न्यूज़ वन को अग्नि से बचाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में किया गया मॉक अभ्यास

न्यूज़ वन को अग्नि से बचाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में किया गया मॉक अभ्यास

Mock drill conducted under the direction of District Magistrate Mayur Dixit to save News One from fire

Haridwar Sunny Verma

मनसा देवी पहाड़ी पर हुई वन अग्नि की चपेट में आने से तीन लोग हुए घायल आपदा प्रबंधन टीम द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायल व्यक्तियों का रेस्क्यू करते हुए त्वरित उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया।

 

 

 

आपदा कंट्रोल रूप को 10:30 बजे सूचना प्राप्त हुए है की मनसा देवी की पहाड़ी पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है,आग की घटना पर काबू पाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आपदा प्रबंधन टीम को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए घटना स्थल के लिए रवाना करने के निर्देश दिए गए।आपदा प्रबंधन टीम घटना स्थल पर पहुंच कर वन अग्नि को नियंत्रित करने के लिए त्वरित कार्यवाही की गई एवं आग की चपेट में आए व्यक्तियों का सफलतापूर्वक रेस्क्यु किया गया।

प्रभागीय वनाधिकारी/इंसीडेंट कमांडर ने अवगत कराया है कि वन संपदा को आग से बचाने के लिए त्वरित राहत, बचाव एवं आग पर काबू पाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज आपदा प्रबंधन टीम एवं वन विभाग, पुलिस, एनडीआरएफ,एसडीआरएफ,अग्निशमन,स्वास्थ्य विभाग एवं राजाजी नेशनल पार्क के संयुक्त तत्वाधान में मॉक अभ्यास किया गया।

 

 

उन्होंने कहा की वन अग्नि की घटना में तीन  लोग आग की चपेट मे आ गए थे,जिन्हें आपदा प्रबंधन टीम द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करते हुए तीनों Read More न्यूज़ वन को अग्नि से बचाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में किया गया मॉक अभ्यास

भाजपा नेता बचना शर्मा व भाजपा नेता कर्नल राजीव रावत,ओमप्रकाश युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी ने आज स्वास्थ शिक्षा व और कई जन समस्या निम्नलिखित पत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी।

भाजपा नेता बचना शर्मा व भाजपा नेता कर्नल राजीव रावत,ओमप्रकाश युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी ने आज स्वास्थ शिक्षा व और कई जन समस्या निम्नलिखित पत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी।

 

BJP leader Bachna Sharma and BJP leader Colonel Rajiv Rawat, Omprakash Yuva Morcha media in-charge today gave the following letter to Chief Minister Pushkar Singh Dhami regarding health, education and many other public problems.

Haridwar Buearo Sunny Verma

 

 

 

यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमती बचना शर्मा लाखामंडल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता करनल राजीव रावत ओमप्रकाश युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी भाजपा घनश्याम व उनकी पुरी टीम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के पैतृक निवास ग्राम नगरा तराई खटीमा जिला उधम सिंह नगर में भेंट करी माननीय केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी द्वारा प्रेषित पत्र जिसका निमित चकराता विधान सभा के जौनसार बावर क्षेत्र की जन समस्या से अवगत कराया जिसमें मुख्यमंत्री महोदय द्वारा शासन का ध्यान आकृषित करते हुए तत्काल प्रभाव से समस्या का निस्तारण होने के लिए आदेश किए गए साथ ही चकराता‌ जौनसार बावर हेतु भविष्य की संपूर्ण योजनाओं का उल्लेख करते हुए शीघ्र ही घोषणा का ऐलान किया जिसमें विकास नगर से चकराता जाने वाली मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग जजरेड में हर वर्ष बरसात के समय जनहानि होती है और क्षेत्र के किसानो की नगदी फसलो का कामी नुकसान होता है व कहीं घन्टो गाडीयो का जाम भी लगा रहता है और स्वास्थ शिक्षा व और कई जन समस्या निम्नलिखित पत्र में दी जिससे मोजुद रही भाजपा वरिष्ठ नेता बचना शर्मा व भाजपा वरिष्ठ नेता कर्नल राजीव रावत व ओमप्रकाश युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी, भाजपा घनस्याम पीरु आर्य,शर्मिला केशव शर्मा आदि मौजूद रहे।

