल्ली-मेरठ मार्ग का ट्रैफिक जाम और सड़क की भीड़ कम होगी।

 

Namo Bharat Train Trial Run 2026: 22 फरवरी का दिन मेरठ के लिए ऐतिहासिक

22 फरवरी का दिन मेरठ के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्घाटन, ट्रायल रन में मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया और शहर में तैयारियों ने यह दिखा दिया कि नमो भारत ट्रेन आने वाले समय में दिल्ली-मेरठ यात्रा का गेम-चेंजर साबित होगी।

SSP महोदय हरिद्वार के आदेशानुसार ज्वालापुर पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सत्यापन अभियान

SSP महोदय हरिद्वार के आदेशानुसार ज्वालापुर पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सत्यापन अभियान

Jwalapur police are conducting a continuous verification campaign as per the orders of Haridwar SSP Sir.

Haridwar sunny verma

34 व्यक्तियों का कोतवाली लाकर आईसीजीएस पोर्टल के माध्यम से किया गया सत्यापन

 

सत्यापन नहीं करने वाले मण्डी के आडतीयो के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम में चालान कर मा0न्यायालय भेजा जाएगा

 

दिनांक 21/02/2026 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद हरिद्वार में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान चलाया जाने हेतु जनपद हरिद्वार के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया।

 

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में टीमें गठित कर थाना क्षेत्रांतर्गत सब्जी मंडी मे व सब्जी मंडी के आसपास सब्जी,फल रेडी,ठेली फड लगने वाले 34 व्यक्तियों का थाना हाजा लाकर आईसीजीएस पोर्टल के माध्यम से समस्त का अपराधिक इतिहास सर्च किया गया व संबंधित विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के 50 चालान कर संयोजन शुल्क 12500/₹ वसूला गया व मंडी के आडतियों के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान कर माननीय न्यायालय भेजा जाएगा।

 

 मण्डी के आडतीयो को सख्त हिदायत दी गई कि वह अपने यहां काम करने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे अन्यथा संबंधित के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस टीम

1-वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार

2-उप निरीक्षक रविंद्र जोशी

3-अपर उप निरीक्षक गंभीर तोमर

4-अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार

5-कांस्टेबल धर्मेंद्र राणा

6-कांस्टेबल दिनेश कुमार

7-कांस्टेबल मनोज कुमार

8-कांस्टेबल राजपाल

आगामी वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले के दृष्टिगत देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने हेतु मेला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

आगामी वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले के दृष्टिगत देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने हेतु मेला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

In view of the Kumbh Mela to be held in Haridwar next year, extensive preparations are being made by the Mela administration to ensure the convenience, safety and smooth movement of the devotees coming from different parts of the country.

Haridwar sunny verma

 

 

कुम्भ मेले के दौरान रेल मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए हरिद्वार सहित अन्य निकटवर्ती रेलवे स्टेशनों पर आवश्यक अतिरिक्त सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जमीनी कवायद तेज कर दी गई है।

इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने शुक्रवार को मेला प्रशासन एवं रेलवे अधिकारियों के साथ हरिद्वार रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कुम्भ मेले के दृष्टिगत रेलवे द्वारा प्रस्तावित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप आगामी कुम्भ मेले को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर सभी संबंधित विभागों एवं संगठनों को सौंपे गए कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुम्भ मेले से संबंधित स्थायी प्रकृति के अधिकांश कार्यों को राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

हरिद्वार रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने कहा कि यह स्टेशन श्रद्धालुओं के आगमन का प्रमुख केंद्र है, अतः यहां की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारु होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने श्रद्धालुओं के ठहराव स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, प्रतीक्षा क्षेत्र तथा मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन एवं यातायात संचालन की कार्ययोजना की निरंतर समीक्षा कर इसे त्रुटिहीन बनाया जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें।

निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कुम्भ अवधि में ट्रेनों की समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यकता अनुसार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाए। प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन परिसर में भीड़ नियंत्रण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालयों की नियमित सफाई तथा प्रतीक्षालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने आगमन एवं प्रस्थान मार्गों के सुव्यवस्थित प्रबंधन, स्टेशन पर पर्याप्त होल्डिंग एरिया की व्यवस्था, टिकट काउंटरों की संख्या में आवश्यकतानुसार वृद्धि, हेल्पडेस्क के प्रभावी संचालन तथा उद्घोषणा प्रणाली को सुदृढ़ बनाए रखने पर बल दिया।