धर्मा की पच्चीस वीं पुण्यतिथि पर शिव सैनिकों ने धर्मा को याद किया।

धर्मा की पच्चीस वीं पुण्यतिथि पर शिव सैनिकों ने धर्मा को याद किया

Shiv Sainiks remember Dharma on his twenty-fifth death anniversary

Meerut

Meerut Akshay chaudhary

शिव सेना नेता स्व. धर्मदत्त शर्मा उर्फ धर्मा की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शिव सेना यूबीटी इकाई द्वारा छीपी टैंक स्थित शिव सेना कार्यालय पर श्रद्धांजली सभा व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शिवसेना जिला प्रमुख संदीप गर्ग के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने धर्मा के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजली दी ।

Meerut Akshay chaudhary

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि धर्मा हिन्दुत्व के कट्‌टर समर्थक थे, उन्होंने अपना पूरा जीवन हिन्दुत्व के लिए समर्पित कर दिया, मेरठ के साम्प्रदायिक दंगों को क्रिया की प्रतिक्रिया कर रोकने का कार्य धर्मा द्वारा ही किया गया जिससे मेरठ साम्प्रदायिक दंगों से मुक्त हो सका । जिला प्रमुख संदीप गर्ग ने कहा कि मेरठ में शिव सेना को राजनीतिक रूप से खड़ा करने में धर्मा का बहुत बड़ा योगदान रहा। हिन्दुत्व व शिवसेना के लिए धर्मा द्वारा दिए गये बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता। धर्मा की कार्यशैली पर चलकर ही अब शिवसेना को राजनैतिक रुप से मजबूत किया जायेगा। इस अवसर पर जिला प्रमुख संदीप गर्ग ने वरिष्ठ शिव सैनिक राहुल त्रिवेदी को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्रद्धांजली देने वालो में अवनीश आर्य, पंकज गुप्ता, राहुल त्रिवेदी, प्रदीप सक्सेना, सनी प्रधान, मुकेश वर्मा, सूरज प्रजापति, फिरदौस, जसवीर सिंह, विनित जैन, प्रेमशंकर ,अमित भारती ,अजय कुमार, योगेश कुमार, नितिन कुमार गोयल, रतन सिंह,आदेश आर्य, आजम प्रधान, राम सिंह यादव, जूनियर राजेश खन्ना, आसिफ अंसारी, जुहेब अहमद, अकरम सोम, इमरान आदि शामिल रहे।

आज पेंटागन मॉल रोशनाबाद हरिद्वार में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर रवींद्र पुरी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरिद्वार के विभाग प्रचारक राकेश कुमार और भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और साधु संन्यासियों ने भारतीय संस्कृति और गौ माता पर आधारित फ़िल्म गोदान को देखा

आज पेंटागन मॉल रोशनाबाद हरिद्वार में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर रवींद्र पुरी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरिद्वार के विभाग प्रचारक राकेश कुमार और भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और साधु संन्यासियों ने भारतीय संस्कृति और गौ माता पर आधारित फ़िल्म गोदान को देखा

Today, at Pentagon Mall, Roshnabad, Haridwar, under the leadership of Akhada Parishad President Mahamandaleshwar Ravindra Puri, Rashtriya Swayamsevak Sangh Haridwar Department Pracharak Rakesh Kumar and BJP District President Ashutosh Sharma, BJP workers and sadhus and monks watched the film Godaan, based on Indian culture and mother cow.

Haridwar Sunny verma

आज पेंटागन मॉल रोशनाबाद हरिद्वार में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर रवींद्र पुरी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरिद्वार के विभाग प्रचारक राकेश कुमार और भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और साधु संन्यासियों ने भारतीय संस्कृति और गौ माता पर आधारित फ़िल्म गोदान को देखा। इस दौरान भारत माता की जय, गौ माता की जय, वंदे मातरम के नारों से पिक्चर हॉल गूंज उठा। इस अवसर पर आशुतोष शर्मा ने कहा कि गोदान फिल्म हमारी संस्कृति और धर्म में श्रेष्ठ माने जाने वाली गाय माता के बारे में बनाई गई फिल्में है। जिसमें बताया गया है कि गाय का पालना और संवर्धन करना हर तरह से लाभकारी है। और हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। जिस घर में गौ माता का पालन पोषण होता है वहां से रोग दूर रहते हैं। और खुशहाली आती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस फिल्म में बताए गए विचारों को घर-घर तक पहुंचाएं जिससे कि गौ माता का संवर्धन और गौ पालन बढ़ सके। उन्होंने फिल्म के निर्देशक और कलाकारों को इस प्रकार की फिल्म बनाने के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा इस फिल्म को कर से मुक्त किया गया है। जिससे कि आमजन इस फिल्म को देखकर लाभान्वित हो सके। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इस फिल्म को कर मुक्त करने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि सनातन धर्म सबसे प्राचीन धर्म है। और हिंदू धर्म के लोगों ने समय-समय पर गाय की रक्षा के लिए बलिदान दिया है। आज आवश्यकता है कि गाय का संवर्धन और पालन पोषण बढ़ना चाहिए। उन्होंने गोदान फिल्म में दिखाए गए दृश्य को वास्तविकता से संबंधित बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक मां अपने बच्चों का पालन पोषण करती है इस तरह से गौ माता का दूध सभी प्राणियों का पालन पोषण करता है। उन्होंने कहा कि गौ माता पूजनीय है इस प्रकार की फिल्मों से आमजन को गाय माता और हिंदू धर्म के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। इस प्रकार की फिल्मों से सनातन संस्कृति और धर्म का प्रचार और प्रसार होता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस प्रकार की फिल्म को देखने का आह्वान किया।

 इस अवसर पर महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार के विभाग प्रचारक राकेश कुमार ,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,जिला महामंत्री संजीव चौधरी ,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी,सीमा चौहान, विशाल गर्ग,अभिनव चौहान ,तेलुराम प्रधान, उज्ज्वल पंडित ,प्रीति गुप्ता,जसबीर बसेड़ा ,रेशु चौहान ,धर्मेंद्र चौहान अरविंद कुशवाहा, जसवीर बसेड़ा,उमेश पाठक, मनोज शर्मा , देवेन्द्र चौधरी,मनोज गौतम, रितु ठाकुर, देवेंद्र चौधरी, गुड्डी कश्यप, कैलाश भंडारी , सुशील पवार, संजीव कुमार,पंकज बागड़ी ,प्रताप प्रधान,बिन्दर पाल,वासु पाराशर,सूबे सिंह, नागेंद्र राणा,मोनू त्यागी ,अमित चौहान सहित सैकड़ो साधु सन्यासी उपस्थित रहे।

शारदीय कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक संचालित करने एवं आ रहे कांवड़ यात्रियों एवं शिव भक्तों को कोई परेशानी एवं असुविधा न हो,इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने (नजीबाबाद मार्ग पर) चंडी चौक से थाना श्यामपुर तक संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शारदीय कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक संचालित करने एवं आ रहे कांवड़ यात्रियों एवं शिव भक्तों को कोई परेशानी एवं असुविधा न हो,इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने (नजीबाबाद मार्ग पर) चंडी चौक से थाना श्यामपुर तक संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

In order to conduct the Sharadiya Kanwar Yatra in a systematic and successful manner and to ensure that the visiting Kanwar pilgrims and Shiva devotees do not face any problem or inconvenience, District Magistrate Mayur Dixit and Senior Superintendent of Police Pramod Singh Doval, along with the concerned officials, conducted a site inspection from Chandi Chowk to Shyampur police station (on Najibabad road) and took stock of the arrangements.