मेलाधिकारी ने दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं महिला यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष सहायता काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत जीआरपी एवं आरपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। उन्होंने हरिद्वार के निकटवर्ती मोतीचूर, ज्वालापुर एवं रायवाला रेलवे स्टेशनों को भी सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इस संबंध में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।

इस अवसर पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक श्री दिनेश कुमार ने अवगत कराया कि कुम्भ मेले के दृष्टिगत स्टेशन के सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। भीड़ प्रबंधन हेतु हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दस हजार यात्रियों की क्षमता का होल्डिंग एरिया बनाए जाने की योजना है।

इस दौरान अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती सहित मेला प्रशासन, रेलवे एवं जीआरपी के अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में मेलाधिकारी एवं अपर मेलाधिकारी ने लालजीवाला क्षेत्र, भीमगोड़ा बैराज तथा रोड़ी बेलवाला-खड्डा पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण कर कुम्भ मेले की तैयारियों की पड़ताल की। उन्होंने इन सभी क्षेत्रों में यात्री सुविधाओं और सफाई व्यवस्था को लेकर तय समय तक सभी व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए।

शहीद मंगल पाण्डे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम,मेरठ में 18/02/ 2026 से दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा समारोह महाविद्यालय प्राचार्या प्रो ० अंजू सिंह की दिशा निर्देशन में क्रीड़ा आयोजन सचिव डॉ॰ नितिन चौधरी एवं सह आयोजन सचिव डॉ०भारती शर्मा के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ।

शहीद मंगल पाण्डे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम,मेरठ में 18/02/ 2026 से दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा समारोह महाविद्यालय प्राचार्या प्रो ० अंजू सिंह की दिशा निर्देशन में क्रीड़ा आयोजन सचिव डॉ॰ नितिन चौधरी एवं सह आयोजन सचिव डॉ०भारती शर्मा के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ।

The two-day annual sports festival started from 18/02/2026 at Shaheed Mangal Pandey Government Women’s Post Graduate College, Madhavpuram, Meerut under the guidance of College Principal Prof. Anju Singh and under the leadership of Sports Organizing Secretary Dr. Nitin Chaudhary and Co-Organizing Secretary Dr. Bharti Sharma.

 

Mèerut cheenu chaudhary

 

 