Haridwar Sunny verma

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कांवड़ पटरी मार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग नजीबाबाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था दूरस्त रहे इसके साथ ही उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था दूरस्त रखने के निर्देश दिए साथ ही कांवड़ मार्ग पर विद्युत व्यवस्था दूरस्त रखने के निर्देश दिए।उन्होंने कांवड़ मार्ग पर समुचित पेयजल व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाएं भी दूरस्त रखने के निर्देश दिए।

आगामी 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा अनुबंधित कंपनी मैसर्स पवन कुमार कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को निर्देश दिए है कि जो भी फ्लाई ओवर एवं सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है उस कार्य को श्यामपुर से बहादराबाद बाईपास तिराहे पर नीलधारा पार्किंग स्थल के लिए सर्विस लाइन मार्ग तैयार करने के निर्देश दिए,जिसके लिए उन्होंने वन विभाग ,सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश एवं उपजिलाधिकारी से सयुक्त निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जिसका प्रस्ताव मेलाधिकारी को प्रेषित किया जायेगा।

Haridwar Sunny verma

उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए है कि राष्ट्रीय राजमार्ग और यातायात बाधित न हो,इसके लिए जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे है उन कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करना सुनाश्चित करे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा कि शारदीय कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए एवं आगामी कुंभ मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करने के लिए यातायात व्यवस्था को ओर बेहतर करने के लिए आज स्थलीय निरीक्षण किया गया है,जिसके लिए नीलधारा पार्किंग स्थल के लिए सर्विस लेन तैयार करने के लिए कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए गए है,जिससे कि यातायात प्रभावित न हो तथा यातायात सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होता रहे ।

 इस दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शारदीय कांवड़ यात्रा पर आए शिव भक्तों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया तथा अतिथि देवो भव की परंपरा से फल एवं जल पान वितरित किया गया।

       इस दौरान एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी आकाश जोशी,सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर हितेश कुमार,प्रोजेक्ट डायरेक्टर एन के शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

भ्रष्टाचार मुक्त शासन एवं हरिद्वार का विकास मेरी प्राथमिकता: किरण जैसल

भ्रष्टाचार मुक्त शासन एवं हरिद्वार का विकास मेरी प्राथमिकता: किरण जैसल

Corruption-free governance and development of Haridwar are my priorities: Kiran Jaisal

Haridwar Sunny verma

नगर निगम हरिद्वार के 1 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज के सभागार में एक विशाल अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया.

जिसमे हरिद्वार की जनता द्वारा मेयर श्रीमती किरण जैसल एवं भाजपा के चुने हुए 40 पार्षदों का सम्मान किया गया।

आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व में नगर पालिका हरिद्वार के चेयरमैन रहे भाजपा हरिद्वार के आदिपुरुषों में जाने जाने श्री राजकुमार अरोड़ा ने की।

आज के अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार लोकसभा के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार के द्वारा सनातन संस्कृति के अनुरूप विकास कार्य किए जाएंगे विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी हरिद्वार को देश और दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए जिन भी विकास कार्यों की आवश्यकता होगी उसमें मेरा पूर्णतया सहयोग रहेगा

हरिद्वार नगर निगम के महापौर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि इन 1 वर्षों में हरिद्वार नगर निगम की जनता एवं पार्षदों का जो मुझे पूर्ण सहयोग मिला है उसके लिए मैं उनका हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करती हूं हरिद्वार नगर निगम के समस्त 60 वार्डो का विकास कार्य मेरी प्राथमिकता है जिसको पूरा करने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगी

हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आज हरिद्वार विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान रखता है बढ़ते विकास कार्य और बढ़ते श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भविष्य में जिन भी अतिरिक्त विकास कार्यों की आवश्यकता होगी वह सब केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से पूर्ण किए जाएंगे

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि 1 वर्ष पूर्व हरिद्वार नगर निगम की जनता ने जो जनादेश हमारी महापौर और हमारे पार्षद रूपी बोर्ड को दिया था जिसके कारण विकास कार्य के नए आयाम स्थापित किए गए और अपने द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर हरिद्वार नगर निगम ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने किया.

सम्मेलन में सभी चयनित पार्षद अपने अपने समर्थकों के साथ भारी संख्या में सम्मिलित हुए इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी प्रतिभाग किया जिसमें व्यापार मंडल के राष्ट्रीय नेता कैलाश केशवानी, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा, प्रदेश सचिव विजय शर्मा,सुनील सेठी, राकेश गोयल संजय चोपड़ा, जगदीश लाल पाहवा, चेतन ज्योति आश्रम के महंत स्वामी ऋषिश्वरानंद,धर्मशाला समिति के महेश गौड़, ट्रेवल्स एसोसिशन के मुकेश मनोचा, पंचपुरी ऑटो महासंघ के सतनारायण शर्मा कपिल विश्नोई नवीन तेश्वर नगर, राजेंद्र श्रमिक,आदि अपने साथियोन के साथ सम्मिलित हुए, एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विमल कुमार,शैलेश मोदी,चंद्र शेखर कुर्ल राकेश गोयल सरदार हरमोहन सिंह बबली भाजपा की वरिष्ठ नेता विमल कुमार सुशील त्यागी पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल बीजेपी जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी राहुल अग्रवाल अतुल वशिष्ठ, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान,मंजू शर्मा,तरुण शुक्ला,रंजिता झा,विशाल राणा,विष्णु शर्मा,एडवोकेट राजकुमार, प्रेस क्लब के महामंत्री दीपक मिश्रा,संजय चोपड़ा लघु व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा,राहुल शर्मा,सुषमा चौहान,राजीव सैनी आदि उपस्थित रहे!

Co ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना के खिलाफ की नारेबाजी,एसएसपी ऑफिस घेरा।

Co ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना के खिलाफ की नारेबाजी,एसएसपी ऑफिस घेरा।

Slogans were raised against Co Brahmapuri Soumya Asthana and the SSP office was surrounded.

 

Meerut Akshay chaudhary

मेरठ,, हल्की धाराओं मे मुकदमा दर्ज करने की शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस का घेराव,

 

युवा शक्ति दल के साथ पीड़ित परिवार ने किया घेराव,

Co ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना के खिलाफ की नारेबाजी,

 

Co मुर्दाबाद के खिलाफ की जमकर नारेबाजी,

 

नए एसएसपी से शक्ति दल के युवा से मिलने पहुँचे,

 

 पहले भी हो चुकी है मामले मे मारपीट,

 

घायल अवस्था मे पीड़ित परिवार ने दर्ज करवाई थी शिकायत,

 

 ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के घटना

वर्ष के प्रथम माह में मेरठ परिक्षेत्र मे अपराधियों के विरुद्ध की गई प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही

वर्ष के प्रथम माह में मेरठ परिक्षेत्र मे अपराधियों के विरुद्ध की गई प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही

 

 

Effective preventive action taken against criminals in Meerut region in the first month of the year

Meerut Akshay chaudhary

 

▪️ऑपरेशन शस्त्र’ के अंतर्गत 193 अभियुक्त गिरफ्तार, 161 अवैध शस्त्र व 217 कारतूस बरामद

▪️गैंगस्टर एक्ट मे 198 अभियुक्त गिरफ्तार

▪️159 अपराधियो पर लगा गुण्डा एक्ट, 35 को किया जिला बदर

▪️49 अपराधियो पर पुरस्कार घोषित

▪️एनडीपीएस के अंतर्गत 26 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 कुन्टल गांजा व 02 किलो स्मैक, कोकीन आदि बरामद

▪️आबकारी अधिनियम के 200 अभियुक्त गिरफ्तार, 8 हजार लीटर देशी शराब व 1500 लीटर लहन बरामद

 

डीआईजी रेंज मेरठ श्री कलानिधि नैथानी द्वारा परिक्षेत्र के अधीनस्थ जनपदो में अपराध की रोकथाम के लिए परिक्षेत्र स्तर पर विगत वर्ष ऑपरेशन प्रहार चलाया गया है, जिसके अन्तर्गत रेंज के अधीनस्थ जनपदो ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपराधियों पर कड़ा प्रहार किया है माह जनवरी 2026 मे परिक्षेत्र स्तर पर ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत निम्नवत कार्यवाही की गयी है