वार्षिक क्रीड़ा समारोह के द्वितीय दिवस शटल रन प्रतियोगिता से प्रारंभ हुआ, जिसमें प्रथम स्थान लक्ष्मी पाल एमएससी.प्रथम वर्ष, द्वितीय सपना बी.ए. द्वितीय वर्ष एवं तृतीय इकरा बी.ए. प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राची बी.ए.प्रथम वर्ष,द्वितीय शालू एवं तृतीय स्थान मानसी रानी ने प्राप्त किया,शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम शालू,द्वितीय स्थान सृष्टि चपराना एवं तृतीय गार्गी मित्तल ने प्राप्त किया, योगा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अक्षता पूनिया,द्वितीय स्थान शालू, तृतीय स्थान लता वर्मा ने प्राप्त किया। शॉटपुट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लक्ष्मीपाल, द्वितीय ट्विंकल एवं तृतीय किरन ने प्राप्त किया।बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सारिका, द्वितीय स्थान अक्षिता पूनिया एवं तृतीय स्थान निशा, कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पायल भारती,लक्ष्मीपाल, शालूपाल, मानसी रानी,आकांक्षा भारद्वाज, मानसी शर्मा, नेहा, श्वेता कौशिक, सृष्टि चपराना ने प्राप्त किया।रस्सीकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लक्ष्मी पाल,द्वितीय अक्षिता पूनिया एवं तृतीय वंशिका ने स्थान प्राप्त किया।डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान अक्षिता पूनिया बीएससी द्वितीय वर्ष,द्वितीय स्थान किरण बी.ए प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान लक्ष्मी पाल एमएससी प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सपना ,द्वितीय स्थान सारिका एवं तृतीय स्थान महक ने प्राप्त किया। लेमन स्पून रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा द्वितीय मानविका एवं तृतीय प्रिया,फ्रॉग रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपा द्वितीय स्थान इकरा एवं तृतीय स्थान अंजलि ने प्राप्त किया थ्री लेग रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनूषा एवं महक,द्वितीय स्थान मानसी एवं नेहा,तृतीय स्थान तानिया,अंशिका,असमी एवं निशा ने प्राप्त किया। छात्राओं की टग ऑफ वाॅर में एनसीसी कैडेट्स विजयी रहीं। प्रतियोताओं के सम्पन्न होने के पश्चात् पुरस्कार वितरण आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्या प्रो० अंजू सिंह द्वारा किया गया। प्राचार्या महोदया ने विजयी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल का महत्व हमारी जिंदगी में सदैव बना रहता है,चाहे वह किसी भी उम्र की किसी भी अवस्था में हो, हर उम्र के साथ खेल का एक अलग आनंद है और वह आनंद हमारे जीवन में हमारे व्यक्तित्व में बखूबी परिलक्षित होता है। खेल हमारें जीवन में अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, एकता की भावना के साथ संस्थान की उत्तरोत्तर वृद्धि एवं जीवन को एक व्यवस्थित दिशा प्रदान करने में सहायक होता है। आज के वार्षिक क्रीड़ा समारोह में चैंपियन छात्रा लक्ष्मी पाल एवम् पूर्व चैंपियन छात्रा अक्षिता पूनिया संयुक्त रुप से रही। आज के समारोह सफल बनाने में प्रो० लता कुमार प्रो० अनुजा रानी गर्ग,प्रो० मोनिका चौधरी, प्रो० स्वर्णलता कदम, प्रो० गीता चौधरी, डॉ० सत्यपाल राना, डॉ॰ उषा साहनी, डॉ० राधा रानी, डॉ॰ अमित कुमार,डॉ॰ अजय कुमार, डॉ॰ अरविंद कुमार, डॉ॰ आवेश कुमार, डा०अलका चौधरी,डॉ०भावना सिंह, डॉ० मंजू रानी, डॉ॰ शालिनी सिंह,डॉ॰ पारुल मलिक, डॉ॰ निरुपमा सिंह, डॉ०मनीषा भूषण, डॉ॰शालिनी वर्मा,डॉ॰गौरी,

डॉ॰आशीष पाठक,डॉ०नीता सक्सेना, डॉ॰ डेज़ी वर्मा, डॉ० आकांक्षा,डॉ०नेहा, डॉ॰ सोशल का विशेष सहयोग रहा। क्रीडा समारोह में महाविद्यालय की छात्राओं ने अत्यंत उत्साह एवं खेल भावना के साथ सभीप्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता की।

मेरठ में ठगी का अजीबोगरीब मामला, ज्वेलरी लिए और एक करोड़ दिए और फिर अपने रुपये मांगने लगे खरीदार

मेरठ में ठगी का अजीबोगरीब मामला, ज्वेलरी लिए और एक करोड़ दिए और फिर अपने रुपये मांगने लगे खरीदार

A strange case of fraud in Meerut: the buyer took jewelry and paid Rs 1 crore, but then demanded his money back.

Meerut Akshay chaudhary

मेरठ जिले में ठगी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पहले एक करोड़ के जेवरात खरीदे और फिर रुपये दिए। एक आदमी ज्वेलरी लेकर चला गया। इसके बाद चार अन्य लोग अपने रुपये वापस मांगने लगे। पता चला चारों लोगों के साथ ठगी हो गई है।

 मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सदर थाना क्षेत्र के आबू प्लाजा में रघुनंदन ज्वेलर्स के प्रतिष्ठान पर हुई एक करोड़ की ठगी के मामले में बुधवार को पीड़ित ज्वेलर्स को साथ लेकर मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी सीओ कैंट से मिले। जहां उन्होंने घटना के जल्द खुलासे और अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की मांग उठाई।

 

मेरठ बुलियन एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल के साथ रघुनंदन ज्वेलर्स के मालिक तन्मय अग्रवाल सहित कई ज्वेलर्स सदर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने सीओ कैंट नवीना शुक्ला से मुलाकात की। तन्मय अग्रवाल ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के प्रवीण शर्मा आदि उन पर एक करोड़ की रकम देने का दबाव बना रहे हैं, जबकि प्रवीण के सामने ही ठगी की घटना हुई थी। उन्होंने घटना के खुलासे और दूसरे पक्ष से खतरा बताते हुए अपने प्रतिष्ठान की सुरक्षा की मांग उठाई। सीओ कैंट नवीना शुक्ला बताया कि पुलिस की टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खुलासा न होने तक दोनों पक्षों पर पुलिस की नजर रहेगी।

साकेत निवासी तन्मय अग्रवाल का आबू प्लाजा में रधुनंदन ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। जानकारी के अनुसार, तन्मय अग्रवाल बुधवार दोपहर करीब 1.02 बजे तन्मय को दिल्ली के कुष्णा ज्वेलर्स के मालिक कृष्णा ने वॉट्सऐप कॉल कर एक करोड़ रुपये के आभूषण खरीदने की बात की। कृष्णा ने कहा कि वह अपने भतीजे को उनके शोरूम पर भेज रहे हैं। लगभग 20 मिनट बाद एक युवक ज्वेलर्स के यहां पहुंचा और उसने खुद को कृष्णा का भतीजा बताया। उसने ज्वेलर्स के यहां से लगभग 601 ग्राम सोने के आभूषण गले का हार, अंगूठी, बुंदे आदि पसंद कर लिए। वॉट्सऐप कॉल पर ही कृष्णा से ज्वेलर्स ने ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कहा।

कृष्णा ने कहा कि अभी वह ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर सकता, वह नकदी आपके पास भेज रहा है। बाद में वह नकदी वापस लेकर ऑनलाइन पेमेंट कर देंगे। लगभग आधे घंटे बाद रघुनंदन ज्वेलर्स के शोरूम पर चार लोग पहुंचे। इनमें से दो सदर बाजार मेरठ और दो मुजफ्फरपुर बिहार के बताए गए हैं। चारों ने आभूषण का भुगतान ज्वेलर्स को कर दिया। इसके बाद कृष्णा का कथित भतीजा आभूषण लेकर वहां से चला गया। उसके जाने के बाद भुगतान करने वाले चारों लोगों ने अपना पेमेंट वापस देने के लिए कहा।

 

उनका कहना था कि कृष्णा या उसके कथित भतीजे से उनका कोई संबंध नहीं है। ज्वेलर्स ने बताया कि उसने आभूषण के बदले रुपये लिए हैं। इस बात पर चारों हंगामा करने लगे और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आशंका है कि भुगतान देने वाले चारों लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि जुटाकर मामले की जांच कर रही है।

अनुज शर्मा अध्यक्ष, परवेज आलम महामंत्री व कोषाध्यक्ष विकास रावत चुने गए मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव में कांटे की टक्कर के बाद जीत

अनुज शर्मा अध्यक्ष, परवेज आलम महामंत्री व कोषाध्यक्ष विकास रावत चुने गए मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव में कांटे की टक्कर के बाद जीत

Anuj Sharma was elected President, Parvez Alam General Secretary and Vikas Rawat Treasurer in the Meerut Bar Association elections after a close contest.

Meerut akshay chaudhary

मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव में अनुज कुमार शर्मा अध्यक्ष और परवेज आलम महामंत्री चुने गए हैं। अध्यक्ष पद पर अनुज शर्मा ने विजय त्यागी को 54 मतों से हराया, जबकि महामंत्री पद पर परवेज आलम ने सचिन कुमार नरेश को 15 मतों के मामूली अंतर से पराजित किया। यह चुनाव कांटे की टक्कर वाला रहा, जिसकी मतगणना 65 राउंड तक चली।

चुनाव अधिकारी मंडल, जिसमें रउफउल हसन अंसारी, जगदीश गिरी, नेपाल सिंह सोम, अशोक पंडित, वीरेंद्र सिंह सिरोही, मनोज गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, मनुज बुटार और सहदेव सिंह सोम शामिल थे, ने शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न कराई। कुल 3246 मतपत्रों के 65 बंडल बनाकर दो टेबलों पर गिनती की गई।

 

मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के नामित चेयरमैन होते हैं, जबकि महामंत्री नामित संयोजक होते हैं। इस संघर्ष समिति में 22 जनपदों की बार शामिल है, जिससे इन पदों का चुनाव और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