परिक्षेत्र के चारो जनपदो मे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत माह जनवरी में गैंगस्टर अधिनियम के 60, शस्त्र अधिनियम के 191, एनडीपीएस अधिनियम के 18, आबकारी अधिनियम के 194 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं । इसके अलावा गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत 159 अपराधियों पर कार्यवाही करते हुए 35 अपराधियों को जिला बदर किया गया एवं 49 अपराधियो पर पुरस्कार घोषित किया गया है ।

 

➡️ जनपद मेरठ- गैंगस्टर अधिनियम मे 26 अभियोग-100 अभियुक्त, शस्त्र अधिनियम मे 67 अभियोग-80 अभियुक्त- 52 अवैध शस्त्र व 88 कारतूस, एनडीपीएस में 06 अभियोग- 07 अभियुक्त, आबकारी अधिनियम मे 55 अभियोग- 57 अभियुक्त

➡️ जनपद बुलन्दशहर- गैंगस्टर अधिनियम मे 20 अभियोग-70 अभियुक्त, शस्त्र अधिनियम के 58 अभियोग-65 अभियुक्त- 54 अवैध शस्त्र व 57 कारतूस, एनडीपीएस के 09 अभियोग- 16 अभियुक्त एवं आबकारी अधिनियम के 77 अभियोग- 80 अभियुक्त

➡️ जनपद बागपत – गैंगस्टर अधिनियम मे 06 अभियोग-29 अभियुक्त, शस्त्र अधिनियम के 28 अभियोग-28 अभियुक्त- 27 अवैध शस्त्र व 33 कारतूस, एनडीपीएस के 02 अभियोग- 02 अभियुक्त, आबकारी अधिनियम के 25 अभियोग- 26 अभियुक्त

➡️ जनपद हापुड- गैंगस्टर अधिनियम मे 08 अभियोग-30 अभियुक्त, शस्त्र अधिनियम के 38 अभियोग-20 अभियुक्त- 28 अवैध शस्त्र व 39 कारतूस, एनडीपीएस मे 01 अभियोग- 01 अभियुक्त, आबकारी अधिनियम के 37 अभियोग- 37 अभियुक्त

 

➡️ गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत माह जनवरी मे परिक्षेत्र के जनपदो मे कुल 159 अभियुक्तो के विरुद्ध कार्यवाही कर 35 अभियुक्तो को जिलाबदर किया गया है। जनपद मेरठ मे 76 गुण्डा 13 जिलाबदर इसी प्रकार जनपद बुलन्दशहर मे 50 गुण्डा 10 जिलाबदर, जनपद बागपत मे 19 गुण्डा 10 जिलाबदर एवं जनपद हापुड मे 14 गुण्डा व 02 जिलाबदर किये गये है। जिसमे 03 अभियुक्तो को धारा 10 गुण्डा एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 

➡️ कुल 49 अपराधियो पर पुरस्कार घोषित किया गया है जिसमे जनपद मेरठ मे 33, बुलन्दशहर मे 06 व बागपत मे 10 अपराधियो पर विभिन्न स्तर से पुरस्कार घोषित किया गया है।

 

डीआईजी महोदय ने परिक्षेत्रीय पुलिस को इसी प्रकार और अधिक निरोधात्मक कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निरोधात्मक कार्यवाही में कमी से अपराधियों का मनोबल बढ़ता है, जिससे अपराध में वृद्धि की सम्भावना रहती है। अतः आवश्यक है कि अपराधियों के विरुद्ध अधिक से अधिक प्रभावी एवं ठोस निरोधात्मक कार्यवाही की जाए तथा अभ्यस्त अपराधियों एवं संगठित गिरोहों पर कहर बनकर टूटें !