गुरुवार को हुए चुनाव में कुल 4268 मतदाताओं में से 3246 ने वोट डाले थे। मतगणना बुधवार सुबह 9 बजे पंडित नानकचंद सभागार में शुरू हुई। पहले दो घंटों में मतपत्रों के 50-50 के बंडल बनाए गए, जिससे कुल 65 बंडल तैयार हुए। इसके बाद 65 राउंड में मतगणना करने की घोषणा की गई।

 

मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पंडित नानकचंद सभागार के बाहर परिसर में दो विशाल स्क्रीन लगाई गई थीं। सैकड़ों अधिवक्ता इन स्क्रीनों पर मतगणना का सीधा प्रसारण देख रहे थे।

कैमरों को इस तरह से लगाया गया था कि प्रत्येक मतपत्र स्क्रीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था, जिससे समर्थक संतुष्ट नजर आए।

 

मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पंडित नानकचंद सभागार के बाहर परिसर में दो विशाल स्क्रीन लगाई गई थीं। सैकड़ों अधिवक्ता इन स्क्रीनों पर मतगणना का सीधा प्रसारण देख रहे थे।

कैमरों को इस तरह से लगाया गया था कि प्रत्येक मतपत्र स्क्रीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था, जिससे समर्थक संतुष्ट नजर आए।

 

संयुक्त सचिव (पुस्तकालय): चेतना गोस्वामी 1879 मतों के साथ विजयी रहीं। उन्होंने उमेश पुनिया (1280 मत) को हराया।

मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 23 फ़रवरी से वार्षिकोत्सव ‘मृदंग-2026’ का आगाज़

मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 23 फ़रवरी से वार्षिकोत्सव ‘मृदंग-2026’ का आगाज़

Meerut Institute of Technology to begin annual festival ‘Mridang-2026’ from February 23

Meerut cheenu chaudhary

 

24 फ़रवरी को हरियाणवी–बॉलीवुड गायिका शिवा चौधरी की लाइव प्रस्तुति रहेगी मुख्य आकर्षण

 

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘मृदंग-2026’ का आयोजन 23 एवं 24 फ़रवरी को किया जाएगा। दो दिवसीय इस आयोजन में सांस्कृतिक विविधता, युवा प्रतिभा और नवाचार का संगम देखने को मिलेगा।

महोत्सव के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मक मंच प्रदान करना तथा देश के विभिन्न राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण विषयक गतिविधियों के साथ पारंपरिक लोक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विविध राज्यों के व्यंजनों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

23 फ़रवरी को सोलो डांस, एकल गायन, बैटल ऑफ बैंड्स, रैप बैटल, थीम आधारित फैशन शो तथा डीजे नाइट जैसे आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।

इसी दिन ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना के अंतर्गत ‘टॉयकाथॉन-2026’ का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें छात्र भारतीय संस्कृति, प्राचीन ग्रंथों एवं पारंपरिक खेलों से प्रेरित स्वदेशी खिलौनों का निर्माण करेंगे। इस पहल का उद्देश्य देश के घरेलू खिलौना उद्योग को प्रोत्साहित करना तथा लुप्तप्राय पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करना है।

24 फ़रवरी को नुक्कड़ नाटक, समूह नृत्य प्रतियोगिता एवं विजेता प्रतिभागियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा।

महोत्सव का प्रमुख आकर्षण हरियाणा की प्रसिद्ध गायिका एवं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर शिवा चौधरी की लाइव प्रस्तुति रहेगी।

शिवा चौधरी अपनी ऊर्जावान गायकी और हरियाणवी लोक शैली के आधुनिक फ्यूजन के लिए जानी जाती हैं। वे अपने चर्चित गीत “जले 1”, “जले 2”, “टैग आवारा के”, “काले कागज”, “सरपंच” एवं “फाइनेंसर” की प्रस्तुति देंगी।

प्रेस वार्ता में संस्थान के प्रेस प्रवक्ता अजय चौधरी, डॉ. गौरव शर्मा, पी.के. गौतम, रीतिमा, सोनल सहित छात्र समन्वयक खुशी, सारांश, कुश, प्रतीक, गायत्री, अलीशा एवं ऋतिक उपस्थित रहे।

महोत्सव ‘मृदंग-2026’ के माध्यम से एमआईटी विद्यार्थियों को सांस्कृतिक अभिव्यक्ति, रचनात्मकता और मनोरंजन का सशक्त मंच प्रदान करेगा।

मेरठ शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय 26वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2025- 26 प्रारंभ हुआ। 

मेरठ शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय 26वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2025- 26 प्रारंभ हुआ।

The two-day 26th Annual Sports Festival 2025-26 started at Meerut Shaheed Mangal Pandey Government Women’s Post Graduate College.