मा० न्यायालय से जारी वारन्ट मे काफी समय से वांछित चल रहे 02 वारन्टियो को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

 

 मा० न्यायालय से जारी वारन्ट मे काफी समय से वांछित चल रहे 02 वारन्टियो को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

Kotwali Nagar Police arrested two warrantees who were wanted for a long time in the warrant issued by the Hon’ble Court.

 

Haridwar Sunny Verma

श्रीमान SSP महोदय हरिद्वार* द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मा० न्यायालय से काफी समय से वांछित चल रहे वारण्टियो को 1-हिमांशु ठाकुर पुत्र नरेश कुमार निवासी- हिल बाईपास खडखडी कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 30 वर्ष संबंधित Cr App-92/2023 धारा-138 एन0आई0 एक्ट, व 2-रोशन कुमार पुत्र राम बदन निवासी दुर्गानगर भूपतवाला हरिद्वार उम्र 27 वर्ष वाद संख्या—4129/2022 धारा 148,149,336,427,504,506 भादवि मे अलग-2 स्थाने से गिरफ्तार किया गया । वारंटियो उपरोक्त को समय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार वारन्टी

1-हिमांशु ठाकुर पुत्र नरेश कुमार निवासी- हिल बाईपास खडखडी कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 30 वर्ष संबंधित Cr App-92/2023 धारा-138 एन0आई0 एक्ट,

2-रोशन कुमार पुत्र राम बदन निवासी दुर्गानगर भूपतवाला हरिद्वार उम्र 27 वर्ष वाद संख्या—4129/2022 धारा 148,149,336,427,504,506

उत्तर प्रदेश के गाजियबाद से दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है। तीन नाबालिग बहनों ने बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। मामले में सामने आया है कि मृतकों का नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) है।

उत्तर प्रदेश के गाजियबाद से दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है। तीन नाबालिग बहनों ने बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। मामले में सामने आया है कि मृतकों का नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) है।

 

 

 

A heartbreaking incident has emerged from Ghaziabad, Uttar Pradesh. Three minor sisters jumped to their deaths from the ninth floor of a building. The deceased were identified as Nishika (16), Prachi (14), and Pakhi (12).

 

 

 

Ghaziabad Nitin Kumar

तीन मौतों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। घटना के कारणों को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। सामूहिक सुसाइड की वजह को लेकर जांच शुरू की गई है। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। मौत की प्रारंभिक वजह तीनों के गेमिंग ऐप का शिकार होना बताया जा रहा है।

 

 

टीला थाना क्षेत्र की घटना

 

गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र से यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के भारत सिटी सोसायटी में रहने वाली तीन नाबालिग बहनों की मौत के मामले ने हर किसी को हिला दिया है। मामले में तीनों के गेमिंग ऐप की चपेट में रहने का मामला सामने आया है। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू की है।

रात 2 बजे की घटना

 

गाजियाबाद टीला मोड़ की भारत सिटी सोसायटी में रात करीब दो बजे तीन लोगों के गिरने की आवाज आई तो लोग उस तरफ दौड़े। वहां तीनों बहनों की लाश देखकर सबके होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। तीनों को अस्पताल भेजा गया, लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी।

ऑनलाइन गेम की थी शिकार

 

तीनों सगी बहनों के बारे में जानकारी सामने आ रही है कि वे ऑनलाइन गेमिंग ऐप का शिकार थी। लगातार गेमिंग करती थी। परिवार के लोग उन्हें गेम खेलने से हमेशा मना करते थे। बताया जा रहा है कि वे तीनों ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं। हालांकि, उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया? इसको लेकर चीजें सामने नहीं आई हैं।

गेम में टास्क मिलने का दावा

 

भारत सिटी सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि हमारी सोसायटी में तीन सगी बहनों के सुसाइड करने की हृदय विदारक घटना सामने आई है। बी-1 टावर की नौवीं मंजिल से कूदकर तीनों बहनों ने जान दे दी। उन्हें ऑनलाइन गेम में टास्क मिला था। परिवार वालों के अनुसार, तीनों लड़कियां करीब एक साल से ऑनलाइन गेम खेल रही थीं।