Meerut cheenu chaudhary

मेरठ 18 फरवरी 2026 को शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय 26वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2025- 26 प्रारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बरेली, पूर्व संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा उ. प्र. एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय(मेरठ) प्रो. (डॉ.)अश्विनी गोयल एवं महाविद्यालय की वर्तमान प्राचार्य प्रो.( डॉ.) अंजू सिंह द्वारा संयुक्त रूप से सरस्वती माता को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय iqac समन्वयक प्रो0 लता कुमार और naac समन्वयक प्रो0 सत्यपाल सिंह राणा भी मंच पर उपस्थित रहे। महाविद्यालय की संगीत विभाग की छात्राओं ने अपनी प्राध्यापिकाओं के निर्देशन में मुख्य अतिथि हेतु स्वागत गान किया। महाविद्यालय प्राचार्य ने पुष्प गुच्छ एवं अन्य प्राध्यापकों ने बैज,पटका एवं स्मृति चिह्न भेंट करके मुख्य अतिथि का ज़ोरदार स्वागत किया। महाविद्यालय के प्राध्यापकगणों द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य का पुष्प गुच्छ, शॉल,उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया। एन.सी.सी.,एन.एस.

एस.,रेंजर्स, बी. एड, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय की छात्राओं द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया। कु.अक्षिता पूनिया द्वारा मशाल प्रज्ज्वलन किया गया एवं छात्राओं को खेलों की शपथ ग्रहण कराई गई। छात्रा अनुराधा ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम अध्यक्षा महाविद्यालय प्राचार्य परमादरणीय प्रो. (डॉ. )अंजू सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि अब खेल स्वयं ही बेहतरीन कैरियर है।स्वस्थ राष्ट्र की परिकल्पना तभी की जा सकती है जब प्रत्येक नागरिक स्वस्थ हो। छात्राएँ खेल भावना से प्रतिभाग करें, जीत-हार की भावना से नहीं। आयोजन सचिव डॉ. नितिन चौधरी ने वार्षिक क्रीड़ा आख्या का वाचन किया। मुख्य अतिथि प्रो.अश्विनी गोयल ने अपने संभाषण में कहा कि जीवन का अर्थ ही उतार -चढ़ाव है। जीवन में जीत हमें प्रसन्नता देती है तो हार हमें और बेहतर करने के लिए मज़बूत बनाती है। अत: छात्राएँ पूर्ण मनोयोग से खेलों में प्रतिभाग करें।

आज प्रथम दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

 लैमन रेस में नेहा(एम. एससी द्वितीय वर्ष) ने प्रथम, मानविका(बी. ए. प्रथम वर्ष) ने द्वितीय और प्रिया (बी. ए. प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 फ्रॉग रेस में दीपा (बी. ए. द्वितीय वर्ष) प्रथम,और इकरा (बी. ए.प्रथम वर्ष) द्वितीय तथा अंजलि(बी. ए. तृतीय वर्ष) तृतीय स्थान पर रही।

थ्री लैग रेस में तनुषा और महक प्रथम स्थान, मानसी- नेहा द्वितीय स्थान, और तानिया-अंशिका तथा अस्मी-निशा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

शॉट पुट में लक्ष्मी पाल (एम.एस सी द्वितीय वर्ष) प्रथम,टिंकल(बी. ए. तृतीय वर्ष) द्वितीय एवं किरन (बी. ए. प्रथम वर्ष) तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉ.भारती शर्मा किया गया। द्वारा इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार एवं छात्राओं की उपस्थिति रही।

अर्जुन हत्याकांड रिश्तों की एक ऐसी दर्द भरी कहानी 14 करोड़ की डील के लिए मां बनी बेटे की कातिल 12 लाख में बुलाए शूटर 

देहरादून: अर्जुन हत्याकांड रिश्तों की एक ऐसी दर्द भरी कहानी 14 करोड़ की डील के लिए मां बनी बेटे की कातिल 12 लाख में बुलाए शूटर

 

Dehradun: Arjun murder case: Such a painful story of relationships, for a deal of Rs 14 crore, mother became the murderer of her son, called a shooter for Rs 12 lakh.

Dehradun Sunny verma

अर्जुन हत्याकांड रिश्तों की ऐसी दर्दभरी कहानी है जहां प्रापर्टी और पैसे के मोह ने एक मां को ही कुमाता बना दिया संपत्ति का विवाद ऐसे मोड़ पर आ खड़ा हुआ कि मां ने अपनी ममता का गला घोंटकर बेटे की हत्या की ही सुपारी दे डाली।

 

 

मां बीना शर्मा ने अपने पुराने परिचित विनोद उनियाल के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या करवाने में जरा भी संकोच नहीं किया। अर्जुन शर्मा के पिता कर्नल रमेश चंद्र शर्मा 38 वर्ष की उम्र में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए थे।

 

 

इसके बाद केंद्र सरकार ने उनकी पत्नी बीना शर्मा को आजीविका के लिए गैस एजेंसी आवंटित की थी, जो पिछले वर्षों से उनकी पैतृक संपत्ति के रूप में संचालित हो रही है और जमीन अर्जुन व उसकी मां बीना शर्मा के नाम पर थी।

 

इसी गैस एजेंसी की संपत्ति को लेकर परिवार में कलह चल रहा था। जिस कारण मां और बेटे में दूरियां पैदा हुईं। दोनों कोर्ट-कचहरी से लेकर पुलिस थाने में भी एक-दूसरे के खिलाफ हो गए थे।

 

 

 

बीना शर्मा ने अपने बेटे अर्जुन से खतरा बताते हुए उच्च न्यायालय से सुरक्षा ली हुई थी। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उनकी सुरक्षा में एक महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई थी। इसके बाद अर्जुन अपनी मां से अलग रहकर वसंत विहार में किराए के मकान पर रहने लगा। बीना शर्मा व विनोद उनियाल के बीच पिछले 15-20 सालों से गहरा रिश्ता था।

 

बीना शर्मा करोड़ों रुपये विनोद उनियाल के खातों में ट्रांसफर कर चुकी थी। डा.अजय खन्ना की अर्जुन शर्मा की मां बीना शर्मा से जीएमएस रोड स्थित उनकी संपति को खरीदने के एवज में 14 करोड़ रुपये मे डील हुई थी, जिसमें से अब तक 08 करोड़ रुपये उसने बीना शर्मा को दिए थे, जोकि बीना शर्मा ने विनोद उनियाल के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

 

 

अर्जुन शर्मा ने उसकी मां की ओर से बेची गई प्रापर्टी पर न्यायालय से स्टे ले लिया। करोड़ों रुपये देने के बाद व प्रापर्टी पर कब्जा न मिल पाने के कारण डा. अजय खन्ना काफी परेशान चल रहा था तथा बीना शर्मा पर अपने रुपए वापस देने का दबाव बना रहा था। इसको लेकर बीना शर्मा व अर्जुन शर्मा के बीच विवाद व झगड़ा होता रहता था। इसी कारण विनोद उनियाल, उनके परिचित डा. अजय खन्ना व मृतक की मां बीना शर्मा का अर्जुन शर्मा से प्रापर्टी व पैसों के लेनेदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पूर्व में दोनो पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कराए हैं।

 

 

 

जमीन पर अर्जुन शर्मा की ओर से विक्रय पर स्टे लेने तथा मोटी धनराशि देने के बावजूद भी प्रापर्टी पर मालिकाना हक नहीं मिल पाने पर बीना शर्मा,अजय खन्ना व विनोद उनियाल ने अर्जुन शर्मा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके लिए उन्होंने मूल रूप से ग्राम देवीखाल,पोस्ट गुमखाल,कोटद्वार जिला पौडी गढवाल निवासी पंकज राणा व उसके भाई राजीव राणा को हायर किया।

 

 

पंकज राणा, विनोद उनियाल के पास ड्राइवर जबकि राजीव आटो चलाने का कार्य करता है। दोनों भाई मौजूदा समय में चक्खुवाला कोतवाली क्षेत्र में रह रहे हैं। इसके लिए उनके बीच 12 लाख रुपये का सौदा हुआ। इसमें से 03 लाख रुपये दोनों आरोपितों को एडवांस मिल गए थे व बाकी के रुपये काम होने के बाद मिलने थे।